चीकू खाने के फायदे और नुकसान जानें सेहत से जुड़े इसके 10 अद्भुत फायदे

चीकू खाने के फायदे और नुकसान आपको विस्मित कर सकते हैं। चीकू के अंदर पाए जानते वाले पोषक तत्व बहुत ही अद्भुत और चमत्कारी गुणों वाले होते हैं।

चीकू खाने के फायदे और नुकसान

Table of Contents

जानिए चीकू खाने के फायदे और नुकसान

जैसा का ऊपर हमने जाना की चीकू कई महत्वपूर्ण विटामिन, प्रोटीन, मिनरल और फाइबर का सबसे बड़ा स्रोत है। चीकू का सेवन हमें कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद करता है।

चीकू में मौजूद पोटेशियम जहाँ रक्तचाप को नियंत्रित करता है। वहीं चीकू में पाये जाने वाला आयरन एनेमिया को दूर करने में मददगार है। इसमें विटामिन ए भी भरपूर रूप में होते हैं, जो आँखों के लिए महत्वपूर्ण है।

चीकू विटामिन सी का भी भंडार है जो इम्यूनिटी बूस्टर के लिए जाना जाता है। आइए इस लेख में चीकू के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चीकू क्या है? (Sapota or Chikoo)

चीकू अंडे के आकार का गोल भूरे कलर का मीठा फल है। यह अपने बेहतरीन स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसे तोड़ने के बाद अंदर के गुदे का कलर भी हलका पीले रंग का होता है।

चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। चीकू का वैज्ञानिक नाम Manilkara zapota है। चीकू की तासीर शीतल होती है। यह पित्तनाशक, पौष्टिक और अत्यंत ही मीठा फल हैं। इसमें शर्करा की मात्रा अधिक पायी जाती है।

पोषक गुणों से युक्त चीकू अमेरिका और मैक्सिको का मूल पौधा है। लेकिन वर्तमान में यह भारत, थाईलैंड और फिलीपींस सहित विश्व भर के देशों में उगाया जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है चीकू

चीकू विटामिन और खनिज लवणों का सबसे बड़ा स्रोत है। इसका सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही गुणकरी माना जाता है।

चीकू में उच्च फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई सहित कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके साथ ही चीकू एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों का भी खान है।

इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलित है। यह लेख आपको चीकू खाने के फायदे और नुकसान से जुड़ी तमाम जानकारी प्रदान कर सकता है।

चीकू खाने के 10 अद्भुत फायदे – chiku khane ke fayde

चीकू खाने के अनेकों फायदे के बारें में चर्चा की जाती है। आइये चीकू के कुछ प्रमुख फ़ायदों के बारें में जानें।

इम्यून बूस्टर में चीकू खाने के फायदे

चीकू में विटामिन सी समृद्ध रूप से पाया जाता है। इसके अलावा चीकू में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है। जो रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ावा देने में मदद करता है।

चीकू का सेवन सफेद रक्त कणों (WRC) की संख्या को बढ़ाकर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। फलतः शरीर को सर्दी, फ्लू और अन्य कई संक्रामक बीमारी से रक्षा में मदद मिलती है।

इसके अलावा चीकू में मौजूद एंटी-परसिटिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर में बैक्टीरिया के आक्रमण को रोकता है।

हड्डियों के स्वास्थ के लिए

स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम सबसे महत्वपूर्ण होता है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की डेंसीटी कम होने से वह कमजोर और भंगुर होने लगती है। चीकू कैल्शियम फास्फोरस और आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है।

यह हड्डियों के डेन्सिटी को बढ़ाकर उस मजबूत करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम उम्र के साथ होने वाली ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी को भी रोकने में मदद करता है।

स्वस्थ त्वचा के लिए

उम्र के साथ त्वचा पर झुरीयों और महीने लकिरे उभरने लगती है। इसके लिए कोलेजन जिम्मेदार होता है। चीकू में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है।

फलतः स्वस्थ त्वचा के विकास, त्वचा को दृढ़ और त्वचा में गलो के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद हो सकता है। फलतः चीकू का अपने आहार में शामिल करने से त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

मधुमेह के नियंत्रण में सहायक

चीकू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का काउंट कम होता है। इससे साबित होता है की चीकू रक्त शर्करा के स्तर तेजी से बढ़ाने में कामयाब नहीं है। यह मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर अचानक गिरावट अथवा स्पाइक्स को रोकने में मदद कर सकता है।

इस प्रकार चीकू का अत्यंत कम मात्रा में सेवन शुगर के मरीज को फायदा पहुंचा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार करीब 200 ग्राम चीकू में 40 ग्राम के करीब सुगर होता है।

ऊर्जा का अद्भुत स्रोत होता है चीकू

चीकू में उच्च फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें ग्लूकोच की मात्रा भी अधिक पायी जाती है। फलतः सुबह खाली पेट चीकू का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है।

चीकू खाने से दिन भर आपको शारीरिक रूप से स्फूर्तिबान रहने में मदद मिल सकती है। चीकू खाने से आप लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। जो आपको ओवर इटिंग से बचाकर वजन को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार

चीकू में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने का गुण पाया जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा हृदय के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

चीकू में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के लेवल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाता है। चीकू में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है।

जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इस प्रकार देखा जाय तो चीकू का सेवन हृदय के लिए अत्यंत ही गुणकारी है।

पेट को रखता है स्वस्थ

चीकू में उच्च फाइबर मौजूद होता है जो पाचन शक्ति को तेज कर कब्ज को दूर करने में मददगार होता है। चीकू में कुछ ऐसे इंजाइम मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को अधिक सक्रिय कर शरीर से मल त्याग को बढ़ावा देता है।

कब्ज दूर होने से शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल कर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

चीकू खाने से वजन बढ़ता है क्या

चीकू खाने से सेहत को बहुत ही फायदे माने जाते हैं। लेकिन चीकू के रोजाना अधिक मात्रा में सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है। क्योंकि यह फल कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, विटामिन और प्राकृतिक शर्करा का सबसे उत्तम स्रोत है।

ब्रेन फंक्शन के लिए उत्तम

चीकू में कई विटामिन और खनिज प्रचुर रूप में होते हैं जो मस्तिष्क के कार्य प्रणाली को सुचारु रूप से काम करने में मदद कर सकता है।

चीकू में मौजूद कुछ आवश्यक पोषकतत्व स्मरण शक्ति और एकाग्रता को बढ़ाने में बेहतर साबित हो सकता है। यह दिमाग को शांत और तनाव मुक्त रहने में मददगार होता है।

इसके अतिरिक्त चीकू फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं जो मस्तिष्क के सेल को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली विमारी अल्जाइमर में भी लाभकारी है।

कैंसर के रोकथाम में सहायक है चीकू

चीकू का सेवन केन्सर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में मददगार हो सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन बी समृद्ध रूप में पाया जाता है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट, गुणों के लिए भी जाना जाता है।

फलतः चीकू का सेवन कैंसर के संभावित खतरे से बचाने में मदद कर सकता है।

आँखों के लिए फायदेमंद है चीकू का सेवन

हमारी आंखे प्रकृति का न्याव तोहफा कहलाता है। बढ़ती उम्र के साथ दृष्टि क्षीण होने लगती है। चीकू में विटामिन ए प्रचुर रूप में पाया जाता है। जो आँखों की रोशनी को तेज करने के लिए आवशयक माना जाता है।

प्रेगनेंसी में चीकू खाने के फायदे

चीकू (सपोटा) अपने पोषक तत्वों के कारण गर्भावस्था के दौरान भी सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद विभिन्न पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ को बेहतर करने में लाभकारी होता है।

क्योंकि चीकू विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। लेकिन अगर चीकू का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाय तो प्रेगनेंसी में चीकू खाने के नुकसान भी हो सकते हैं

चीकू ठंडा होता है या गरम

चीकू की तासीर ठंडी होती है। यह गर्मी के दिनों में बहुलता से पाये जाने वाला फल है। इसके सेवन से आपके शरीर को अंदरूनी शीतलता प्रदान करने में सहायक है। गर्मी में यह हमें डिहाइड्रेशन से रक्षा में मदद कर सकता है।

चीकू खाने के नुकसान

हमने चीकू खाने के कई फ़ायदों के बारें में जाना। चीकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन इसके कुछ संभावित नुकसान को भी जानना जरूरी है। तो आइए इसके कुछ संभावित नुकसान के बारें में जानते हैं।

  • चीकू में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है। हालांकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स का काउंट कम होता है। फिर भी चीकू का अत्यधिक सेवन मधुमेह के खतरा को बढ़ा सकता है।
  • चीकू का अधिक मात्रा में सेवन वजन को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। फलतः वजन घटाने के इच्छुक लोगों को इसका अधिक सेवन नुकसान कर सकता है। 
  • कुछ लोगों को किसी फल से एलर्जी होती है। चीकू से एलर्जी वाले लोग इसे खाने से परहेज करना फायदेमंद है। नहीं तो एलर्जी के कारण खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों दिखाई पड़ सकते हैं।
  • चीकू कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकते हैं। अगर आपका किसी गंभीर बीमारी का इलाज के लिए ढेर सारे दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो चीकू के सेवन से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूरी है।
  • चीकू में एक प्राकृतिक लेटेक्स पाया जाता है। यह लेटेक्स कुछ लोगों में एलर्जी उत्पन्न कर परेशानी में डाल सकता है।

निष्कर्ष(Conclusion)

हमने पाया की चीकू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसे अपने आहार में शामिल करना स्वास्थ्य को कई लाभ दे सकते हैं। यह हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है।

लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन नुकसान भी कर सकता है। हमें आशा है चीकू खाने के फायदे और नुकसान से संबंधित लेख आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

F.A.Q

1 दिन में कितने चीकू खाने चाहिए?

एक सर्वे के अनुसार 1 दिन में 2 से 3 चीकू खाना फायदेमंद होता है। लेकिन एक साथ चीकू के अधिक मात्रा में सेवन से परेशानी हो सकती है।

चीकू खाने से शरीर को क्या फायदा होता है?

चीकू कई मिनरल और वितमीन्स से समृद्ध होते हैं। इसका सेवन हमारे हृदय, पेट, लिबर सहित सम्पूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद है।

चीकू कब खाना चाहिए?

चीकू का सेवन सुबह खाली पेट नाश्ते के साथ करना अधिक फायदेमंद होता है।

चीकू खाली पेट खाने से क्या होता है?

चीकू खाली पेट खाने से यह शरीर को दिन भर ताजगी भरा रखने में मदगर होता है।

इन्हें भी पढ़ें: जानिये अंकुरित मूंग और चने के अद्भुत फायदे

इस लेख में चीकू खाने के फायदे और नुकसान (Chiku Khane Ke Fayde Aur Nuksan) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

 

Leave a Comment