काजू-बादाम नहीं… ये है दुनिया का सबसे महंगा ड्राई फ्रूट! सिर्फ एक-दो पीस से होता है काफी फायदा

Cashew Almond काजू बादाम खाना लगभग लोग पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह दुनिया का सबसे महंगा ड्राई फ्रूट नहीं है आइए सबसे महंगे ड्राई फ्रूट के के बारे में जानते हैं

चिलगोजा जिसे पाइन नट्स(Pine Nuts) के नाम से भी जाना जाता है, बहुत ही महंगा और पौष्टिक ड्राई फ्रूट में से एक है। पाइन नट्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, जिसमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ छिपे होते हैं।

चिलगोजा में मौजूद पौष्टिक गुण शरीर को ढेर सारे फायदे और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। संतुलित मात्रा में पाइन नट्स को अपने आहार में शामिल करना अत्यंत ही स्वास्थ्यवर्धक माने जाते हैं।

इसमें की प्रकार के विटामिन, खनिज और वसा मौजूद होते हैं। हालाँकि इसमें वसा की मात्रा अधिक मौजूद होती होती है, लेकिन उनमें संतृप्त वसा की मात्रा बहुत ही कम होने के कारण हृदय के लिए भी नुकसानदायक नहीं होता।

आने आहार में पाइन नट्स को शामिल करना शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को ठीक रखने और हृदय को स्वस्थ् रखने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा पाइन नट्स में उपस्थित प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम आने ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को स्वस्थ, गलो और जवाँ रखने में फायदेमंद है।

आइये इस लेख में चिलगोजा (pine nuts) के कुछ महत्वपूर्ण फायदे के बारें में विस्तार से जानते हैं।

चिलगोजा के फायदे और नुकसान – Pine nuts benefits in Hindi

एनेमिया से रक्षा –

चिलगोजा में लौह तत्व की प्रधानता पायी जाती है। आयरन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक है। जिससे शरीर का खून की कमी से होने वाले रोग अनीमिया से रक्षा होती है।

हृदय स्वास्थ के लिए हितकारी

pine nuts (चिलगोजा) में प्राकृतिक रूप से प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं। यह हमारे शाइर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है।

इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुण पाये जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ्य रखने में योगदान करते हैं। साथ ही इसमें मौजूत ओमेगा-3 फैटी एसिड रक्त के थक्के को रोकने में लाभकारी हो सकता है।

पाइन नट्स का सेवन ब्लड में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल ) के स्तर को बढ़ाने और खराब” कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद मिलती है। इस प्रकार pine nuts का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

मस्तिष्क के लिए लाभकारी-

जैसा की आपने ऊपर पढ़ा की चिलगोजा ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में काफी मदद कर सकता है।

इसके अलावा यह दिमाग के सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाकर मस्तिसक को तेज करता है।

वजन नियंत्रण में सहायक

चिलगोजा का सेवन आपको बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसके अंदर विटामिन, प्रोटीन और लोहा समृद्ध रूप से पाया जाता है। इस नियमित सेवन भूख को कंट्रोल कर वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है।

अंशिक शुगर कंट्रोल

चिलगोजा का सेवन शुगर को अंशिक रूप में कंट्रोल में मददगार साबित हो सकता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स नहीं होने के कारण ब्लड शुगर को संतुलित रखने में फायदेमंद माना जा सकता है।

इसके अलावा पाइन नट्स में मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा इंसुलिन की ग्लूकोज ग्रहण करने की क्षमता को सुधारने में मददगार हो सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्रोत

चिलगोजा में सेलेनियम, कैडीमियम तथा विटामिन ई जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स गुने मौजूद होते हैं। यह हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार साबित होते हैं।

इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है।

दांतों और हड्डियों के लिए –

चिलगोजा के अंदर फास्फोरस और मैग्नीशियम प्रचुर रूप से मौजूद होता है। यह हड्डियों को मजबूत कर बुढ़ापे में होने वाली हड्डी से संबंधित रोग ऑस्टियोपोरोसिस से रक्षा में मदद कर सकता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

पाइन नट्स में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, जिंक और प्रोटीन जैसे की पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे यह मधुमेह, हृदय और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक है।

लेकिन पाइन नट्स एक ऐसा ड्राई फ्रूट में से एक है जिसमें विटामिन ए भी प्रचुर रूप से पाया जाता है। फलतः इसका सेवन त्वचा, बालों और नैखूनों को ठीक रखने में भी बेहतर माना जाता है।

पाइन नट्स में मौजूद पोषक तत्व

इसके करीब एक औंस सूखे पाइन नट्स में नूट्रीअन्ट की मात्रा इस प्रकार होती है।

  • चीनी: 1 ग्राम
  • कैलोरी: 191
  • प्रोटीन: 3.9 ग्राम
  • वसा: 19 ग्राम
  • फाइबर: 1.1 ग्राम
  • मैग्नीशियम: 71.2 मिलीग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: 3.7 ग्राम
  • आयरन: 1.57 मिलीग्राम
  • फॉस्फोरस: 163 मिलीग्राम

इसके अलावा इसमें अल्प मात्रा में विटामिन ए, विटामिन K, विटामिन ई, कैल्शियम और मैंगनीज भी मौजूद होते हैं।

चिलगोजा के नुकसान

जैसा की हमने जाना की पाइन नट्स शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं। लेकिन यह उच्च कैलोरी वाला आहार है.

  • फलतः इसे सीमित मात्रा में ही अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
  • यदि आपको पाइन नट से किसी प्रकार की एलर्जी है, तो इसे सेवन से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूरी है।
  • आपको पाइन नट्स के अधिक मात्रा में सेवन से पेट में गैस, बदहजमी आदि जैसी समस्या भी हो सकती है।

1 दिन में कितना चिलगोजा खाना चाहिए?

चिलगोजा खाना सेहत के लिए अत्यंत ही फायदेमंद है। इसमें अनेकों विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। लेकिन इसके सेवन की बात की जाय तो एक दिन में 2 से तीन चिलगोजा की मात्रा पर्याप्त हो सकता है।

चिलगोजा खाने से क्या लाभ होता है?

चिलगोजा में ढेर सारे विटामिन, प्रोटीन और खनिज मौजूद होते हैं। इसका सेवन दिल, दिमाग और हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

1 किलो चिलगोजा की कीमत क्या है?

1 किलो चिलगोजा की कीमत बजार भाव पर निर्भर करता है। आप इसे अमेजन पर भी online बुक कर सकते हैं।

इस लेख में चिलगोजा के फायदे और नुकसान ( Pine nuts benefits in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।


Leave a Comment