Alsi khane ke fayde: भुनी हुई अलसी खाने के फायदे देती है केन्सर सहित 10 रोगों से सुरक्षा

Alsi khane ke fayde: अलसी को पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट भंडार माना जाता है। अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अलसी में फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

फलतः महिलाओं और पुरुषों के लिए अलसी के फायदे समान हैं। अलसी में मौजूद ये पोषक तत्व कई तरह से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में सक्षम हैं। भुने हुए अलसी का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने बहुत सहायक है।

ठंड के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहर का सेवन महत्वपूर्ण होता है। अगर आप सर्दियों के दौरान अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अलसी को जरूर शामिल करना चाहिए।

एक चम्मच अलसी में पोषक तत्व की मात्रा

  • कैलोरी की मात्रा – 35 ग्राम
  • प्रोटीन – 1.3 ग्राम
  • फेट(वसा) – 3 ग्राम
  • फाइबर – 2 ग्राम
  • कैल्शियम – 18 मिलीग्राम
  • फॉस्फोरस – 45 मिलीग्राम

आइए इस लेख में असली खाने से होने वाले फायदे के बारें में विस्तार से जानते हैं : –

अलसी खाने के फायदे (Alsi Khane ke fayde in Hindi)

पेट के लिए गुणकारी अलसी

भुनी अलसी के बीज का सेवन पाचन क्रिया में सुधार कर कब्ज और गैस की प्रॉबलम से राहत प्रदान करने में सहायक है। क्योंकि अलसी के बीजों में उच्च फाइबर मौजूद होता है, जो पेट के कई रोगों को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद है।

अगर आप पेट संबंधी समस्याओं जैसे – कमजोर पाचन शक्ति, कब्ज और पेट गैस से परेशान हैं तो भुनी अलसी को अपने डाइट में शामिल करने फायदेमंद हो सकता है।

वजन कंट्रोल में सहायक अलसी

अक्सर लोग सर्दी के मौसम में हेल्दी डाइट लेते हैं, क्योंकि इस मौसम मे भारी आहार भी आसानी से पच जाता है। इस कारण से इस सर्दी में शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

ऐसे में अगर आप अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो भुने हुए अलसी को अपने आहार में जरूर शामिल कर सकते हैं।

हृदय के लिए लाभकारी

अलसी के सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा -3 एवं फैटी एसिड रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में सहायक होते हैं।

इसके अलावा इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी नियमित हो जाता है। अगर आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अपने डाइट में अलसी को जरूर शामिल करना चाहिए।

आप चाहें तो अलसी को भूनकर या किसी अन्य तरीके से भी खा सकते हैं। अथवा अलसी के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैंसर से सुरक्षा

ऐसा माना जाता है की अलसी में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कुछ टाइप के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होता है। अलसी में प्रोटीन, थायमिन, कॉपर, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे उत्तम स्रोत हैं।

इसके अलावा इसमें प्रोटीन, लिगनेन, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत कर केन्सर के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

डायबिटीज से रक्षा में सहायक

एक अध्ययन के अनुसार अलसी मे फाइबर प्रचुर रूप से मौजूद होता है, साथ ही इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है।

इसके अतिरिक्त अलसी एंटी डायबिटीक गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो खून में ग्लूकोच की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक है। फलतः अलसी खाने से डायबिटीज में फायदे मिल सकते हैं।

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं के लिए भी अलसी खाने के फायदे बहुत हैं। कहा जाता है की रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में कैंसर की जोखिम, खासकर स्तन कैंसर का खतरा होता है।

ऐसे में अलसी में मौजूद गुण स्तन कैंसर के जोखिम को कम कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

अलसी खाने का तरीका

भुने हुए अलसी के बीज का सेवन हमारे शरीर को अनगिनत लाभ प्रदान कर सकते हैं । लेकिन अलसी का सेवन कैसे करें यह जानना जरूरी है। अलसी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है।

जैसे इसका तेल निकालकर, भुने हुए अलसी के चूर्ण को सलाद और सब्जी के साथ भी मिलाकर इसका लाभ लिया जा सकता है।

अस्वीकरण(Disclaimer)

इस लेख में अलसी खाने के फायदे (Alsi khane ke fayde in Hindi)शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी जी जानकारी का दावा नहीं करता है।

1 thought on “Alsi khane ke fayde: भुनी हुई अलसी खाने के फायदे देती है केन्सर सहित 10 रोगों से सुरक्षा”

Leave a Comment