10+ पास्ता खाने के फायदे और नुकसान आपको अचंभित कर सकती है।

पास्ता खाने के फायदे और नुकसान आपको अचंभित कर सकती है। गाँव हो या शहर अब सभी जगह के लोग पास्ता खाना पसंद करते है। बड़े हो या बच्चे पास्ता ज्यादातर लोगों का फेवरेट फूड होता जा रहा है।

हालांकि, कुछ लोगों अथवा माता-पिता को यह चिंता सताती है कि कहीं पास्ता सेहत के लिए हानीकारक तो नहीं है। ऐसे में आपकी इस दुविधा को हम हमारे इस लेख के माध्यम से कम करने की प्रयास कर रहे हैं।

इस लेख में पास्ता खाने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

पास्ता खाने के फायदे और नुकसान

पास्ता खाने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side effects of Pasta in Hindi

पास्ता खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि पास्ता किसे कहते है और यह किस चीजों से मिलकर बनता है। ज्यादातर पास्ता ड्यूरम नामक गेहूं से बनाया जाता है।

ड्यूरम एक प्रकार का गेहूं का किस्म है जो अन्य गेहूं की गुलन में अधिक सक्त होता है। पास्ता तैयार करने के दौरान ड्यूरम गेंहूं की बाहरी परत को निकाल दिया जाता है।

इसके परत को निकालने के बाद इसे दरदरा पीसकर सूजी तैयार की जाती है। उसके बाद इस सूजी को पानी में गूंदकर कर आटा तैयार कर लिया जाता है। अंत में इन्ही आटे की लुगदी से अलग-अलग रूप और आकार देकर पास्ता बनाया जाता है।

इसके अलावा भी पास्ता को कई अन्य अनाज से भी बनाया जा सकता है। पास्ता को इटली के पारंपरिक खाद्य पदार्थ माना जाता है।

कुछ विद्वानों के अनुसार है कि इटली से पहले पास्ता का अस्तित्व चीन एवं दक्षिण एशिया के कुछ भागों से भी जोड़कर देखा जाता है। आइए हम पास्ता के फायदे से जुड़ी जानकारियां के बारें में समझते हैं।

जानिये पास्ता के 10 अद्भुत फायदे

पास्ता खाने के फायदे अनेक है। हम पास्ता के फायदे की जानकारी साझा करने जा रहे है जिसे हम निम्न बिन्दुओं के द्वारा जान सकते है-

1. पोषक तत्वों से भरपूर है पास्ता

पास्ता में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते है। पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सामान्य गेंहू का पास्ता ज्यादा उपयोगी हो सकता है। गेंहू के पास्ता में कैलोरी की मात्रा कम होती है।

जबकि इसमें रिफाइंड पास्ता की तुलना में अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है। यह आयरन के साथ साथ विटामिन बी का भी एक अच्छा स्त्रोत है।

वहीं पके हुए पास्ता की बात की जाए, तो इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट मौजूद होते हैं। यहां हम एक बात स्पष्ट कर दें कि पास्ता में मौजूद पोषक तत्व पास्ता के अलग-अलग प्रकार में कम या ज्यादा हो सकता है।

2. वजन कम करने में पास्ता उपयोगी

यदि आप अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, तो आप अपने डाइट में गेंहू से बने पास्ता को शामिल कर सकते हैं। सामान्य गेंहू के बने पास्ता में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस कारण इसे डाइट में शामिल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

कुछ लोगों का मानना है कि पास्ता के सेवन से वजन बढ़ने का समस्या उत्पन्न हो सकता है। लेकिन इस विषय में जारी की गयी एक शोध में इस बात का खंडन किया गया है। शोध में पाया गया की मोटापे और पास्ता खाने का आपस में कोई सबंध नहीं है।

इसके अलावा एक अन्य शोध में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि अन्य आहार की तुलना में पास्ता मोटापे से पीड़ित लोगों के वजन को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि वजन कम करने में सहायक हो सकता है।

हालांकि, इसकी स्पष्टता को सिद्ध करने के लिए अभी और भी शोध जरूरी समझा गया है। यधपि एक सिमित मात्रा में गेंहू के पास्ता का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

3. फाइबर का एक अच्छा स्रोत है पास्ता

पोषक तत्वों की भांती फाइबर भी मानव शरीर के लिए आवश्यक है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखकर वजन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। इसके साथ यह कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करने में मददगार हो सकता है।

शरीर में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ की पूर्ति के लिय पास्ता को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार पास्ता खाने वाले लोगों में, पास्ता न खाने वाले लोगों की तुलना में पाचन क्रिया ठीक मात्रा पाई गयी है।

ऐसे में अपनी आवश्यकता के अनुसार फाइबर हेतु भोजन में सामान्य गेंहू के पास्ता को शामिल करना एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

4. कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने में सहायक

गेहूं के बने पास्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। जिससे दिल से संबंधित रोग होने का खतरा काफी कम हो जाता है। वहीं पास्ता खाने से प्रोटीन भी शरीर में पहुंचता है।

5. बल्ड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक

ऐसा माना जाता है कि स्प्राउटेड ग्रेन पास्ता, क्विनोआ पास्ता और होल वीट पास्ता खाने से खून में शुगर का स्तर और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने में मदद मिलता है।

गर्भवती महिलाओं में भी क्विनोआ पास्ता खाने से ओबिसिटी होने की संभावना कम होती है। साथ ही इससे दिल के बीमारी व जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

पास्ता आयरन और फ़ॉलिक से भरपूर खाद्य पदार्थ होता है। होल वीट पास्ता में आयरन और फॉलिक एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के पूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट्स होता हैं।

6. पाचन को ठीक रखता है

गेंहू के पास्ता में ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। गेंहू के पास्ता सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

7. कैंसर को रोकने में सहायक

साबुत अनाज का बना पास्ता आपको हर तरह के फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई ऐसी गुण मौजूद होते हैं जो आपको कुछ प्रकार के कैंसर, खासकर पेट के कैंसर से रक्षा में मदद कर सकती हैं।

8. ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में सहायक

ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) से पता चलता है की शुगर आपके रक्तप्रवाह में कितनी तेजी से पहुंचती है। कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ मधुमेह को रोकने में मदद कर सकते हैं। पास्ता में कम जीआई होता है।

पास्ता खाने के नुकसान (Side effects of eating pasta in Hindi)

ऊपर हमने पास्ता खाने के क्या फायदे के बारें में जाना। लेकिन इसके नुकसान को भी नजरअंदाज नही किया जा सकता है। अधिक मात्रा में पास्ता खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

  • अधिक मात्रा में व्हाइट या क्रीमी पास्ता खाने से कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने की सम्भावन रहते है जो आपके सेहद के लिए नुकसान देह हो सकता है।
  • जैसे कि आपने ऊपर आपने जाना कि पास्ता एक हाई फाइबर फूड की श्रेणी में आता है। ऐसे में इसके अधिक सेवन से पेट फूलने या पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
  • दैनिक आहार में रोजाना पास्ता से बचें। नही तो इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो तो पास्ता उनके लिए पास्ता नुकसानदेह हो सकता है इसलिय वैसे लोग पास्ता के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलहा जरूर लें।
  • गर्भवती महिला को भी अपने दैनिक आहार में पास्ता के सेवन से बचना चाहिए। नही तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी से माँ और पेट में पल रहे शिशु के लिए नुकसान दायक हो सकता है।

पास्ता खाने के फायदे और नुकसान | Pasta Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अंत में (Conclusion)

आशा करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पास्ता खाने के फायदे और नुकसान के विषय में जानकारी मिल गई होगी।

पास्ता के फायदे के लिए आप रिफाइंड पास्ता की बजाय संपूर्ण गेहूं का पास्ता चुन सकते हैं। क्योंकि मैदा से बना पास्ता सेहद के लिए हानिकारक हो सकता है।

F.A.Q

  1. क्या पास्ता सेहत के लिए अच्छा है?

    हॉँ, अगर इसे अगर सीमित मात्रा में सेवन किया जाय तो सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

  2. क्या पास्ता खाने से वजन बढ़ता है?

    इसके रोजाना और असंतुलित मात्रा में सेवन वजन को बढ़ाता है।

इस लेख में पास्ता खाने के फायदे और नुकसान के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment