खजूर खाने के फायदे और नुकसान | अंग-अंग मे भर देगा ताकत जानें इसके 10 जादुई…

खजूर खाने के फायदे और नुकसान पढ़कर आप चकित रह जाएंगे। कई बार आपने लोगों से यह कहते सुना ही होगा कि अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो आप डॉक्टर से दूर रहेंगे।

लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि “आप दिन में केवल 6 से 7 खजूर का सेवन करते है तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगें। आपको कभी भी डॉक्टर के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।

क्योंकि खजूर विटामिन और मिनिरल से भरपूर होता है जो हमारी सेहत के लिए इतन फायदेमंद है। इनके अद्भुत गुणों के कारण पवित्र पुस्तक कुरान में भी खजूर या छुहारे को जन्नत के फल का दर्जा दिया गया है।

इस धर्मग्रंथ में खजूर का ज़िक्र का करीब 23 बार मिलता है। इसका आयुर्वेदिक उपचार में भी ख़ासा इस्तेमाल किया जाता है। इस लेख में के जरिये खजूर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

खजूर खाने के फायदे और नुकसान (Benefits and disadvantages of eating dates in Hindi)

खजूर आपकी सेहत के लिए इतना लाभदायक है कि इससे गंभीर स्वाथ्य समस्याओं से भी दूर रहा जा सकता है। हमने ऊपर ज़िक्र किया कि खजूर का सेवन सेव से भी अधिक फायदेमंद है,

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि यह सेब से बेहतर कैसे हो सकता है। तो इसका कारण है कि खजूर अकेले ही कई पौषक तत्वों से भरपूर होता है जो कि इसे अन्य सूखे मेवों से अलग करता है।

आयुर्वेद के अनुसार खजूर मधुर, पौष्टिक, बलवर्धक, श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला होता है। खजूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फाइवर कार्बोहाइड्रेट और शर्करा मौजूद होता है।

इसी गुणों की वजह से इसे पूर्ण आहार कहा जा सकता है। खजूर खाने के फायदे और नुकसान से पहले हम इसके पौषक तत्व के बारें में जानते हैं :-

  • कैल्शियम
  • पोटैशियम
  • प्रोटीन
  • मैंगनीज
  • आयरन
  • फास्फोरस
  • जिंक
  • मैग्नीशियम
  • कार्बोहाइड्रेट
  • फैट्स
  • फाइबर
  • फैटी एसिड्
  • विटामिन-बी6
  • विटामिन -ए
  • विटामिन -के

खजूर खाने के 10 अद्भुत फायदे

डाइजेशन को सुधारे, कब्‍ज को भगाए खजूर

यदि आप लगातार कब्ज की समस्या से लम्बे समय तक जूझ रहे हैं या अन्य कोई पाचन संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में आपके लिए खजूर का सेवन करना काफी लाभपरद हो सकता है।

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है जो कि पाचन सबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। लेकिन यदि आप दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं तो खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

आप ठण्ड के मौसम में इसे दूध के साथ या ऐसे ही खा सकते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में या अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो आपको इसे भिगोकर खाना चाहिए।

एनीमिया की समस्या में खजूर के फायदे

यदि आपका शरीर एनीमिया जैसी समस्या से ग्रसित है और आपके शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में आपको खजूर का सेवन शुरू कर देना चाहिए। हमेशा थकान, दिल की धड़कन बढ़ना, घबराहट जैसी समस्या एनीमिया के लक्षण हैं।

एनीमिया के कारण दिमाग को खून की आपूर्ति कम हो सकती है। जिससे लोगों में चक्कर आना, भूलने की विमारी, अवसाद आदि समस्याएँ शुरू हो जाती है।

खजूर में विटामिन ए और आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो रक्त की कमी को दूर कर एनेमिया से रक्षा करता है।

गठिया मे फायदेमंद है खजूर

यदि आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको खजूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। खजूर खाने से गठिया के कारणों और लक्षणों से छुटकारा मिलता है।

इसके लिए आप खजूर के तेल से गठिया प्रभावित क्षेत्र की मालिश भी कर सकते हैं। खजूर को गर्म दूध के साथ भी लिया जा सकता है। यदि आप खजूर को दूध में मिला कर खाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा गाय का घी भी मिला सकते हैं।

रक्तचाप में खजूर खाने के फायदे और नुकसान

रक्तचाप को कंट्रोल रखने में खजूर का सेवन फायदेमंद है। अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो खजूर आपके लिय काफी मददगार साबित हो सकता है।

दरअसल, खजूर में पोटैशियम के अलावा वो सभी पौषक तत्व मौजूद हैं जो कि रक्तचाप को नियंत्रित में जरूरी होते हैं।

करीब 24 ग्राम खजूर में लगभग 167 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो कि अन्य फलों की तुलना में काफी अधिक है। शरीर में पोटैशियम की सही मात्रा गुर्दे की पथरी से भी रक्षा करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं खजूर

छोटे बच्चों के शरीर के समुचित विकास के लिए कई मिनरल जरूरी होता है। ताकि उनकी हड्डियों का ठीक से विकास और उनकी हड्डियाँ मजबूत हो। इसके लिए माता पिता अपने बच्चों के लिए कई प्रकार के सप्लीमेंट उपयोग करते हैं।

लेकिन खजूर के सेवन से भी बच्चों की हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है। क्योंकि खजूर मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज का अच्छा स्रोत है।

यह सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ इनसे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

खजूर खाने से सूजन में मिलता है फायदे

खजूर की मदद से सुजन और दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि खजूर में सूजन रोधी गुण मौजूद होता है। यह मैग्नीशियम का भंडार है। फलतः इसका सेवन शरीर में सुजन और दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

प्रेगनेंसी में खजूर खाने के फायदे और नुकसान

यौन सबंधी समस्यों को दूर करने में भी खजूर का सेवन लाभदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खजूर में पाए जाने वाले प्रोटीन में 23 तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो कि यौन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी लाभदायक है। प्रेग्नेंसी में खजूर खाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई विटामिन और मिनरल्स की जरूरत बॉडी को होती है। ऐसे में खजूर एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

हृदय को स्वस्थ बनाने में मददगार खजूर

वर्तमान समय में हृदय संबंधित समस्याएँ बहुत बढ़ती जा रही है जिसकी मूल वजह है हमारा खानपान। खराब खानपान की आदतों की वजह से हृदय को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

लेकिन खजूर की मदद से अपने हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। खजूर में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता हैं।

खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कि शरीर में जमा वसा को अवशोषित करने में सहायक होता है। इस प्रकार खजूर का सेवन हृदय को स्वस्थ रख कर कई अन्य बिमारियों से भी बचाता है।

खजूर के सेवन बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

पिछले कुछ सालों में करोना के महामारी के बाद लोग अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली के प्रति अधिक सजग हो गये हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम शरीर को अनेकों बीमारियों से बचाता है।

लोग इम्यून सिस्टम को ठीक करने के लिए कई उपाय करते है तरह-तरह की दवाई एवं अन्य कैमिकल युक्त उत्पादों का सेवन करते हैं। लेकिन खजूर खा कर भी इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है।

खजूर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले सभी पौषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। खजूर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन के, विटामिन ए के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से हमारे शरीर को बचाते हैं।

मस्तिष्क स्वास्थ्य बढ़ाए खजूर

बादाम की तरह ही खजूर हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है। काफी लोग स्ट्रेस की वजह से दिमाग की बिमारियों से जूझते हैं ऐसे में अगर खजूर का सेवन किया जाए तो तनाव को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञ के अनुसार नियमित रूप से खजूर का सेवन न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों (Neurodegenerative diseases) से बचाव कर सकते हैं।

न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग दिमाग संबंधी वह बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। एक अध्ययन के अनुसार, खजूर में अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने की क्षमता है।

कैंसर के खतरे से रखे दूर

खजूर का सेवन खासकर कोलन कैंसर के बचाव में मददगार है। खजूर खाने से हमारी आंत में अच्छे बैक्टीरिया पनपनते हैं, जो पेट को ठीक रखने में काफी मदद करते हैं

खजूर खाने के नुकसान

खजूर का अत्यधिक सेवन सेवन को नुकसान पहुचा सकता है। फलतः इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करना अच्छा है। हमें आशा है की खजूर खाने के फायदे और नुकसान से संबंधित जानकारी अच्छी लगी होगी।

F.A.Qs

1 दिन में कितने खजूर खा सकते हैं?

रोजाना शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है। इसके लिए अपने पाचन शक्ति के अनुसार दो से चार खजूर भी खाए जा सकते हैं।

इस लेख में खजूर खाने के फायदे और नुकसान  शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment