रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर, जानिये सेवन का सही तरीका

रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर, जानिए सेवन का सही तरीका फायदे जान रह जायेंगे दंग। दूध और शहद का एक साथ पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शहद और दूध पोषक तत्वों का भंडार है जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं।

रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर (Benefits of Milk and Honey in Hindi)

रोज एक गिलास शहद वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं। अगर दूध में शहद की समुचित मात्रा में डालकर नित्य सेवन किया जाय तो इससे कई प्रकार से लाभ मिलते हैं।

दूध और शहद दोनों में पोषक तत्वों की प्रचुरता होती है। दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन करने से स्वास्थ्य को विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। क्योंकि दूध में जहां विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड मौजूद होते है

वहीं शहद में भी कई मिनरल, प्रोटीन के साथ एंटीबैक्टिरियल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होते हैं। इसके सेवन से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी महसूस होती है।

शहद वाले दूध लेने से त्वचा पर ग्लो आता है, पाचन शक्ति मजबूत होती है, वजन नियंत्रित रहता है, हड्डियों और हृदय को स्वस्थ तथा गहरी नींद लाने में मददगार साबित हो सकता है।

रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर
रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर

शहद मिला हुआ दूध की तासीर गर्म होती है फलतः सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए यह फायदेमंद है। इसके अलावा शहद वाला दूध एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।

आज faydeaurnuksan.in आपको दूध और शहद का एक साथ मिलाकर सेवन से मिलने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बता रहा है। हमें आशा है की यह लेख आपको पसंद आएगा।तो आइये इस लेख में रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर के बारें में जानते हैं।

1. हृदय के लिए फायदेमंद – Benefits of Honey and Milk on body in Hindi

रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध पीने से हृदय को बहुत फायदे प्राप्त होते हैं। क्योंकि शहद और दूध दोनों कई पोषक तत्वों से भरपूर आहार है।

इसमें मौजूद पोषक तत्व विटामिन, मिनरल के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होते हैं। फलतः दूध और शहद के सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

2. ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में सहायक

दूध और शहद का नियमित सेवन तांत्रिक तंत्र के लिए बहुत मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद गुण सर्कुलेटरी सिस्टम को ठीक कर शरीर में रक्त संचार में सुधार लाता है।

इसके अलावा शहद में मौजूद कुछ ऐसे भी तत्व होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायता करता है। फलतः रोज एक गिलास शहद वाला दूध पीने से हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

3. हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

हड्डियों और दांतों के लिए दूध और शहद के एक साथ सेवन बहुत अधिक फायदेमंद हो सकता है। दूध में जहां प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन D जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है।

वहीं शहद में भी कई विटामिन, मिनरल के साथ एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते है। इसलिए दूध और शहद का एक साथ सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करता है।

4. दूध और शहद के फायदे पुरुषों के लिए

दूध और शहद एक साथ पीना पुरुषों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। यह पुरुषों के टेस्टोस्टोरोन हॉर्मोन को सक्रिय कर पौरुष शक्ति को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

इसके अलावा जिन पुरुषों में शुक्राणुओं के संख्या कम होती है उसके लिए दूध और शहद का सेवन स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद साबित होता है। इस प्रकार दूध और शहद दोनों में मौजूद गुण पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

5. वजन बढ़ाने में मददगार

वैसे तो आजकल अधिकतर लोग गलत खान-पान और व्यस्त दिनचर्या के कारण मोटापा से परेशान होते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने दुबले-पतले शरीर से निराश होते हैं। वे अपने वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

ऐसे लोगों के लिए दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। दूध और शहद को मिलकर एक साथ सेवन करना वजन बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है।

दूध और शहद दोनों कौलोरी से भरपूर हेल्दी फैट वाला आहार है। फलतः रोजाना दूध और शहद का सेवन वेट गेन करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

6. इम्यूनिटी होगी मजबूत

दूध और शहद दोनों का एक साथ पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में काफी फायदे मिलते हैं। क्योंकि दूध और शहद दोनों कई आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार है।

इसमें कई विटामिन, मिनरल के अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। फलतः रोजाना सुबह खाली पेट शहद और दूध पीने से कई तरह की संक्रामक बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और खांसी के संभावित जोखिम से बचा जा सकता है।

7. पाचन तंत्र के मजबूती के लिए

पेट की समस्त समस्या के समाधान के लिए दूध और शहद का एक साथ सेवन फायदेमंद हो सकता है। दूध और शहद में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत कर पाचन क्रिया को तेज बनाने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा दूध और शहद का मिश्रण दस्तकारक गुणों वाला होता है। फलतः इसके एक साथ सेवन से पाचन बेहतर होकर कब्ज दूर होती है। इस प्रकार आंतों की सफाई होने से गैस, एसिडिटी आदि पेट की समस्या से आराम मिलता है।

8. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

दूध और शहद का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से दूध और शहद का सेवन त्वचा में कान्ति लाता है। साथ ही शहद वाला दूध पीने से असमय बालों को झरने और पकने में कमी आती है।

फलतः त्वचा की अच्छी देख भाल और स्वस्थ रखने के लिए रोजना दूध और शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसके अलावा यह बालों यह बालों के डैंड्रफ दूर करने और त्वचा के घाव को जल्दी भरने और तेजी से ठीक करने मे मददगार साबित हो सकता है।

9. मस्तिष्क के लिए गुणकारी  

दूध और शहद का सेवन शरीर में शारीरिक और मानसिक क्षमता की बढ़ोत्तरी में सहायक होती है। क्योंकि दूध और शहद के मिश्रण में शुगर की मात्रा होती है जो शरीर को स्फूर्ति और दिमाग को तेज करने में लाभकारी साबित होता है।

दूध और शहद में पाए जाने वाले कुछ पोषक तत्व मस्तिषक में रक्तसंचरन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। जिससे दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति मजबूत होती है।

इसके अतिरिक्त शहद मिले दूध का सेवन तनाव दूर करने और रात को अच्छी नींद आने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

10. आँखों के रोशनी के लिए

दूध और शहद का एक साथ सेवन औषधी के समान गुणकारी माना जाता है। दूध और शहद मिलाकर पीने से आँखों को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

इसमें विटामिन ए, व‍िटाम‍िन बी6, व‍िटाम‍िन सी, प्रोटीन सहित कई प्रकार के मिनरल भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण भी मौजूद होते हैं।

फलतः नियमित रूप से दूध और शहद का सेवन करने से आँखें निरोग होती है तथा आंखों की रोशनी बढ़ने में मददगार साबित होती है।

अंत में

आपको रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर वाला यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। अपने कमेंट्स से अवगत जरूर करें।

People also ask

दूध और शहद पीने से शरीर को क्या होता है?

रोजाना पिएं सिर्फ एक गिलास दूध और शहद मिलेंगे 10 असरदार फायदे। क्योंकि शहद और दूध दोनों में भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके पीने से त्वचा में गलो और बालों में चमक, पाचन क्रिया को तेज करने, हड्डियों की मजबूती और वजन बढ़ाने में मददगार होता है।

एक गिलास दूध में कितना शहद मिलाकर पीना चाहिए?

एक गिलास दूध में 1 से 2 चम्मच शहद मिलाकर सेवन किया जा सकता है। अपने बॉडी के अनुसार समुचित मात्रा में जानने के लिए अपने चिकित्सक से भी सलाह लिया जा सकता है।

इस लेख में रोज पिएं एक गिलास शहद वाला दूध बॉडी पर होंगे ये 10 असर शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता है।

Leave a Comment