आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे आपको विस्मित कर सकती है जानें इसके 10 गुण

आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे आपको विस्मित कर सकता है। यह हमारे शरीर को इम्यूनिटी को बहुत अधिक बढ़ाता है। जिससे कई रोगों से रक्षा होती है।

आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे
आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे

आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे – Amla Powder and Honey benefits in Hindi

हमारे शरीर को आंवला चूर्ण और शहद मिलाकर खाने के कई फायदे प्राप्त होते हैं। इसका सेवन हमारे शरीर को डिटॉक्स कर शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर करने में मदद करता है।

आंवला विटामिन सी और मिनरल का समृद्ध स्रोत है। सदियों से आंवला का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा के रूप में होता आया है। जब आंवला चूर्ण को शहद के साथ सेवन किया जाता है तब इसका गुण और भी बढ़ जाता है।

क्योंकि शहद भी कई विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। आइए इस लेख में आंवला चूर्ण और शहद को एक साथ खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर के लिए

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से कई बीमारी की जोखिम का खतरा बढ़ जाता है। आंवला चूर्ण और शहद का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। क्योंकि यह दोनों ही तत्व एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होते हैं।

साथ ही आंवला में सभी चीजों से अधिक विटामिन सी पाया जाता है। फलतः आंवला चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि करता है।

यह हमारे शरीर को खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस से रक्षा करने में मददगार होता है।

पाचन सुधार के लिए

कहा जाता है की अगर हमारा पेट सही रहे तो सैकड़ों रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। आंवला पाउडर और शहद का सेवन पाचन क्रिया को मजबूत करता है जिससे खाया पीया देह में लगता है।

आंवला चूर्ण में मौजूद फाइबर जहां कब्ज को दूरकर मल त्याग को सुगम करता है। वहीं शहद में मौजूद जीवाणुरोधी गुण हमारी आंत में हानिकारक जीवाणुओं के विकास को रोकता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

आंवला चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन सर्दी-खांसी (Cold and Cough) में राहत दे सकता है। क्योंकि आंवला चूर्ण जहां विटामिन सी का भंडार है। वहीं शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त होता है।

जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर सर्दी-जुकाम आदि संक्रामक रोगों से बचाव में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा इन दोनों के एक साथ सेवन कफ को शमन करता है जो  कफ जनित रोग और सांस फूलने जैसी समस्या से राहत देती है।

झुर्रियों और मुँहासे को कम करने में मददगार

आंवला चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि आंवला में पाये जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकने में कामयाब होता है।

यह कोलेजन उत्पादन में वृद्धि कर झुर्रियों और उम्र के साथ होने वाली महीन रेखाओं कीको कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

इसके अलावा शहद में जीवाणुरोधी गुण भी मौजूद होते हैं जो चेहरे पर से मुँहासे व अन्य त्वचा संक्रमणों को दूर करने में सहायक हो सकता है।

हृदय के लिए उपयोगी

आंवला चूर्ण और शहद का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। क्योंकि आंवला में मौजूद यौगिक शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।

जिससे पूरे शरीर में रक्त प्रवाह में सुधार होता है। जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा शहद में भी कुछ ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं जो रक्त के संचरण को सुधार कर उन्हें थक्के बनने से रोकता है।

जो दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी खतरा को कम करने में मददगार हो सकता है।

ऊर्जा का समृद्ध स्रोत

आंवला चूर्ण और शहद का सेवन शरीर में ऊर्जा के स्तर को तेजी से बढ़ाने में सक्षम है। सुबह खाली पेट आंवला चूर्ण और शहद का सेवन थकान को कम करने और दिनभर ऊर्जावान रहने में मदद करता है।

क्योंकि आंवला चूर्ण में मौजूद गुण मटैबलिज़म को ठीक करता है वहीं शहद में प्राकृतिक रूप से मौजूद उच्च शुगर की की मात्रा त्वरित ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है।

फलतः आंवला पाउडर और शहद का एक साथ सेवन से पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिल सकती है।

मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद

आंवला चूर्ण और शहद का सेवन मधुमेह वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। आंवला में मौजूद यौगिक इंसुलिन को और अधिक बढ़ाकर रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैं।

वहीं शहद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिसे मधुमेह रोगी द्वारा भी कम मात्रा में प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

मस्तिष्क के कार्य प्रणाली में सुधार

ब्रेन के लिए भी आंवला चूर्ण और और शहद के सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह मस्तिष्क के कार्यप्रणाली को बढ़ा कर स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।

आंवला में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं जो मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से रक्षा कर उम्र के साथ होने वाली यादस्त की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मस्तिष्क के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला चूर्ण में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते है। आंवला चूर्ण का शहद के साथ सेवन करने से असमय बालों का पकना, झड़ना और गंजापन को रोकता है। इसके सेवन से बाल स्वस्थ, चमकदार, घने, लंबे और मुलायम बनते हैं।

वजन घटाने में सहायक

आंवला पाउडर और शहद का सेवन मेटाबोलीजम को ठीक करने में मदद करता है। जिससे अत्यधिक भूख महसूस नहीं होती, जिससे बीच बीच में खाते रहने की आदत से छुटकारा मिलता है। फलतः यह वजन को घटाने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद

आंवला चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करने से लिवर (Liver) को भी फायदे मिल सकता हैं। क्योंकि आंवला में मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालकर कर शरीर को शुद्ध करने में मदद करता है। 

इसका सीधा असर लिवर के स्वास्थ पर पड़ता है। इस प्रकार इन दोनों का सेवन लिवर संबंधी समस्यों के जोखिम को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आंवला चूर्ण और शहद सेवन का तरीका

आप एक चम्मच आंवला चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन किया जा सकता है। इसके कुछ दिनों के सेवन से ही फायदे दिखने लगते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस प्रकार आंवला चूर्ण और शहद का रोजाना अपने दैनिक आहार में शामिल करने से स्वास्थ्य के कई लाभ मिल सकते हैं।

यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने, पाचन में सुधार करने, स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए, हृदय को स्वस्थ और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

F.A.Q

आंवले का चूर्ण और शहद खाने से क्या होता है?

आंवला और शहद खाने से कई फायदा प्राप्त होता है। यह खांसी, जुकाम से लेकर समस्त शारीरिक व्याधियों को दूर करने में सहायक है।

क्या आंवला को शहद के साथ खाली पेट ले सकते हैं?

हाँ, आंवले का पाउडर को शहद के खाली पेट लेने से और भी कई फायदे प्राप्त होते हैं।

इस लेख में आंवला चूर्ण और शहद खाने के फायदे के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता।

Leave a Comment