प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे | Pregnancy me anjir khane ke fayde

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे एक नहीं अनेक हैं। अंजीर में मौजूद गुण गर्भावस्था के दौरान माँ और उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी अत्यंत ही लाभकारी है।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे | Pregnancy me anjir khane ke fayde
प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे (pregnancy me anjir khane ke fayde)

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए सही आहार का चयन अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान पौष्टिक आहार के साथ सूखे मेवे(ड्राइ फ्रूट) सेवन की सलाह दी जाती है। यह लेख आपको प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे के बारें में बताएगा।

अंजीर एक ड्राइ फ्रूट है जो प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण से भरपूर होता है। गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन अत्यंत ही लाभकारी साबित होता है।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे एक स्वस्थ आहार से न केवल माँ की बल्कि उनके पेट में पल रहे शिशु के सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। आहार के रूप में अच्छा पोषकतत्व शिशु के विकास में मददगार साबित होता है।

अगर आप गर्भावस्था में हैं और ड्राइ फ्रूट को खाने के बारे में सोच रहे हैं तो प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे वाला यह लेख आपकी मदद कर सकता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी में अंजीर के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान आपकी सेहत के लिए यह कितना लाभदायक है। अंजीर एक ड्राइ फ्रूट है जो देखने में गूलर के समान होता है।

यह एक मीठा और खाने में स्वादिष्ट होता है। अंजीर में प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। फलतः गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा और ताकत मिलती है।

जो आपके तथा आपके शिशु के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। लेकिन समुचित मात्रा से अधिक अंजीर के सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।

फलतः इसके सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। आइए इस लेख में गर्भावस्था में अंजीर खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानते हैं।

अंजीर क्या है?

अंजीर एक प्रकार का सूखा मेवा (ड्राइ फ्रूट) है जो देखने में गूलर के समान लगता है। यह एक कीमती ड्राइ फ्रूट है जो मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं।

अंजीर के गुण धर्म की बात करें तो इसे शरीर के लिए शक्ति का स्रोत कहा जा सकता है। यह सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है। यहाँ तक की प्रेगनेंसी में भी अंजीर का सेवन अत्यंत ही लाभकारी है।

इसमें कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। यहाँ तक की अंजीर के साथ-साथ इसके पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए दवा समान है।

अंजीर के पोषक तत्व

इसके पोषक तत्व की बात करें तो अंजीर एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। अंजीर के अंदर कई विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं।

लगभग 100 ग्राम सूखे अंजीर में पोषक तत्व की मात्रा इस प्रकार होती है।

ऊर्जा 209 कैलरी,
प्रोटीन -4 ग्राम
फाइबर -9.2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट -48.6 ग्राम
वसा -1.5 ग्राम,
अन्य – 36.7 ग्राम

गर्भावस्था में अंजीर खाने के फायदे – Anjeer Ke Fayde In Pregnancy

अंजीर खाने से जहां गर्भवती महिला को कई लाभ मिलता है। वहीं उसके होने वाले शिशु के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी होता है। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट ड्राइ फ्रूट है।

1. मॉर्निंग सिकनेस से राहत

गर्भवती महिलाओं में अक्सर मॉर्निंग शिकनेस देखने को मिलती है। अंजीर में मौजूद पोषकतत्व सुबह के समय गर्भवती महिलाओं में होने वाली थकान कर दूर कर मितली और चक्कर आने जैसी समस्या से आराम देता है।

इसके अतिरिक्त प्रेग्नेंसी में अंजीर का सेवन जच्चा के साथ बच्चा के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी6 कारगर साबित होता है। फलतः गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को रोजान अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

स्वस्थ हृदय का विकास

अंजीर खाने से गर्भवती महिला को हेल्थ बेनेफिट तो मिलता ही है साथ ही उसके होने वाले शिशु के हृदय को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।

इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद तत्व महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा कम करने में भी फायदेमंद है।

हड्डियों के विकास में अहम रोल

चूंकि अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो बच्चों के हड्डियों के विकास और मजबूती में मददगार साबित हो सकता है। अंजीर का सेवन इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम सकता है।

इसमें मौजूद अंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से मुक्त कर कैंसर जैसी घातक बीमारी से रक्षा करता है।

इन्हें भी पढ़ें

मस्तिष्क विकास में योगदान

अंजीर का खाने से माँ के शरीर में फोलेट नामक एक तत्व मात्रा बढ़ती है, जो शिशु के न्यूरोलॉजिकल डेवलपमेंट के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर में ओमेगा 3 भी पाया जाता है। फलतः बच्चे के मस्तिष्क विकास के लिए अंजीर का सेवन मददगार साबित हो सकता है।

शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण

अंजीर का सेवन होने वाले शिशु और माँ के लिए भी फायदेमंद है। अंजीर में पाए जाने वाले विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B6 और कैल्शियम आपके शिशु के विकास में एक अहम रोल अदा करते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूती

गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन आपकी डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि अंजीर में मौजूद फाइबर पचने में आसान होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है।

कब्ज से राहत

जैसा की जानते हैं की अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज, गैस और बदहजमी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक –

अंजीर में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट बेड कोलेस्ट्रॉल को कम कर शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद –

अंजीर में पाए जाने वाले समृद्ध विटामिन सी तथा एंटीऑक्सीडेंट हमारे त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से त्वचा में कान्ति आती है।

खून की कमी को करे दूर

अंजीर खाने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं जो रक्त की कमी तथा रक्त विकार को भी दूर करने में मदद करता है।

क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर हीमोग्लोविन की कमी हो जाती है। यह खून की कमी को दूर कर एनेमिया से रक्षा करते हैं।

अनिंद्रा की शिकायत

प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलयों में अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। उसे रात में नींद नहीं आती और बैचनी रहती है। इस परेशानी में राहत प्रदान करने मे अंजीर मददगार साबित हो सकता है। अंजीर के सेवन से

प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलयों में अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। उसे रात में नींद नहीं आती और बैचनी रहती है। इस परेशानी में राहत प्रदान करने मे अंजीर मददगार साबित हो सकता है।

अंजीर के सेवन से शरीर में मेलाटॉनिन स्ट्रेस रिलीज होता है, जो नींद आने में मदद करता है।

प्रेगनेंसी में अंजीर खाना चाहिए या नहीं

कुछ लोग यह जानना चाहते हैं की प्रेगनेंसी में अंजीर खाना चाहिए या नहीं। तो इसमें एक्सपर्ट का राय है की प्रेगनेंसी में ताजी और सूखी किसी भी प्रकार का अंजीर खाना सुरक्षित है।

क्योंकि अंजीर अत्यंत ही पौष्टिक तथा खनिज पदार्थ, शुगर, वसा, आयरन, कैल्शियम आदि से भरपूर होता है। इसका सेवन मां और शिशु दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

लेकिन अंजीर के समुचित मात्रा से अधिक खाने से कुछ समस्या भी उत्पन्न हो सकता है। रोज एक अथवा 2 अंजीर खाया जा सकता है। अगर पहले miscarriage की समस्या हो तो शुरुआत में अंजीर खाने से बचना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

प्रेगनेंसी में अंजीर कब खाना चाहिए

अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करने से इसका भरपूर लाभ प्राप्त होता है। इसके लिए रात में अंजीर को पानी में फुलाकर सुबह खाली पेट खाने से फायदा मिलता है।

प्रेगनेंसी में अंजीर कैसे खाएं

गर्भावस्था के दौरान अंजीर को कई तरीके से खाया जा सकता है। अंजीर खाने की मात्रा एक दिन में 2 से 3 अंजीर तक खाना सुरक्षित है। फायदे के चक्कर में इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइये अंजीर खाने के कुछ तरीके के बारें में जानते हैं।

ताजा अंजीर: गर्भावस्था के दौरान ताजा अंजीर खाना लाभप्रद हो सकता है, इसके लिए ताज़े अंजीर को क्रीम अथवा सलाद के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

सूखे अंजीर का सेवन : ड्राई फिग को आसानी से खाया जा सकता है। सूखे अंजीर को अन्य ड्राइ मेवों के साथ स्नैक्स के साथ खा सकते हैं।

मिल्कशेक के रूप में : अंजीर को दूध के साथ मिल्कसहेक के रूप में सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 1 ताजा अंजीर को एक ग्लास दूध में लेकर ब्लेंडर में थोड़ी देर तक चलाया जाता है। कुछ देर में ही आपका मिल्कशेक बनकर तैयार हो जाएगा।

फिग स्मूदी: अंजीर को समुदी की रूप में भी बड़े ही आसानी से खाया जा सकता है। इसके लिए अंजीर को दही और केला के साथ थोड़ा शहद मिलाकर ब्लेंडर किया जाता है। थोड़ी ही देर में एक पावर-पैक रेसिपी बनकर तैयार हो जाता है जिसे सुबह के नाश्ते में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

निष्कर्ष(conclusion)

इस प्रकार हमने देखा का अंजीर सूखे मेवे में पौष्टिक और महंगा फल है। लेकिन इसके सेवन से कई फायदे प्राप्त होते हैं। यह मां और होने वाले बच्चे के सेहत के लिए अत्यंत ही लाभकारी है। फिर भी प्रेग्नेंसी में इसका सेवन डाक्टर के परामर्श के बाद ही करें।

FAQ (गूगल पर सर्च होने वाले प्रश्न)

  1. प्रेगनेंसी के दौरान कितने अंजीर खाने चाहिए?

    इस दौरान 2 से 3 अंजीर रोज खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

  2. क्या अंजीर खाने से गर्भावस्था के दौरान शरीर में गर्मी होती है?

    अंजीर गर्म तासीर का होता है। फलतः इसके अनुचित मात्रा में सेवन से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।

  3. क्या अंजीर खाने से शरीर को लाभ होता है?

    हाँ, अंजीर के अंदर कई विटामिन, प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसका सेवन शरीर को लाभ पहुचाता है

इस लेख में प्रेगनेंसी में अंजीर खाने के फायदे (Pregnancy me anjir khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

Leave a Comment