प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने के 10 अद्भुत फायदे | Pregnancy me Pista khane ke fayde

Pregnancy me Pista khane ke fayde: गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने के फायदे हैरान करने वाली प्राप्त होते हैं। इस दौरान उन्हें अपने तथा अपने गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ भोजन और सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है।

इन सूखे मेवों में पिस्ता एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि पिस्ता में कई पोषक तत्वों से भरपूर रूप में मौजूद होता है। लेकिन गर्भावस्था दौरान अपने आहार में पिस्ता शामिल करने से पहले गर्भावस्था के दौरान पिस्ता के नुकसान भी जानना जरूरी है।

प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने के फायदे – Pregnancy me Pista khane ke fayde

एक स्वादिष्ट ड्राइ फ्रूट होने के साथ-साथ पिस्ता सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। क्योंकि पिस्ता में फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा के अलावा कई विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है।

पिस्ता में पोटेशियम,थायमिन, विटामिन बी 6 सहित एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होने के कारण शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है।

अध्ययनों से पता चलता है की प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने के फायदे (Pregnancy me Pista khane ke fayde) कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पिस्ता का उपयोग त्वचा के सुंदर और ग्लोइंग रखने के लिए कॉस्मेटिक सामग्री में भी किया जा सकता है।

क्योंकि पिस्ता विटामिन ई से भरपूर होता है। पिस्ता का तेल का इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने में मददगार है। पिस्ता के तेलों का उपयोग माथे के क्षतिग्रस्त बालों को मजबूत कर असमय गंजेपन को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है।

आयरन की कमी होती है दूर –

गर्भवती महिलाओं में खून की कमी एक आम समस्या है। यहाँ तक की जो महिलायें गर्भवती नहीं हैं वो भी आयरन की कमी की शिकार पायी जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान (Pregnancy me Pista khane ke fayde) खून की कमी को दूर करने में पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

पिस्ते में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल की संख्या को बढ़ाकर हीमोग्लोबिन के स्तर ठीक करता है। इस प्रकार पिस्ता खाने से गर्भवती महिलाओं को एनीमिया की समस्या से राहत में मदद मिल सकती है।

कब्ज की परेशानी को करे दूर –

कहा जाता है की प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज एक आम समस्या होती है। इस दौरान माँ और उनके पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ के लिए कब्ज होना हानिकारक हो होता है।

ऐसे में प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या से राहत में ड्राइ फ्रूट खासकर पिस्ता बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। पिस्ता में उपस्थित उच्च फाइबर की मात्रा गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या को दूर रखने में मददगा होता है।

शिशु के मस्तिसक के लिए लाभकारी –

कहा जाता है की गर्भावस्था के दौरान मां के द्वारा खाया पिया सीधे बच्चे के शरीर में लगता है। इस कारण से इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना आहार गर्भस्थ शिशु को ध्यान में रखते हुए सेवन किया जाता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान पिस्ता का सेवन पेट में पल रहे शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स प्रचुर रूप से मौजूद होता है जो बच्चे के मस्तिसक के विकास में भी मददगार होता है।

इसके अलावा पिस्‍ता में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो गर्भस्थ शिशु (भ्रूण) के ऊतकों और मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है।

वजन कंट्रोल रखने में सहायक

गर्भावस्था के कारण अक्सर मोटापा बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन बहुत अधिक कम अथवा बहुत ही अधिक वजन होना भी नुकसानदाक हो सकता है।

पिस्ता उच्च फाइबर का समृद्ध स्रोत होने के कारण गर्भावस्था में शरीर के वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक

प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने से भ्रूण और गर्भवती महिला दोनों को फायदा मिलता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की इम्युनिटी कमजोर न हो इसके लिए पौष्टिक आहार की जरूरत पड़ती है।

उनकी मजबूत इम्युनिटी उन्हें कई संक्रमण से रक्षा में मदद करती है। ऐसे में इस दौरान पिस्ता का सेवन लाभकारी हो सकता है। पिस्ता में विटामिन, मिरनल, प्रोटीन आदि प्रचुर रूप से भरे होते हैं। जो इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है।

एक अध्ययन के अनुसार पिस्‍ता में विटामिन ई के साथ पॉलीफेनोलिक और कैरोटीन नामक एंटीऑक्‍सीडेंट प्रचुरता में मौजूद होते हैं। ये प्रेगनेंट महिला की इम्‍यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

फलतः गर्भावस्था में इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए पिस्ता को अपने डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

दिल के लिए फायदेमंमद-

पिस्ता खाने से गर्भवती महिलाओं में हृदय रोगों का खतरा कम हो जाती है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान (Pregnancy me Pista khane ke fayde) गर्भवती महिलाओं के मधुमेह को भी कंट्रोल रखने में पिस्ता का सेवन लाभकारी माना जाता है।

गर्भावस्‍था में पिस्‍ता खाने के नुकसान

प्रेग्नेंसी के दौरान पिस्ता खाना लाभकारी है। लेकिन इस दौरान पिस्ता का अधिक सेवन नुकसान कर सकता है। अधिक मात्रा में पिस्ता खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

पिस्‍ता के अंदर फ्रूक्‍टोज की उपस्थिति इसके अधिक सेवन से पेट संबंधित समस्‍याएं जैसे पेट फूलने, पेट में दर्द, गैस और कब्ज जैसी समस्‍याएं खड़ी कर सकती है। इसके आलवा कुछ लोग पिस्‍ते को नमक में भूनकर खाना पसंद करते हैं।

लेकिन प्रेग्नेंसी में नमकीन पिस्ता का सेवन शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ा सकता है जो ब्‍लड प्रेशर का कारण बन सकती है।

FAQs

क्‍या प्रेगनेंसी में पिस्‍ता खाना सुरक्षति है?

गर्भावस्‍था के दौरान पिस्‍ता खाना सुरक्षित हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण प्रेगनेंसी के दौरान मां और शिशु दोनों के स्वास्थ को ठीक रखने में मददगार साबित हो सकता है। लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

इस लेख में प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने के फायदे (Pregnancy me Pista khane ke fayde) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment