प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान जान चौंक जाएंगे आप

प्रेगनेंसी काल प्रत्येक महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण समय होता है। उन्हें अपने पेट में पल रहे शिशु के देखभाल के लिए अपने खान-पान पर बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है।

इस दौरान पौष्टिक फल खाना लाभदायक माना जाता है। अगर प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के बारें में जानना चाहते है तो यह लेख मदद कर सकता है।

Table of Contents

 

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान – Pregnancy me angur khane ke fayde

प्रेगनेंसी काल में महिलाओं को अपनी खान-पान का सीधा असर उनके पेट में पल रहे शिशु पर पड़ता है। इस दौरान फल खाने में भी विशेष सावधानी बरती जाती है। इस दौरान काले अंगूर खाने को लेकर भी कई कई सवाल किए जाते हैं।

इसी कड़ी में आज प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान के संबंध में विस्तार से जानेंगे। अंगूर में कई तरह के खनिज और विटामिन पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी काल के दौरान अंगूर खाने के कई फायदे हैं।

अंगूर के अंदर प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड उपस्थित रहता है। फोलिक एसिड पेट में पल रहे शिशु के अच्छे ग्रोथ के लिए लाभदायक माना जाता है।

अंगूर में उपस्थित विटामिन बी 6 प्रेगनेंसीकाल में मतली और उल्टी की समस्या को कम कर  पाचन क्रिया को सबल बनाने में मदद करता है। अंगूर का सेवन शारीरिक कमजोरी को दूर कर शरीर के रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है।

लेकिन अंगूर का अधिक सेवन से प्रेगनेंसी में नुकसान भी हो सकता है। आइये प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं, उन्हें विस्तृत रूप से जानते हैं।  

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के 11 फायदे

आइये प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे को कुछ पॉइंट के माध्यम से द्वारा समझते हैं।

पोषक तत्‍व से भरपूर होते हैं अंगूर

अंगूर में पाये जाने वाले पोषक तत्‍व की बात करें तो इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, फोलिक एसिड, सिट्रिक एसिड, फ्रूक्‍टोज, मैंगनीज, टार‍टरिक एसिड विटामिन ई, और विटामिन बी मौजूद होते हैं।

यह सभी पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के फायदेमंद माना जाता है। फलतः गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे माँ और पेट में पल रहे बच्चे दोनों के लिए अच्छा हो सकता है।

उलटी और मितली में लाभदायक

प्रेगनेंसी के दौरण गर्भवती महिला के में उलटी और मितली की समस्या आम बात होती है। अधिकतर गर्भवती महिलायों को इस कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अंगूर में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो उलटी और मितली जैसी शिकायत को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

गर्भस्‍थ शिशु के ग्रोथ में सहायक

अंगूर में फॉलिक एसिड नामक एक महत्वपूर्ण तत्व होता है। जो गर्भस्‍थ शिशु के ग्रोथ के लिए बहुत ही आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर के द्वारा भी फॉलिक एसिड लेने की सलाह दी जाती है। शरीर में फॉलिक एसिड की कमी को गर्भवती महिलायें अंगूर के सेवन से दूर कर सकती हैं।

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान

गर्भावस्था में अंगूर खाने के फायदे दे कब्ज से राहत  

अंगूर के अंदर फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। फाइबर कब्ज की समस्या दूर करने में सहायक है। साथ ही अंगूर में पाया जाने वाला फाइवर मल त्याग को आसान बनाने में मददगार है।

कब्ज दूर होने से मन प्रसन्न रहता है। जिसका सीधा प्रभाव होने वाले शिशु से जुड़ा होता है। फलतः गर्भवती महिलाएं अपने आहार में रोजाना अंगूर को शामिल कर सकती हैं।

पाचन क्रिया को मजबूत करता है अंगूर

प्रेग्रेंसी के दौरान महिलाओं में धीमी पाचन क्रिया की शिकायत होती है। जिस कारण से उन्हें कई अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अंगूर का सेवन एक तो पचने में आसान होता है।

वहीं इसमें मौजूद तत्व पेट के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की समस्या को दूर कर पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। फलतः प्रेग्‍नेंसी के दौरान पाचन संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए अंगूर  का सेवन लाभकारी हो सकता है।

शारीरिक कमजोरी को दूर रखता है अंगूर  

अंगूर  का सेवन शारीरिक कमजोरी में अत्यंत ही फायदेमंद होता है। प्रेग्रेंसी के दौरान महिलयों में अक्सर कमजोरी का अनुभव होती है। अंगूर में मौजूद कई आवश्यक विटामिन और मिनरल शरीर में शक्ति प्रदान करता देता है।

इस दौरान अंगूर का सेवन कमजोरी को दूर रखने में फायदेमंद हो सकता है। अतः प्रेग्रेंसी में नियमित रूप से रोजाना अंगूर उचित मात्रा के अनुसृप अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क विकास में लाभकारी  

अंगूर का सेवन गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क के स्वस्थ विकास के लिए लाभकारी माना जाता है। अंगूर  में मौजूद कई विटामिन और मिनरल गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क में जरूरी हो सकता है।

अंगूर में उपस्थित सोडियम की की संतुलित मात्रा गर्भस्थ शिशु के तंत्रिका तंत्र के विकास में मददगार हो सकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूती

गर्भावस्था के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाता है। लेकिन इस दौरान इम्‍यून सिस्‍टम का मजबूत होना माँ और बच्चे दोने के लिए जरूरी है।

फलतः इस समय अंगूर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत ही लाभकारी हो सकता है। क्योंकि अंगूर में कई विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान इम्‍युनिटी को बेहतर रखने में सहायक है।

खून की कमी से राहत

गर्भावस्था के दौरान अक्सर खून की कमी अर्थात एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान एनीमिया का खतरा मां और गर्भस्त शिशु दोनों की स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

इस कमी को पूरा करने के लिए आयरन आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंगूर प्राकृतिक आयरन का प्रचुर स्रोत है।

जो हीमोग्‍लोबिन लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। फलतः गर्भावस्था के दौरान अंगूर का सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक हो सकता है।  

ऐंठन की समस्या से राहत

गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान ऐंठन की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या से निजाद दिलाने में मैग्‍नीशियम बहुत ही सहायक माना जाता है।

अंगूरों के अंदर पर्याप्‍त मात्रा में मैग्‍नीशियम मौजूद होता है, जो इस समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।

रक्तचाप में अंगूर के फायदे

एक शोध के अनुसार अंगूर में मौजूद  पोटैशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान अंगूर का सेवन रक्तचाप के नियंत्रण में सहायक हो सकता है।

फलतः इसका सेवन माँ और गर्भस्थ शिशु के लिए फायदा कारक हो सकता है।

दिल के लाभकारी होता है अंगूर  

गर्भवती महिला द्वारा अंगूर के सेवन से गर्भस्‍थ शिशु को कई तरह के लाभ मिलते है। कहा जाता है की अंगूर में रेसवेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता है जो गर्भवती महिला में कोलेस्‍ट्रोल को ठीक रखता है।

जिसका सीधा प्रभाव गर्भस्‍थ शिशु के स्वस्थ दिल के विकास पर भी पड़ता है। हृदय के लिए पोटैशियम भी गुणकारी होता है, जो ब्लड प्रेसर को ठीक रखने में मदद करता है। अंगूर में   के पोटैशियम की भी मात्रा विध्यमान होती है।

हड्डी को पोषण देता है अंगूर  

अंगूर में मौजूद कुछ कॅल्शियम हड्डी के लिए अच्छा माना जाता है। एक अध्ययन के अनुसार कहा  जाता है, की अंगूर में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूत होते हैं जो प्रेग्‍नेंसी के दौरान हड्डी और जोड़ों में दर्द लाभकारी होता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित मूंग और चने के 10 अद्भुत फायदे आपको चकित कर सकती है।

आँखों के लिए अंगूर के फायदे

कहा जाता है की फ्लेवेनोल और विटामिन ए दोनों ही आँखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही आवश्यक है। अंगूर में फ्लेवेनोल और विटामिन ए दोने भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

फलतः अंगूर का सेवन माँ के आँखों को स्वस्थ रखने और गर्भस्थ शिशु की आंखों के विकास के हेतु फायदेमंद हो सकता है।

प्रेगनेंसी में हरे अंगूर खाने के फायदे

अंगूर हरा हो या काला अपने पौष्टिक गुणों के कारण इसके कई हेल्थ बेनीफिट हैं। यधपी कुछ महिलायें प्रेगनेंसी में काले अंगूर खाने के फायदे को लेकर आशंकित रहती हैं।

वे काले अंगूर को प्रेगनेंसी में खाना अच्छा नहीं मानती, लेकिन यह सब केवल भ्रांति मात्र है। क्योंकि इसका कोई आधार नहीं है।

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने का सही समय

हमने गर्भावस्था के दौरान अंगूर खाने के फायदे के बारें में पढ़ा। आगे हम जानेंगे की अंगूर खाने के तरीके और समय के बारें में जानेंगे।

अंगूर को अन्य फलों के साथ मिलकर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। प्रेगनेंनट महिलायें अंगूर को अपने सुबह के नाश्ते के रूप में ले सकते हैं।

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के नुकसान – Side Effects of Grapes in Pregnancy In Hindi

गर्भवती महिलाओं द्वारा अंगूर का सेवन डाक्टरों द्वारा भी फायदेमंद बताए जाते हैं। लेकिन कुछ परिस्थित में प्रेगनेंसी महिलाओं द्वारा अंगूर का सेवन नुकसान कर सकता है।

कहा जाता है की अति हर चीज में खराब होता है। कोई भी चीज अधिक मात्रा में खाने से नुकसान हो सकते हैं। इस कारण प्रेग्‍नेंसी में अत्यधिक अंगूर खाने से नुकसान हो सकता है।

अंगूर  के प्रति कुछ लोग अत्यंत ही संवेदनशील होते हैं। इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा अंगूर का अत्यधिक सेवन पेट में गैस का कारण हो सकता है।

अंगूर के अंदर फ्रूक्‍टोज नामक प्राकृतिक ग्लूकोज पाया जाता है। जेस्‍टेशनल डायबिटीज से पीड़ित प्रेगनेंट महिला को अंगूर के सेवन से बचना चाहिये। साथ ही हाई ब्‍लड शुगर में भी अंगूर के सेवन से बचना चाहिए।

क्या प्रेगनेंसी में अंगूर खाना चाहिए

प्रेगनेंसी में भरपूर मात्रा में पौष्टिक और स्वास्थप्रद फल और सब्जी खाने की सलाह दी जाती है, जिसमें से एक अंगूर भी है। क्योंकि इस दौरान अंगूर का पोषक तत्व गर्भवती महिलायों को अतिरिक्त फायदा पहुचाने में मदद कर सकता है।

डॉक्टरों के अनुसार भी इस दौरान अंगूर का सीमित मात्र में सेवन करना लाभकारी है। क्योंकि अंगूर में विटामिन और खनिज लवण जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा होता है।

हालांकि काले अंगूर खाने के संबंध में कुछ महिलयों में भ्रांतियाँ होती है लेकिन विशेषज्ञ की राय में भी यह एक भ्रांति से ज्यादा कुछ नहीं है। 

प्रेगनेंसी में काले अंगूर खाने के फायदे

प्रेगनेंसी में हरे अंगूर खाने के फायदे

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे 200

FAQs

प्रेगनेंसी में अंगूर क्यों नहीं खाना चाहिए?

अगर अंगूर से एलर्जी हो तो प्रेगनेंसी में अंगूर नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा जेस्‍टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिला को प्रेगनेंसी में अंगूर खाने से बचना चाहिये।

प्रेगनेंसी में अंगूर खाने चाहिए ?

हाँ, प्रेगनेंसी में अंगूर खाना लाभदायक हो सकता है। क्योंकि अंगूर के कई परकर के विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं। जो माँ और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

क्या अंगूर गर्भावस्था के लिए खराब है?

नहीं, इसे गर्भावस्था के दौरान अपने आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है। क्योंकि अंगूर में कई नूट्रीएन्ट पाये जाते हैं।

प्रेगनेंसी में अंगूर  कब खाना चाहिए?

दिन में 25 से 30 अंगूर  रोजाना खाया जा सकता है। लेकिन इसे नाश्ते में भी लिया जा सकता है।

अंगूर  कब नहीं खाना चाहिए?

अगर अंगूर खाने से किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या हो तो इसे खाने से बचाना चाहिये।

गर्भावस्था के दौरान अंगूर से परहेज क्यों करें?

अगर अंगूर से किसी प्रकार की एलर्जी अथवा जेस्‍टेशनल डायबिटीज की समस्या हो तो गर्भावस्था के दौरान अंगूर से परहेज करना चाहिये।

इस लेख में प्रेगनेंसी में अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Pregnancy me angur khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

 

Leave a Comment