सुबह खाली पेट अंजीर खाने के 10 अद्भुत फायदे | Subah khali pet Anjeer khane ke fayde

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे की चर्चा बहुत सुनने को मिलती है। Subah khali pet Anjeer khane ke fayde बॉडी को कई तरह से मजबूत बनाती है। जैसा की हम जानते हैं की अंजीर एक प्रकार का सूखा मेवा (ड्राइ फ्रूट) है,

विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अंजीर खाने से हमें ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यदि आप खाली पेट अंजीर खाने के फायदों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपको सटीक जानकारी प्रदान करेगा।

Subah khali pet Anjeer khane ke fayde

 

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे (Subah khali pet Anjeer khane ke fayde)

अंजीर को अंग्रेजी में फिग(Figs) के नाम से जाना जाता है। अंजीर एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन बी6 की अच्छी खासी मात्रा पायी जाती है। अंजीर को ताजा, सूखा और पानी में भिगोकर खाया जा सकता है।

अंजीर में फाइबर और कई पोषक तत्वों के अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से रक्षा कर कैंसर जैसी बीमारी से बचाते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

अंजीर खाली पेट खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा अंजीर का सेवन पाचन तंत्र को मजबूती, हड्डियों की मजबूती, मस्तिष्क का विकास में सहायता मिलती है।

खाली पेट अंजीर खाने से ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव में राहत मिलता है। यदि आप खाली पेट अंजीर खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं।

अंजीर के पोषकतत्व की बात की जाय तो यह विटामिन, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का समृद्ध स्रोत है। 

हड्डियां की मजबूत में सहायक

खाली पेट अंजीर खाने से हड्डियों (Bones)  मजबूत होती है। क्योंकि अंजीर के अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जो बोन डेंसीटी को बढ़ा कर हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभप्रद साबित होता है।

इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद पोषक तत्व दांतों के लिए भी अत्यंत ही फायदेमंद होता है। फलतः अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने के लिए अपने डाइट में अंजीर का सेवन स्वास्थ्यवर्धक होता है।

पाचन तेज करने में मदद

एक अध्ययन के अनुसार सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन पाचन सिस्टम (Digestion) को बेहतर बनाने में फायदेमंद है। क्योंकि अंजीर में उच्च कोटी की फाइबर पाई जाती है,

जो पाचन क्रिया को मजबूत कर पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा प्रदान करने में मदद करता है।

वजन कंट्रोल में मददगार

सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन मोटापा को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। वजन घटाने की चाहत रखने वालों के लिए अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।

क्योंकि अंजीर में मौजूद फाइबर तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से दिन भर आपको भूख महसूस नहीं होती तथा एनर्जिक रखने में मदद मिलती है।

जिससे बीच-बीच में कुछ खाते रहने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। इस प्रकार खाली पेट अंजीर का सेवन वजन कंट्रोल में लाभकारी है।

कब्ज से राहत

गलत खान पान और आधुनिक जीवन-शैली के कारण कब्ज (Constipation) की शिकायत आम बात हो गई है। कब्ज को सौ बीमारियों का जड़ कहा जाता है। कब्ज से सिर में दर्द और आँखों में जलन, एसिडिटी की समस्या आदि का जन्म होता है।

इस परिस्थिति से मुकाबला में खाली पेट अंजीर खाने बहुत फायदा मिलता है। अंजीर का सेवन पुरानी कब्ज को भी तोड़ने में मदद करता है।

क्योंकि इसमें प्रचुर रूप से फाइबर पाया जाता है जो मल को मुलायम कर कब्ज दूर भागने में मददगार साबित होता है, जिससे शरीर के टॉक्सिन निकलने में मदद मिलती है। 

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नियंत्रित रखने में सुबह खाली पेट अंजीर खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। अंजीर पोटेशियम से भरपूर होने के कारण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर कई रोगों से सहरी को रक्षा करता है।

एनर्जेटिक रखने में मददगार

जैसा की हम जानते हैं की अंजीर में पाए जाने वाला उच्च कोटी का फाइबर से कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट अंजीर खाने से लंबे समय तक ऊर्जावान रहने में मदद मिलती है।

फलतः दिन भर ऊर्जा से भरपूर बने रहने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

स्वस्थ हृदय के लिए जरूरी

अंजीर हृदय को स्वस्थ बनाने के लिए एक बहुत ही फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट शरीर को रोगों से बचाने में मदद करते हैं। अंजीर में मौजूत विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम हृदय रोगों से रक्षा के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।

इसके अतिरिक्त खाली पेट अंजीर का सेवन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। फलतः हमें अपने डाइट में रोजाना 1-2 अंजीर को शामिल जरूर करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल संतुलन में मदद

खाली पेट अंजीर खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में फायदे मिलते हैं। क्योंकि अंजीर में ओमेगा-3, ओमेगा-6, फैटी एसिड और पेक्टिन नामक तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

एनेमिया को रखे दूर

शरीर में खून की कमी को दूर करने में खाली पेट अंजीर खाने से फायदे मिलते हैं। क्योंकि अंजीर में फोलिक एसिड तथा आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

प्रेग्नेंनसी में महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी6 की अच्छी मात्रा होती है, जो महिलाओं के शरीर के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है।

अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होने के कारण महिलाओं के खासकर ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के शरीर में खून की कमी, हड्डी की मजबूती और मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को भी यह दूर करने में मददगार है।  

पुरुषों के लिए खाली पेट अंजीर के फायदे

खाली पेट अंजीर का सेवन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद ड्राइ फ्रूट है। इसमें विटामिन ए, सी, के अलावा जिंक, पोटैशियम और आयरन भी होता है जो पौरुष शक्ति बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है।

F.A.Q

अंजीर कब नहीं खाना चाहिए?

अगर आपको को इसे खाने से किसी प्रकार की एलर्जी का लक्षण दिखाई दे तो अंजीर का सेवन वर्जित करना चाहिए।

अंजीर कितने दिन तक खाना चाहिए?

यह एक पौष्टिक तथा गर्म तासीर का फल है। फलतः समुचित मात्रा और आवश्यकतानुआर इसे आसानी से खाया जा सकता है।

अंजीर खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

अंजीर पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और फाइबर उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से जहाँ शरीर में ऊर्जा बढ़ती है, वहीं यह पौरुष क्षमता के मजबूती के लिए भी फायदेमंद है।

इस लेख में सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे (Subah khali pet Anjeer khane ke fayde) शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment