Santra khane ke fayde: संतरे खाने के 10 अद्भुत फायदे जान तुरंत ही शुरू कर देंगे आप

Santra khane ke fayde: संतरे(Orange) का सेवन शरीर के इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाता है। क्योंकि संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा संतरा कई अन्य पोषक गुणों का भंडार है।

संतरा खाने के फायदे (Santra khane ke fayde )

Benefits Of Eating Orange in Hindi: हम सभी सर्दियों में मौसमी फल और सब्जियां खाने के स्वास्थ्य लाभों से अवगत हैं। आज हम संतरा ऐसे ही फलों के बारें में बात कर रहें हैं जो सर्दियों के मौसम में बहुलता से पाया जाता है।

संतरा उन फलों में से है जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से संतरा का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। संतरे के अंदर विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई प्रचुर रूप से पाया जाता है।

संतरा खाने के फायदे (Santra khane ke fayde )

साथ ही संतरा में आयरन, कॉपर, मैंगनीज, जिंक, सोडियम, पोटेशियम और फाइबर सहित कई अन्य पोषक तत्वों मौजूद होते हैं।

इसके अलावा संतरे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-अर्थरिटिक, एंटी-कैंसर, एंटी-अल्सर और एंटी-टाइफ़ाइड गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से रक्षा में मदद करता है।

तो आइए इस लेख के माध्यम से सर्दियों में संतरा खाने के फायदे के बारें में विस्तार से जानते हैं।

इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाता है संतरा –

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में विटामिन सी बहुत ही फायदेमंद है। एक मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को कई संक्रमणों से बचाने में सहायक होती है। संतरे में विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

इसके अलावा संतरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। संतरे का ये सारे गुण इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। जो हमें बदलते मौसम से होने वाली समस्या और कई प्रकार के संक्रमणों से शरीर को रक्षा में मदद करती है।

इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से सेल्स की रक्षा करता है। जो हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह कई रोगों से बचाने में मदद कर सकती है।

हृदय को स्वस्थ रखता है संतरा

आज के माहौल में हृदय रोगों की समस्या आम होती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिवर्ष करीब 17 मिलियन मृत्यु हृदय रोग के कारण होती है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतरे का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

एक अध्ययन के अनुसार संतरे में पाए जाने वाले गुण दिल से जुड़ी समस्याओं से रक्षा में मददगार साबित होता है। क्योंकि संतरे का जूस शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है।

जिससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इस प्रकार संतरे के जूस का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकता है।

बाल के लिए फायदेमंद है संतरा

कहते हैं की संतरे का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। खास कर सर्दियों के मौसम में बालों की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इस मौसम में बाल अधिक रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। 

बालों में रूसी और बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में संतरे के जूस आपके बालों की परेशानी को कम कर सकता है। कुछ दिनों तक इसके नियमित सेवन से बाल मजबूत घने और चमकदार बनाते हैं।  

गठिया और हड्डी के रोगों में फायदेमंद

संतरे का सेवन हड्डी रोगों में भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि संतरे के अंदर एंटी-अर्थरिटिक गुण मौजूद होते हैं। फलतः संतरा खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकता है। 

खासकर ठंड के मौसम में कुछ लोगों में गठिया और बात की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में संतरे का सेवन फलदायी माना जाता है। इसके अलावा संतरे शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को भी कम करने में मददगार साबित होता है।  

त्वचा के गलो में संतरे के फायदे

गलोईनग त्वचा भला किसे पसंद नहीं है। इसके लिए लोग कितने महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन घरेलू चिकित्सा के रूप में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतरे का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। 

क्योंकि संतरे में विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होता है। संतरे का जूस ही बल्कि संतरे के छिलके भी बहुत काम की चीज होती है। संतरे के छिलके को चेहरे पर घिरे-धीरे मलने से चेहरे का निखार आता है।

कुछ दिनों तक इसके प्रयोग से चेहरे की झुर्रियों, आँखों के चारों तरफ काले घेरे और महीन रेखाओं को कम करने में मदद मिलती है।  

पेट के लिए फायदेमंद है संतरा

संतरा खाने से पेट संबंधी समस्याओं से निजात पाने में बहुत ही फायदेमंद है। इसके अंदर कुछ ऐसे गुण मौजूद होते है जो पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद कर सकता हैं।

संतरे के जूस का सेवन मल त्याग को आसान बनाकर कब्ज को दूर करने में भी मददगार है। किडनी की पथरी को भी रोकने में संतरे का जूस फायदेमंद है।

किडनी में पथरी बनने का कारण उसके अंदर महीन मिनरल के जमा होने के कारण होता है जो धीरे धीरे जमा होकर कठोर हो जाता है। जिससे पैसाव में परेशानी, मतली व पैसाव से रक्त जाने की समस्या पैदा करते हैं।

कहा जाता है की संतरे का रस पीने से मूत्र को अधिक क्षारीय कर देता है जो गुर्दे की पथरी को रोकने में मददगार साबित होती है।

संतरा खाने से क्या होता है (Santra khane se kya hota hai)

संतरा अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी को मजबूत कर आँख, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने , किडनी स्टोन से रक्षा, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, गठिया आदि में फायदेमंद है।

इस लेख में संतरा खाने के फायदे (Santra khane ke fayde ) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment