अश्वगंधा और शतावरी से वजन कैसे बढ़ाए अक्सर यह प्रश्न हर दुवले पतले लोगों के मन में जरूर आता होगा। सुगठित शरीर भला किसे अच्छा नहीं लगता है। कुछ लोग अपने weight gain करने के लिए तरह तरह के नुख्से अपनाते हैं।

लेकिन खाया पिया शरीर में कुछ नहीं लगता। वैसे तो फास्ट फूड के कारण लोगों में मोटापा बीमारी हो रही है। वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं। फास्ट फूड का असर भी वजन को प्रभावित कर सकता है।

अश्वगंधा और शतावरी से वजन कैसे बढ़ाए (ashwagandha aur shatavari ke fayde )

अश्वगंधा एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है। तेजी से वजन बढ़ाने में चमत्‍कारी चूर्ण अश्वगंध बेहद ही कारगर है। अश्वगंधा शरीर को अंदर से मजबूत कर रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता है।

शरीर को नई ताकत और उत्साह प्रदान कर तनाव, अनिद्रा और थकान को दूर भगाता है। सेक्स से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करने के साथ पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है।

गलत खान पान और आधुनिक जीवन शैली के कारण भी लोग दुबलेपन का शिकार हो जाते हैं। हाजमा खराब होने से उनका शरीर क्षीण हो जाता है। वहीं कुछ लोगों को आनुवांशिकी कारणों से भी वजन नहीं बढ़ता।

इसके लिए आज के परिवेश में कृतिम से वजन बढ़ाने के बजार में कई पाउडर और कैप्सूल मिल जाएंगे। लेकिन यहाँ इस लेख में प्राकृतिक ढंग से वजन बढ़ाने के बारे में जानेंगे।

अश्वगंधा से वजन कैसे बढ़ाया जाता है

लेकिन कहा जाता है की अश्‍वगंधा और शता‍वरी का चूर्ण एक साथ लेने से वजन और भी तेजी से बढ़ता है। इसके लिए अश्‍वगंधा और शता‍वरी का चूर्ण मार्केट से लाकर 5 ग्राम मात्रा में गर्म दूध के साथ सेवन करें।

इसका असर एक से दो सप्ताह के बाद दिखना शुरू हो जाता है। अश्वगंधा और शतावरी का उपयोग वजन बढ़ाने में काफी प्रभावी होता है। क्योंकि इसके सेवन से एक तरफ तो भूख खुलकर लगती है साथ ही पाचन क्रिया को यह दुरुस्त कर देता है।

इस कारण खाया पिया शरीर में लगने से वजन में बढ़ोतरी हो जाती है। वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा के सेवन के साथ साथ नित्य योगासन और व्यायाम जरूरी है।

अश्‍वगंधा शतावरी के सेवन की विधि

लेकिन इसके सेवन के कुछ तरीके हैं तभी इससे पूरा लाभ लिया जा सकता है। अश्‍वगंधा का सेवन बहुत ही आसान है। इसे पाउडर के रूप में रोज पानी के साथ लिया जा सकता है।

यह पंसारी के दुकान पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आप इसे पतंजली स्टोर से भी खरीद सकते हैं। आजकल इसका चूर्ण और टेबलेट भी बजार में मिल जाता है।

अश्वगंधा शतावरी से कितने दिन में वजन बढ़ेगा

आयुर्वेद के अनुसार अश्वगंधा और शतावरी में तेजी से वजन बढ़ाने वाले गुण मौजूद हैं। लेकिन डाक्टरी सलाह से समुचित मात्रा में नियमित सेवन जरूरी है। इसके सेवन शुरू करने के 15 दिन या एक महीने के बाद वजन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

अश्वगंधा शतावरी के नुकसान

वैसे तो आयुर्वेदिक औषधि का साइड इफेक्ट कम पाया जाता है। इसके सेवन के पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस लेख में दी गई जानकारी केवल ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी लाभ या हानी के लिए हमारा वेबसाईट जिम्मेदार नहीं होगा।

Qअश्वगंधा कौन सी कंपनी का बेस्ट है?

अश्वगंधा किसी भी कंपनी का हो लेकिन देखना पड़ेगा की चीज असली हो। इसके लिए वैधनाथ, डावर, पतंजली या अन्य किसी प्रसिद्ध स्टोर से लिया जा सकता है।

Qअश्वगंधा कितनी बार लेना चाहिए?

अक्सर यह पूछा जाता है की इसका सेवन कब करें और कितनी बार लें। अश्वगंधा को डॉक्टर की सलाह से दूध के साथ दिन में दो वार 5 ग्राम की मात्रा में लिया जा सकता है। 

Qअश्वगंधा कितने दिन तक खाना चाहिए?

वैसे तो इसका असर दो सप्ताह के बाद दिखना शुरू हो जाता है। लेकिन कम-से कम दो महीने नियमित इसका सेवन करें।

आपको how to use ashwagandha for weight gain in hindi शीर्षक वाली यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। अपने बहुमूल्य सुझाव से अवगत करएं।

इस लेख में अश्वगंधा और शतावरी से वजन कैसे बढ़ाए (ashwagandha aur shatavari ke fayde ) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment