इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान | Isabgol Benefits and Side Effects in Hindi

इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान – इसबगोल(Isabgol) को एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में सदिओं से पेट से जुड़ी प्रॉब्लेम के निदान में प्रयोग होता आया है। उच्च फाइबर से युक्त इसबगोल में और भी कई पोषक गुण मौजूद होते हैं।

इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान (Isabgol ke fayde aur nuksan )

Psyllium Husk (Isabgol) in Hindi: इसबगोल असल में प्लांटेगो ओवाटा (Plantago ovata) नामक पौधे के बीज की भूसी है। गेहूं के समान दिखने वाले इसके पौधे में छोटे-छोटे पत्ते और फूल पाये जाते हैं।

हमारा देश भारत इसबगोल के उत्पादन में विश्व में प्रमुख स्थान रखता है। इसबगोल की खेती में राजस्थान अग्रणी है। राजस्थान में इसबगोल का सर्वाधिक उत्पादन जालोर और बाड़मेर जिले में होता है।

आज के अर्थयुग में किसी के पास टाइम नहीं है हर कोई पैसे के पीछे भाग रहा है। इस कारण अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं देते और कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं का शिकार हो रहे हैं।

गलत खान पान और फास्ट फूड की आदत पाचन तंत्र पर बहुत बुरा प्रभाव डाल रहा है। पेट और कब्ज समस्याएं होने से कई अन्य रोगों को भी जन्म दे रहा है। ऐसे में इसबगोल के फायदे और नुकसान की जानकारी आपके लिए लाभप्रद हो सकती है।

यह प्रकृति में ठंडा होने के साथ फाइबर और पोषक तत्व से युक्त होता है। इसबगोल कई औषधीय गुण से युक्त होता है। इस कारण से इसका इस्तेमाल घरेलू उपचार में प्रमुखता से किया जाता है।

इसबगोल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण यह रेचक की तरह काम करता है, जो पेट को साफ रख मन को प्रसन्न रखता है। इसबगोल की एक और विशेषता है की इसमें फेट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है।

इस कारण से इसबगोल का सेवन हर उम्र के लिए निरापद माना जाता है। कुछ लोगों को मानना है की यह सिर्फ कब्ज में लाभदायक है लेकिन ऐसी बात नहीं है।

यह कब्ज के अलावा दस्त, पेचिश, मोटापा, निर्जलीकरण और मधुमेह आदि रोगों में भी बहुत प्रभावी है। आइए इस लेख में इसबगोल के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानने की कोशिस करते हैं।

इसबगोल के फायदे Isabgol Benefits in Hindi

इसबगोल देता है कब्ज से राहत

वर्तमान जीवन शैली के कारण कब्ज से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। कहते हैं की एक कब्ज 100 रोगों को जन्म देता है। कब्ज की वजह से माथा भारी, अपच, गैस न जाने कितनी समस्या पैदा होती है।

यही वजह है कि लोग कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू उपाय की तलाश करते हैं। वैसे तो कब्ज की सैकड़ों दवाई बाजार में उपलब्ध है लेकिन इसमें से इसबगोल सबसे निरापद माना जाता है।

इस कारण से अंग्रेजी और आयुर्वेदिक के जानकार भी कब्ज से राहत पाने के लिए इसबगोल के इस्तेमाल का सुझाब देते हैं।

क्योंकि इसबगोल एक रेचक की तरह काम करता है और मल को ढीला कर कब्ज को तोड़ता है। फलतः नियमित रूप से इसबगोल का सेवन से कब्ज से राहत देने में सबसे असरदार साबित होता है।

पाचन शक्ति को मजबूती

अधिकतर लोगों को पता है की इसबगोल की भूसी सिर्फ कब्ज से राहत दिलाने में ही फायदेमंद होता है। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो इसबगोल कब्ज के अलावा कई अन्य बीमारियों के इलाज में भी फायदेमंद है।

इसके रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है, जो पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं को भी ठीक करने में मददगार है।

इसके लिये खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे आपको अचंभित करने वाली हो सकती है। इसबगोल को पानी के साथ भोजन के एक घंटे बाद लेना फायदेमंद होता है।

मधुमेह में फायदेमंद

इसबगोल का सेवन मधुमेह के रोगी में भी फायदेमंद माना जाता है। एक अध्ययन के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है की भोजन में फाइबर की अधिकता शरीर में इंसुलिन को संतुलित रखने में मदद करती है।

क्योंकि कहते हैं की इसबगोल में मौजूद जिलेटिन शरीर में ग्लूकोज के विघटन और अवशोषण की प्रक्रिया को कम कर देता है। जिससे शरीर में रक्त शर्करा के स्तर कंट्रोल रहता है। इस प्रकार यह मधुमेह में लाभदायक माना जाता है।

इसबगोल के फायदे लिवर के लिए

लीवर को स्वस्थ रखने में भी इसबगोल के अद्भुत फायदे प्राप्त होते हैं। क्योंकि इसका सेवन लीवर से दूषित पदार्थ को निकालकर उसे डिटॉक्स करने में मदद करता है।

इसबगोल से मर्दाना ताकत

इसका सेवन मर्दाना ताकत बढ़ाने में भी लाभकारी है। मर्दाना ताकत के लिए इसबगोल का दूध के साथ सेवन बहुत ही अधिक फायदेमंद माना जाता है। पुरुषों के लिए दूध और ईसबगोल के फायदे अद्भुत माने जाते हैं।

इसबगोल वजन कम करने में सहायक

आधुनिक जीवन शैली के कारण मोटापा एक बीमारी का रूप ले चुका है। कहा जाता है की आज हर तीसरा आदमी ओवर वेट अथवा मोटापे का शिकार हो रहा है।

इसके लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं, लेकिन इसमें से एक कारण पेट की ठीक से सफाई नहीं होना भी माना जाता है। इसबगोल के सेवन से लंबे समय तक आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप बीच-बीच में अनावश्यक रूप से कुछ भी खाने से बच सकते हैं।

वजन घटाने के लिए इसबगोल को नींबू के रस के साथ सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इस प्रकार देखा जाय तो इसबगोल खाने से पेट को साफ रखने और वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

बवासीर में ईसबगोल के फायदे

बवासीर का सबसे प्रमुख कारण आरामतलवी जीवन, अधिक देर तक एक स्थान पर बैठे रहना और कब्ज है। जब भोजन का ठीक से पाचन नहीं होता है तब कब्ज की समस्या हो जाती है।

फलतः शौच में कठिनाई, गुदा के आसपास की नसों में सूजन, नसों से खून आने लगती जो बवासीर का कारण बनता है। इसबगोल के सेवन से मल नरम होकर मलाशय से निकालने में आसानी होती है।

इसी कारण से घरेलू चिकित्सा के रूप में बवासीर की समस्या से रक्षा में इसबगोल की सलाह दी जाती है।

दिल के लिए फायदेमंद:

जैसा की हमने जाना की इसबगोल की भूसी में वसा और कोलेस्ट्रॉल मौजूद नहीं होता। इसके साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक मौजूद होती है।

इसका सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखने और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार होता है। फलतः अपने आहार में इसबगोल जैसी फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना हृदय को स्वस्थ रखने में बहुत उपयोगी है ।

डायरिया के इलाज में फायदेमंद:

इसबगोल का सेवन कब्ज के साथ-साथ दस्त को रोकने में भी बहुत कारगर है। लोग दस्त होने में घरेलू उपचार के रूप में इसबगोल का सेवन करते हैं।

कहते हैं की दस्त में इसबगोल के साथ दही का सेवन फायदे पहुचाते हैं। क्योंकि दही में पाये जाने वाले प्रोबायोटिक गुण संक्रमण को ठीक कर दस्त रोकने में बहुत ही फायदेमंद है।

गैस और एसिडिटी में फायदेमंद

गलत खान पान के कारण पेट बिगड़ जाता है और गैस तथा एसिडिटी की समस्या हो जाती है। गले में खट्टी डकारे आती है। ऐसे में इसबगोल की भूसी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसबगोल भूसी के नुकसानIsabgol Side Effects in Hindi

बहुत लोग यह सोचते होंगे की इसबगोल का किसी तरह से नुकसान नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाय तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

कभी-कभी इसके सेवन से पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। फलतः इस हालत में डॉक्टर की सलाह जरूरी है। इसबगोल के सेवन से देर तक पेट भरा-भरा सा लगता है और भूख में कमी आ जाती है।

पेट साफ करने के लिए इसबगोल कैसे खाएं

रात को सोने से पहले एक बड़े चम्मच सत इसबगोल को लेकर पानी के साथ निगल जाएं। सुबह पेट साफ हो जायेगा। इसबगोल भूसी को जल के साथ सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है।

इसके आलवा पेट को साफ करने हेतु इसबगोल की भूसी को त्रिफला चूर्ण के साथ में सेवन किया जा सकता है। इसके लिए इसबगोल की भूसी के साथ एक बड़े चम्मच त्रिफला चूर्ण रात में गर्म पानी के साथ सेवन करें।

ईसबगोल की भूसी ठंडी होती है या गर्म

ईसबगोल की भूसी ठंडी प्रकृति की होती है। इसका सेवन पेट को ठंड रखता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

इसबगोल कब खाना चाहिए

इसबगोल को सुबह खाली पेट अथवा रात को सोने से पहले सेवन करना चाहिए।

इस लेख में इसबगोल भूसी के फायदे और नुकसान  शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment