Basi Roti khane ke fayde: गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे जान, फेकना भूल जायेंगे आप

Basi Roti khane ke fayde: अक्सर हम सुनते आये हैं की बासी खाना नहीं खानी चाहिए क्योंकि यह हमारे स्वास्थ को नुकसान कर सकता है। इसी कारण से लोग बासी रोटी आमतौर खाना पसंद नहीं करते हैं।

अधिकतर लोग ताजी गर्म रोटी ही खाना पसंद करते हैं, लोग रात की बची बासी रोटी को फेक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की रात की बची बासी रोटी का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे पहुंचाता है।

क्योंकि बासी रोटी में मौजूद पोषक गुण कई रोगों के निदान में लाभदायक साबित हो सकती है। इसका सेवन आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से निजाद दिलाती है।

सबसे पहले यह जान लें की बासी भोजन क्या होता है। अगर रोटी को 12 घंटे से अधिक समय तक के लिए रूम टेंपरेचर पर रखा जाता है तब उसे बासी माना जाता है।

लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है की रोटी को बहुत लंबे समय तक खुली हवा के संपर्क में न रखा जाय नहीं तो उसमें किटाणु की मात्रा काफी बढ़ जाती है। ऐसे बासी रोटी खाने से स्वास्थ को नुकसान हो सकता है।

इस लेख में यही जानने की कोशिश करेंगे कि गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे (Basi Roti khane ke fayde) सेहत को कौन-कौन सी विमारी से रक्षा में सहायक है।

Basi Roti khane ke fayde: गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे
गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे(Basi Roti khane ke fayde)

बासी रोटी खाने के फायदे – Basi Roti khane ke fayde

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखे-

बासी रोटी का सेवन आपकी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। आप सुबह सब्जियों की जगह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन शुरू करें।

ठंडे दूध के साथ बासी रोटियां का सेवन न केवल स्वाद में अच्छी होती हैं, बल्कि आपके रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक है। क्योंकि बासी रोटी में सोडियम की मात्रा कम होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार-

मधुमेह रोगियों के लिए भी बासी रोटी बहुत फायदेमंद होती है। रात की बची हुई बासी रोटी को आप सुबह के नाश्ते में दूध के साथ मिलाकर आसानी से खा सकते हैं।

शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए मधुमेह रोगियों को अपने खान-पान पर नियंत्रण बहुत ही जरूरी है। गेहू की बासी रोटी को दूध के साथ मिलाकर खाने से आपके शरीर में शुगर का स्तर कम होने में मदद मिलती है।

चूंकि बासी रोटी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल बहुत कम होता है और ब्रेड के बासी हो जाने पर उसमें मौजूद जटिल चीनी टूटने लगती है। फलतः इसे खाने से शुगर स्पाइक्स से राहत मिलती है जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन कम करने में मददगार –

गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे आपके वजन कम करने में मदद कर सकती है। बासी रोटी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक पाया जाता है। बासी रोटी आपको भूख को भी कम करती है और ज्यादा खाने से रोकती है।

क्योंकि सुबह बासी रोटी खाने से आपको देर तक भूख महसूस नहीं होने देती। इस प्रकार बासी रोटी का सेवन आपकी वजन कम करने में मदद करती है।

Basi Roti khane ke fayde: गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे
गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे(Basi Roti khane ke fayde)

विटामिन और मिनरल्स का स्रोत-

बासी रोटी में विटामिन बी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। ईसके अलावा बासी रोटी में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज लवण भी भरपूर रूप में होती है।

साथ ही रोटी को बासी होने पर रोटी में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

पेट की समस्या होती है दूर:-

बासी रोटी आपके पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन जरूर करनी चाहिए।

बासी रोटी में फाइबर की मात्रा भरपूर होने के कारण पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। जिससे एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना और अनियमित मल त्याग जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।

शरीर के तापमान को नियंत्रित करे-

बासी रोटी खाने से आपके शरीर का तापमान भी सामान्य रहता है। बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ मिलाकर सेवन से आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

गर्मी के दिनों में रोटी में दूध मिलाकर खाने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह उच्च तापमान के प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, गर्मी के दिनों में बासी रोटी खाने से लू जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

पाचन क्रिया करे बेहतर –

दूध के साथ बासी रोटी आपके पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अच्छी होती है। बासी रोटी (Basi Roti ke fayde) आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।

क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा पाचन संबंधी समस्याएं दूर कर पेट में गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज में राहत देती है।

इम्यूनीटी बूस्ट करती है बासी रोटी

रोटी बासी होने के बाद उसमें बड़ी मात्रा में लाभकारी प्रीबायोटिक्स बन जाते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहयोग देती है। इसके अलावा बासी रोटी का सेवन शरीर में गुड बैक्टीरिया के निर्माण में भी मदद करते हैं।

उर्जा का समृद्ध स्रोत –

बासी रोटी (Basi Roti ke fayde) के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। नाश्ते में बासी रोटी खाने से आप पूरे दिन ऊर्जावान और मजबूत महसूस करते हैं।

जब आप बासी रोटी खाते हैं तो रोटी की संरचना बदल जाती है। इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट सरल रूपों में टूट जाते हैं जिससे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद मिलती है।

बासी रोटी कैसे खाएं

रात की बासी रोटी को सुबह गर्म करके भी सेवन किया जा सकता है। बासी रोटी को ठंडे दूध में डालकर भी खाया जा सकता है। इसके लिए बासी रोटी अच्छी तरह तोड़कर दूध में डालकर कुछ देर छोड़ दें। थोड़ी देर के बाद यह फूलकर अच्छी तरह से खाने में स्वादिष्ट हो जाता है।

बासी रोटी कब खाना चाहिए

बासी रोटी सुबह खाली पेट खाना चाहिए। इसके खाने से शरीर को कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं।

FAQs

बासी रोटी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

बासी रोटी खाने से शुगर, ब्लड प्रेशर, पेट की समस्या और वजन नियंत्रण में सहायक हो सकती है।

बासी रोटी कब तक खा सकते हैं?

रात का बासी रोटी सुबह तक आसानी से खाया जा सकता है। लेकिन खुली हवा में रखी हुई रोटी में अधिक देर होने से किटाणु पनप सकते हैं।

सुबह खाली पेट बासी रोटी खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट बासी रोटी खाने से आपको देर तक ऊर्जावान रहने में मदद मिल सकती है। अपने पौष्टिक गुणों के कारण भी बासी रोटी सेहत के लिए लाभकारी है।

इस लेख में गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे – (Basi Roti khane ke faydein Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

1 thought on “Basi Roti khane ke fayde: गेहूं की बासी रोटी खाने के फायदे जान, फेकना भूल जायेंगे आप”

Leave a Comment