आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान शायद नहीं जानते होंगे आप

आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान जानकार आपके को आश्चर्य होगा। आंवला मुरब्बा, आंवला के फल से बना एक खट्टा और मीठा व्यंजन है।

आंवला का मुरब्बा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई बीमारियों से रक्षा होती है। यह लेख आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान पर आधारित है।

Table of Contents

आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान

यह विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर का प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा आंबला का सेवन त्वचा और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

चेहरे की झुर्रियां हो या आँखों के नीचे का डार्क सर्कल आंवले का मुरब्बा का सेवन लाभकारी हो सकता है। आंवला का मुरब्बा विटामिन सी का एक प्रमुख स्रोत है।

इसके सेवन शरीर के अंदर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जो शरीर को रोग के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होता है।

आंवला मुरब्बा फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है तथा कब्ज की शिकायत से निजात दिलाता है। लेकिन कुछ परिस्थिति में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे के साथ नुकसान भी हो सकते हैं।

इस लेख में आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान, इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों और इसे घर पर बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आंवला मुरब्बा क्या है?

आंवला मुरब्बा, आंवला के फल से तैयार खट्टा और मीठा व्यंजन है। लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए एक टॉनिक के रूप में इसका  उपयोग करते हैं।

इसे बनाने के लिए कच्चा आंवला को विशेष विधि द्वारा चीनी की चाशनी में डुबोकर तब रखा जाता है जब तक कि चीनी की चासनी पूरी तरह से आंवला के अंदर समा न जाए।

चीनी का चासनी पीकर आंवला का  फल नरम और पारदर्शी हो जाता है। जिसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ देखे जा सकते हैं।

आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे (amla ka murabba khane ke fayde aur nuksan)

आंवला मुरब्बा में कैल्शियम, आयरन के अलावा कई आवश्यक विटामिन और खनिज पाये जाते हैं। इस कारण से यह उच्च पोषण युक्त हो जाता है। आइये आंवला मुरब्बा के फायदे को विस्तार से जानें

सर्दी, फ्लू से रक्षा

आंवला मुरब्बा में विटामिन सी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। दुनियाँ के अन्य चीजों की तुलना में आंवला विटामिन सी  का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। अतः आंवले के मुरब्बे का नियमित सेवन हमें सर्दी, फ्लू और अन्य संक्रमणों के जोखिम से बचाता है।

रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाता है मुरब्बा

आंवला मुरब्बा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस कारण यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।  प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होने से शरीर कई विमारी के संकरण से मुकाबला करने में सक्षम होता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर:

जैसा की हम जानते हैं की आंवला मुरब्बा शरीर के हड्डी  के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चूंकि आंवला मुरब्बे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इस कारण से यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले हानी से भी शरीर की रक्षा करता है।

इसी कारण से अपने भोजन में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला मुरब्बे का नियमित सेवन जरूर करना चाहिये। जिससे फ्री रेडिकल्स से होने वाले शरीर को नुकसान को कम किया जा सके।

पाचन क्रिया की मजबूती में सहायक आंवला मुरब्बा

आंवला मुरब्बा के नियमित सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती है। पाचन क्रिया मजबूत होने से खाया पिया शरीर में लगता है। जिससे शरीर रोगमुक्त और सबल बनता है।

कब्ज को दूर करता है आंवला मुरब्बा

पाचन क्रिया को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आंवला मुरब्बा कब्ज के लिए भी राम बान होता है। क्योंकि आंवला मुरब्बा में फाइबर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है।

जो पेट के रोगों को नियंत्रित करने और कब्ज दूर करने में मददगार होता है। यह आंत से दूषित मल और बैक्टीरिया को निकलकर शरीर को रोगमुक्त करने में मदद करता है।

हृदय के लिए लाभकारी

इसके अलावा इसमें शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। फलतः इसका सेवन हृदय रोगी के स्वास्थ्य सुधार में मदद कर सकता है।

आंवला मुरब्बा में पाये जाने वाला फ्लेवोनॉयड्स खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करता है। साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को शरीर में बढ़ाता है।

अतः इसके सेवन से उच्च रक्तचाप नियंत्रित रहता है जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

चूंकि आंवला मुरब्बा में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है।  जो शरीर में कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। असल में कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

इसके सेवन से जहाँ त्वचा में कान्ति आती है वहीं  बालों को स्वस्थ कर असमय झरने और सफेद होने से बचाता है। फलतः बालों और त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए अपने डेली के डाइट में आंवला मुरब्बा शामिल करने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है मुरब्बा:

आंवले में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए की भी प्रचुर मात्रा उपलबद्ध होती है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने और आँखों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है।

फलतः आखों की स्वस्थ और उसकी रोशनी बरकरार बनाये रखने के लिए आंवले के मुरब्बे का नियमित सेवन लाभकारी हो सकता है।

बुढ़ापा को रोकता है आंवला मुरब्बा

आंवला मुरब्बा बुढ़ापा रोकने में मददगार शामिल होता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण शरीर में कोलेजन उत्पादन के लिए उत्तरदायी होता है।

यह एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो स्किन को झुर्रियों रहित बनाकर शरीर को जवां बनाए रखने में मददगार है। तभी तो च्यवन ऋषि को जवान बनाने के लिए बनाये गए प्रास में मुख्य घटक मुरब्बा ही था। जिसे कहकर च्यवन ऋषि वृद्ध से जवान हो गए थे।

एनेमिया से रक्षा  

आंबले के मुरब्बे में प्रचुर मात्रा में आयरन भी पाये जाते हैं। आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। फलतः हमारा शरीर अनमिया से सुरक्षित रहता है।

हड्डी को मजबूत करता है आंबला

आंबला कई विटामिन के साथ -साथ कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से अस्थि रोग में लाभकारी साबित होता है।

कैंसररोधी होता है आंवले का मुरब्बे

आंवले के मुरब्बे में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से फ्री रेडिकल्स के दुसप्रभाव से बचाता है। फलतः इसके सेवन से  कैंसर कोशिकाओं के विकास और प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।

वजन नियंत्रित में सहायक आंवला मुरब्बा

आंवला मुरब्बा एक कम कैलोरी वाला खाध्य पदार्थ है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। फलतः इसके सेवन से  वजन को नियंत्रित रखने में  मददगार साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

आंवले का मुरब्बा खाने के नुकसान

हमने आंवला मुरब्बा खाने के कई फायदे के बारें में जाना। लेकिन इसमें चीनी की मात्रा   उच्च होने से शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। आंवले के मुरब्बे का अधिक सेवन से वजन बढ़ना, दांतों की सड़न और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इसीलिए आंवला मुरब्बा को उचित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइये आंवला मुरब्बा के कुछ प्रमुख नुकसान के बारें में जानते हैं।

दस्त का कारण

उचित मात्रा से अधिक आंवला मुरब्बा का सेवन दस्त का कारण हो सकता है। क्योंकि इसमें उच्च स्तर का फाइबर होने के कारण रेचक का काम कर सकता है।

पेट में खराबी

कुछ लोग किसी चीज के खाने के प्रति अति संवेदनशील होते हैं। फलतः कुछ लोगों को आंवला मुरब्बा खाने से उल्टी अथवा मितली की शिकायत हो सकता है।

एलर्जी का कारण

कुछ लोगों के लिए आबले के सेवन एलर्जी का कारण हो सकता है। इसके सेवन से कुछ लोगों में  एलर्जी के फलस्वरूप त्वचा पर चकत्ते, पित्ती और खुजली जैसी समस्या देखने को मिल सकती है।

शुगर रोगी के लिए हानिकारक

आंवले के मुरब्बे चीनी की चासनी में डुबोकर तैयार की जाती है। इस कारण से आंवले के मुरब्बे में चीनी की मात्रा अधिक होती है। फलतः जिन लोगों को मधुमेह की शिकायत हो उन्हें मीठे आंवले मुरब्बे के सेवन से बचना चाहिए।

मोटापा बढ़ा सकता है आंवले का मुरब्बा

चूंकि आंवले के मुरब्बे में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इस कारण से इसका अधिक सेवन वजन को बढ़ सकता है।

आंवला मुरब्बा के उपयोग:

आंवले का मुरब्बा को खाना खाने के बाद खाने के बाद खट्टी-मीठी मिठाई के रूप में कुछ मीठा हो जाय के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा आंवला को केनडी, चटनी और आचार के रूप में भी किया जा सकता है।

इस लेख में आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment