प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे | Pregnancy me Seb khane ke fayde

प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे (Pregnancy me Seb khane ke fayde) चकित कर सकती है। गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के फायदे माँ और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेब को अपने आहार में शामिल करने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आइए गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के 12 महत्वपूर्ण लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे – Pregnancy me Seb khane ke fayde in Hindi

गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन में संतुलित पोषक तत्व होना जरूरी है। अक्सर प्रेग्‍नेंसी में में शरीर को कई आवश्यक खनिज और विटामिन जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इस दौरान सबसे अच्छा फल सेब है। प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे (Pregnancy me Seb khane ke fayde) माँ और उसके पेट में पल रहे शिशु दोनों के लिए लाभप्रद है। क्योंकि सेब फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम का भरपूर स्रोत है।

एक अध्ययन में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान सेब खाने वाली महिलाओं के बच्चों में बचपन की एलर्जी और अस्थमा होने की संभावना कम हो जाती है। इस लेख में गर्भावस्था के दौरान सेब खाने के फायदे को विस्तार से जानते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाता है सेब:

सेब में विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स और फाइटोकेमिकल्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है। रोजाना एक सेब खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो शरीर को कई संक्रमण से बचाव करता है।

इसके अलावा सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने और सूजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इस प्रकार सेब का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कोलेजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

एनीमिया से सुरक्षा:

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं में एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसे नजरअंदाज करना माँ और होने वाले बच्चे के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। सेब में आयरन प्रचुर रूप में होता है, जो शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए आवश्यक है।

इसके सेवन से गर्भावस्था के दौरान ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेबल को बढ़ाकर एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है। पौधे-आधारित स्रोतों से प्राप्त सेब में मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को तेजी से बढ़ाता है,

जिससे गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। फलतः रोजाना सेब खाने से गर्भावस्था के दौरान एनीमिया के विकास के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

स्वस्थ हड्डियों के विकास में सहायक:

सेब में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज प्रचुर यूपी में मौजूद होते हैं। ये सभी खनिज हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। फलतः रोजाना एक सेब खाने से गर्भावस्था के दौरान आपके बच्चे की हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सहायक:

सेब को प्राकृतिक ऊर्जा का अनुपम स्रोत कहा जा सकता है। यह सम्पूर्ण पोषक तत्वों से युक्त शक्तिवर्धक आहार है। इसमें पाये जाने वाले कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शर्करा त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है।

चूंकि इसमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज मौजूद होते हैं फलतः इसके सेवन से तुरंत एनर्जी मिलती है और गर्भावस्था के दौरान होने वाली थकान और कमजोरी से राहत मिलती है।

पाचन क्रिया को तेज करने में सहायक:

सेब में अघुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है। यह मेटाबोलीजम को ठीक रखते हुए गर्भवती महिलाओं में कब्ज की समस्या को दूर करता है। क्योंकि सेब में मौजूद उच्च फाइबर और पेक्टिन पेट को स्वस्थ रखते हुए मल त्याग को आसान बनाता है।

गर्भकालीन मधुमेह में सहायक:

सेब खाने से रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। इसके रोजाना सेवन से गर्भावस्था के दौरान गर्भकालीन मधुमेह के जोखिम का खतरा कम हो सकता है।

जन्मजात दोषों को रोकने में सहायक:

सेब फोलिक एसिड का एक अच्छा स्रोत है, जो पेट में पल रहे भ्रूण के विकास और बच्चों में जन्मजात दोष के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक है।

हृदय स्वास्थ्य लाभ:

सेब में कुछ ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में लाभकारी है। गर्भावस्था के दौरान हृदय संबंधी स्वास्थ्य को ठीक रखने में सेब का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

क्योंकि सेब का रोजाना सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल का कम करने और धमनी को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। एक शोध के अनुसार सेब के रोजना सेवन से फेफड़े को स्वस्थ तथा स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।

वजन प्रबंधन सहायता:

सेब में मौजूद फाइबर आपको काफी देर तक तृप्ति को बढ़ावा देकर भूख महसूस नहीं होने देता है। जिससे ओवर इटिंग से बचाव में मदद मिलती है जो वजन नियंत्रित में अहम भूमिका निभा सकता है।

मूड में सुधार:

अक्सर गर्भावस्था के दौरान मूड अपसेट रहता है। खासकर सुबह उठने के बाद चेहरे पर थकान और उदासी छाई रहती है। ऐसे में सुबह खाली पेट सेब का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो गर्भावस्था के दौरान मूड को ठीक रखने में सुधार लाता है।

क्‍या प्रेग्‍नेंसी में सेब खाना सुरक्षित है।

आहार विशेषज्ञ के अनुसार प्रेग्‍नेंसी में संतुलित मात्रा में सेब खाना फायदेमंद है। सेब में मौजूद कई डायट्री फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंटों गुण गर्भवती महिला के लिए कई तरह से लाभकारी है।

फिर भी चूंकि प्रेग्‍नेंसी का समय एक नाजुक काल होता है जहाँ खास कर खान पान पर अधिक परहेज और सावधानी वरती जाती है। फलतः सेब को खाने से पहले भी कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है। सेब को खाने से पहल इसे अच्‍छी तरह से जरूर धो लेना चाहिए।

इसके अलावा सेब के अंदर मौजूद बीजों जहरीला होता है। फलतः इसके बीज के सेवन से भी बचें नहीं तो शरीर को नुकसान कर सकता है। इसके अलावा सेब को रात में अथवा इसके अधिक सेवन से परहेज करें।

क्योंकि इसके अधिक सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट बढ़ने से शुगर लेबल बढ़ सकता है। इसके साथ ही इसका अत्याधिक सेवन मेटाबॉलिज्‍म को स्लो कर फैट बर्न को रोकता है। जो गर्भावस्था के दौरान मोटापा को बढ़ा सकती है।

अंत में(Conclusion)

इस प्रकार प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे (Pregnancy me Seb khane ke fayde) आपको कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकते हैं। यह माँ और उनके पेट में बढ़ते बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

इस लेख में प्रेगनेंसी में सेब खाने के फायदे (Pregnancy me Seb khane ke fayde) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श/सलाह अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की राय लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment