काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान जानें इसके 14 अद्भुत लाभ

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान और इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको अचंभित कर सकता है। सम्पूर्ण स्वास्थ के लिए काले अंगूर का सेवन गुणकारी माना जाता है।

Black grapes benefits and side effects in Hindi

Table of Contents

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Black grapes benefits and side effects in Hindi

काले अंगूर हो अथवा हरे अंगू,र यह एक ऐसा फल है जो सदियों से हमारे आहार का अहम हिस्सा है। अंगूर अपने मीठे और रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

लेकिन काले अंगूर खाने के फायदे सबसे अधिक मानी जाती है। हम इस लेख में काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारें मे जानेंगे। अंगूर को वैज्ञानिक भाषा में नाम Vitis vinifera है।

अंगूर की 60 से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती है। अंगूर एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरे होते हैं। काले अंगूर विभिन्न विटामिन और खनिज लवण का आवश्यक स्रोत हैं।

यह हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर शरीर को रोगों से बचाता है। अंगूर उच्च फाइबर युक्त होने के कारण टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को भी कम करता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत कर कब्ज को दूर करता है।

इसके अलावा अंगूर में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व पाये जाते हैं जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करता है। इस प्रकार काले अंगूर खाने के कई फायदे हैं।

लेकिन काले अंगूर से होने वाले कुछ संभावित नुकसान को भी हमें ध्यान में रखना जरूरी है। इसके लिए हमें जानना जरूरी है की अंगूर को कब खाना चाहिये कब नहीं खाना चाहिये।

काले अंगूर के गुण

हरे अंगूर के तरह ही काले अंगूर भी गुणों की खान है। इसमें मौजूद पोषक तत्व की बात करने तो इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं

नाम काले अंगूर (Black Grapes)
वैज्ञानिक नाम वाइटिस वाइनीफेरा (Vitis vinifera)
काले अंगूर की तासीर शीतल

साथ ही इस टॉपिक में हम प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारें में भी कवर करेंगे। तो चलिए जानते हैं काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान विस्तार से : –

काले अंगूर सेवन के 10 अद्भुत फायदे – Black grapes Benefits in Hindi

1. सूजन से राहत देते हैं काले अंगूर

काले अंगूर सूजन में भी गुणकारी माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। फलतः अंगूर शरीर के सूजन संबंधी समस्या में भी राहत प्रदान करता है।

2. हड्डियों के लिए काले अंगूर के फायदे

जैसे की हम जानते हैं की काले अंगूर एंटीऑक्सिडेंट और खनिज का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम उत्तम कोटी के पाये जाते हैं।  यह दोनों खनिज लवण हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होता है।

इसके सेवन से जहां हमारी हड्डियों मजबूत होती है वहीं जोड़ों की समस्या के रोकथाम में मददगार साबित होता है। इस प्रकार शरीर के हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए काले अंगूर का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

3. शुगर में काले अंगूर खाने के फायदे

काले अंगूर मधुमेह वाले के लिए भी कम मात्रा में लाभकारी आहार विकल्प हो सकता है। यह पोषक तत्वों तथा एंटीऑक्सिडेंट गुणों से युक्त होते हैं जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने और मधुमेह से होने वाली जोखिमों को कम कर सकता है।

4. हृदय के लिए काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर का सेवन हृदय रोगों में भी लाभकारी साबित हो सकता है।  क्योंकि यह एंटीऑक्सिडेंट और पोटैशियम से भरपूर होता है। जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर हृदय स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

काले अंगूर में प्रोएंथोसायनिडिन और रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाये जाते हैं। इसका काम हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाना है।

इसके अलावा काले अंगूर शरीर में  के स्तर को कम कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद साइटोकेमिकल्स हृदय को स्वस्थ रखने और उसके जोखिम  को कम करता है। 

5. बालों के लिए काले अंगूर के फायदे

बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए काले अंगूर का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने में सहायक होता है।

6. कैंसर से रक्षा में काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरे होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचा कर कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकता है।

विशेषज्ञयों की माने तो काले अंगूर में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व पाया जाता है। जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में लाभकारी साबित हो सकता है।

7. इम्यूनिटी बूस्ट में काले अंगूर के फायदे

काले अंगूर में विटामिन सी और अन्य कई सूक्ष्म पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से जहां प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होता है। वहीं काले अंगूर का सेवन फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में भी लाभकारी होता है।

काले अंगूर त्वचा केन्सर से भी लड़ने में मददगार होता है साथ ही यह चेहरे के दाग धब्बे और कील मुहासों को दूर करने में मददगार है। इस प्रकार काले अंगूर खाने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है और शरीर पर रोगों का संक्रमण कम होता है।

8. मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अंगूर के फायदे

काले अंगूर सबसे अधिक पौष्टिक फल माना जाता है। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंगूर कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता है।

एक अध्ययन से पता चला है कि अंगूर का रोजाना सेवन करने से स्मरण शक्ति तेज होती है। इसके अलावा काले अंगूर का सेवन मस्तिष्क रोगों के जोखिम को भी कम करने में मद कर सकता है।

9. आंखों के लिए उपयोगी हैं काले अंगूर

काले अंगूर एक उत्तम एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत हैं। इसके सेवन से कई कई स्वास्थ्य लाभ हैं। काले अंगूर में ल्यूटिन होता है जो आँखों की रोशनी के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं क्योंकि ल्यूटिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।

यह आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। काले अंगूर का सेवन न केवल दृष्टिदोष से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उम्र संबंधित अन्य नेत्र रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

10. मोटापा में काले अंगर के फायदेBlack grapes benefits for weight loss

मोटापा के रोगी अगर अपना बढ़ा हुआ फैट कम करना चाहता है, इसके लिए काले अंगूर को अपने नियमित आहार में लेना लाभकारी हो सकता है।  काले अंगूर में मौजूद कुछ तत्व Weight Loss में मदद कर सकता है।

11. विटामिन और मिनरल का प्रमुख स्रोत

अंगूर विटामिन और खनिज लवणों का एक समृद्ध स्रोत माना जाता हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए आवश्यक माना जाता है। अंगूर विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन, आयरन, कॅल्शियम और कई महत्वपूर्ण इंजाइम का अच्छा स्रोत हैं।

इसके सेवन से जहां रोग प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। वहीं यह कई रोगों से हमारी रक्षा करने में मदद देता है। कुल मिलाकर देखा जया तो अंगूर को एक  संतुलित आहार के रूप में अपने डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

12. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अंगूर उच्च एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा हुआ होता है। जो स्वास्थ की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। जो शरीर को कैंसर, मधुमेह और हृदय संबंधी रोगों से रक्षा में लाभकारी होता है।

13. रक्तचाप के नियंत्रण में मदद

एक अध्ययन के अनुसार पाया गया की अंगूर में पोटेशियम प्रचुर रूप से पाया जाता है। जो धमनियों और नसों में रक्त संचरण में मदद कर रक्तचाप को कम करने में लाभकारी है।

साथ ही यह शरीर से सोडियम की मात्रा को कम कर धमनियों और नसों को संकुचन से रोकता है।

14. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार

एक शोध के अनुसार माना जाता है की अंगूर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। जो हृदय रोगों के जोखिमों को कम करता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व पाया जाता है।

यह एलडीएल अर्थात खराब” कोलेस्ट्रॉल को कम करने तथा एचडीएल अर्थात अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। फलतः अंगूर का नित्य सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय रोग के जोखिम से रक्षा में सक्षम हो सकते हैं।

काले अंगूर खाने के नुकसान : Side Effects of Black Grapes in Hindi

पेट की समस्या में तेजी –

काले अंगूर हो अथवा हरे इसमें सैलिसिलिक एसिड पाया जाता होता है। जो पेट के समस्या को बढ़ा सकता है।

दस्त की समस्या –

काले अंगूर के अत्याधिक सेवन से कुछ लोगों में पेट में मरोड़ और दस्त की समस्या का कारण हो सकता है।

एलर्जी का कारण हो सकता है काले अंगूर  

किसी किसी को किसी खास चीज के प्रति एलर्जी हो सकती है। काले अंगूर खाने से किसी किसी को एलर्जी की समस्या हो सकती है। लेकिन यह सभी के लिए जरूरी नहीं है।

निष्कर्ष Conclusion

अंगूर एक प्रकार का रसीला मीठा फल है, जो कई प्रकार के रंगों और स्वादों में बजार में उपलब्ध होता है। इसकी खेती दुनियाभर में की जाती है। अंगूर विटामिन, खनिज लवण, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है।

यह हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होता हो सकता है। लेकिन इसके कुछ संभावित नुकसान को भी हमें ध्यान में रखना जरूरी है।

F.A.Q

काले अंगूर खाने से क्या लाभ है?

काले अंगूर पोषकतत्वों से भरपूर सुपरफूड है। यह ब्लड प्रेशर, पेट के रोग, कमजोरी, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाला होता है।

क्या हम काले अंगूर खा सकते हैं?

हाँ, काले अंगूर के सेवन से हमे कई लाभ प्राप्त होते हैं। क्योंकि काले अंगूर कई विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं।

अंगूर किसे नहीं खाना चाहिए?

जिसे अंगूर खाने से एलर्जी की शिकायत हो, शुगर के रोगी को अंगूर खाने से परहेज करना बेहतर है।

काले अंगूर खाने से क्या नुकसान होता है?

अंगूर काले हो अथवा हरे इसके अधिक से सेवन से पेट की खराबी, एलर्जी, शुगर लेवल में वृद्धि आदि जैसी समस्या हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें: जानिये अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे

इस लेख में काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Black Grapes benefits and side effects in Hindi) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

Leave a Comment