10+ गर्म पानी और शहद के फायदे और नुकसान

गर्म पानी और शहद के फायदे और नुकसान आपके होश उड़ा सकते हैं। न्यूट्रिशन से भरपूर शहद स्वास्थ के लिए बड़ा ही लाभकारी है। लेकिन गर्म पानी और शहद का एक साथ सेवन आपको नुकसान कर सकता है।

गर्म पानी और शहद के फायदे और नुकसान

गर्म पानी और शहद के फायदे और नुकसान

शहद का उपयोग किसी ने किसी रूप में हर घरों में किया जाता जाता है। इसका उपयोग पूजा से लेकर स्वास्थ लाभ के लिए कई तरह से किया जाता है।

कोई शहद का इस्तेमाल अपने खूबसूरती निखारने के लिए सेवन करता है, तो कोई अपने सेहत को हेल्दी रखने के लिए। लेकिन आजकल  शहद का गर्म पानी के साथ सेवन का चलन बढ़ता जा रहा है।

गर्म पानी के साथ शहद का सेवन से कई फायदे मिल सकते हैं। यह शरीर के मेटोबोलीजम को ठीक कर शरीर से टॉक्सिन्स कम करने में मदद करता है। शहद का सेवन इम्यूनिटी को भी मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित होता है।

साथ ही शहद एंटी-वैकटेरियल गुणों से भी भरपूर होता है। जो शरीर को कई संक्रामक रोगों से रक्षा में मदद कर सकता है। इस प्रकार शहद के सेवन से कई फायदे प्राप्त होते हैं।

लेकिन वजन को तेजी से कम करने के लिए शहद का गुनगुने पानी में मिलाकर (Honey with Lukewarm water) सेवन करने का चलन बढ़ता जा रहा है।

बहुत कम लोगों का पता है की आयुर्वेद में गर्म पानी और शहद का एक साथ सेवन हानिकारक माना जाता है। यहाँ तक की गर्म दूध के साथ भी शहद का सेवन नुकसानदेह माना जाता है।

तो आइए गर्म पानी में शहद मिलाकर खाने के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते हैं।

शहद में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Honey)

शहद में कई तरह के विटामिन, प्राकृतिक शुगर, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फोलेट आदि जैसे उपयोगी मिनरल पाये जाते हैं।

यह सभी पोषक तत्व सेहत को कई तरह से फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अतिरिक्त शहद एंटीबैक्टीरियल तथा एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होते हैं।

स्वास्थ विशेषज्ञों के अनुसार शहद(Honey) में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं। यह सभी तत्व घाव को तेजी से भरने और चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।

गर्म पानी और शहद के फायदे

वजन को तेजी से कम करने में कारगर

आजकल लोग फास्ट फूड और तनाव भरी भागम-भाग वाली जिंदगी के शिकार हो गए हैं। लोग दिमागी काम अधिक और शारीरिक श्रम बहुत कम करते हैं। फलतः दिन प्रतिदिन मोटापा रोगी के संख्या बढ़ती जा रही है।

ऐसे में लोगों अपने वजन को तेजी से कम करने के लिए गर्मी के साथ नींबू और शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा जाता है की गर्म पानी के साथ शहद का सेवन तेजी से वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

इम्यून सिस्टम के मजबूती में सहायक

शहद का सेवन इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल सहित और भी कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसके सेवन से हमारे शरीर में एंटीबॉडी का विकास होता है, जो इम्यूनिटी को लंबे समय तक शक्तिशाली बनाये रखता है।

इसके सेवन से सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी आदि के चपेट में आने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है शहद

शहद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को  फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करता है।

साथ ही शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को कई प्रकार के संक्रमण से भी बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

तनाव से मुक्ति

शहद का सेवन मूड को ठीक करने और तनाव से मुक्ति में भी मददगार साबित हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार शहद में कुछ ऐसे गुण पाये जाते हैं जो स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। 

मधुमेह में शुगर लेवल को संतुलित करने में मददगार

शहद का सीमित मात्रा में सेवन शुगर रोगी के हेल्थ को ठीक रखने में मददगार साबित हो सकता है। हालंकी यह भी आपके शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है।

लेकिन शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मेटाबोलिज़्म को बढ़ाकर टाइप 2 मधुमेह में थोड़ी मदद कर सकते हैं। हालांकि शुगर के मरीज को शहद का सेवन अपने चिकित्सक के सलाह पर भी करना चाहिए।

खून की कमी दूर करने में सहायक

आयुर्वेद में शहद को गुड और चीनी से अधिक फायदेमंद माना गया है। कहा जाता है की गर्म पानी में शहद मिलाककर सेवन से खून की कमी दूर हो सकती है।

क्योंकि शहद में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है जो रक्त में हीमोग्लोबिन का लेवन को बढ़ता है। इस प्रकार शहद का सेवन खून की कमी को दूर कर एनेमिया जैसे रोगों से रक्षा में मददगार साबित होता है।

शहद और गर्म पानी के नुकसान (Side Effects of Honey)

ऊपर हमने पढ़ा की शहद खाने से हमारे शरीर को कई तरह से फायदे पहुचते हैं। लेकिन इसके गलत रीति और तरीके से अनुचित मात्रा में सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं।

शुगर लेवल को बढ़ा सकता है

अगर आप शुगर के मरीज हैं तथा आपका शुगर अचानक बढ़ता और घटता रहता है तो शहद खाने से परहेज करना ही बेहतर है। नहीं तो कई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

शहद प्राकृतिक शुगर का भंडार है। इसके सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद है। लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।

घी और शहद का एक साथ सेवन आयुर्वेद में वर्जित माना गया है। इन दोनों का एक साथ सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है।

जैसे मछली के साथ दूध का सेवन वर्जित है। ठीक वैसे ही मुली और शहद को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। इसके सेवन से स्वास्थ खराब हो सकता है।

शहद में मौजूद गुण रक्त चाप को ठीक रखने में मददगार है। लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से तनाव को बढ़ा सकता है।

शहद खाने का क्या है सही तरीका?

शहद की तासीर गर्म होती है। अगर शहद को गर्म पानी के साथ सेवन किया जाय तो शरीर में अतिरिक्त उष्णता प्रदान कर सकती है। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसके अतिरिक्त गर्म जल अथवा दूध के साथ शहद लेने से शहद एक गुण समाप्त हो जाते हैं। लेकिन इसे अगर ठंढे दूध के साथ सेवन किया जाय तो फायदेमंद हो सकता है।

  • शहद को ठंढे दूध अथवा नॉर्मल पानी के साथ सेवन फायदेमंद हो सकता है। 
  • शुद्ध शहद को ब्रेड के साथ अथवा समुदी के रूप में सेवन किया जा सकता है।
  • शुद्ध शहद को अनपाश्चराइज्ड रूप में सेवन से अधिक फायदा मिलता है।
  • शहद और घी को समान मात्रा में सेवन आयुर्वेद में वर्जित माना जाता है।
  • इसीलिए इसे कभी भी एक साथ समान मात्रा में लेने से परहेज करना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस प्रकार हमने देखा की शहद के कई फायदे हैं। शहद का गर्म पानी के साथ सेवन शरीर को  डिटॉक्स करता है। इसके नियमित सेवन से, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनती है,

वजन कम करने में मदद मिलती है। फलतः शहद का सेवन अपने आहार में करना अच्छा फैसला हो सकता है। लेकिन इसके गलत तरीके से इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है यह बात भी हमें दिमाग में जरूर रखनी चाहिए।

इस लेख में गर्म पानी और शहद के फायदे और नुकसान के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment