बकरी का दूध पीने के नुकसान शायद नहीं जानते आप, जानें इसके 6….

बकरी का दूध पीने के नुकसान के बारें में भी जानना उतना ही जरूरी है जितना की इसके फायदे। बकरी का दूध कई पोषक गुणों से भरपूर होते है। बकरी के दूध को गाय के दूध की तुलना में अधिक सुपाच्य और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

डेंगू का बुखार हो अथवा इम्यूनिटी बूस्ट करने की बात बकरी दूध का कोई विकल्प नहीं है। इसमें मौजूद कई विटामिन और मिनरल हमारे शरीर को कई तरह से फायदे पहुचाते हैं।

बकरी के दूध का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जो छोटी-मोटी बीमारियाँ को दूर रहने में मदद करती है। बकरी का दूध हृदय के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की कम और मैग्नीशियम की मौजूदगी हृदय की धड़कन ठीक रखने में मददगार होता है। दूसरी तरह बकरी के दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होने के कारण सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

बकरी के दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत होने के कारण हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार है। इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर की जा सकती है। इस प्रकार बकरी दूध के अनेकों फायदे हैं। लेकिन इस कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

लेकिन बकरी का दूध पीने के कुछ संभावित नुकसान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस लेख में बकरी का दूध पीने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं, उसके बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।

बकरी का दूध पीने के नुकसान

बकरी के दूध अपने अलग तेज स्वाद और गंध के लिए जाना जाता है। कुछ लोगों को बकरी के दूध का स्वाद और गंध पसंद नहीं होता है। इस कारण से इसमें कई फ़ायदों के बावजूद भी कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं।

बकरी का दूध गाय अथवा भैंस की दूध की तुलना में अलग गंध और नमकीन स्वाद होता है। इस कारण से बहुत से लोगों को बकरी दूध का स्वाद अजीब और अरुचिकर लगता है।

इसके साथ ही कुछ लोगों को बकरी का दूध पीने के नुकसान भी हो सकता है। आइए इसके कुछ संभवित नुकसान के बारे में जानते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: बकरी के दूध पीने के 10 अद्भुत फायदे आपको हैरान कर सकती है।

विटामिन बी12 की कमी –

बकरी के दूध में गाय के दूध की अपेक्षा विटामिन बी12 बहुत कम होता है। हमारे शरीर में विटामिन बी12 स्वस्थ तंत्रिका कोशिकाओं और लाल रक्त रक्तकण की वृद्धि में बहुत ही आवश्यक है।

शरीर में इसकी कमी से एनीमिया, तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव और स्मरण शक्ति में कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

एक अध्ययन के अनुसार बकरी के दूध में विटामिन बी 12 इतना कम होता है की शाकाहारी लोगों के दैनिक अनुशंसित मात्रा को भी पूरा करने में पर्याप्त नहीं है। फलतः बकरी का दूध पीने के नुकसान आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी का कारण हो सकता है।

बकरी दूध से एलर्जी –

किसी खास चीज से एलर्जी वाले लोगों को बकरी के दूध से भी एलर्जी की संभावना हो सकती है। अगर कोई गाय के दूध से एलर्जी के बारें में ज्ञात है तो दूध के प्रति वैसे संवेदनशील लोगों को बकरी के दूध से परहेज करना चाहिए।

बकरी का दूध पीने के नुकसान
बकरी दूध से एलर्जी की समस्या

अन्यथा बकरी का दूध पीने के नुकसान के फलसरूप एलर्जी की समस्या हो सकती है जिसके फलस्वरूप पित्ती, खुजली, तवचा में जलन आदि समस्या हो सकती है।

पेट की खराबी –

वैसे तो बकरी के दूध को बच्चे से लेकर बड़े तक के लिए सुपाच्य और पौष्टिक माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

बकरी का दूध पीने के नुकसान के कारण कुछ लोगों को मतली, उल्टी और दस्त जैसी प्रतिकूल प्रभाव भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में बकरी के दूध पीने से एलर्जी फलस्वरूप सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या भी हो सकती है।

संक्रमण की संभावना-

बकरी के दूध भी अन्य डेयरी उत्पादों की तरह साल्मोनेला और ब्रूसेला बैक्टीरिया जैसे हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। दूध में मौजूद यह बैक्टीरिया कुछ मामलों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।

इसके सीधा असर खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून वाले लोगों पर हो सकता है। क्योंकि अगर बकरी ब्रूसेला बैक्टीरिया का शिकार है तो उसका दूध पीना हानिकारक हो सकता है। फलतः दूध किसी स्वस्थ बकरी अथवा प्रतिष्ठित बकरी फार्म से खरीदना लाभकारी है।

गुर्दे से संबंधित समस्याएं –

बकरी के दूध के सेवन से बच्चे की किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासकर नवजात शिशुओं को जन्म के पहले महीने में बकरी का दूध से परहेज किया जाना चाहिए।

इससे मेटाबोलिक एसिडोसिस जैसी समस्या हो सकती है जिसमें पेट में अतिरिक्त एसिड का बनना शुरू हो जाता है।

कीमत में महँगा

बकरी का दूध गाय के दूध की तुलना में बहुत ही अधिक महंगा होता है। एक बार दिल्ली में डेंगू बुखार तेजी से फैलने के दौरान बकरी का दूध 1000 से 2000 लीटर तक पहुच गया था।

क्योंकि बकरी के दूध में तेजी से प्लेटलेस को बढ़ाने का गुण होता है। जो डेंगू बुखार बालों के लिए बकरी का दूध अमृत के समान माना जाता है। फलतः बकरी का दूध एक आम आदमी के लिए खरीद कर पीना थोड़ा मुश्किल है।

निष्कर्ष(Conclusion)

हालाँकि बकरी दूध के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन ऊपर हमें इसके कुछ संभावित नुकसानों के बारे में भी जाना। हमें आशा है की इस लेख के लिए संकलित जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।

इस लेख में ‘बकरी का दूध पीने के नुकसान ( in Hindi)) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श/सलाह अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की राय लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment