सुबह खाली पेट आंबाले का मुरब्बा खाने के फायदे सिर से लेकर पैर तक समस्त रोगों के लिए हितकारी है। आंवला मुरब्बा, आंवला के फल से तैयार एक खट्टा और मीठा व्यंजन है।

यह कई पोशक तत्वों से भरपूर होता है जिसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई बीमारियों से रक्षा होती है। वैसे तो आंवला किसी भी तरह से सेवन किया जाय फायदेमंद है।

लेकिन इस लेख सुबह खाली पेट आंबाले का मुरब्बा खाने के फायदे के बारे में विस्तार से वर्णित है।  खाली पेट आंवला का मुरब्बा खाने के ये 8 फायदे नहीं जानते होंगे आप

सुबह खाली पेट आंबाले का मुरब्बा खाने के फायदे

यह विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर का प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा आंबला का सेवन त्वचा और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

चेहरे की झुर्रियां हो या आँखों के नीचे का डार्क सर्कल आंवले का मुरब्बा का सेवन लाभकारी हो सकता है। आंवला का मुरब्बा विटामिन सी का एक प्रमुख स्रोत है।

इसके सेवन शरीर के अंदर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जो शरीर को रोग के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होता है।

आंवला मुरब्बा फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है तथा कब्ज की शिकायत से निजात दिलाता है। लेकिन कुछ परिस्थिति में आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे के साथ नुकसान भी हो सकते हैं।

इस लेख में आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे और नुकसान, इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों और इसे घर पर बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आंवला मुरब्बा बनाने की विधि

आंवला मुरब्बा, आंवला के फल से तैयार एक विशेष विधि द्वारा तैयार किया जाता है। यह स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। शरीर को स्वस्थ् रखने के लिए यह एक टॉनिक के रूप में काम करता है।

इसे बनाने के लिए कच्चा आंवला में छोटे-छोटे होल कर चीनी की चाशनी में डुबोकर कई घंटे रखा जाता है। जब आंवला कि चीनी की चासनी पूरी तरह पी लेता है तब यह नरम और थोड़ा पारदर्शी सा हो जाती है।

इस प्रकार आंवला का मुरब्बा बनकर खाने के लिए तैयार हो जाता है। जिसके खाने से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं।

आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे

आंवला मुरब्बा में पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन और कई आवश्यक विटामिन तथा खनिज लवण पाये जाते हैं। इसके अलावा भी इसमें कई और भी इंजाइम पाये जाते हैं जो इसे उच्च पोषक गुणों से युक्त बनाता है।

आइये आंवला मुरब्बा खाने के 10 फायदे के बारें में विस्तार से जानते हैं।  

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

चूंकि आंवला के मुरब्बा में एंटीऑक्सीडेंट गुण और इसमें कॅल्शियम पाया जाता है। फलतः यह शरीर के हड्डी के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करने में सहायक होता है।

इसी कारण से फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर बचाने के लिए अपने भोजन में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला मुरब्बे का नियमित सेवन करना चाहिये।

नजला और सर्दी,जुकाम से  

आंवला का मुरब्बा विटामिन सी का प्रसिद्ध भंडार है। यह दुनियाँ के अन्य फलों की तुलना में अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाकर कई तरह के संक्रमण एवं सर्दी, फ्लू और नजला जैसे समस्या से रक्षा करता है।

पाचन क्रिया की मजबूती

आंवला मुरब्बा पाचन क्रिया को मजबूत करने में लाभकारी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया तेज होकर पेट संबंधी कई रोगों से रक्षा में सहायक होता है।

आंवला मुरब्बा का खाली पेट सेवन करने से पाचन क्रिया में तेजी आती है। इसके अलावा खाली पेट आंवला मुरब्बा खाने से कब्ज और एसिडिटी में राहत मिलती है।

कब्ज से राहत देता है आंवला मुरब्बा

इसके सेवन जहां पाचन क्रिया को तेज करता है वहीं आंवला मुरब्बा कब्ज का भी कारगर उपाय है। इसके अंदर फाइबर अत्यधिक मात्रा होने के कारण पेट संबंधी रोगों से रक्षा करता है।

यह आंत से चिपके मल और दूषित बैक्टीरिया को निकलकर पुराने कब्ज को दूर करने मे सक्षम है।

इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक  

आंवला मुरब्बा शरीर में रोग प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।  क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण शरीर की इम्यूनिटी पवार को वूस्ट करने में मदद करता है।

हमारा प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होने से कई विमारी के संकरण से बचा जा सकता है।  

हृदय रोगों से रक्षा में कारगर  

आंवला मुरब्बा में पाये जाने वाला तत्व फ्लेवोनॉयड्स का काम शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के लेवल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के लेवल को बढ़ाना है।

जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहने में मदद मिलता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रहने से उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के जोखिम कम होता है।

फलतः आंवला मुरब्बा का सेवन हृदय रोगों से रक्षा में अत्यंत ही फायदेमंद हो सकता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए कोलेजन का अहम रोल होता है। कोलेजन एक प्रकार के प्रोटीन का नाम है। जो स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

आंवला मुरब्बा के अंदर कोलेजन नामक तत्व भरपूर पाया जाता है। सुबह खाली पेट में आंवला खाने से त्वचा में कान्ति आती और असमय बालों को झरने और पकने से रोकता है।

फलतः बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने कीए लिए अपने डेली डाइट में आंवला मुरब्बा शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

खून की कमी दूर करने में मदद  

आयरन की कमी से शरीर में एनेमिया नामक विमारी जो जाती है। इस विमारी शरीर में खून की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन लेवल डाउन हो जाता है।

आंबले का मुरब्बा में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में खून की कमी को पूरा कर HB लेवल को कंट्रोल रखता है। जिससे हमारा शरीर एनीमिया जैसे रोगों से सुरक्षित रहता है।

हड्डी के मजबूती में सहायहक आंबला का मुरब्बा

हड्डी और दांतों की मजबूती के लिए हमारे आहार में कैल्शियम की उचित मात्रा आवश्यक होता है। आंबला के मुरब्बा में सभी तरह के विटामिन खास कर विटामिन सी का भंडार होता है।

इसमें कैल्शियम भी भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर की हड्डी मजबूत होती है।

कैंसररोधी गुणों से युक्त आंवले का मुरब्बे

आंवले के मुरब्बे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर रोधी कोशिकाओं के विकास और प्रसार को रोकने में मदद करता है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी शरीर को  बचाता है।

मोटापा घटाने में सहायक आंवला मुरब्बा

आंवला मुरब्बा में कम कैलोरी होती है। साथ ही यह उच्च फाइबर से युक्त खाध्य पदार्थ है। जो वजन को नियंत्रित कर मोटापा काम करने में मददगार साबित हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद आंवले का मुरब्बा

आंवले में विटामिन ए बहुत अधिक मात्रा में उपलबद्ध होती है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह आँखों को स्वस्थ रखने और उम्र के साथ आँखों की रोशनी कम होने से बचाने में लाभकारी हो सकता है।

बुढ़ापा रोकने में सहायक आंवला मुरब्बा

आंवला मुरब्बा बुढ़ापा को धीमा करने में मदद कर सकता है। यह विटामिन सी का भंडार होने के कारण शरीर में कोलेजन नामक तत्व के उत्पादन के लिए जिम्मेवार होता है।

फलतः स्किन स्वस्थ और झुर्रियों रहित बनी रहती है और त्वचा गलो करता है। प्राचीन काल में कहा जाता है की आंवला का प्रयोग कर च्यवन ऋषि बूढ़े से जवान हो गए थे।

सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से क्या फायदा होता है?

सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से कई फायदे हैं। यह आँखों, पेट, हृदय, मस्तिसक सहित अनेकों रोगों में गुणकारी है।

इस लेख में सुबह खाली पेट आंबाले का मुरब्बा खाने के फायदे शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता।

Leave a Comment