कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान रह जाएंगे आप

कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान जानकर आप आश्चर्य चकित रह जाएंगे। आजकल अंडा अधिकांश लोगों के आहार का हिस्सा है। अंडा आमतौर पर उबाल कर खाया जाता है। लेकिन आपने लोगों को कच्चे अंडे खाते देखा होगा।

कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान

माना जाता है की कच्चे अंडे (Raw Egg) )का सेवन उबले अंडे की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है। यह लेख कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान पर ही आधारित है।

जानिए कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान – Advantages and disadvantages of eating raw egg

कच्चा अंडा प्रोटीन, विटामिन और कई महत्वपूर्ण खनिज लवण का मुख्य स्रोत है। अंडा स्वस्थ वसा का भी प्रमुख स्रोत माना जाता है। कच्चा अंडा खाने के कई फायदे हैं।

इस कारण से रोजाना लोग अंडे को अत्यंत ही पौष्टिक और सुविधाजनक आहार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इसे आमलेट, उबाल कर अथवा कच्चा ही खा जाते हैं।

कच्चा अंडा शरीर को अपेक्षाकृत कम कैलोरी के साथ कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व और विटामिन प्रदान करते हैं। अंडे का सेवन आपके रोगप्रतिरोधक शक्ति को मजबूत कर कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

इसके सेवन से जहाँ पाचन बेहतर होता है। वहीं यह आँखों और दिल के लिए भी लाभकारी माना जाता है। लेकिन जैसा की हम जानते हैं की हर अच्छी चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं।

कच्चा अंडा खाने के से भी किसी-किसी को एलर्जी हो सकती है, क्योंकि कच्चे अंडे के सेवन से साल्मोनेला बैक्टीरिया की चपेट में आने की संभावना रहती है।

कच्चा अंडा का अत्यधिक सेवन, पेट को खराब कर सकता है। आइये इस लेख में कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते हैं।

सुबह खाली पेट कच्चा अंडा खाने के फायदे – Kache Egg khane ke fayde

कच्चे अंडे में उपस्थित पोषकतत्व

विशेषज्ञ का मानना है की उबले अंडे की तुलना में कच्चे अंडे (Raw Egg) अधिक फायदेमंद होते हैं। अंडे में मौजूद सभी पोषकतत्व हमारे शरीर को निरोग और विकास के लिए अत्यंत ही फायदेमंद हैं।

अंडे के अंदर विटामिन-A, विटामिन-(B2, B5, B12), विटामिन-D, विटामिन-E, प्रोटीन, ओमेगा-3, बायोटिन, जिंक और आयरन आदि कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

हृदय के लिए कच्चा अंडा खाने के फायदे

कच्चे अंडे के सेवन से दिल को स्वास्थ रखने में मदद मिल सकता है। कच्चे अंडे में प्रोटीन, वसा के अलावा कई महत्वपूर्ण विटामिन व खनिज लवण पाये जाते हैं। कच्चे अंडे HDL अर्थात अच्छे कोलेस्ट्रॉल युक्त होते हैं।

रोजाना कच्चे अंडे खाने से बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इसके अंदर ओमेगा-3 की तरह फैटी एसिड भी पाये जाते हैं। जिसका काम अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करना है।   

कैंसर से सुरक्षा

कच्चा अंडा पीने के फायदे आपको कैंसर जैसी घातक रोगों में सुरक्षा प्रदान कर सकती है। क्योंकि की कच्चा अंडा फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो तनाव को दूर कर कैंसर जैसी संभावित जोखिम को कम करने में मदद करता है।

इम्युनिटी की मजबूती में सहायक

जैसा की हमने जाना की कच्चा अंडा प्रोटीन, कई विटामिन और मिनरल का उच्च स्रोत है। फलतः एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर कच्चा अंडा(Kache Egg khane ke fayde) इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकता है।

हड्डियों को मजबूती

कच्चे अंडे का सेवन से शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। कच्चा अंडा का सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए भी मददगार है। अंडे में पाये जाने वाले कैल्शियम हमारी हड्डी और दांतों को रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। 

आँखों के लिए लाभकारी

आँखों के लिए कच्चा अंडा उबले हुए अंडे से अधिक लाभकारी माना जाता है। क्योंकि कच्चे अंड में आंखों को प्रोटेक्ट करने वाले एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। जो हमारी आँखों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं

खून की कमी

अंडा का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखने, शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में भी  मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि अंडा का अंदर आयरन और फोलिक एसिड पाये जाते हैं, जो शरीर को एनीमिया जैसे रोगों से रक्षा करता है।

एनर्जी प्रदान करने में सहायक

कच्चे अंडे का सेवन तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। क्योंकि यह कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं। अंडा प्रोटीन का समृद्ध स्रोत माना जाता है, इसके अंदर अमीनो एसिड भी उपलब्ध होते है।

फलतः दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए कच्चा अंडा का सेवन फायदेमंद (Kache Egg khane ke fayde) हो सकता है।

कच्चे अंडे को दूध में पीने के फायदे

अंडा और दूध दोनों पूरी दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय आहार में से एक माना जाता है। अंडे और दूध दोनों में प्रोटीन, अमीनो एसिड और कैल्शियम भरपूर रूप से मौजूद होते हैं।

यह हमारे शरीर और मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक है। मसल्स को बेहतर बनाने के लिए भी कच्चे अंडे और दूध का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

कच्चा अंडा कैसे पीना चाहिए

कच्चा अंडा खाने के नुकसान – Disadvantages Of Eating Raw Egg In Hindi

एलर्जी की समस्या

किसी किसी को कच्चे अंडे से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे लोगों को कच्चे अंडे खाने से परहेज करना चाहिये। अंडे की एलर्जी के लक्षण शरीर पर साफ देखे जा सकते हैं।

कच्चे अंडे खाने से एलर्जी

इसमें त्वचा में सूजन व लाली, नाक का बंद होना, एकाएक नजला और जुकाम हो जाना, लगातार छींके आना, आंख से पानी वहना, अपच हो जाना, मितली और दस्त की शिकायत होना आदि लक्षण हो सकते हैं।

इन लक्षणों को देखकर कच्चे अंडे की एलर्जी को आसानी से पहचाना जा सकता है. 

पेट की खराबी

यधपी कच्चे अंडे में अत्यधिक मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कच्चा अंडा अच्छी तरह हजम नहीं होता। कच्चे अंडे का अधिक मात्रा में सेवन परेशानी का सबब बन सकता है।

कुछ विशेषज्ञ कच्चे अंडे को खाने से मना करते हैं। उनका मानना है की कच्चे अंडे खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

उलटी दस्त का कारण

अगर कच्चे अंडे को गलती से दूध के साथ सेवन कर लिया जाय तो और भी कई परेशानी हो सकती है। इसके सेवन से गैस, दस्त, मितली, एसिडिटी, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती हैं। फलतः ऐसे लोगों को कच्चे अंडे से दूर ही रहना बेहतर है।

मांसपेशियों में दर्द की शिकायत

कहा जाता है की कच्चे अंडे का सफेद भाग यानि जर्दी का सेवन शरीर में बायोटिन को कम कर सकता है।

क्योंकि कच्चे अंडे के सफेद हिस्से में उपस्थित एल्बुमिन नामक तत्व शरीर के बायोटिन को अवशोषित कर लेता है। इसके मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या

कच्चे अंडे का सेवन लोगों में किडनी की समस्या खड़ी कर सकता है। क्योंकि कच्चे अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन अत्यधिक होने से किडनी पर अत्यधिक बोझ डाल सकता है।

साल्मोनेला की समस्या

कच्चे अंडे के सेवन से साल्मोनेला बैक्टीरिया की चपेट में आने की संभावना रहती है। इस बैक्टीरिया को शरीर में प्रवेश करने से फूड प्वॉइजनिंग, पेट में दर्द, दस्त, उल्टी और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।   

F.A.Q

कच्चा अंडा क्यों नहीं खाना चाहिए?

क्योंकि कच्चे में खाने से साल्मोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा होता है। इसके इंफेक्शन के कारण की फूड प्वॉइजनिंग, पेट में दर्द, दस्त, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। लेकिन अगर कच्चा अंडा खाना हो तो इसे अच्छी तरह धो कर सेवन किया जा सकता है।

कच्चे अंडे को पीने से क्या होता है?

अंडे को उबालकर सेवन करने की तुलना में कच्चे अंडे पीने से न्यूट्रिएंट्स अधिक प्राप्त होते हैं। कच्चे अंडे के सेवन से अधिक मात्रा में प्रोटीन, विटामिन D और कई अन्य मिनरल मिलते हैं। कुछ लोगों को कच्चे अंडे अच्छे नहीं लगते इसके लिए इसे किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

इस लेख में कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान (Kache Egg khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

इन्हें भी पढ़ें :

रोज सुबह नाश्ते में खाएं 2 अंडे, बॉडी पर होंगे ये 10 असर

काले अंगूर खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment