रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे बॉडी पर होंगे ये 10 असर

रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे बॉडी पर होंगे ये 10 असर। क्योंकि अंडा कई पोषक तत्वों से युक्त, सस्ता और अत्यधिक पौष्टिक आहार हैं।

रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे बॉडी पर होंगे ये 10 असर

Table of Contents

रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे बॉडी पर होंगे ये 10 असर (Benefits of eating 2 eggs daily)

अंडे का सेवन सदियों से मानव द्वारा होता आया है। अंडा एक पौष्टिक, सस्ता और सुगमता से उपलब्ध होने वाला मुख्य आहार है। अंडे का सेवन हर आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है।

इसे कच्चा अथवा उबालकर व अन्य तरीके से खाया जा सकता है। यह अत्यंत ही पौष्टिक और आसानी से पचने वाला आहार है। जिसका तेजी से बेनफ़िट प्राप्त होता है। अंडे में विटामिन, प्रोटीन, संतृप्त वसा, आयरन, कैरोटीनॉयड मौजूद होते है।

साथ ही यह अंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर सुदृढ़ और मसल वाला बनता है। अंडे का सेवन पेट, हृदय और बालों के लिए भी गुणकारी होता है।

इस प्रकार देखा जाय तो बच्चे, बूढ़े, महिलाओं और पुरुषों के लिए उबले अंडे के फायदे अद्भुत हैं। इसका सेवन सम्पूर्ण स्वास्थ के लिए लाभदायक है। आइए रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे, बॉडी पर होंगे ये 10 असर को विस्तार से जानते हैं।

1. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है अंडा  

अंडा कच्चा हो अथवा उबला हुआ इसमें कई आवश्यक पोषक तत्वों मौजूद होते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन के अलावा कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व का अच्छा स्रोत है।

रोज सुबह नाश्ते में 2 अंडे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। क्योंकि अंडे में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है।

एक बड़े उबले अंडे में कई विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन डी के अलावा कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम मौजूद होते हैं। आइए इसमें मौजूद पोषक तत्व के बारें में जानते हैं।

फेट –  5 ग्राम,
प्रोटीन- 6 ग्राम,
कार्बोहाइड्रेट: 0.5 ग्राम,
कोलेस्ट्रॉल: 206 मिलीग्राम,
चीनी: 0.1 ग्राम,
72 कैलोरी,
सोडियम: 65 मिलीग्राम,
संतृप्त वसा: 1.6 ग्राम,

2. स्टैमिना को बढ़ाता है अंडा

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन, मिनरल के अलावा प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की अहम आवश्यकता होती है। प्रोटीन एक महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट है जिसका शरीर के सेल्स मरम्मत और उसके विकास में अहम भूमिका निभाता है।

उबाल हुआ अंडा प्रोटीन का एक व्यापक स्रोत हैं। इसके अलावा अंडे में शरीर के लिए आवश्यक सभी आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं।

फलतः रोजाना अपने आहार में उबले हुए अंडे को शामिल करना शरीर को दैनिक प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में सहायक हो सकता है। जो शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है।

3. मांसपेशियों के ग्रोथ में सहायक

एथलीट और जिम में जाकर बॉडी बनने वालों के लिए अंडे का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। कसरत व जिम जाकर बॉडी बनाने वालों को प्रोटीन की अधिक जरूरत होती है।

अंडा में अमीनो एसिड और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को आवश्यक प्रोटीन प्राप्त होता है। जिससे मांसपेशियों में तेजी से ग्रोथ और मजबूती आती है।

इसका सेवन तेजी से मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है। फलतः अधिक अंडे खाने से मोटे भी हो सकते हैं।

4. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है अंडा

उबले हुए अंडे का सेवन मधुमेह खासकर प्री-डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अंडे में मौजूद प्रोटीन और वसा ब्लड से शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

अंडे में मौजूद यौगिक पाचन क्रिया के दौरान ग्लूकोज के अवशोषण को स्लो करता है जो ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने में मददगार होता है।

5. आँखों को स्वस्थ रखने में सहायक

उबले अंडे को रोजाना सुबह सेवन से शरीर को ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। ये सभी पोषक तत्व एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से युक्त होते हैं।  

जो आँखों को स्वस्थ रखने और मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा अंडे में विटामिन ए और आंखों को हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से रक्षा करने वाले यौगिक भी मौजूद होते हैं।

फलतः उबले अंडे को अपने आहार में शामिल करने से आँखों को स्वस्थ और उसके रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

6. मस्तिष्क के लिए लाभकारी

अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित विटामिन-बी12 मौजूद होते हैं। यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। उबले अंडे के नियमित सेवन से एकाग्रता बढ़ती है जो याददाश्त शक्ति को तेज करने में मददगार सिद्ध हो सकता है।

क्योंकि अंडे में कोलाइन(Choline) मौजूद होता है। जो मस्तिसक के cellular मैन्ट्नन्स और विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

आहार विशेषज्ञ भी इस दौरान आहार के हिस्से के रूप में अंडे खाने की सलाह देते हैं। अंडे के सेवन से पेट में पल रहे शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास में बेहद लाभदायक है।

7. हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार

ऐसी मान्यता प्रचलित है की अंडे के सेवन हृदय के लिए नुकसानदेह होता है। लेकिन एक अध्ययन के अनुसार अंडे का पीला भाग निकालकर इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता है।

क्योंकि अंडा मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इस प्रकार नित्य अंडे का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है।

8. हड्डियों और दांतों की मजबूती में सहायक

हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने में विटामिन डी और कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। अंडे में विटामिन डी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को सुदृढ़ करता है।

फलतः रोजन अंडे का सेवन हड्डियों और दांतों को स्वस्थ और मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा अंडे का सेवन उम्र बढ़ने के साथ होने वाले रोग ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मददगार होता है।

9. त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार

उबले अंडे में मौजूद कई विटामिन और मिनरल त्वचा को स्वस्थ और बालों को मजबूत और चमकदार रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से बालों का तेजी से विकास होता है। यह वालों को असमय झड़ने और पकने से रोकता है।

अंडा में पाये जाने वाले विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है। जिससे त्वचा तरोताजा और चमकदार नजर आता है। अंडे में आयरन की मात्रा खूब होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर कर HB लेवल को ठीक रखता है।

न्यूट्रीशियनिस्ट के मुताबिक लोगों के थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसे समस्याओं को दूर करने में अंडा का सेवन लाभदायक है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन ब्लड में ऑक्सीजन की कमी को तेजी से पूरा करने में मदद करता है।

10. वजन घटाने में सहायक है अंडा का सेवन

अंडे का सेवन वजन के नियंत्रण में काफी सहायक होता है। क्योंकि अंडा कार्बोहाइड्रेट और लीन प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं। चूंकि यह कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन वाला आहार है।

फलतः सुबह खाली पेट अंडा का सेवन आपको कम कैलोरी में भी तृप्ति प्रदान करता है। जिससे लंबे समय तक आपको ऊर्जावान और पेट भरा-भरा महसूस होगा।

यह आपको अतिरिक्त भोजन ग्रहण करने से रोककर वजन कम करने में मददगार हो सकता है। इस प्रकार अंडे का सेवन आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर  वजन को कम करने में मदद कर सकता है।

लेकिन अगर आप वजन बढ़ाने के लिए अंडा खाना चाहते हैं तो इसे सुबह खाली पेट नाश्ते में लेना सबसे अच्छा रहेगा।

निष्कर्ष(Conclusion)

इस प्रकार देखा जाय तो अंडे को सही तरीके से सेवन किया जाय तो सेहत के लिए अनगिनत फायदे हैं। आपको ‘रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे, बॉडी पर होंगे ये 10 असर‘ शीर्षक वाला यह संकलित जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी।

FAQs

रोज 2 अंडे खाने से क्या होगा?

रोज 2 अंडे खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन B2, B5, B12, फॉस्फोरस और सिलेनियम मिलता है। इसके सेवन से शरीर को सम्पूर्ण रूप से स्वास्थ लाभ प्राप्त होता है।

रोज अंडे खाने से क्या बॉडी बन सकती है?

हाँ, अंडे में प्रोटीन बहुलता से पाया जाता है। प्रोटीन मसल्स के ग्रोथ में सहायक है। फलतः रोज अंडे खाने से बॉडी बन सकती है।

सुबह खाली पेट उबला हुआ अंडा खाने से क्या होता है?

अंडा ऊर्जा का भरपूर स्रोत है। सुबह खाली पेट उबला अंडा खाने से दिन भर आपको एनर्जिक रहने में मदद मिल सकती है।

1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए

एक दिन में 2 से 3 अंडे खाना निरापद माना जा सकता है।

अंडे का पीला भाग खाने से क्या होता है

अंडे का पीला भाग सफेद भाग की तुलना में अधिक पोषक तत्व से युक्त होता है। लेकिन इसके अधिक सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

इस लेख में रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे बॉडी पर होंगे ये 10 असर शीर्षक द्वारा वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

इन्हें भी पढ़ें:

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment