Bakri ke Dudh ke fayde बकरी का दूध अमृत समान, जानें इसके 10 अद्भुत औषधीय गुण

Bakri ke Dudh ke fayde : बकरी के दूध के 10 अद्भुत फायदे आपको हैरान कर सकती है। यह गाय दूध से अधिक पौष्टिक आर फायदेमंद होता है। डेंगू बुखार में तो इसे अमृत के समान माना जाता है।

बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke Dudh ke fayde in Hindi)

सदियों से बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke Dudh ke fayde) सर्वविदित हैं। इसके सेवन कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है और आसानी से पचने योग्य है, जो इसे गाय के दूध का एक बढ़िया विकल्प बनाता है।

बकरी का दूध एक अति सुपाच्य और पौष्टिक डेयरी उत्पाद है, जिसका सेवन विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सक्षम है। बकरी का दूध प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन ए का एक उत्कृष्ट स्रोत है।

एक अध्ययन के अनुसार बकरी का दूध पचने में आसान होता है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम और तुरंत ऊर्जा प्रदान करने वाला है। यह डेंगू बुखार में तेजी से रिकवरी में मदद करता है, क्योंकि यह प्लेटलेट्स की कमी को तेजी से पूरा करता है।

इसमें मौजूद कई ऐसे गुण इसे गाय के दूध से अधिक बेहतर बनाता है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम बकरी के दूध के 10 आश्चर्यजनक लाभों(Bakri ke Dudh ke fayde) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

बकरी के दूध के औषधीय गुणGoat Milk Benefits in Hindi

बकरी का दूध है सफेद अमृत:

बकरी का दूध आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी12, पोटेशियम और मैग्नीशियम शामिल हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य को ठीक और विभिन्न बीमारियों से रक्षा में सहायक है।

बकरी के दूध में गाय के दूध, सोया अथवा अखरोट दूध की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मौजूद होता है। फलतः कई बीमारियों में बकरी का दूध के फायदे अमृत के सामन गुणकारी माना जाता है।

इसमें मौजूद गुण तेजी से रोगों से रिकवर कर अच्छे स्वास्थ लाभ प्रदान करने में मददगार है।

पचने में आसान है बकरी का दूध:

गाय के दूध की तुलना में बकरी का दूध तेजी से हजम हो जाता है। बकरी के दूध में गाय दूध की तुलना में फेट और लैक्टोज की मात्रा भी कम होती है।

हड्डी और दांतों के लिए फायदेमंद :

बकरी का दूध कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है। कैल्शियम की कमी के कारण हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में बकरी का दूध का सेवन तेजी से कैल्शियम की कमी पूरी करती है, जिसका सीधा असर हड्डियां और दांतों पर होता है।

इसके साथ शरीर में कैल्शियम की आवश्यक पूर्ति से ऑस्टियोपोरोसिस व अन्य हड्डी से संबंधित बीमारियों से रक्षा में भी मदद मिलती है। इस प्रकार बकरी का दूध हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

इम्यूनिटी तेज करता है बकरी का दूध:

बकरी के दूध में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमारे इम्यूनिटी को मजबूत कर शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

बकरी के दूध के नियमित सेवन से (Bakri ke Dudh ke fayde) प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती है जिससे हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुधार में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा बकरी के दूध में मौजूद सेलेनियम नामक खनिज भी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। सेलेनियम शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

हृदय स्वास्थ्य में सहायता :

बकरी का दूध एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों के साथ कई पोषक तत्वों का भंडार है। हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में बकरी दूध का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

इसमें पोटेशियम का उच्च मात्रा होने के कारण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित और कोलेस्ट्रोल को बैलेंस रखने में मदद करता है। इस प्रकार हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स आदि दिल से जुड़ी खतरे को रोकने में बकरी का दूध अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है।

त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक:

बकरी का दूध विटामिन ए से भरपूर होने के कारण त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में सहायक है।

बकरी के दूध में मौजूद गुण असमय चेहरे पर होने वाली महीन रेखाएं और झुर्रियां को भी कम करने में मददगार है।

वजन कंट्रोल में सहायक:

बकरी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कैलोरी और वसा कम होती है। फलतः यह आने वजन कम करने की कोशिश करने वालों के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको देर तक भूख नहीं महसूस होने देता है जो आपको बार-बार और अधिक खाने की आदत को कम कर सकता है। जिसका सीधा प्रभाव आपके वेट नियंत्रण पर पड़ सकता है।

शिशुओं के लिए अच्छा:

एक अध्ययन के अनुसार बकरी दूध को गाय दूध से भी अधिक सुपाच्य माना जाता है। पचने में आसान और सभी आवश्यक पोषक तत्व से युक्त होने के कारण यह सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि शिशुओं के लिए अच्छा आहार है।

इसमें उच्च कोटी का प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो बच्चों के शारीरिक विकास और उनके समुचित ग्रोथ के लिए जरूरी है। फलतः बच्चों की ग्रोथ के लिए बकरी को दूध बहुत अधिक फायदेमंद है। ।

इसके अलावा जिन लोगोंको गाय के दूध के प्रति संवेदनशील या एलर्जी है, उनके लिए भी बकरी का दूध गाय एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है।

मस्तिष्क को करता है तेज:

बकरी के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड नमक तत्व भरपूर रूप से मौजूद होता है। फलतः बकरी दूध का सेवन(Bakri ke Dudh ke fayde) मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाकर मेमोरी पबार को तेज करने में मदद करता है।

इसके अलावा यह छात्रों और मानसिक श्रम अधिक करने वालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद गुण एकाग्रता बढ़ाने और मस्तिसक को तनाव मुक्त रखने में भी मदद करता है।

इसका सेवन चिंता, डिप्रेशन आदि मानसिक समस्या से परेशान लोगों के लिए उनके मूड को बेहतर करने में सहायक हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा:

बकरी का दूध कैल्शियम, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। फलतः बकरी के दूध का सेवन माँ और उनके पेट में पल रहे भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए लाभदायक है।

डायबिटीज में फायदेमंद है बकरी का दूध-

बकरी दूध के फायदे (Bakri ke Dudh ke fayde) हमारे रक्त में इंसुलिन प्रतिरोध के कारण रक्त शर्करा में बढ़ोतरी होती है। एक शोध के अनुसार बकरी के दूध इंसुलिन प्रतिरोध को रोकने में मददगार है।

फलतः बकरी का दूध का सेवन खास कर टाइप 2 डायबिटिज रोगी के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।

सूजन कम करें बकरी का ताजा दूध –

बकरी के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में भागों में सूजन को कम करने में लाभ पहुचा सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना बकरी के ताजा दूध का सेवन सूजन को कम करने में मददगार है।

एनीमिया रोकने में मददगार-

बकरी के दूध में आयरन की उच्च मात्रा मौजूद होती है। फलतः इसका सेवन(Bakri ke Dudh ke fayde) शरीर में खून की कमी को पूरा कर एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है।

प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाता है बकरी का दूध-

डेंगू मच्छरों से पैदा होने वाली एक जानलेवा बीमारी है। अगर इसका सही से उपचार न हो तो स्थिति बिगड़ भी सकती है। इस बुखार में खून में तेजी से प्लेटलेट्स कम होने लगता है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी मौत का कारण भी हो सकता है।

ऐसे में बकरी का दूध का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना गया है। बकरी का दूध प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है की डेंगू के मरीज को बकरी का दूध पीने की सलाह दी जाती है।

निष्कर्ष(Conclusion)

बकरी का दूध आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। फलतः बकरी के दूध पीने के फायदे (Bakri ke Dudh ke fayde) कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक है। यह आसानी से पचने योग्य आहार है।

पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है। बकरी के दूध को अपने आहार में शामिल कर अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

इस लेख में ‘बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke Dudh ke fayde in Hindi)) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श/सलाह अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की राय लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

1 thought on “Bakri ke Dudh ke fayde बकरी का दूध अमृत समान, जानें इसके 10 अद्भुत औषधीय गुण”

Leave a Comment