अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे,जानें इसके 10 स्वास्थ लाभ

अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे की बात करें तो विशेषज्ञ (Nutritionists) इन्हें स्वास्थ के लिए अत्यंत लाभकारी मानते हैं। ये कई पोषक तत्व से समृद्ध आहार है।

अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे
अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे

अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे – Benefits Of Eating Sprouted Gram and Moong In Hindi

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान से आप अवगत ही होंगे। लेकिन जब इसमें अंकुरित चना को भी शामिल कर लिया जाता है तब इसकी गुणवत्ता बहुत ही बढ़ जाती है।

यह शरीर को स्वस्थ रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजाद दिलाने में मददगार हो सकता है। यह लेख अंकुरित मूंग चना खाने के फायदे के बारें में विस्तार से वर्णन करता है।

अंकुरित चना और मूँग दोनों आहार विशेषज्ञ की नजर में पुष्टीबर्धक हैं। रोजाना खाली पेट अंकुरित मूंग और चने का सेवन शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है।

अंकुरित मूंग जहां कॉपर, विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्वों का भंडार है। वहीं अंकुरित चना में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं।

रोजाना खाली पेट इसे सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं भीगे हुए चने और मूंग खाने के फायदे विस्तार से :-

भीगे हुए चने और मूंग खाने के 10 अद्भुत फायदे (chana or mung khane ke fayde )

1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद

हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में विटामिन और मिनरल का बहुत बडा हाथ होता है। विटामिन और मिनरल शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट कर वायरस, बैक्टीरिया और संक्रमण से सुरक्षित रखता है।

भीगे हुए चने और मूंग खाने के फायदे अद्भुत होते हैं। अंकुरित मूंग और चना दोनों कई विटामिंस और मिनरल से भरपूर होते हैं। फलतः इसका नियमित सेवन हमारे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है।

2. वजन कम करने में सहायक

कुछ लोग अपने दुवले पन से परेशान होते हैं तो किसी को अपने बढ़ते वजन से परेशानी होती है। अगर आप का वजन शरीर के अनुपात में अधिक बढ़ता जा रहा है तो समझिए आप मोटापे का शिकार होते जा रहें हैं।

एक अध्ययन के अनुसार हमारे देश में करीब 28% लोग मोटापे का शिकार हैं। इसमें करीब 39% लोग पेट के मोटापा(चर्बी) से परेशान हैं। इसकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

ऐसे में अंकुरित मूंग और चना खाने के फायदे कई रोगों के निदान में सहायक हो सकता है। क्योंकि चना और मूँग दोनों प्रोटीन और फाइबर का उच्च स्रोत है। यह देर से पचता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है।

फलतः डाइट पर कंट्रोल होता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है। यह हमें ओवर इटिंग से भी बचाता है। इस प्रकार अंकुरित चना और मूंग के स्वास्थ्य लाभ किसी से छुपा नहीं है।

3. डायबिटीज में फायदेमंद

अंकुरित मूंग, चना खाने के फायदे शुगर के रोगी के लिए भी लाभप्रद है। आज काल हमारे देश में मधुमेह रोगी की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में करीब 10 करोड़ रोग किसी न किसी रूप से डायबिटीज से पीड़ित हैं। जो देश की आबादी का करीब 11% है।

डायबिटीज (Diabetes) का मरीज हर उस बात कर ख्याल रखता है जिससे उनका शुगर लेवल नियंत्रित रहे। इस परिस्थित में पौष्टिक आहार के रूप में अंकुरित मूंग और चना का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है।

क्योंकि अंकुरित मूंग और चना में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अत्यंत ही लाभकारी हो सकता है।

4. कोलेस्ट्रॉल रखता है कंट्रोल

अंकुरित चना खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में भी मिलता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) को शरीर में बढ़ाकर बेड कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

अंकुरित चना और मूंग का सेवन शरीर को उच्च प्रोटीन और फाइबर उपलब्ध करता है। प्रोटीन और फाइबर दोनों हृदय के लिए लाभकारी माना जाता है।

इस प्रकार इसका सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम कर हृदय से जुड़ी जोखिमों को कम करता है।

5. पेट के लिए फायदेमंद

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अवयव्यस्थित खान पान के कारण लोग या तो समय से भोजन नहीं ले पाते अथवा जंक फूड से काम चला लेते हैं। फलतः उनकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और वे कब्ज के रोगी हो जाते है।

ऐसे में चना मूंग खाने के फायदे (chana moong khane ke fayde )का सेवन पेट के लिए अत्यंत जी गुणकारी माना जाता है। इसमें उपस्थित फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) को तेज करता है। फलस्वरूप मल त्याग आसान होकर कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलती है।

इस प्रकार अंकुरित मूंग और चने के सेवन पेट के समस्त रोगों और उनसे जुड़ी समस्याओं में लाभकारी होता है।इसके अलावा अंकुरित चने और मूंग का सेवन यूरिन की समस्या में भी फायदेमंद होता होता है।

Sitopaladi Churna | सितोपलादि चूर्ण किन किन बीमारियों में फायदेमंद

Vidya Sagar Ayurveda Aims To Give You Simple Ayurvedic Treatment For Chronic Diseases And Know Some Useful Ayurvedic Home Remedies. SUBSCRIBE for more updades:. Website:www.vidyasagarayurveda.com Email:vidyasagarayurveda@gmail.com Instagram:Vidya Sagar Ayurveda Facebook :Vidya Sagar Ayurveda For Appointments:9354912286 Address:567/9 Sanoli Road Behind Valmiki Mandir,Panipat Haryana Google Map Location – https://maps.google.com/?cid=10215384133031201489 #sitopaladichurna #AyurvedicMedicine #HomeRemedies #AyurvedicTreatment #DrAmitKumar #GhareluNushkhe #VidyaSagarAyurveda

6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों के समुचित देखभाल के लिए शरीर को नित्य विटामिन, प्रोटीन और मिनरल की आवश्यकता होती है। अंकुरित मूंग और चने में आयरन, विटामिन, प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर रूप से पाये जाते हैं।

इसका सेवन चेहरे के स्किन को हाइड्रेट रखता है। जिससे चेहरे पर से कील मुंहासे दूर करने में मदद मिलती है। यह चेहरे पर होने वाली असमय बुढ़ापे की लकीर और दाग धब्बे को भी दूर करता है।

फलतः अंकुरित मूंग और चने का सेवन (ankurit moong or chana khane ke fayde )त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। यह त्वचा को स्वस्थ और गलो रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन बालों को मजबूत और मुलायम बनाये रखने में भी मदद करते हैं।

7. मांसपेशियां के मजबूती में सहायक

Ankurit moong or chana khane ke fayde हमारे मांसपेशियां को भी मिलता है। अंकुरित चने या मूंग के सेवन हमारी मांसपेशियां को दृढ़ बनाने में मदद मिलती हैं। इसमें प्रोटीन और कई विटामिन मौजूद होते हैं साथ यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। डेली सुबह सलाद के रुप में इस खाया जा सकता है।

8. खून की कमी दूर करने में सहायक

Ankurit chana aur moong ke fayde खून की कमी को भी दूर करने में किया जा सकता है। अंकुरित चने और मूंग को एक साथ खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन का लेवल बढ़ता है। क्योंकि इसमें आयरन और फॉस्फोरस की उच्च मात्रा पाई जाती है।

फलतः रोजना अंकुरित चना और मूंग खाने से शरीर की सुस्ती और थकान मिटती है। यह आपको दिन भर एनर्जेटिक बने रहने में यह मददगार साबित हो सकती है।

चना और मूंग अंकुरित कैसे करें?

इसके लिए रात में चना और मूंग को अच्छी तरह साफ कर और धोकर पानी में फूलने के लिए डाल दिया जाता है। सुबह इस फुले चने और मूंग को एक साफ भिंगे कपड़े में लपेटकर रख दिया जाता है।

10-12 घंटे के बाद चना और मूंग में अंकुरण निकल जाता है। इस प्रकार इसे बड़े ही आसानी से घर में अंकुरित चना बनाया जा सकता है।

चना और मूंग अंकुरित खाने का तरीका

अंकुरित चना और मूंग खाने के विशेष फायदे के लिए इसे सलाद के रुप में रोज सुबह खाना बेहतर होगा। इसे नेचुरल रूप में खाएं। इसको उबालकर अथवा तल-भून खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

आप इसके स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर, प्याज, खीरा और नमक आदि भी मिलाया जा सकता है।

निष्कर्ष(Conclusion)

आपने पाया की अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे अद्भुत और चमत्कारी रूप से प्राप्त होते हैं। अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपने रोजाना के आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

F.A.Q

  1. अंकुरित मूंग और चना कब खाना चाहिए ?

    रोज सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंग खाना चाहिए, पोषक तत्व से भरपूर यह दिन भर ऊर्जावान रखने में मददगार है।

  2. चना और मूंग भिगोकर खाने से क्या होता है?

    चूंकि चना और मूंग दोनों प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। चना और मूंग को भिगोकर खाने से पेट, आँख, हृदय और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी होता है।

  3. सुबह सुबह चना और मूंग खाने से क्या होता है?

    सुबह सुबह चना और मूंग खाने से यह दिनभर एनर्जी अप रखने में मदद करेगा। क्योंकि दोनों प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

  4. क्या हम रोज अंकुरित मूंग खा सकते हैं?

    हाँ, हम रोज अंकुरित मूंग खा सकते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। जो हमारे शरीर को निरोग रखने मे बेहद कारगर है।

इस लेख में अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे (chana aur mung khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले इसे किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट इसमें वर्णित किसी भी तरह की advantage aur disadvantage की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

बाहरी कड़ीयां

अंकुरित चना और गुड़ खाने के फायदे

खाली पेट अंकुरित मूंग खाने के फायदे

14 thoughts on “अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे,जानें इसके 10 स्वास्थ लाभ”

Leave a Comment