10+ आंवला खाने के फायदे और नुकसान जानकार रह जाएंगे हैरान

आंवला दुनियाँ के सबसे प्राचीनतम आयुर्वेदिक औषधियों में से एक है। हिन्दू धर्म ग्रंथ में भी  च्यवन ऋषि द्वारा आंवला के द्वारा च्यवनप्राश के निर्माण का जिक्र मिलता है। जिसका सेवन द्वारा वे वृद्ध से जवान हो गए थे।

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला खाने के फायदे और नुकसान के बारें में अगर आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है।  

आंवला खाने के फायदे और नुकसान

आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन सी और ई, आयरन, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं।

जो इसे औषधीय गुण प्रदान कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंवला शरीर में वात, पित्त और कफ को संतुलित कर रोगों से रक्षा करता है।

आंवला में एक खास गुण यह होता है की इसे पकाने जलाने अथवा किसी भी प्रकार से सेवन करने पर भी इसका विटामिन नष्ट नहीं होता है। कहा जाता है की दुनियाँ में सबसे अधिक विटामिन सी आंवला में पाया जाता है।

विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होने के कारण ही आंवला को इम्यूनिटी बूस्टर के नाम से जाना जाता है। सदियाँ से दुनियाभर में आंवला का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

इसे जूस, चटनी, मुरब्बा, वटी और सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। लेकिन इसके सीमित मात्रा में नित्य खाने से लाभ मिलता है।

आंवला का अधिक मात्रा में सेवन से कई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आइये इस लेख के द्वारा आंवला खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से पढ़ते हैं।

आंवला खाने के फायदे

आंवला खाने के अनेकों फायदे आयुर्वेद में वर्णित है। तभी तो चवानप्राश के मुख्य घटक के रूप में आंवला का ही प्रयोग होता है। आंवला का सीमित मात्रा में सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करता है।

आंवला का नित्य सेवन त्वचा को स्वास्थ्य और गलो करने में मदद करता है। एक अध्ययन से पाया गया की आंवले में उपस्थित कैरोटीन नामक तत्व दृष्टिदोष को  सुधारने में मदद करता है।

1. थायरॉएड में लाभकारी

जैसा की हम पढ़ चुके हैं की आंवला गुणों की खान कही जाती है। इसका सेवन थायरॉएड जैसी गले की समस्याओं में भी लाभकारी हो सकता है।

कहा जाता है की आंवले के रस के मिश्रण को अदरक के रस में मिलाकर सेवन करने से थायरॉएड में लाभ मिलता है, साथ है यह ब्लड को भी साफ करने में फायदेमंद है।  

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले क्षति से रक्षा करता है। इस परकर यह शरीर को कई विमारियों के चपेट में आने से रोकता है।

हमें अपने स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए भोजन में एंटीऑक्सीडेंट युक्त आंवला को जरूर शामिल करना चाहिये।

3. इम्यूनिटी की मजबूती में सहायक

आंवला में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का अद्भुत गुण पाया जाता है। क्योंकि यह विटामिन सी का सबसे बडा भंडार है।

दुनियाँ के सभी प्राकृतिक चीजों से तुलना किया जाय तो आंवला से ज्यादा और किसी चीज में इतना विटामिन सी नहीं पाया जाता है। इम्यूनिटी की मजबूत होने से शरीर कई संक्रमण और विमारी से सुरक्षति रहता है।

4. पाचन शक्ति को तेज करने में मदद

चूंकि आंवला में उच्च फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को तेज करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है।

5. कब्ज से राहत

आंवला में उपस्थित फाइबर और कुछ इंजाइम कठोर मल को ढीला करने में मदद करता है। फलतः पुराना से पुराना कब्ज भी आंवला के सेवन से ठीक हो जाता है।

6. त्वचा के लिए लाभकारी

आंबला का नित्य सेवन त्वचा के लिए भी अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां दूर होकर स्किन को गलो करने में मदद करता है।

यह आँखों के नीचे का डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करता है। फलतः हेल्दी त्वचा के लिए आंवले का सेवन लाभकारी हो सकता है।

7. सर्दी जुकाम और फ्लू से रक्षा

जैसा की हम पढ़ चुके हैं की आंवला में विटामिन सी अत्यधिक मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन सी हमें सर्दी जुकाम और फ्लू से रक्षा करने में मदद करता है। फलतः आंवले का नियमित रूप से सेवन हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

8. मधुमेह मे लाभकारी

आंवला में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का गुण पाया जाता है। मधुमेह के रोगी को अपने डाइट में आंवला को सम्मिलित करना फायदेमंद हो सकता है।  

9. हृदय के लिए गुणकारी

आंवला में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा हृदय के लिए नुकसानदेह माना जाता है।

इसमें फ्लेवोनॉयड्स नामक तत्व पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करता है। 

इसके अलावा आंवला उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है। इस प्रकार देखा जाय तो आंवला का सेवन हृदय रोग के जोखिम हद तक कम करने में मदद कर सकता है।  

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला अपने एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण बाल झड़ने और रूसी जैसी समस्याओं को खत्म करने में मददगार साबित होता है।

आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा शरीर में कोलेजन उत्पादन में सहायक है, जो बालों को स्वस्थ रखकर इसे असमय झरने और सफेद होने से रोकता है। फलतः अपने वालों को स्वस्थ रखने हेतु  आंवला का सेवन गुणकारी साबित हो सकता है।

आंखों के लाभकारी है आंवले का सेवन  

आंवले कई अन्य विटामिन के अलावा विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में होता है। जो आंखों को स्वस्थ रखने और उसके रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

बुढ़ापा को रोकता है आंवला मुरब्बा

आंवला का सेवन बुढ़ापा रोकने में मददगार होता है। तभी तो च्यवन ऋष्टि आंवला से औषधि तैयार कर बूढ़े से जवान हो गए थे। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने के कारण शरीर में कोलेजन उत्पादन में सहायक होता है।

जो स्किन को झुर्रियों को खत्म कर त्वचा को गलो करने में मददगार साबित होता है।

इन्हें भी पढ़ें : हरी गोभी खाने के फायदे और नुकसान

एनेमिया से रक्षा

आंबले में पाया जाना वाला प्रचुर मात्रा में आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके सेवन से एनामिया से बचाव होने में मदद मिलती है।  

हड्डी को मजबूत करता है आंबला

आंबला के अंदर कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो दांतों और हड्डी रोगों से रक्षा में लाभकारी साबित होता है।

कैंसररोधी है  आंवले का सेवन

आंवले में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर स्वस्थ रखता है। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।  

वजन कंट्रोल में सहायक आंवला

आंवला एक कम कैलोरी वाला खाध्य पदार्थ है। जो यह फाइबर का भी उच्च स्रोत है।  इसके सेवन से  मोटापा को कम करने में  मदद मिल सकती है।  

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

आंवला खाने के नुकसान

हमने जाना की आंवला खाने के के अनगिनत फायदे हैं। लेकिन इसके दुसप्रभाव को भी जानना जरूरी है। ताकि इसका अधिक से अधिक फायदा उठाया जा सके।

आंवले का अधिक मात्रा में सेवन लिवर को कमजोर कर सकता है। इसके अधिक सेवन से एसिडिटी की समस्या बढ़ कर पाचन क्रिया को प्रभावती करता है।

जिससे पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है। इसके अलावा आंवला का ज्यादा सेवन किडनी के कार्य को भी प्रभावित कर सकता है। जिससे शरीर में डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

फलतः उच्च रक्त चाप और किडनी की समस्या से ग्रसित लोगों को चकित्सक के सलाह से ही इसका सेवन करना लाभप्रद हो सकता है।

इस लेख में आंवला खाने के फायदे और नुकसान शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment