महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके 10 गुण

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे की बात करें तो यह उनके सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक गुण महिलाओं की सेहत के लिए बेहद अहम होती है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे
महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

Table of Contents

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे इन हिंदी – Benefits of Anjeer for female in Hindi

अंजीर एक महंगा और स्वादिष्ट और स्वास्थ्यप्रद ड्राइ फ्रूट है। इसके पौष्टिक गुणों के कारण इसे सुपरफूड कहा जा सकता है। गूलर के फल के समान दिखने वाला अंजीर का फल गुलाबी, भूरे  और काले रंगों में पाया जाता है।

लेकिन सभी के गुण धर्म लगभग समान ही होते हैं। अंजीर का सेवन महिलाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस और विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसके अलावा अंजीर में मौजूद जिंक और आयरन भी महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। तभी तो महिलाओं के लिए अंजीर खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

इसके सेवन से उन्हें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी न्यूट्रीशन प्राप्त होता है। अगर आप महिलाएं हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहती हैं तो आपको नियमित रूप से अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

अंजीर के नियमित सेवन से जहाँ महिलाओं की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है वहीं यह पाचन शक्ति को भी मजबूत कर कब्ज और पेट जैसी समस्याओं से छुटकारा प्रदान करता है।

आइए महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते हैं।

अंजीर का सेवन महिलाओं के लिए वरदान – Benefits of Figs for women in Hindi

आयुर्वेद में अंजीर को महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा गया है। यह महिलाओं के होने वाले कई समस्याओं को दूर करने में सक्षम है। यह महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और उससे होने वाले अन्य कठिनाइयों से बचाता है।

यह पीरियड्स के दौरान अधिक खून गिरने से आई कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। यह पाचन शक्ति, इम्यूनिटी पवार आदि को बढ़कर पेट को स्वस्थ रखें में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

भागम-भाग भड़ी जिंदगी और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण लोग फास्ट फूड की तरफ ज्यादा आकर्षित होते जा रहे हैं। खानपान में लापरवाही और जंक फूड के सेवन से महिलाओं में वजन की समस्या आम होती जा रही है।

इस परिस्थित से निपटने में आपने आहार में अंजीर को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। चूंकि अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाया जाती है जो वजन कम करने में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है।

लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमे उच्च कलोरी होने के कारण इसके अत्यधिक सेवन से वजन में बढ़ोतरी हो सकती है।

रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) की कष्ट से राहत

अक्सर 40-45 के उम्र के बाद अधिकतर महिलाएं में मासिक धर्म आना बंद हो जाता है। इसे ही रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के नाम से जाना जाता है। मेनोपॉज के बाद महिलयों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस परेशानी को दूर करने में अंजीर आपके लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित हो सकता है। अंजीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो प्रजनन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के बाद शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है।

खून की कमी करे दूर

आज के बिगड़ती लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान के कारण अधिकतर महिलायें में खून की कमी पाई जाती है। उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम होता है। फलतः एनेमिया का खतरा बढ़ जाता है।

इस परिस्थिति से निपटने के लिए आयरन युक्त हेल्दी डाइट की सलाह दी जाती है। अंजीर में प्राप्त मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। जो शरीर में भी खून की कमी दूर कर और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियां बनाए मजबूत

हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में कैल्शियम का बहुत बड़ा हाथ होता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे बोन डेंसीटी कम होने लगती है। बोन डेंसीटी कम होने से महिलाओं में हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ने लगती है।

क्योंकि शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण इस प्रकार ही समस्या उत्पन्न होनी शरू हो जाती है। इस परिस्थति में डाक्टर कैल्शियम की गोली खाने की सलाह देते हैं।

अंजीर भी कैल्शियम का उच्च स्रोत है और इसमें कैल्शियम भारी मात्रा पाया जाता है। फलतः हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए अंजीर का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

दिल के लिए लाभकारी

आज के माहौल में मानसिक तनाव, शारीरिक श्रम की कमी, गलत खान-पान आम बात हो गई है। इसका सीधा प्रभाव हमारे हृदय के स्वास्थ पर पड़ता है।

इसका शिकार केवल पुरुष ही नहीं बल्कि  महिलाएं भी होती जा रही है। फलतः हृदय से जुड़ी समस्याओं में अंजीर का सेवन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

पेट संबंधी समस्याओं से राहत 

महिलाओं के पेट संबंधी समस्या से रक्षा में अंजीर का सेवन लाभप्रद हो सकत है। क्योंकि इसमें उच्च फाइबर और कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन शक्ति को मजबूत कर पेट संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करता है।

इम्यून मजबूती में सहायक 

अंजीर विटामिन सी के प्रमुख स्रोत में से एक है। इसमें विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर कई बीमारी और संक्रमण से रक्षा करता है।

महिलयों में ब्रेस्ट रोकने में सहायक 

एक शोध के अनुसार अंजीर में कैंसर सेल्स से लड़ने की क्षमता होती है। चूंकि अंजीर एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को दूर कर शरीर को स्वस्थ रखता है। जिससे महिलयों में ब्रेस्ट और पेट के कैंसर के खतरे को रोकने में मदद करता है।

प्रजनन क्षमता को देता है बढ़ावा

अंजीर महिलाओं में प्रजनन क्षमता को मजबूत करने में भी लाभकारी है। क्योंकि अंजीर में जिंक, विटामिन बी 6 आदि पोषक तत्व मौजूत होते होते हैं, जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरुती होते हैं।

 स्किन के लिए लाभदायक

अंजीर का सेवन त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अंजीर का सेवन महिलाओं के बढ़ती उम्र की झुर्रियों और चेहरे पर के काले धब्बे और आँखों के डार्क सर्कल को कम करता है।

बालों को बनाए मजबूत

अंजीर का सेवन वालों को मजबूत और सुंदर मनाने में मददगार हो सकता है। यह समय बालों का झड़ने और पकने से रोकता है। क्योंकि अंजीर के अंदर मौजूत आयरन और जिंक वालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

भीगे हुए अंजीर का सेवन वजन को कंट्रोल में मददगार हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर बहुत अधिक पाया जाता है जिसमें कम कैलोरी होती है। अंजीर हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन कम करने में फायदेमंद होता है।

सुबह खाली पेट इसका सेवन काफी देर तक पेट को भरा-भरा रखता है। जो असमय खाने की आदत से छुटकारा प्रदान करता है। इस प्रकार वजन कम करने में अंजीर बहुत ही लाभकारी है।

पीरिड्स में लाभकारी

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या से राहत देने में अंजीर मदद कर सकता है। पीरियड के दिनों में कुछ महिलाओं में रक्त स्त्राव अधिक हो जाने से शरीर में खून की कमी हो जाती है।

जिसे शरीर कमजोर हो जाता है। इस परिस्थिति में अंजीर का सेवन महिलाओं को इस समस्या से निजाद दिला सकती है। क्योंकि आयरन और फोलिक एसिड युक्त होने के करना अंजीर इस समस्या से रखा करने में मदगगर है।

गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन माँ और होने वाले शिशु दोनों को लिए लाभकारी है। अंजीर में मौजूद तत्व शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे और खाने के तरीके (How to Eat Anjeer)

अंजीर को खाने के लिए महिलाएं कई तरीके अपना सकती हैं। इसे सब्जी, सलाद, दही अथवा दूध के साथ मिल्कशेक के रूप में सेवन किया जा सकता है।

अंजीर का सेवन महिलाओं को पौष्टिक न्यूट्रीशन के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। आइए इसके खाने के कुछ गुणकारी तरीके के बारें में जानते हैं।

ताजे अंजीर – आप ताजा अंजीर को क्रीम अथवा अन्य फलों के साथ मिलाकार अथवा सलाद के साथ ही खाया जा सकता है। महिलाओं के लिए इस प्रकार से अंजीर का सेवन फायदेमंद होते हैं।

सूखे अंजीर को भिगोकर – अंजीर को अन्य ड्राइ फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट आदि के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है। लेकिन जब सूखे अंजीर को भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाता है तब यह और भी गुणकारी हो जाता है।

फिग स्मूदी:  आप अंजीर को स्मूदी के रूप में सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 1-2 अंजीर लेकर दही और कुछ केले के साथ ब्लेंडर में डाला जाता है। इसे और पावर-पैक रेसिपी बनाने के लिए थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है। बस थोड़ी ही देर में एक पौष्टिक रेसिपी तैयार हो जाती है।

फिग मिल्कशेक: महिलायें अंजीर का सेवन मिल्कशेक बनाकर भी सेवन कर सकती हैं। इसके लिए एक ग्लास दूध में 1 ताजा अंजीर को मिक्सी में डालकर कुछ मिनट चला दिया जाता है। बस फिग मिल्कशेक बनकर तैयार हो जाता है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे और नुकसान

अंजीर गर्म तासीर के होने के करना अल्प मात्रा में इसका सेवन गर्भवती महिला के लिए अत्यंत ही फायदेमंद होता है। जिसके बारें में हमने ऊपर जाना, लेकिन महिलाओं के लिए अंजीर के नुकसान भी हो सकते हैं।

  • अंजीर का अधिक सेवन शुगर स्तर को बढ़ा सकता है। फलतः शुगर रोग से ग्रस्त महिला को इसके सेवन नुकसान कर सकता है।
  • इसके अत्यधिक मात्रा में खाने से पेट खराब और उलटी और दस्त हो सकती है।
  • कुछ महिलाओं को किसी खास चीज को खाने के प्रति एलर्जी हो सकती है। अगर आप को इसके खाने से किसी प्रकार की एलर्जी का लक्षण दिखाई दे तो इसके सेवन बंद कर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

निष्कर्ष(Conclusion)

इस प्रकार हमने पाया की अंगूर में कई पोषकगुण होने के कारण महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे कई हैं। लेकिन इसके समुचित फायदे के लिए इसके नुकसान को भी जानना जरूरी है।

F.A.Q

अंजीर के दुष्प्रभाव क्या हैं?

अंजीर का अत्यधिक सेवन शुगर रोगी के शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसके अत्यधिक सेवन से अपच, उलटी और पेट संबंधी अन्य समस्या हो सकती है।

इस लेख में महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (benefits of figs for women in Hindi) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

इन्हें भी पढ़ें:

अंकुरित मूंग और चने खाने के 10 अद्भुत फायदे

Leave a Comment