रात को शहद खाने के फायदे, इन 10 बीमारियों से मिलता है निजात

रात को शहद खाने के फायदे अद्भुत और आश्चर्य जनक हैं। शहद में मौजूद कई आवश्यक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसका सेवन खांसी से लेकर हृदय रोगों में भी अद्भुत फायदे करते हैं।

रात को शहद खाने के फायदे (Benefits of eating honey at night)

शहद(Honey) एक प्राकृतिक स्वीटनर मधुमक्खियों से प्राप्त होता है। इसे प्रकृति द्वारा प्रदत दुर्लव औषधि कहा जा सकता है। क्योंकि एक बूँद शहद के संचय के लिए मधुमक्खियों को कई हजार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

शहद के अंदर फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके अतिरिक्त शहद में एंटीऑक्सिडेंट तथा एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।

शहद में मौजूद इतने सारे गुण वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाता है। नित्य रात को शहद खाने के फायदे हमारे शरीर को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। शहद खाने से ब्रेन को ताकत मिलती है जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है।

रात को शहद खाने के फायदे पेट, हार्ट, त्वचा और बालों को भी मिलता है। यह इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। इस प्रकार रात में शहद खाने एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे हैं।

सोने से पहले 1 चम्मच शहद का सेवन करते कई स्वास्थ्य समस्याओं से रक्षा कर सकता है। आप सोने से पहले गुनगुना जल के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आज हम इस लेख में रात को शहद खाने के क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, विस्तार से जानते हैं।

पेट के लिए गुणकारी

पाचन क्रिया को ठीक रखने के साथ-साथ पेट के समस्त रोगों को दूर करने में शहद का सेवन गुणकारी माना जाता है। यह कब्ज को भी दूर करने में प्रभावी माना जाता है। कब्ज को दूर करने के लिए रात में गर्म दूध के साथ शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

बालों के लिए फायदेमंद

शहद का इस्तेमाल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहद से बाल मजबूत और घने होते हैं। शहद के प्रयोग से बालों की रूसी ठीक होती है। यह बालों की जड़ों को आवश्यक पोषण देता है। जिससे बाल असमय पकने और झड़ने से भी रुकता है।

त्वचा के लिए लाभदायक

उम्र से पहले स्किन पर आने वाली झुरीयों और महीन लकीर को रोकने में शहद फायदेमंद हो सकता है। शहद में उपसस्थित गुण सुखी त्वचा में नमी प्रदान कर सुंदर और चमकदार बनाता है।

फलतः रात में शहद खाने से चेहरे पर नेचुरल गलो आता है तथा चेहरा खिला-खिला रहता है।

इम्यूनिटी रहेगी मजबूत

शहद में कई विटामिन के अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई संक्रमण से रक्षा करता है।

अगर आप रात को सोने से पहले नित्य शहद का सेवन करते हैं तो यह आपके इम्यून सिस्टम को तेजी से मजबूत बनाने की क्षमता रखता है।

वजन करे नियंत्रण

शहद का सेवन वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है। इसके सेवन से शरीर की अतिरिक्त फेट कम होता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो।

ऐसे में रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इस प्रकार शहद का रोजाना सेवन से आपके वजन को तेजी से कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

खांसी में राहत

खांसी और गले की खराश दूर करने में शहद का सेवन अत्यंत ही फेडमंड होता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर चाटने से आराम मिलता है।

इसके अतिरिक्त शहद में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण संक्रमण से बचा कर सर्दी-जुकाम सहित कई रोगों से रक्षा में सहायक साबित होता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

दूध में शहद एक साथ मिलाकर सेवन करने से हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। क्योंकि शहद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।

फलतः शहद के रोजाना रात में गर्म दूध के साथ खाने से हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।

घाव तेजी से भरने में मददगार

शहद में एंटी-इनफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-बैकटेरियल गुण भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से घाव को तेजी से भरने में मददगार होता है।

रात को शहद खाने का तरीका

आप शहद का इस्तेमाल अपने सेहत को सुधारने और स्वास्थ को हेल्दी रखने के लिए रात में सोने से पहले कर सकते हैं।
आप शहद को गर्म दूध के साथ रात में सोने से पहले ले सकते हैं।

इसे आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है। चाहें तो आप शहद को नींबू के साथ भी ले सकते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं हो सकती है।

रात को शहद खाने के संभावित नुकसान

हमने जाना की रात में शहद खाकर सोने से अनेकों बीमारियों से मिलता निजात है। कुछ लोग शहद(Honey) के प्रति संवेदनशील या एलर्जिक होते हैं।

इस कारण से कभी-कभी शहद खाने के प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है। शहद का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित कर सकता है। शहद खाने के दुष्परिणाम में निम्नलिखित लक्षण शामिल हो सकते हैं।

  • उल्टी
  • घरघराहट
  • चक्कर आना
  • जी मिचलाना
  • थकान व कमजोरी
  • अत्यधिक पसीना आना

People also ask

क्या रात में शहद का सेवन करना चाहिए?

हाँ, रात में शहद का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।

क्या सोने से पहले शहद लेना अच्छा है?

हाँ, रात में सोने से पहले गुनगुने गर्म दूध के साथ शहद का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।

रोज शहद कब खाना चाहिए?

शहद का सुबह खाली पेट अथवा रात में सोने से पहले सेवन किया जा सकता है।

1 दिन में शहद कितना खाना चाहिए?

एक दिन में एक से दो चम्मच शुद्ध शहद का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।

इस लेख में रात को शहद खाने के फायदे (Benefits of eating honey at night) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।




Leave a Comment