10+ पोहा खाने के फायदे और नुकसान जानकार हैरान हो सकते हैं आप

पोहा खाने के फायदे और नुकसान जानकार आप चकित हो जायेंगे। पोहा धान से तैयार किया गया एक खाद्य पदार्थ है। जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। पोहा को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे- पोहा, चिपटा चावल, चूड़ा आदि।

पोहा ज्यदातर लोग सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते है। चुकी इसको बनाने में काफी कम समय लगता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि पोहा सेहत के लिए कितना ज्यादा लाभकारी है।

पोहा खाने के फायदे और नुकसान

पोहा का सेवन आपको अनेक तरह के समस्याओं से बचा सकता है। पोहा नॉर्थ इंडिया में पसंद किया जाने वाला एक बहुत ही मशहूर खाद्य पदार्थ है। खासकर बिहार, युपी, छत्तीसगढ़, इंदौर में इसे खाना खूब पसंद किया जाता है।

यह स्वादिष्ट तो होता ही है इसके साथ-साथ पौष्टिक आहार भी होता है। जिसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अब तक आप शौक और स्वाद के लिए पोहा खाया करते होंगे।

लेकिन आज हम आपको पोहा खाने के फायदे के बारे में बताते है। पोहा खाने से कई तरह के लाभ आपको मिल सकते हैं। यह आपके सुबह के नाश्ता के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

सुबह नाश्ते में इसका सेवन आपको दिनभर एनर्जी से भरा हुआ महसूस करा सकता है। इसके अलावा यह अनेक तरह के समस्याओं से रक्षा में मददगार है। तो चलिए जानते हैं चूड़ा खाने के फायदे और नुकसान विस्तार से –

एनर्जी प्रदान करता है पोहा

पोहा को यदि आप सुबह नाश्ते में खाते हैं तो दिन भर आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। पोहा में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो हमारे शरीर को एनर्जी देने में काफी मददगार होता है।

सुबह के नाश्ते में एक प्लेट पोहा का सेवन करने से आप दिनभर एनर्जेटिक फील कर सकते हैं।

पाचन तंत्र के लिए पोहा

पोहा एक बेहतरीन प्रोबायोटिक आहार में से एक होता है। यह आपके आंत को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत अच्छा होता है। पोहा में मौजूद फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन आपके पाचन शक्ति को मजबूत करने में काफी मददगार हो सकते हैं।

वही पोहा एक बहुत ही हल्की भोजन है, जिसके खाने से आपको सुजन, अपाच्य या गैस की समस्या नहीं होती है। इसे सुबह या शाम के समय हल्के नाशते की रूप में खाया जा सकता है।

बल्ड शुगर में पोहा-

पोहा बल्ड शुगर के मरीजों के लिए खाना फायदेमंद हो सकता है। पोहा में फाइबर की भरपूर मात्रा होता है और यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

यह ब्लड शुगर के स्तर में होने वाले अचानक वृद्धि को नियंत्रित करता है। इस वजह से शुगर के मरीज के लिए पोहा एक फयादेमंद डिश हो सकता है।

मोटापा कम करने में सहायक

यदि आप बढते वजन से परेशान है तो पोहा आपके वजन घटाने में मददगार हो सकता है। बसरते आपको इस बात का ध्यान करना है कि आप पोहा को सही मात्रा में सेवन करेंगें।

पोहा की एक क्वार्टर/आधा प्लेट ही काफी होती है। बस इतना पोहा ही लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगने देता और आपको दिनभर एक्टिव रखता है। ऐसे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं।

खून की कमी दूर करता है पोहा

पोहा का नियमीत मात्रा में सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। क्योंकि पोहा में भरपूर मात्रा में आयरन पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने नहीं देती है।

यह हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। आपको बता दें कि आयरन की कमी के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है।

जिससे एनीमिया या एनीमिया जैसे कई बीमारीयां उत्पन्न हो जाती है। यदि आप रेगुलर अपने आहार में पोहा को शामिल करते है तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

हड्डियों के लिए पोहा

पोहा का नियमीत सेवन आपके हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि पोहा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

‘पोहा खाने के फायदे और नुकसान’ इस लेख में ऊपर आपने पोहा खाने के फायदे के बारे में जाना। चलिए अब इससे होने बाले कुछ नुकसान के बिषय में भी जानकारी लेते है। पोहा बनाने की स्वादिष्ट विधि जानने के लिए पढ़ें

पोहा खाने के नुकसान

  • पोहा को ज्यादा मात्रा में खाने से पेट दर्द, एसिडिटी और पेट में ऐंठन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • यदि आप पोहा का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते है तो आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाई जाती है।
  • पोहा का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना शरीर में विषाक्ता का कारण हो सकता है। चुकी पोहा में भरपूर मात्रा में आयरन होता है।
  • शरीर में आयरन अधिक होने पर व्यक्ति को दस्त, उल्टी, निर्जलीकरण जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकती है।
  • यदि व्यक्ति अधिक मात्रा में कच्चा पोहा खाते है तो इससे सबसे बड़ा नुकसान दांतों को हो सकता है।

इस लेख में पोहा खाने के फायदे और नुकसान  शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment