गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे : Benefits Of Figs In Boiled Milk In Hindi

गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे की बात की जाय तो यह हमारे स्वास्थ के लिए अत्यंत ही गुणकारी है। दरअसल, दूध और अंजीर दोनों कैल्शियम, विटामिन, मिनरल आदि पोषकतत्वों  का प्रमुख स्रोत है।

दूध के साथ अंजीर को खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। सुबह नाश्ते अथवा रात में सोने से पहले एक कप गर्म दूध के साथ अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत ही फायदेमंद है।

अगर आप गूगल पर गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे के बारें quality content पढ़ना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है।

गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे

गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे : Benefits Of Figs In Boiled Milk In Hindi

गूलर फल के समान दिखने वाला अंजीर(Fig) एक ड्राइ फ्रूट है जिसका आयुर्वेद में कई फायदे बताये जाते हैं। अंजीर को कई तरह से सेवन किया जाता है। इसे ताजे, सूखे और पानी में भिगोकर भी खाना लाभप्रद है।

लेकिन जब इसे गर्म दूध के साथ सेवन किया जाता है तब इसकी पौष्टिकता तथा स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है। सुबह खाली पेट गर्म दूध मे अंजीर खाने के ढेर सारे फायदे देखने को मिलते हैं।

इसका सेवन रोग प्रीतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को अनेकों रोग से रक्षा करती है। शादीशुदा मर्दों के लिए यह रामबाण है, क्योंकि गर्म दूध में अंजीर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होकर मर्दाना ताकत बढ़ती है।

इसका सेवन इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर कई तरह से वायरल इनफेक्शन से बचाता है। दूध में भीगे हुए अंजीर को सुबह के समय खाली पेट खाने से कोलस्ट्रोल कंट्रोल होता है जो हृदय के लिए लाभकारी है।

इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्या को ठीक कर कब्ज से राहत प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त अंजीर हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों के दर्द में भी लाभकारी है। अंजीर का सेवन हृदय और फेफड़े की समस्या में भी लाभकारी है।

अंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर फ्री रेडिकल्स से शरीर को रक्षा कर कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह बढ़ते उम्र के साथ त्वचा की समस्या और चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करने में मददगार है।

इस प्रकार गर्म दूध में अंजीर खाने के अनेकों फायदे हैं। लेकिन दूध में उबालकर अंजीर खाने के फायदे के साथ-साथ कुछ संभावित नुकसान भी हैं।

आइए इस लेख में सुबह खाली पेट गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दूध में उबालकर अंजीर खाने के फायदे – dudh ke sath anjeer khane ke fayde

दूध में उबालकर अंजीर खाने के फायदे कुछ अद्भुत हैं। सूखे अंजीर के सेवन के बारें में आपने तो पढ़ा ही होगा। ऊपर आपने गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे के बारें में संक्षेप में जाना। लेकिन अब हम दूध में अंजीर खाने के 10 अद्भुत फायदे के बारें में जानेंगे।

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूती

गर्म दूध में अंजीर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है जो शरीर को रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। अगर आप रोज सुबह गर्म दूध में 2 से 3 अंजीर को लेकर उबाल सेवन करते हैं तो यह एक बूस्टर ड्रिंक का कम करता है।

जो शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाकर शरीर को कई तरह के इंफेकसन से बचाता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

अंजीर में विटामिन बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अंजीर में मौजूद पोटेशियम तथा अन्य पोषक तत्व हृदय के लिए लाभकारी माना जाता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ रखता है।

खून की कमी को करे दूर

गर्म दूध में अंजीर का सेवन एनेमिया रोगों से रक्षा करने में मदद कर सकता है। क्योंकि अंजीर में फोलिक एसिड और आयरन समृद्ध रूप से पाया जाता है।

जो शरीर में आयरन प्रोभाइड कर खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इस प्रकार गर्म दूध में अंजीर का सेवन एनेमिया से रक्षा में सहायक है।

हड्डियों और दांतों को मजबूती

गर्म दूध में अंजीर खाने के से हड्डियों को दोगुना फायदे प्राप्त होते हैं। क्योंकि दूध और अंजीर दोनों में अंजीर में कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की हड्डियां की मजबूति में सहायक है।

अगर नित्य खाली पेट गर्म दूध में अंजीर को उबालकर सेवन किया जाय तो हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है।

पाचन तंत्र को तेज करने में सहायक

अंजीर फाइबर का उच्च स्रोत है इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होकर पाचन क्रिया को तेज करती है। इसके अतिरिक्त गर्म दूध में अंजीर का सेवन पुरानी कब्ज को भी दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।

क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कठोर मल को ढीला कर मल पेट साफ करने में मददगार साबित होता है।

पुरुषों के लिए अंजीर के फायदे

गर्म दूध में अंजीर मिलाकर खाना पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है। अंजीर खाने से पुरुषों में फर्टिलिटी का विकास होता है। दूध के साथ अंजीर खाने से शरीर को प्राप्त होने वाले विटामिन्स और मिनरल्स मर्दाना ताकत बढ़ाने में भी सहायक है।

जिसे शुक्राणु की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। फलतः शादीशुदा मर्दों के लिए अंजीर की जानकारी कई मामले में फायदे पहुचा सकता है।

शरीर को एनर्जी देने के लिए –

सुबह दूध के साथ खाली पेट अंजीर खाने के फायदे आपको दिनभर एनर्जिक रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और शुगर तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है, जो आपको कई घंटे तक स्फूर्तिबान बनाए रखने में सहायक है।

हृदय को हेल्दी रखने के लिए –

नियमित रूप गर्म दूध में अंजीर का सेवन दिल की बीमारियां को दूर रखने में मददगार होती हैं। गर्म दूध में अंजीर के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ठीक होती है।

इसके लिए सुबह 1-2 अंजीर को गर्म दूध में खाने से आशातीत लाभ मिल सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्त्री हो अथवा पुरुष बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर डेड सेल बढ़ने लगते हैं। फलतः चेहरे पर  झुरीयों पड़ने लगते हैं। इस परिस्थति में अंजीर का सेवन से स्किन देखने में सुंदर लगने लगता है।

क्योंकि अंजीर (Figs) एंटीऑक्सीडेंट् तथा मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है।

दूध और अंजीर ब्लड प्रेशर में सहायक  

गर्म दूध में अंजीर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। क्योंकि अंजीर में मौजूद फ्लेवोनॉइड तथा पोटेशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित कर शरीर को कई रोगों से रक्षा करता है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे गर्म दूध में अंजीर का सेवन महिलाओं के लिए भी फायदेकारक होते है। यह महिलाओं मे खून की कमी और मासिक धर्म से संबंधित समस्या में मदद करता है।

यह खासकर गर्भवती महिलाओं में होने वाली कई समस्या को दूर कर होने वाले शिशु के विकास में मददगार होता है।

गर्म दूध में अंजीर खाने का सही समय

आप गर्म दूध में अंजीर उबालकर सुबह नाश्ते के साथ ले सकते हैं। यह दिन भर आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगा। रात में भी सोने से पहले गर्म दूध के साथ अंजीर का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है।

कुछ दिनों तो रोजाना सेवन से आपको अंजीर के फायदे का अनुभव होने लगेगा।

People also ask

मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं?

अंजीर को सुबह खाली पेट गर्म दूध के साथ खाने से कुछ ही दिनों में अद्भुत रूप से मर्दाना ताकत बढ़ने लगती है।

अंजीर को दूध में कैसे खाते हैं?

अंजीर में दूध को खाने के लिए आप अंजीर को गर्म दूध के साथ ले सकते हैं। आप अंजीर को दूध के साथ मिल्कशेक के रूप में इस्तेमाल कर फायदा उठा सकते हैं। दूध में भीगे अंजीर खाने के फायदे भी अद्भुत हैं।

अंजीर कब नहीं खाना चाहिए?

अगर पेट खराब हो, अथवा पहले किसी तरह की अंजीर से एलर्जी की समस्या हूई हो तो अंजीर नहीं खाने से परहेज करना चाहिए।

शुगर अथवा गर्भवती महिला को अपने चिकित्सक के परामर्श के बगैर अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या अंजीर और दूध एक साथ ले सकते हैं?

हाँ, अंजीर और दूध एक साथ लेने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। क्योंकि अंजीर और दूध दोनों विटामिन, प्रोटीन और खनिज लवण का समृद्ध स्रोत है।

Related searches

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

Leave a Comment