10+ आम खाने के फायदे और नुकसान जानकार चौंक जायेंगे आप | Aam khane ke fayde aur nuksan

आम खाने के फायदे और नुकसान (Aam khane ke fayde aur nuksan ) आपको आश्चर्यचकित कर देंगे। आम (Mango) सभी फलों से स्वादिष्ट, रसीला और मीठा फल है।

आम के इतिहास से पता चलता है की यह सबसे पहले भारतीय उपमहाद्वीप में पैदा होता था। लेकिन भारत में विदेशियों के आगमन से धीरे-धीरे यह पूरे दुनियाँ में प्रसिद्ध हो गया।

आम की मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आम की लोकप्रियता सिर्फ का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है की इसकी पूरी दुनियाँ में मांग है।

इसकी लोकप्रियता और स्वाद के कारण ही आम को फलों का राजा कह कर संबोधित किया जाता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा आम उत्पादक और निर्यातक देश है।

दूसरे स्थान पर चीन और थाईलैंड का नाम आता है। दुनियाँ का 40% आम का पैदावार सिर्फ भारत में होता है। आम के अंदर कई तरह के विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद रहते हैं।

आम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इस कारण आम का सेवन सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी कई फायदेमंद हैं।

लेकिन अधिक मात्रा में आम खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइये इस लेख में आम खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।    

आम के प्रकार (Types of mango in Hindi)

भारत में आम करीब 12 प्रकार के होते हैं। आइये आम की कुछ चुनिंदा किस्म के बारें में जानतें हैं। 1. अल्फांसो (महाराष्ट्र), 2. हिमसागर (पश्चिम बंगाल), 3. बंगनपल्ली (आंध्र प्रदेश), 4. दसेहरी (लखनऊ), 5. बादामी (कर्नाटक), 6. केसर (गुजरात), 7. नीलम (हैदराबाद) 8. लंगड़ा (उत्तर प्रदेश), 9. मुसरद (गोवा), 10. मालदा और जरदालू (बिहार),

इन आमों में से अल्फांसो (Alphonso) सबसे स्वादिष्ट, महंगे और लोकप्रिय आमों में से एक है। इसकी पैदावार मुख्य रूप से भारत में रत्नागिरी, रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र होता है।

दूसरी तरफ बिहार का जरदालू आम भी अपने स्वाद के कारण विश्व के कई देशों में निर्यात किया जाता है। वैसे तो दुनियाँ भर में 100 से भी ज्यादा आम की किस्में पायी जाती है लेकिन भारतीय आम अपने स्वाद के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

आम के पोषक तत्व

आम के पोषक तत्वों की बात करें तो क 250 ग्राम के आम में औसतन 200 ग्राम जल, 4 ग्राम फाइबर, 91 मिलीग्राम विटामिन सी, 10.5 माइक्रोग्राम विटामिन K, 150 kckl कैलोरी, 2 ग्राम प्रोटीन, 27.5 mg कैल्‍शियम, 34 ग्राम शुगर पाया जाता है।

इसके अलावा आम में कार्बोहाइड्रेट 37 ग्राम, आयरन 0.4 mg, मैग्‍नेशियम 25 mg, फासफोरस 35 mg,  पोटैशियम 410 mg, सोडियम2.5 mg,  जिंक 2.25 और फैट 2 ग्राम के करीब मौजूद होते हैं। 

Table of Contents

आम खाने के फायदे और नुकसान – Aam khane ke fayde aur nuksan

आम कई तरह के विटामिन और मिनरल का भंडार है। इस कारण से आम खाने के फायदे (benefits of mango in hindi) अद्भुत और गुणकारी माना जाता है। आम के औषधीय गुण और पोषक तत्व ही इसे अन्य सभी फलों से अलग फलों का राजा की संज्ञा प्रदान करते हैं।

रोग प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत करता है आम

आम कई पोषक तत्वों से भरपूर होते जो हमारे शरीर को रोग मुक्त रखने में सहायक हो सकता है। शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में विटामिन सी का बहुत बड़ा हाथ होता है।

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन ए, विटामिन बी6 ,विटामिन सी, फाइबर, आयरन, फास्फोरस और पोटेशियम हमारे रोग प्रतिरक्षा शक्ति को मजबूत कर रोग से रक्षा करता है।

कैंसर की रोकथाम में सहायक

आज की भागम-भाग भरी जीवन शैली में कैंसर का खतरा बढ़ गया है।आम में एंटीकैंसर गुण पाया जाता है जिसे मैंगिफरिन (mangiferin) कहा जाता है। मैंगिफरिन का काम पेट व लिवर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करना है।

साथ ही इसमें मौजूद कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे तत्व कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मदद करता है।

अस्थि रोग से बचाता है आम  

आम में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी आदि मौजूद रहते हैं। जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत कर अस्थि रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है।

कब्ज को दूर करता है आम

आम में उपस्थित लैक्सेटिव (laxative ) नामक तत्व पाया जाता है जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। आम फाइबर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। फाइबर कब्ज को दूर पाचन शक्ति को मजबूत रखता है।  

पाचन क्रिया को ठीक रखने में

आम का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत करने में लाभदायक है। क्योंकि आम में कुछ ऐसे  एंजाइम्स पाये जाते हैं जो प्रोटीन को तोड़ कर पाचन क्रिया को तेज करता है।

इसके अलावा आम में उपस्थित साइर्टिक और टरटैरिक एसिड हमारे शरीर के क्षारीय तत्वों का संतुलन  बनाए रखने में फायदेमंद होता है।

पौरुष शक्ति के लिए लाभकारी

पौरुष क्षमता बढ़ाने में विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन का अहम रोल होता है। विटामिन ई पौरुष क्षमता में वृद्धि कर फर्टिलिटी को बढ़ाता है। आम में विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फलतः आम का सेवन पुरुषों के लिए फायदेमंद है।

गर्मी और लू से बचाव

आम के अंदर कुछ ऐसे तत्व विध्यमान होते हैं जो गर्मी और लू से बचाने में फायदेमंद है। गर्मी के दिनों में कच्चे आम का पन्ना, आम का रस पीना से गर्म हवा और लू से रक्षा होती है।

इन दिनों आम का सेवन गर्मी से राहत ही नहीं बल्कि शरीर को हाइड्रेट कर ताजगी प्रदान करता है।

आंखें रहती हैं चमकदार

आम में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। विटामिन ए आँखों को स्वस्थ रखने के लिए वरदान है। आम में पाये जाने वाला जियाजैंथिन (zeaxanthin) आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बनाये रखने में फायदेमंद होता है।

एक अध्ययन के अनुसार कहा जाता है की आम में पाये जाने वाला क्रिप्टोजैन्थिन (cryptoxanthin) उम्र बढ़ने के साथ होने वाले दृष्टिदोष की समस्या को कम कर आखों को तेज करता है।

हृदय के लिए लाभकारी

आम का सेवन ब्लड प्रेशर नियंत्रित और वेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा आम में मौजूद कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं। जो दिल को स्वस्थ् रखने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में सहायक

आम में उच्च फाइबर तथा विटामिन-सी की उच्च मात्रा होती है। साथ ही आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल (nutraceutical) नामक तत्व पाये जाते हैं। इसका काम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करना होता है।

यह एचडीएल अर्थात गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और बेड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें : आम के आचार खाने के फायदे और नुकसान

डायबिटीज में आम के फायदे

डायबिटीज आजकल आम बात हो गई है। अमीर आदमी का रोग कहे जाने वाले इस बीमारी ने आम इंसान को भी नहीं छोडा है। इस कारण से शुगर के मरीज आम खाने से कतराते हैं।

लेकिन कुछ विशेषज्ञ का मानना है की डायबिटीज में सीमित मात्रा में आम का सेवन किया जा सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है की सीमित मात्रा में आम का सेवन रक्त शर्करा के लेबल को कम करने में सहायक हो सकता है।

आम में मौजूद फाइबर, और मैंगिफरिन में एंटी-डायबिटिक गुण पाये जाते हैं। यह ब्लड ग्लूकोज के स्तर को सुधार करने में मददगार है। फलतः डॉक्टर के सलाह के बाद अपने आहार में आम को सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है।

अस्थमा के रोगी के लिए आम के फायदे

आम का सेवन दमा के मरीज के लिए भी लाभकारी हो सकता है। क्योंकि आम में मौजूद एंटी-अस्थमैटिक गुण अस्थमा से लड़ने में मदद कर सकता है। साथ ही आम विटामिन सी का भी मुख्य स्रोत है। जो एलर्जी की समस्या को कम कर शरीर को संक्रमण से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए है लाभकारी

आम में पाये जाने वाला विटामिन सी संक्रमण से रक्षा करता है। आम के गुदे का पैक त्वचा और चेहरे पर मलने से चेहरे में निखार आता है।

स्मरण शक्ति बढ़ाने में लाभकारी

कुछ कारणों अथवा उम्र बढ़ने के साथ ही कुछ लोगों को भूलने की बीमारी हो जाती है। आम में मौजूद ग्लूटामिन एसिड स्मरण शक्ति को तेज करने में अहम भूमिका निभाता है।

क्योंकि ग्लूटामिन एसिड शरीर में एक उत्प्रेरक की तरह काम करते हुए रक्त कोशिकाएं  सक्रिय करती है। जिसे तनाव और मानसिक कमजोरी दूर होकर मस्तिष्क तेज होता है।

आम खाने के नुकसान side-effects of mango in Hindi

पेट की समस्या  

आम खाने के आपने कई फायदे पढे लेकिन इसके सेवन से नुकसान भी देखे जा सकते हैं।  आम का अधिक मात्रा में सेवन से हाजमा खराव, अपच, गैस, पेट में मरोड़, उलटी और दस्त जैसे समस्या हो सकती है।

शुगर रोगी के लिए आम  

चूंकि आम एक मीठा और रसीला फल है। एक पके आम में करीब 13% शुगर की मात्रा पायी जाती है। इस कारण से आम का सेवन शुगर वाले को नुकसान कर सकता है। लेकिन डाक्टर के परामर्श के बाद सीमित मात्रा में आम का किया जा सकता है।

आर्थराइटिस में आम से नुकसान

आम स्वादिष्ट के साथ गर्म तासीर वाला होता है। इसके सेवन से आर्थराइटिस के रोगी के तकलीफें उनके जोड़ों का दर्द बढ़ सकती है।

आज के माहौल में जहां चारों तरफ केमिकल का प्रयोग हो रहा है। आम भी इस चीज से अछूता नहीं है। आम को सुंदर दिखने और पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस परिस्थिति में बिना केमिकल वाला आम खाये तो अच्छा रहेगा। नहीं तो आम खाने के फायदे की जगह नुकसान होगा।

दूसरी तरफ अगर आप को नहीं पता की आम केमिकल से पका है या नहीं तो आप घर में आम लाने के बाद इस्तेमाल से पहले एक दो घंटे के लिए पानी में डुबाकर रख दें। इससे माना जाता है की कुछ हद तक केमिकल का प्रभाव कम हो जाता है।

आम का उपयोग – Uses of Mango in Hindi

आम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन के स्वाद बढ़ाने में भी किया जाता है। आम का उपयोग केवल फल के पके फल के रूप में नहीं बल्कि मेनगो सेक, सब्जी, चटनी, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़), आम का पन्ना के रूप में भी किया जाता है।

आम के बारें में रोचक बातें

आम की प्रसिद्धि इस बात से पता चलता है की हर साल ‘अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल’ का आयोजन दिल्ली में किया जाता है जिसमें दुनियाँ के अनेकों किस्म की आम की प्रदर्शनी लगती है।

  • दुनियाँ भर में आम की 100 से जायद प्रजाति पाई जाती है। 
  • सबसे जयदा आम भारत में पैदा और उपयोग किया जाते हैं।
  • आम भारत के राष्ट्रीय फल और आम का पेड़ बांगलादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
  • भारत के अलावा आम पाकिस्तान और फिलीपींस का भी राष्ट्रीय फल है। 
  • आम के लकड़ी का उपयोग पूजा में हवन में किया जाता है।
  • आम के गुणों की बात करे तो इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं।
  • आप एक एंटी कैंसर एजेंट के रूप में असरदार हो सकता है।
  • इसमें मधुमेह-रोधी अर्थात (एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद हो सकते हैं।
  • इसके साथ ही आम में कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण भी मौजूद होते हैं।
  • इसके साथ ही आम एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी सम्पन्न होते हैं।
  • आम को वैज्ञानिक भाषा में मेंगीफेरा इंडिका और संस्कृत में आम्रः के नाम से जाना जाता है।
  • आम के साथ-साथ आम के पेड़ की लकड़ी, पत्ते और छिलके में औषधीय गुण पाये जाते हैं।

आम खाने से क्या नुकसान है?

आम के अधिक सेवन शुगर के मरीज को नुकसान दे सकता है। इसके अधिक सेवन से अपच, गैस और उलटी की भी समस्या हो सकती है।

इस लेख में आम खाने के फायदे और नुकसान (Aam khane ke fayde aur nuksan ) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता।

इन्हें भी पढ़ें : –

Leave a Comment