पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे, जानें खाने का सही उपाय – Banana Benefits For Men In Hindi

पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे (Banana Benefits For Men in Hindi) जानकार हैरान हो जाएंगे आप। केला आसानी से उपलव्ध कई पोषक तत्व से भरपूर फल हैं। इसमें विटामिन, मिनरल और अन्य कई आवश्यक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।

जो सेहतमंद रखने में मददगार है वहीं केला का सेवन कई रोगों से भी रक्षा करता है। पुरुषों में केले खाने के कई लाभ देखे जा सकते हैं।

Banana Benefits For Men In Hindi :  केला का सेवन हर आयुवर्ग के लिए फायदेमंद माना जाता है। केला में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। वैसे तो केले बच्चे-बूढ़े सभी के लिए लाभकारी है।

लेकिन यहाँ पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे के बारें में जानेंगे। केले के अंदर विटामिन ए,  सी, विटामिन बी6, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

इस कारण पुरुषों को केले के सेवन से कई फायदे प्राप्त होते हैं। आइये पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे के ऊपर विस्तर से जानते हैं।

पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे अनेक

वैसे तो केला खाना सभी के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन केले में मौजूद कई पोषक तत्व खासकर पुरुषों के लिए अत्यंत ही लाभकारी होते हैं। केले का सेवन एक तरह जहाँ सेहत में सुधार करता है। वहीं यह शरीर को कई संक्रमण रोगों से भी रक्षा में मदद करता है। 

पुरुषों शक्ति को मजबूती में सहायक

केला में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। इसका सीधा संबंध पुरुषों शक्ति से जुड़ा होता है।

इसके अलावा केला का सेवन पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही केला का सेवन मूड को बेहतर और तनाब रहित रखने में भी मदद करता है।

हड्डियां की मजबूती के लिए

हड्डियों और दांतों के रक्षा के लिए कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। कैल्शियम जहां हड्डी को मजबूत रखता है वहीं यह जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करने में मददगार होता है।

केले के अंदर  कैल्शियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। फलतः पुरुषों को नियमित केला के सेवन से हड्डियों मजबूत होती है और असमय से होने वाले विमारी से भी रक्षा होता है।   

हृदय को स्वास्थ् रखने में सहायक

केले में विध्यमान कई महत्वपूर्ण तत्व हृदय को स्वास्थ् रखने में अहम भूमिका निभाता है। केला में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को सही रखता है जिससे शरीर में रक्त का संचारन सही तरीके से होता है।

फलतः हृदय को स्वास्थ् रखने के लिए पुरुषों के लिए केला का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

टेस्टोस्टेरोन की सक्रियता में सहायक

केले के नियमित सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन ग्रन्थि को सक्रियता में अहम रोल अदा कर सकता है। केले के नियमित प्रयोग से पुरुषों का मूड बेहतर और यौन समस्याएं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।   

इम्यून सिस्टम के मजबूती में सहायक   

जैसा की हम जानते हैं केले में कई विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन शरीर में रोगों से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज का निर्माण कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को शक्ति प्रदान करता है।

वहीं इसमें पाये जाने वाले फोलिक एसिड शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है।

पुरुषों के पाचन क्रिया के मजबूती में सहायक

पेट को ठीक रखने और पाचन शकित को मजबूत करने के लिए भोजन में फाइवर की मात्रा आवशयक मानी जाती है। फाइवर में पाचन क्रिया को तेज करने और कब्ज से छुटकारा दिलाने का गुण पाया जाता है।

केले के अंदर प्रचुर मात्रा में उच्च कोटी के फाइवर पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन पुरुषों के पाचन शक्ति को मजबूती प्रदान कर कब्ज से राहत प्रदान कर सकता है।

HB(हीमोग्लोबिन) बढ़ाने में सहायक

केले शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक माना जाता है। खून की कमी से एनेमिया नामक रोग हो जाता है। केले में मौजूद आयरन शरीर मे HB(हीमोग्लोबिन) को बढ़ाकर खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

फलतः केले के नित्य सेवन से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती और शारीरिक कमजोरी से राहत मिलती है। 

रक्तचाप में सहायक

केला का नित्य सेवन रक्तचाप के नियंत्रण में सहायक साबित हो सकता है। एक शोध के अनुसार कहा जाता है की केले में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में लाभकारी होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद 

आँखों की रोशनी तेज करता है केला, केले में विटामिन-ए प्रचुर रूप से उपस्थित रहता है। यह आँखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

रोजाना इसके सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ती है जिसे नेत्र संबंधी कई अन्य रोगों से रक्षा में  लाभकारी हो सकता है।

अनिद्रा को दूर करने में सहायक  

एक शोध के अनुसार केले में पाये जाने वाला कुछ तत्व स्लीप हार्मोन की बढ़ोतरी में सहायक होता है। फलतः केला का नियमित सेवन से पुरुषों में अनिंद्रा जैसी विमारी से राहत मिल सकती है।

केला का कैसे करें सेवन 

अगर पुरुष वर्ग़ केले के सेवन से अत्याधिक फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे सुबह नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है। नाशते में खाली पेट केले को दूध के साथ खाया जाय तो यह और भी गुणकारी हॉट है।

सुबह केले का सेवन दिन भर आपको एनर्जिक रखता है। आप केले को दूध के साथ मिलकर बनना शेक के रूप में सेवन कर सकते हैं। जिम अथवा कसरत के बाद केले का सेवन तुरंत एनर्जी प्रदान कर तरोताजा महसूस कराता है।

केले को शहद के साथ समुदी के रूप में भी किया जा सकता है। केले को अन्य फलों के साथ सलाद के रूप में पुरुष वर्ग इसके फायदे ले सकते हैं।

पुरुषों के लिए केला खाने के नुकसान

केले खाने के कई फायदे के बारें में हमने पढ़ा लेकिन पुरुषों को केले खाने से कुछ खास परिस्थितियों में नुकसान भी हो सकता है। अगर किसी को केले से एलर्जी हो तो इसे खाने से बचना चाहिये।

नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। केले के अधिक मात्र में सेवन से अपच और गैस की शिकायत हो सकती है। केले में वैसे तो उच्च कोटी के ग्लूकोज पाये जाते हैं। इस कारण से शुगर रोग से ग्रसित परूषों को केले के सेवन से परहेज करना बेहतर है।

अस्वीकरण(Disclaimer)

इस लेख में  पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे, जानें खाने का सही उपाय (Banana Benefits For Men In Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी जी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment