बासी रोटी खाने से क्या होता है जानिए बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान

बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान(Basi roti khane ke fayde aur nuksan) आपको चौंका सकती है। बासी रोटी खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन इसे गलत तरीके से खाने से नुकसान हो सकता है।

इस लेख में बासी रोटी खाने से क्या होता है, बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से वर्णन किया गया है।

बासी रोटी खाने से क्या होता है 250 (Basi roti khane se kya hota hai)

कुछ लोग बासी भोजन खाना पसंद नहीं करते और अक्सर हम लोग बासी रोटी को फेक देते हैं। जबकि आयुर्वेद के अनुसार बासी रोटी खाने से शरीर को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

बासी रोटी में फेट और कैलोरी कम लेकिन फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यदि रोटी को बनाने के बाद 12 घंटे से अधिक पड़ा रहता है, तो इसे बासी माना जाता है।

अक्सर बासी रोटी को खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि काफी देर तक खुला में भोजन पड़ा रहने से उसमें किटाणु पैदा हो सकते हैं जो फूड पॉइजनिंग का कारण हो सकता है।

लेकिन अगर रात में बची रोटी को अच्छी तरह ढक कर रख दिया जाय तो इसे सुबह नाश्ते में आराम से खाया जाय तो यह बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आइए इसमें हम बासी रोटी खाने से क्या होता है, बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं समझते हैं।

बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान(Basi roti khane ke fayde aur nuksan)

बासी रोटी खाने के कई फ़ायदे हैं (Basi Roti benefits):-

बॉडी टेम्परेचर को रखे मेन्टेन

बासी रोटी को सुबह सेवन शरीर के अतिरिक्त तापमान को भी नियंत्रित करने वाला माना जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में सुबह बासी रोटी के साथ दूध का सेवन करने से बॉडी टेम्परेचर को सामान्य रखने में मदद मिल सकती है।

वज़न बढ़ाने में मददगार

बासी रोटी खाने से शरीर को कैलोरी कम और डाइटरी फाइबर प्रचुर रूप से प्राप्त होते हैं, जो मोटापा कर कंट्रोल कर वजन नियंत्रण में मदद कर सकते हैं। सुबह नाश्ते में बासी रोटी खाने से इसमें मौजूद फाइबर देर तक पेट को भरा महसूस कराता है।

यह आपको अतिरिक्त खाने की आदत से भी बचाते हैं। फलतः मोटापे के शिकार अथवा वजन कम करने वाले लोगों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

शुगर को करे कंट्रोल

डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कम करने में बासी रोटी फायदेमंद हो सकता है। कहते हैं की 12 घंटे के बाद स्टार्च संरचना में बदलाव के कारण रोटी का स्वाद में बदलाव आता है।

ऐसे में कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार शुगर के मरीजों के लिए बासी रोटी को सुबह ठंडे दूध के साथ खाना काफी लाभकारी मानी जाती है। बासी रोटी केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल ही नहीं बल्कि दिनभर होने वाले शुगर स्पाइक से भी राहत प्रदान करता है।

फलतः चिकित्सक से परामर्श के बाद बासी रोटी का दूध के साथ भिंगो कर सेवन से शुगर के रोगी को अपने शुगर लेवल कंट्रोल में मदद मिल सकती है।

बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान
बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान

कब्ज को करे दूर

बासी रोटी का सेवन सिर्फ पाचन शक्ति को ही मजबूत करता बल्कि कब्ज को दूर करने में भी सहायक है। बासी रोटी फाइबर और हेल्दी बैक्टीरिया की संख्या अधिक होती है जिससे इसका सेवन कब्ज को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को करे बैलेंस

सुबह नाश्ते में बासी रोटी और ठंडे दूध को एक साथ सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए फायदेमंद माना जाता है। कुछ न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार बासी रोटी में सोडियम कम होता है। इस कारण से बासी रोटी को ठंडे दूध अथवा सब्जी के साथ खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

पाचन समस्याओं को करे दूर

बासी रोटी खाने से पेट की कई समस्या से भी राहत मिलती है। कहते हैं की पाचन शक्ति को मजबूत और तेज करने के लिए पेट में हेल्दी बैक्टीरिया की पर्याप्त संख्या होना जरूरी है।

बासी रोटी खाने से पेट में हेल्दी बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। इसके अलावा बासी रोटी पेट की गर्मी को भी शांत करता है, जो पेट की कई समस्या जैसे गैस, एसिडिटी और कमजोर पाचन को ठीक करने में सहायक हो सकती है।

इम्यून सिस्टम को कर मज़बूत

रात का रोटी सुबह बासी रोटी कहा जाता है। बासी रोटी में दरअसल रात भर में काफी प्रीबायोटिक्स बन जाते हैं जो आंतों में गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। इससे शरीर के इम्यूम सिस्टम मजबूत होकर शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

मेटाबॉलिज़्म सिस्टम को रखे ठीक

बासी रोटी के सेवन से शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) का बैलेंस बना रहता है। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज़्म सिस्टम अच्छा से काम करता है जो शारीरिक स्वास्थ के लिए महत्वपूर्ण होता है।

बासी रोटी खाने के नुकसान – Basi roti khane ke nuksan

जब रोटी रात में खाने के बाद बच जाता है तब सुबह उस रोटी को बासी माना जाता है। बासी रोटी अधिक देर तक खुले में रहने से उसमें बैक्टीरिया की संख्या काफी बढ़ जाती है।

बासी रोटी सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है और अक्सर लोग इसे खाने के बाद बीमार पड़ सकते हैं। बासी रोटी का सेवन दस्त, एसिडिटी, पेट में गैस सहित कई समस्याएं को जन्म दे सकती है। इसी वजह को ध्यान में रखते हुए हम बासी रोटी खाने से परहेज करते हैं।

इस लेख में गेहूं की बासी रोटी खाने से क्या होता है जानिए बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान(Basi Roti khane ke fayde aur nuksan in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है।

आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें। इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment