Benefits of Periwinkle Flowers in Hindi : यह फूल अक्सर हमारे घरों और बाग बगीचों में देखने को मिलता है। इस फूल को ‘सदाबहार फूल’ (Periwinkle Flowers ) के नाम से जाना जाता है।

आधुनिक आयुर्वेदिक और घरेलू चिकित्सा में आज इस फूल का विभिन्न रोगों में उपचार किया जाता है। इस प्रसिद्ध फूल की स्थानीय नामों से भी जाना जाता है। इस पौधा को मेडागास्कर मूल का माना जाता है जो एपोसिनेसिया परिवार आता है।

सदाबहार में कई बायोएक्टिव घटकों मौजूद होते हैं जिसमें रिसरपाइन, एजमैलिसिन, लोचनेरिसिन, विनोरेलबाइन, विंकामाइन, कैथ्रेन्थाइन, लोचनेरिन, सर्पेन्टाइन और विन्डेसिन आदि प्रमुख हैं।

एक शोध ए आधार पर इसमें मौजूद गुण रक्त कैंसर के उपचार में भी लाभदायक माना गया है। इसके फूल का अर्क में उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, ट्यूमर आदि की गंभीर विमारी में फायदेमंद माना जाता है।

सदाबहार फूल के गजब के फायदे – Benefits of Periwinkle Flowers in Hindi

सदाबहार पौधे का वानस्पतिक नाम कैथरैन्थस रोजियस है। इसे अंग्रेजी में ‘मेडागास्कर पेरिविंकल(Periwinkle), मलयालम में ‘उषामालारी’, बंगाली में ‘नयनतारा’ और हिंदी में ‘सदापुष्पा’ के नाम से जाना जाता है।

सदाबहार के फायदे और नुकसान की बात करें तो यह पौधा व्यापक रूप से मधुमेह सहित कई रोगों में उपयोग किया जाता है। कहा जाता है की इसका प्रयोग गले में खराश, फेफड़ों में जमाव, त्वचा में संक्रमण, आंखों में जलन के साथ-साथ कैंसर के जोखिम को भी कम करने में किया जा सकता है।

सदाबहार पौधे के बारें

दुनिया भर में पाया जाने वाला सदाबहार के पौधे आमतौर पर दो किस्मों के होते हैं। यह एक किस्म गहरा गुलाबी-बैंगनी रंग का होता है तथा दूसरा दूधिया सफेद रंग का। इसके पौधे 1 से 2 मीटर तक ऊंचा होता है।

इसका पौधा आमतौर पर गहरे हरे रंग के पत्तों वाला होता है। इसका पौधा छोटा और सुंदर होता है। आयुर्वेद के अनुसार सदाबहार के छाल और फूल दोनों उपयोगी होता है। क्योंकि दोनों में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आइए इसके बारें में विस्तार से जानते हैं।

औषधीय आयुर्वेदिक गुण

आयुर्वेद के अनुसार यह कड़वा स्वाद वाला और शुष्क गुण से युक्त होता है। आयुर्वेद में इसे शरीर के तीनों दोषों अर्थात वायु, कफ और पित को शमन करने वाला माना जाता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

यह पौधा अंटीओसिडेंट गुण से भरपूर होता है क्योंकि इसमें आक्सीन, विनक्रिस्टीन और विनब्लास्टीन नामक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज शरीर को फ्री रेडिकल्स से रक्षा में मदद करता है जो कई सामान्य स्वास्थ्य की रक्षा में मदद करता है।

मस्तिसक के लिए गुणकारी

सदाबहार फूल का अर्क मस्तिक को स्वस्थ रखने में भी गुणकारी माना जाता है क्योंकि यह रक्तचाप को अद्भुत तरीके से नियंत्रित करने में फायदेमंद है।

डायबिटीज करे कंट्रोल

एक अध्ययन के अनुसार सदाबहार के फूल में विंकामाइन नामक तत्व मौजूद होते हैं। जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है।

अगर कोई रक्त शुगर से परेशान है तो इसके फूल और पत्तियों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इसके पत्तों और फूलों को चाय या पाउडर के रूप में कर इस्तेमाल किया सकता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सदाबहार का फूल का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों के अलावा विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है।

फलतः इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जो शरीर को की बीमारी के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें : 10+ अश्वगंधा के फायदे महिलाओं के लिए

नर्वस सिस्टम की समस्या से राहत

सदाबहार के पत्ते और फूल तंत्रिक तंत्र से जुड़ी प्रॉब्लेम को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमट्री जैसे प्राकृतिक गुण न्यूरोन्स की सुरक्षा में मददगार साबित होता है।

हृदय के लिए लाभकारी

सदाबहार के फूल का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। साथ ही इसमें मौजूद गुण रक्तचाप को संतुलित रख कर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में लाभकारी साबित होता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

सदाबहार के पत्ते खाने के नुकसान

सदाबहार का पत्ता फाइबर का समृद्ध स्रोत होता है। इसके अधिक मात्रा में सेवन से पेट दर्द, मतली, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

इस लेख में सदाबहार फूल के गजब के फायदे (Benefits of Periwinkle Flowers in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment