Broccoli Benefits in Hindi-हरी गोभी यानि ब्रोकोली खाने के मिलते हैं गजब के फायदे, आँखों और दिल के लिए लाभकारी

हरी गोभी जैसा दिखने वाला ब्रोकोली खाने के मिलते हैं गजब के फायदे, दिल और शरीर दोनों को रखता है मुजबूत, यह दिखने में तो सफेद गोभी की तरह ही नजर आता है। लेकिन इसका सेवन फूल गोभी से अधिक फायदेमंद माना जाता है।

अपने पोषक गुणों के कारण यह गुणों का खान कहलाता है। जिसमें कई प्रकार के विटामिन, मिनरल आदि पाए जाते हैं। यह विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभ कर बेहतर स्वास्थ में मददगार साबित होता है।

ब्रोकोली एक उच्च फाइबर वाला आहार माना गया है। इसका सेवन पेट के लिए लाभकारी है। यह पाचन क्रिया में सहायता कर आंत में रहने वाले कुछ बैक्टीरिया जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद है उसे मदद करता है।

ब्रोकोली क्या होता है?

यह ब्रैसिका परिवार का सदस्य है और इसे कच्चा या पकाकर सब्जी के रूप में खाया जाता है। फूलगोभी, पत्तागोभी और केला भी इसी परिवार के सदस्य कहे जाते हैं।

ब्रोकोली का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह कई पोषक गुणों से भरपूर बहुत ही एक बढ़िया हरी सब्जी है जिसमें बैंगनी या अक्सर हरे फूल खिलते हैं।

ब्रोकली के पौष्टिक गुण (What is broccoli?)

ब्रोकली हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, और जिंक सहित फाइबर होता है।

इसके आलवा ब्रोकली में विटामिन-A तथा विटामिन-C भी प्रचुर रूप से पाया जाता है। जो आँखों से लेकर सम्पूर्ण स्वास्थ को ठीक रखने में मदद करती है।

एक अध्ययन के अनुसार करीब 100 ग्राम ब्रोकोली में पोषक तत्वों की मात्रा इस प्रकार होती है।

  • कार्बोहाइड्रेट- 2.2 ग्राम
  • फाइबर- 2,2 ग्राम
  • कैलोरी – 96
  • प्रोटीन- 2.6 ग्राम
  • वसा- 0.4 ग्राम
  • कैरोटीन- 478 माइक्रोग्राम
  • विटामिन. सी-35 मिलीग्राम

ब्रोकोली के सबसे अद्भुत फायदे (Broccoli Benefits in Hindi )

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

न्यूट्रिशन रिसर्च के अनुसार ब्रोकोली के नियमित सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। फलतः इसका सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करने में मददगार है।

एक अन्य अध्ययन में भी पाया गया की ब्रोकोली जैसी सब्जियां के अधिक खाने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।

कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक

हालाँकि ऐसा को सुपरफ़ूड नहीं है जो कैंसर को रोक सके। लेकिन कुछ आहार कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। जिसमें हरी गोभी भी शामिल है। ब्रोकोली में अन्य सब्जियों की तुलना में कैंसर से लड़ने वाले गुण अधिक होती है।

क्योंकि इसमें फाइटोकेमिकल सल्फोराफेन नामक घटक होता है। जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।एक अतिरिक्त शोध के अनुसार ब्रोकोली में कैंसररोधी गुण मौजूद होते हैं जो कुछ ट्यूमर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

एक अध्ययन के अनुसार उम्र के अनुसार आँखों की समस्या बढ़ने लगती है। ब्रोकोली में मौजूद कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे घटक उम्र बढ़ने के साथ होने वाले आँखों के रोगों में फायदेमंद है।

इसका सेवन नेत्र विकारों जैसे मोतियाबिंद और मैकुलर डीजेनरेशन के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अतिरिक्त, ब्रोकोली के सेवन से शरीर को बीटा-कैरोटीन विटामिन ए प्राप्त होता है जो रतौंधी को दूर करने में सहायक है।

हार्मोनल संतुलन में मददगार

ब्रोकोली जैसी सब्जियों में इंडोल-3-कार्बिनोल नामक यौगिक होता है। फलतः इसका सेवन हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मददगार है। इसका सेवन पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन संबंधी विकृतियों के जोखिम को भी कम करने में सहायक है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में सहायक

ब्रोकोली के अंदर ब्रैसिकास गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल नामक घटक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है।

इसके नियमित सेवन से आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जो कई प्रकार के संक्रमण से शरीर को रक्षा करती है।

क्या ब्रोकली सभी व्यक्तियों के लिए सुरक्षित है?

अधिकांश लोगों के लिए ब्रोकली एक पौष्टिक आहार है। हालांकि थायराइड की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को ब्रैसिका सब्जियों का कम मात्रा में सेवन सलाह दी जा सकती है। क्योंकि यह सब्जियां आयोडीन के अवशोषण को रोक सकती हैं।

निष्कर्ष

यदि आप किसी प्रकार के रक्त रोग से पीड़ित हैं और किसी प्रकार की दवा ले रहे हैं, तो आपका डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ के सलाह के बाद ही ब्रोकोली का सेवन करना चाहिए।

इस लेख में Broccoli Benefits in Hindi शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

1 thought on “Broccoli Benefits in Hindi-हरी गोभी यानि ब्रोकोली खाने के मिलते हैं गजब के फायदे, आँखों और दिल के लिए लाभकारी”

Leave a Comment