खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे आपको हैरान कर सकती है जानें इसके 10 चमत्कारी गुण

खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे आपको विस्मित कर सकती है। मूँग हरे रंग का एक बहुत ही पौष्टिक दलहन आहार है। मूँग का सेवन दाल के रूप में, अथवा अंकुरित कर तथा कई अन्य तरीके से किया जाता है।

मूँग दाल सभी दलहन में सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता है। इस लेख में हम ‘खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे’ के बारें में विस्तार से जानेंगे।  

खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे
खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे

खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे आपको हैरान कर सकती है।

हरे मूँग की दाल वनस्पति आधारित प्रोटीन का सबसे उत्तम स्रोत है। हरे मूँग में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, विटामिन सी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, आयरन, मिनरल, फॉस्फोरस, फाइबर, कॉपर जैसे पोषकतत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।

अपने स्वास्थ को ठीक रखने के लिए नियमित भोजन में हरे मूंग का इस्तेमाल लाभदायक होता है। जो शाकाहार का पालन करते हैं। उनके शरीर में प्रोटीन की कमी का खतरा अधिक होता है।

फलतः शाकाहारी व्यक्तियों के लिए भी मूँग प्रोटीन के कमी को पूर्ति करने में मूँग की डाल मददगार साबित होता है। हरे मूँग विटामिन व खनिज लवण के अलावा  एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है।

जब साबुत हरा मूंग को पानी में भिगोकर उसके बाद कपड़े में बांध कर कुछ घंटे छोड़ दिया जाता है तब यह अंकुरित हो जाता है। हमारे आहार में स्प्राउट्स मूँग को सम्मिलित करना स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मूँग को अंकुरित कर सेवन करने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि इससे यह और भी पौष्टिक हो जाता है। अंकुरित हरे मूंग का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत कर पेट संबंधी रोगों से बचाव करता है।

हरे मूँग का सेवन जहाँ वजन को संतुलित रखता है वहीं यह आँखों और वालों के लिए भी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी अस्वस्थ लोगों को मूंग के सेवन का सलाह देते हैं। इसके सेवन से रोगी तेजी से स्वास्थ्य लाभ पाता है।

लेकिन हरे मूंग का अत्यधिक सेवन  से भी नुकसान संभव है। आइये खाली पेट हरे मूंग खाने के फायदे और नुकसान के बारें में बिस्तार से जानते हैं।  

जानिये खाली पेट हरे मूँग खाने के 10 अद्भुत फायदे

1. प्रोटीन का उच्च स्रोत

हरा मूंग एक दलहन फसल है जो प्रोटीन का सबसे उत्कृष्ट स्रोत कहलाता है। हरे  मूंग में कई विटामिन, मिनरल और आवश्यक अमीनो एसिड उपलबद्ध होते हैं,

जिसका सेवन शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए लाभकारी साबित होता है।  शाकाहारी लोगों में प्रोटीन के कमी को पूरा करने में यह किसी वरदान से कम नहीं है।

2. वजन संतुलित रखने में मदद

हरे मूंग दाल कम कैलोरी वाला भोजन है। इसके सेवन से वजन को कम करने और मोटापा पर काबू पाने में मदद मिल सकता है। मूंग फाइबर समृद्ध भंडार माना जाता है।

सुबह खाली पेट हरे मूंग खाने से व्यक्ति को दिन भर तरोताजा रहने में मदद मिल सकती है। हरे मूंग की दाल वजन घटाने में सहायक होता है।

जो आपको ओवर इटिंग से बचाकर लंबे वक्त तक ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है। कहा जाता है की रात के रोजाना हरे मूंग दाल का सेवन से भरपूर पोषण प्रदान करने में फायदेमंद साबित होता है।  

3. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

हरे अंकुरित मूँग पोषक तत्व का प्रचुर भंडार है। इसमें कई विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, मिनरल, फॉस्फोरस, कॉपर और फाइबर पाये जाते हैं।

विटामिन व खनिज लवण के अतिरिक्त हरे मूंग में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों के संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

4. पाचन क्रिया में सुधार

हमारे शरीर की पाचन क्रिया में तेज करने और पेट समस्या को दूर करने में फाइबर सबसे बडा काम करता है। फाइबर के सेवन से पाचन प्रणाली मजबूत होती है, जो पेट की समस्या को दूर कब्ज को छुटकारा देता है।

हरे मूंग फाइबर का अच्छा स्रोत है। खाली पेट हरे मूंग का सेवन तेजी से पचता है और भूख को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

5. हृदय के लिए लाभकारी

दिल को स्वस्थ रखने के लिए हरे मूंग में मौजूद पोटेशियम विशेष उपयोगी माना जाता है। यह शरीर के ब्लड प्रेसर को नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हरे मूंग में संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी गुण मौजूद होता है। फलतः रोजाना खाली पेट हरे मूँग खाने से सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है।

6. रोग प्रतिरोधक शक्ति का विकास

हरे अंकुरित मूँग में मौजूद कई आवशयक पोषकतत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। क्योंकि यह प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और अन्य कई पोषक तत्वों का भंडार होता है।

फलतः इसके सेवन से शरीर में रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, जिससे हमारा शरीर कई विमारी और संक्रमण से सुरक्षित रहता है।

अगर आप अपने इम्यूनिटी को हमेशा मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो अपने आहार में सुबह खाली पेट हरे मूंग के खाने की आदत अच्छा साबित हो सकता है।

7. शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक

एक अध्ययन के अनुसार हरे मूंग में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में लाभकारी है। फलतः मधुमेह के मरीज को अपने आहार में हरे मूंग को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

8. कब्ज से राहत  

चूंकि हरी मूंग एंटीऑक्सीडेंट गुण के साथ-साथ फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। जो पाचन तंत्र को ठीक करने के अलावा कब्ज की समस्या से राहत देता है।

एक शोध के अनुसार हरे मूँग दाल का सेवन शरीर के टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में टॉक्सिन कम होता है जिसे पाचन क्रिया सहित पेट सम्‍बंधी कई समस्‍या से राहत होती है।

9. आँखों के लिए लाभकारी

मूंग का सेवन आँखों के लिए अत्यंत ही लाभकारी हो सकता है, क्योंकि यह  विटामिन ए का उच्च स्रोत होता है, जो हमारी आँखों की रोशनी को ठीक रखने और उन्हें कई रोगों से बचाने में कारगर साबित हो सकता है।

10. कॉलेस्ट्रॉल लेवल रहता है कंट्रोल

जैसा की हम ऊपर पढ़ चुके है की हरी मूंग में कई विटामिन और मिनरल्स पाये जाते हैं, जो एक इंसान को स्वस्थ रखने में लाभकारी साबित होते हैं।

यह बेड कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम कर शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा मूंग दाल में सोडियम के असर को भी कम करने का गुण पाया जाता है।

11. एंटीफंगल गुण

हरी मूंग में मौजूत एंटीफंगल एवं एंटीमाइक्रोबायल गुण शरीर को कई संक्रमण से रक्षा करता है। 

12. खून की कमी दूर करने में सहायक  

जैसा की हम जानते हैं की हरे मूंग में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  यह शरीर में आयरन की कमी पूरा करने में सहायक होता है। फलतः शरीर में खून की कमी नहीं होती। इस तरह एनेमिया जैसे रोगों से रक्षा होती है।

13. हाइपरटेंशन से रक्षा  

हरी मूंग के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। जिससे हाइपरटेंशन जैसी बीमारी दूर रहती है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल भी कंट्रोल करता है। फलतः हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से छुटकारा में हरी मूंग का सेवन फायदेमंद हो सकता है।  

14. कैंसर के खतरे को करती है कम

हरे मूंग में मौजूत एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।  इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद एमिनो एसिड और पॉलिफेनॉल्स जैसे तत्व भी शरीर कैंसर कोशिका से लड़ने में मदद करते हैं। इस प्रकार हरे मूंग के सेवन से स्किन कैंसर से सुरक्षा प्राप्त होता है।  

हरे मूंग खाने के नुकसान

दुनियाँ भर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग हरे मूंग का किसी-न किसी रूप में सेवन करते हैं। अंकुरित मूंग हर घर के भोजन का अभिन्न अंग है। यह सब इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण होता है।

लेकिन हरे मूंग का अधिक मात्रा में सेवन भी पेट में गैस तथा एलर्जी जैसी समस्या खड़ी कर सकता है। इसके अलावा अगर हरे मूंग को अंकुरित कर सलाद के रूप में सेवन करने के दौरान इसमें अधिक मिर्च मशाला और नमक भी डालना नुकसान कर सकता है।

खाली पेट हरे मूंग खाने के तरीके  

हरे मूँग की दाल को सुबह खाली पेट नाश्ते में खाना बेहतर हो सकता है। इसके विशेष फायदे के लिए इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है। इसे अगर अंकुरित कर खाया जाय तो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकता है।

इसे आसानी से घर में ही अंकुरित किया जा सकता है। इस प्रकार इसे दाल, सलाद और सूप आदि के रूप में बड़ी आसानी से सेवन किया जा सकता है।

हरे मूंग को खाने से पहले सावधनी

अगर आप हरे मूँग को अंकुरित कर सुबह नाश्ते में प्रयोग करते हैं तो इसे पानी में फुलाने से पहले अच्छी तरह साफ करना भी जरूरी है। ऐसे नहीं करने से बैक्टीरिया का जोखिम हो सकता है।

निष्कर्ष

उपयुक्त बातों से पता चलता है की सुबह खाली पेट हरा मूंग का सेवन काफी फायदेमंद है। यह एक पौष्टिक आहार दलहन है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी है।

F.A.Q

हरी मूंग भिगोकर खाने से क्या होता है?

मूंग की दाल प्रोटीन और आयरन का समृद्ध स्रोत है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से जहां शरीर में खून की कमी दूर होती है वहीं यह अन्य कई रोगों से लड़ने में भी सहायक होता है।

क्या हरी मूंग सेहत के लिए अच्छी होती है?

क्योंकि मूंग दाल में प्रोटीन और आयरन के अतिरिक्त और भी कई कई तरह विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इंसान को हेल्दी रखने में लाभकारी साबित होते हैं।

इस लेख में चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे और नुकसान के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment