अंगूर खाने के फायदे और नुकसान जाने इसके 10 चमत्कार |Angur khane ke fayde aur nuksan

अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Angur khane ke fayde) जानकर आप चकित रह जायेंगे। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद है।

Angur khane ke fayde aur nuksan
Angur khane ke fayde aur nuksan

अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Angur khane ke fayde aur nuksan

अंगूर का सेवन दुनियाँ भर में किया जाता है। अंगूर की गिनती सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक फलों की जाती है। अंगूर एक अत्यंत ही लोकप्रिय रसदार फल है, जो दुनिया भर में अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है।

अंगूर हरे, लाल, बैंगनी और काले रंगों और विभिन्न किस्मों में उपलब्ध होते हैं। इन्हें ताजा अथवा सुखाकर किसमिस के रूप में विभिन्न तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि, अन्य फलों की तरह ही अंगूर खाने के अपने फायदे और नुकसान हैं।

जिसे अपने आहार में सम्मिलित करने करने से पहले जानना जरूरी है। अंगूर का वैज्ञानिक नाम (वाइटिस वाइनिफेरा (Vitis vinifera) है। अंगूर में विटामिन ए, बी, ई, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं।

अंगूर का सेवन जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करता है वहीं इसे पाचन में सुधार, हृदय को मजबूती तथा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके साथ ही अंगरु कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाला फल है। जो पाचन क्रिया को तेज करने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इस प्रकार अंगूर खाने के अनेकों फायदे हैं जिसे हम बाद में डिस्कस करेंगे।

लेकिन दूसरी तरफ अंगूर खाने के कुछ संभावित नुकसान को जानना जरूरी है। क्योंकि अंगूर में शुगर की उच्च मात्र वजन बढ़ाने के साथ साथ दांतों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

आजकल अंगूर के अधिक पैदावार के लिए कई कीटनाशक और रसायन का प्रयोग किया जाता है। जो हमारे स्वास्थ की लिए हानिकारक हो सकते हैं। इस लेख में हम अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारें विस्तार से जानेंगे।

जानिये अंगूर खाने के 10 अद्भुत फायदे – angur khane ke fayde

1. विटामिन और मिनरल का प्रमुख स्रोत

अंगूर विटामिन और खनिज लवणों का एक समृद्ध स्रोत माना जाता हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए आवश्यक माना जाता है। अंगूर विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन, आयरन, कॅल्शियम और कई महत्वपूर्ण इंजाइम का अच्छा स्रोत हैं।

इसके सेवन से जहां रोग प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। वहीं यह कई रोगों से हमारी रक्षा करने में मदद देता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आँखों की कई समस्याओं से रक्षा में मददगार साबित होता है।

यह आँखों की रोशनी बढ़ाने और रतौंधी दूर करने में सहायक है। कुल मिलाकर देखा जया तो अंगूर को एक  संतुलित आहार के रूप में अपने डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अंगूर उच्च एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा हुआ होता है। जो स्वास्थ की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

साथ ही शरीर को इम्यूनिटी मजबूत कर कई रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा यह कैंसर, मधुमेह और हृदय संबंधी रोगों से रक्षा में मददगार है।

3. रक्तचाप कंट्रोल में मदद

एक अध्ययन के अनुसार पाया गया की अंगूर में पोटेशियम प्रचुर रूप से पाया जाता है। जो धमनियों और नसों में रक्त संचरण में मदद कर रक्तचाप को कम करने में लाभकारी है।

साथ ही यह शरीर से सोडियम की मात्रा को कम कर धमनियों और नसों को संकुचन से रोकता है।

4. कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण में सहायक  

एक शोध के अनुसार माना जाता है की अंगूर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। जो हृदय रोगों के जोखिमों को कम करता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व पाया जाता है।

यह एलडीएल अर्थात खराब” कोलेस्ट्रॉल को कम करने तथा एचडीएल अर्थात अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। फलतः अंगूर का नित्य सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय रोग के जोखिम से रक्षा में सक्षम हो सकते हैं।

5. इम्यूनिटी बढ़ाता है अंगूर

अंगूर में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने की अद्भुत क्षमता पायी जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट सहित ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

यह सभी पोषकतत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा कर फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

एक अध्ययन के अनुसार अंगूर में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मददगार होता है। जो संक्रमण और रोगों से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

6. पाचन शक्ति सुधार में

अंगूर चूंकि फाइबर में उच्च होता है, इस कारण यह पाचन क्रिया को तेज कर पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अंगूर में उपस्थित फाइबर मल त्याग को सुचारु कर कब्ज को तोड़ने में मदद करता है।

जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ निकल कर शरीर को कई रोगों से रक्षा करता है। इस प्रकार रोजाना खाली पेट अंगूर का सेवन शरीर स्वस्थ और निरोग होने में मददगार साबित हो सकता है।

7. वजन कंट्रोल में मदद्गार

अंगूर का सेवन कम कैलोरी वाला होता है लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा उच्च होती है। अंगूर का सीमित मात्रा में सुबह नाश्ते में लेने से आपको दिन भर ऊर्जावान रख सकता है।

अंगूर का सेवन आपको लंबे समय तक भूख नहीं महसूस नहीं देगा। साथ ही यह आपको ओवर डाइट से बचाने में मदद करता है। इस प्रकार अंगूर वजन को नियंत्रित कर मोटापा दूर करने में सहायक हो सकता है।

8. मस्तिष्क के लिए अंगूर के फायदे

अंगूर का सेवन मस्तिष्क के कार्य सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता है। क्योंकि अंगूर एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।

अंगूर में एक और पॉलीफेनोल्स नामक तत्व पाया जाता है जो मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को ठीक रखता है। इसके अतिरिक्त अंगूर में कई आवश्यक विटामिन और पोटेशियम सहित कई खनिज लवण पाये जाते हैं।

यह सभी तत्व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में बडा ही लाभदायक होता है। फलतः अंगूर का सेवन कर मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को तेज कर स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

9. उलटी और मितली से रक्षा

अंगूर का सेवन प्रेगनेंसी के दौरन बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि यह गर्भवती महिला में मॉर्निंग सिकनेस, उलटी और मितली जैसी समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

अंगूर के अंदर कुछ ऐसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं जो प्रेग्नेंसी की शिकायत को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

10. गर्भस्‍थ शिशु के ग्रोथ में सहायक

अंगूर के अंदर फॉलिक एसिड की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो गर्भस्‍थ शिशु के ग्रोथ के लिए जरूरी है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन की मात्रा गर्भवती महिलायें में खून की कमी को दूर कर एनेमिया से बचाने में मदद कर सकता है।  

अंगूर खाने के नुकसान – angur khane ke nuksan

हमने चाहे अंगूर हरा हो अथवा काला उसके खाने के कई फायदे के बारें में जाना। लेकिन हरा अथवा काला हो इसके सेवन से नुकसान हो सकते हैं। फलतः इसके संभावित नुकसान के बारें में भी जानना आवश्यक है।

तो आइये अंगूर खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं विस्तार से समझते हैं।

  • अंगूर में शुगर की मात्रा दूसरे फलों से कहीं ज्यादा होती है। फलतः शुगर के मरीज को इसका सेवन उसके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
  • अंगूर में ग्लूकोच के अलावा उच्च कैलोरी होती है। इस कारण से अंजीर का अधिक सेवन वजन को बढ़ा सकता है।
  • अंगूर सहित किसी भी फलों का सेवन अच्छी तरह धोकर ही करना चाहिए। क्योंकि आजकल अच्छी फसल के लिए कई कीटनाशकों का भी छिड़काव किया जाता है। जो रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  • अंगूर का अधिक सेवन से पेट खराब और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। फलतः इसका उचित मात्रा में ही सेवन फायदेमंद है।
  • कहा जाता है की अंगूर में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो गुर्दे की पथरी के निर्माण में सहायक हो सकता है। खास कर उनके लिए जो पहले से गुर्दे की पथरी की समस्या से पीड़ित रह चुके हैं।

अंगूर की तासीर गर्म होती है या ठंडी

अंगूर की तासीर ठंढ प्रकृति की होती है। गर्मी में इसका सेवन शरीर में इनर्जी और सकुन देता है वहीं सर्दी में अंगूर का शीतल गुण सर्दी जुकाम का कारण हो सकता है।

FAQs

अंगूर किसे नहीं खाना चाहिए?

अंगूर का सेवन मधुमेह के मरीज और गुर्दे की पथरी के इतिहास वाले लोगों को परहेज करना चाहिए।

1 दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए?

एक दिन में 50 से 100 ग्राम तक अंगूर खाया जा सकता है। इसके अधिक मात्रा में खाने से नुकसान हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चना और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

इस लेख में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Angur khane ke fayde aur nuksan) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।



Leave a Comment