खाली पेट चीकू खाने के फायदे आपको चकित कर सकती है, जानें इसके 10 गुण

खाली पेट चीकू खाने के फायदे आपको चकित कर सकती है। यह हमारे हड्डियों, हृदय और इम्यूनिटी बूस्टर के साथ शरीर की कई समस्या के समाधान में मिलते हैं।

खाली पेट चीकू खाने के फायदे

खाली पेट चीकू खाने के फायदे (Khali pet chiku khane ke fayde)

अन्य प्रमुख फलों की तरह चीकू के सेवन भी हमारे सेहत के लिए गुणकारी है। चीकू देखने में अंडे अथवा आलू की तरह देखने में भूरे कलर का होता है। यह अमेरिकी मूल का पौधा है जो अव भारत सहित दुनियाँ के कई देशों में उगाया जाता है।

इसका दूसरा नाम सपोटा है। यह फल खाने में अत्यंत ही स्वादिष्ट और मीठा होता है। चीकू कई जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से समृद्ध होते हैं।

चीकू में मौजूद कैल्सियम आपकी हड्डियों आउट जोड़ों के दर्द के लिया फायदेमंद है। फाइबर से समृद्ध यह फल पेट के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट कर शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद करता है। इस प्रकार चीकू खाने के अनेकों फायदे हैं। आइये इस लेख में खाली पेट चीकू खाने के 20 फायदे के बारें में विस्तार से जानते हैं।

चीकू के पोषक तत्व

चीकू-का वैज्ञानिक नाम मनिलकारा जपोता (Manilkara zapota) है। चीकू का अन्य नाम सपोटा है जिसे संस्कृत में कन्दुकफल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा चीकू को विश्व के अन्य  हिस्सों में नैसबेरी, सपोडिलो प्लम, बीफ एप्पल, अमेरिकन बुली भी कहा जाता है।

चीकू-में विटामिन मिनरल की प्रचुरता

चीकू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही गुणकारी भी है. इसमें विटामिनबी, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इनके अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज और फाइबर भी चीकू में भरपूर होते हैं।

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. चीकू खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.

खाली पेट चीकू खाने के 10 अद्भुत फायदे – Health Benefits of Sapota (Chiku) in Hindi

1. पेट के लिए फायदेमंद :  

चीकू का सेवन पेट के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर और कुछ एंजाइम पाचन क्रिया में सुधार कर पेट को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसमें पाये जाने वाला फाइबर एक लैक्सेटिव के रूप में काम करता है।

जो मल को मलद्वार से बाहर निकलने में आसान करता है। इस प्रकार चीकू खाने से कब्ज की समस्या दूर होकर अपशिष्ट पदार्थ को मल के माध्यम से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

चीकू में टैनिन नामक यौगिक मौजूद होते हैं जो एंटी-इंफ्लामेटरी की तरह कार्य करता है। यह यौगिक पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने में अत्यंत ही करगार है।

यह आंत संबंधी विकार, पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत देने में मदद कर सकता है।

2. स्वस्थ हड्डियों के लिए चीकू के फायदे:

हड्डियों की मजबूती और उसे स्वस्थ रखने के लिए शरीर में समुचित कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे मिनरल जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ ही हमारे शरीर में इन सभी मिनरल की कमी होने से बोन डेंसीटी कम होने लगती है

फलतः हड्डियां कमजोर हो जाने से मामूली चोट में भी टूटने का जोखिम बढ़ जाता है। चीकू के सेवन से शरीर को प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस प्राप्त होता है।

जो ह़ड्डी को मजबूती प्रदान कर उसे स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त चीकू के अंदर एक और मिनरल कॉपर पाई जाती है।

यह ऑस्टियोपोरोसिस अर्थात हड्डियों की कमजोरी से जुड़ा रोग से रक्षा में फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

चीकू इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है। मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण सहित अनेकों रोगों से रक्षा में मदद करते हैं। विटामिन-सी बैक्टीरियल इंफेक्शन के अलावा तनाव को भी दूर करने में लाभकारी है।

एक अध्ययन के मुताबिक शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में विटामिन-सी का बहुत बड़ा रोल होता है। चीकू में विटामिन-C और कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को हर तरह के संक्रमण से सुरक्षति रखने में मददगार है।

4. त्वचा के लिए चीकू के फायदे – Skin Benefits of Sapota in Hindi

चीकू का सेवन त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चीकू के अंदर विटामिन-C कोलेजन नामक यौगिक के उत्पादन में मदद करता है। यह त्वचा पर बढ़ती उम्र के साथ होने वाले झुर्रियों को रोकने में मददगार होता है।

इसके अलावा चीकू के अंदर एस्कॉर्बिक एसिड, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स नामक यौगिक पाये जाते हैं। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा करता है।

फलतः चीकू के सेवन से त्वचा स्वस्थ और उसपर गलो आती है। चीकू के अंदर मौजूद कुछ ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के रूखेपन को दूर कर मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।

साथ ही चीकू में एंटी-फंगल गुण होते हैं। जो त्वचा में होने वाले फंगल इंफेक्शन और मस्से को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है।

5. मोटापा दूर कर वजन कंट्रोल में सहायक

वर्तमान परिवेश में फास्ट फूड का चलन, शारीरिक गतिविधि में कमी, तनाव आदि मोटापा का कारण  बनता जा रहा है। शहर से गाँव तक, बच्चे से लेकर जवान तक इसके चपेट में आते जा रहें हैं।

इस परिस्थित में मोटापा को कम करने में चीकू का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार चीकू मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में सहायक है। जो वजन को कंट्रोल रखने में सहायक है।

इसके अलावा चीकू खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर प्राप्त होता है। सुबह खाली पेट चीकू खाने से आपको लंबे समय तक भूख पर नियंत्रित में मददगार हो सकता है।

जो आपको को ओवर इटिंग और बीच बीच में कुछ न कुछ खाते रहने की आदत से छुटकारा प्रदान करता है। इस प्रकार चीकू का सेवन आपको वजन के नियंत्रण में प्रभावकारी माना जा सकता है।

6. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है चीकू

हमारे रक्तचाप को कंट्रोल रखने में पोटैशियम और मैग्नीशियम सहायक होता है। चीकू के अंदर पोटैशियम और मैग्नीशियम दोनों तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम जहाँ रक्त वाहिकाओं को क्रियाशील रखने में मदद करता है।

वहीं इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को कंट्रोल करता है। फलतः चीकू का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जो सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकता है।

घरेल उपचार के तौर पर चीकू को उबालकर पीना ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल रखने में सहायक हो सकता है।

7 . कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक

कहा जाता है की चीकू के अंदर कैंसर जैसी घातक रोगों के जोखिम को कम करने का गुण पाया जाता है। चीकू में मौजूद एंटी-कैंसर गुण कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में फायदेमंद माना जाता है।

सिर्फ चीकू ही नहीं बल्कि इसके फूल का अर्क भी केन्सर खासकर ब्रेस्ट कैंसर के सेल की वृद्धि को रोकने में मददगार होता है। इसका यह कतई मतलब नहीं है की चीकू कैंसर रोग की दवा है।

कैंसर से पीड़ित मरीज को घरेलू उपचार की वजाय योग्य चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

8. एनर्जी का भरपूर स्रोत

चीकू का सेवन तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। क्योंकि चीकू में प्रचुर रूप से कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अतिरिक्त चीकू में मौजूत सुक्रोज और फ्रुक्टोज प्राकृतिक शर्करा का काम करता है।

यह प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर का काम करते हुए शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक माने जाते हैं। फलतः सुबह खाली पेट चीकू खाने से दिन भर आपको ऊर्जावान रहने में मददगार हो सकता है।

अगर आप जिम जाते हैं अथवा वर्कआउट आपको चीकू का सेवन तुरंत ऊर्जा देने में सक्षम है।

11  प्रेगनेंसी में चीकू के फायदे

प्रेगनेंसी में महिलाओं को चीकू खाने के कई फायदे प्राप्त हो सकते हैं। चूंकि चीकू कई आवश्यक मिनरल और विटामिन से समृद्ध फल है। फलतः यह अंगूर, सेव आदि फल की तरह ही गर्भावस्था के दौरान सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

चीकू का सेवन गर्भवती महिलाओं तथा उसके पेट में विकसित हो रहे भ्रूण के लिए लाभदायक हो सकता है।

चीकू का सेवन गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी और गर्भावस्था के दौरान होने वाले उलटी, मतली और चक्कर जैसी अन्य लक्षण को कम करने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा चीकू में पाये जाने वाले आयरन तथा फोलेट जैसे पोषकतत्व प्रेग्नेंसी में एनीमिया के खतरे से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

17. मस्तिष्क के लिए चीकू खाने के फायदे:

चीकू के फायदे दिमाग को स्वस्थ रखने मिल सकते हैं। चीकू में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो मस्तिष्क के नसों को शांत करने और तनाव से मुक्ति में मददगार है।

आयरन आदि मिनरल मस्तिष्क को समुचित मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई में मदद करता है। साथ ही यह दिमाग के क्रियाकलाप को भी सुचारु रूप से क्रियान्वयन में मदद करता है। चीकू में आयरन प्रचुर रूप से मौजूद होता है।

फलतः चीकू खाने से तनाव, अवसाद, बेचैनी और चिड़चिड़ाहट दूर होकर दिमाग को तेज कर स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। 

18 खाली पेट चीकू का सेवन बालों के लिए फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर चीकू हमारे बालों के मजबूती तथा घने और काले रखने में सहायक होता है। चीकू के अंदर कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

चीकू का सेवन बालों की ग्रोथ और असमय पकने और झरने से रोकने में सहायक है। क्योंकि चीकू विटामिन-ए, ई और सी से समृद्ध फल है। विटामिन-ए असमय बालों के झरने से रोकने में सहायक है।

इसके अतिरिक्त विटामिन-ई और विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है। यह फ्री-रेडिकल से होने वाले नुकसान से शरीर की रक्षा करता है।

चीकू के बीजों का भी प्रयोग बालों के सुंदर और मुलायम रखने में किया जा सकता है। इसके अंदर एंटी-फंगल गुण भी मौजूद होते हैं जो डैंड्रफ जैसी समस्या से बालों की रक्षा करता है।

गर्भावस्था में चीकू के फायदे

सुबह खाली पेट चीकू खाने के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। चीकू में मौजूद पोषकतत्व गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है।

क्योंकि चीकू प्रेग्नेंट महिलाएं को मॉर्निंग सिकनेस, कमजोरी, पेट की समस्या और एनेमिया से रक्षा में मदद करती है।

पथरी की समस्या को दूर करने में सहायक

गुर्दे की पथरी की समस्या से परेशान लोगों के लिए चीकू के बीज सबसे अधिक फायदेमंद है। चीकू के बीज में मौजूद गुण गुर्दे की पथरी के जोखिम को कम करने में मददगार है।

यह गुर्दे की पथरी को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। यह पेशाब की मात्रा बढ़ाकर पथरी की समस्या को दूर कर सकता है।

सुबह खाली पेट चीकू खाने का तरीका – How to Use Sapota(Chiku) in Hindi

  • हमने चीकू खाने के कई फ़ायदों के बारें में जाना। लेकिन अव चीकू खाने के कुछ तरीके के बारें से भी अवगत होते हैं।
  • आप चीकू को अन्य फलों की तरह ही साफ कर सीधे खाया जा सकता है।
  • आप इसे अन्य फ्रूट के साथ मिलकर फ्रूट सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।
  • अगर चाहे तो गर्मी में चीकू का शेक बनाकर भी पिया जा सकता है।
  • चीकू को अन्य फलों के साथ मिलाकर स्मूदी के रूप में सेवन किया जा सकता है।
  • चीकू का उपयोग फ्रूट बार और आइसक्रीम के रूप में भी सेवन कर लाभ उठाया जा सकता है।

चीकू के नुकसान – Side Effects of Sapota in Hindi

हमने चीकू खाने के अनेकों फ़ायदों के बारें में जाना। लेकिन चीकू का सेवन कुछ परिस्थितियों में नुकसान भी कर सकता है। हमेशा पके हुए चीकू का सेवन करना चाहिए।

कच्चा चीकू के अंदर लेटेक्स और टैनिन मात्रा अधिक होने के कारण मुंह का स्वाद कड़वा कर सकता है। चीकू का सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद है लेकिन इसके अधिक मात्रा में खाने से अपच और गैस  की समस्या हो सकती है।

चीकू के अधिक सेवन दस्त का कारण हो सकता है। शुगर के मरीज को चिकू का सेवन समुचित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

कुछ लोगों को किसी खास फल से एलर्जी होती है। अगर आप भी उसमें से एक हैं तो चीकू के सेवन से परहेज करना चाहिए। नहीं तो खुजली, त्वचा पर जलन आदि जैसी समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष

हमने चीकू के सेवन से जाना की यह मेटाबॉलिज्म नियंत्रित कर वजन कम करने में सहायक है। चीकू एंटीकैंसर गुणों से युक्त होने के कारण कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार है।

चीकू पेट के गुणकारी और एनर्जी का बहुत ही समृद्ध स्रोत है। इस प्रकार देखा जाय तो चीकू के नुकसान से अहिक फायदे हैं। फलतः सुबह चीकू का सेवन जरूर करना चाहिए।

F.A.Q

1 दिन में कितना चीकू खाना चाहिए?

एक दिन में 2-3 चीकू खाया जा सकता है। यह एक संतुलित मात्रा हो सकता है।

इस लेख में खाली पेट चीकू खाने के फायदे के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment