अंडा का सेवन वर्षों से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। अंडा खाने के फायदे और नुकसान आपको चकित कर सकती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से युक्त आहार की आवश्यकता होती है। है।
इसके लिए अंडे का सेवन शरीर को पोषित करने में मददगार साबित हो सकती है। क्योंकि अंडा कई पोषक तत्वों का समृद्ध भंडार होता है। यह लेख में आप अंडा खाने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानेंगे।
![अंडा खाने के फायदे और नुकसान](https://faydeaurnuksan.in/wp-content/uploads/2023/07/anda-khane-ke-fayde-aur-nuksan-1-1024x617.webp)
![अंडा खाने के फायदे और नुकसान](https://faydeaurnuksan.in/wp-content/uploads/2023/07/anda-khane-ke-fayde-aur-nuksan-1-1024x617.webp)
Table of Contents
अंडा खाने के फायदे और नुकसान
नित्य अंडे का सेवन शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने में लाभकारी साबित हो सकता है। अंडा खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा होता है। इसे समझने के लिए इसके पोषकतत्वों के बारें में जानते हैं।
अंडे में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी6, बी12, आयरन, फोलिक एसिड, एमिनो एसिड, फास्फोरस और कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
इसका सेवन जहां पचने में सुपाच्य होता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन ए आँखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से जहाँ रोग प्रतिरोधक क्षमता की बृद्धि होती है। वहीं यह हड्डी के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
अंडे में मौजूद पोषक तत्व
एक बड़े उबले अंडे में विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम के अलावा निम्नलिखित पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
72 कैलोरी |
प्रोटीन- 6 ग्राम, |
फेट – 5 ग्राम |
संतृप्त वसा: 1.6 ग्राम |
चीनी: 0.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट: 0. |
1. वजन कम करने के लिए
शरीर के मोटापा को कम करने में और वजन को नियंत्रित रखने में अंडे का सेवन मददगार साबित हो सकता है। अंडे प्रोटीन का सबसे उत्तम भंडार माना जाता है।
अंडे का सुबह नाश्ते में सेवन शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने में सक्षम होता है। फलतः पेट भरा रहने का अहसास बार-बार ओवर इटिंग की आदत पर विराम लगा सकता है।
परिणामस्वरूप शरीर में ग्रहण की जाने वाली कैलोरी की मात्रा संतुलित रहने में मदद मिलती है। फलतः मोटापा को दूर करने और वजन पर काबू पाने के लिए अंडे के सेवन अत्यंत ही लाभकारी फैसला हो सकता है।
2. हड्डियों के लिए
हड्डियों की मजबूती और अस्थि रोगों से बचाव के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की अहम भूमिका मानी जाती है। कैल्शियम और विटामिन डी जहाँ शरीर की हड्डी को मजबूत करता है।
वहीं यह दांतों को भी स्वस्थ रखने में सहायक होता है। एक अध्ययन के अनुसार प्रतिदिन अंडे का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।
जिससे हड्डियों के जुड़ी कई बीमारियों के खतरा को कम किया जा सकता है। क्योंकि अंडे में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
3. आंखों के लिए
आँखों के लिए विटामिन ए का सेवन हमेशा से लाभकारी माना जाता है। क्योंकि विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने मे मददगार साबित होता है।
अंडे में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है, साथ ही अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व भी प्रचुर रूप से पाए जाते हैं।
जिसका काम मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या को कम कर बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम होने से बचाता है। फलतः अंडे का सेवन मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर कर आंखों को स्वस्थ रखने में लाभकारी हो सकता है।
4. मस्तिष्क के लिए
अंडा का सेवन दिमागी ताकत प्रदान करने में भी उत्तम आहार माना जाता है। मस्तिष्क के स्वस्थ रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-बी12 का अहम रोल होता है।
यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। अंडे में यह सभी तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इसके अतिरिकत अंडे की जर्दी में मौजूद कोलीन, तंत्रिका तंत्र को सक्रिय तथा स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इस प्रकार अंडे का सेवन मस्तिष्क के कार्य प्रणाली के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में भी फायदेमंद है।
5. ऊर्जा बढ़ाने के लिए
कई पोषकतत्व से युक्त सुबह खाली पेट अंडे खाने से पूरे दिन भर शरीर ऊर्जा से भरपूर रखता है। क्योंकि यह उच्च कैलोरी युक्त आहार है, जो लंबे समय तक शरीर में ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने में मदद करता है।
6. मांसपेशियों के निर्माण के लिए
अत्यंत ही दुवले पतले शरीर अर्थात अंदर वेट भी अच्छा नहीं माना जाता है। प्रतिदिन अंडे के सेवन से कई फायद प्राप्त होते हैं, जिसमें मांसपेशियों का विकास भी शामिल है।
अंडे की जर्दी प्रोटीन और अमीनो एसिड्स से समृद्ध माना जाता है। ये सभी पोषकतत्व शरीर की मांसपेशियों में बढ़ोतरी कर दुवलेपन को दूर करने में सहायक होता है।
7. कैंसर से बचने के लिए
अंडे का सेवन कैंसर जैसे घातक विमारी से बचाव में सहायक साबित हो सकते हैं। इस अध्ययन से पाया गया की अंडे के अंदर एंटी-कैंसर गुण पाया जाता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होता है।
8. ब्लड प्रेशर के लिए
उच्च रक्तचाप के शिकार लोगों के लिए अंडे का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि अंडे के सफेद भाग (Egg White) में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होता है। जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
9. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए
शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में अंडा का सेवन फायदेमंद हो सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार अंडे में मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 तथा सेलेनियम नामक तत्व पाए जाते हैं।
इसका काम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर कई बिमारियों से रक्षा करना है।
10. प्रोटीन का अच्छा स्रोत
रोजाना अंडा का सेवन शरीर के लिए अत्यंत ही फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अंडे में प्रचुर रूप से प्रोटीन पाया जाता है। जो शरीर के स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन शरीर में नए सेल के निर्माण और पुरानी कोशिकाओं के रिपेयर में अहम भूमिका निभाते हैं।
11. गर्भवस्था के लिए
एक अध्ययन के अनुसार प्रेग्नेंसी में अंडे खाने के कई फायदे हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है।
इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पेट में पल रहे गर्भसत शिशु (भ्रूण) के विकास में फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन गर्भवस्था के दौरान खान-पान में भी अधिक केयर की जरूरत होती है। फलतः अंडे का सेवन चिकित्सीय सलाह पर किया जाय तो बेहतर है।
12. त्वचा के लिए
अंडे का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा की झुर्रियों को कम कर फ्री रेडिकल्स से शरीर को नुकसान से बचाने में मदद करता है। फलतः अंडा का सेवन असमय बुढ़ापे को दूर करने में लाभकारी हो सकता है।
13. बालों और नाखून के लिए
अंडे के अंदर कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता कर सकता है। अंडे को बालों पर शैंपू की भांति लगाने से बाल मजबूत और मुलायम होते हैं।
इसके अतिरिकत अंडे में मौजूद बायोटिन नाखून के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। क्योंकि बायोटिन नाखून को कमजोर और टूटने की समस्या से निजाद दिलाता है।
अंडे खाने के नुकसान – Side Effects of Eggs in Hindi
ऊपर हमने अंडे खाने के बारें में विस्तार से जाना। लेकिन अंडा खाने के फायदे और नुकसान इस बात पर भी निर्भर करता हैं कि इसे कैसे और कितना मात्रा में सेवन किया जाय।
हृदय रोग के जोखिम
अंडे का पीला भाग में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने की क्षमता होती है। फलतः इसका अधिक मात्रा में सेवन से हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है
अंडे से एलर्जी
कुछ लोगों को अंडे खाने से एलर्जी भी होती है। जिसे त्वचा पर चकते, लालिमा और अन्य समस्या भी देखने को मिल सकती है।
अधपका अंडा का अधिक सेवन अपच और पेट की समस्या खड़ी कर सकता है। परिणामस्वरूप अंडे का अधिक मात्रा में खाने से उलटी और दस्त जैसी दिक्कत हो सकती हैं।
मधुमेह के रोगी को भी अंडे का सीमित मात्रा में सेवन की सलाह दी जाती है। अंडे की अत्यधिक सेवन मधुमेह में नुकसानदेह हो सकता है।
अंडे का उपयोग का तरीका – How to Use Eggs in Hindi
अंडे का हमारे दैनिक जीवन में आहार के रूप में कई तरह से किया जा सकता है। कुछ लोगों खाली पेट कच्चे अंडे का सेवन कर फायदे उठाते हैं।
वहीं कुछ लोग उबालकर अथवा अन्य तरीके से अंडे का सेवन करते हैं। चलिए हम यहाँ अंडे खाने के कुछ प्रमुख प्रचलित तरीके के बारे में जानते हैं।
- अंडा को उबलकर
- अंडे की भुर्जी बनाकर
- अंडे से आमलेट तैयार कर
- ब्रेड-आमलेट के रूप
- एग रोल के रूप
- अंडा करी बनाकर
- अंडे का केक के साथ इस्तेमाल कर
- अंडा बिरयानी के रूप में
- अंडा फ्राइड राइस के रूप में
अंडा खाने का समय
वैसे तो अंडा का सेवन दिन अथवा रात कभी भी किया जा सकता है। लेकिन अंडा खाने का सबसे उपयुक्त समय सुबह नाश्ते के रूप में हो सकता है। नाश्ते में अंडे का सेवन आपको दिन भर ऊर्जाबान रखने में मदद कर सकता है।
कितना खाएं:
अंडे खाने की मात्रा लोगों के उम्र और बॉडी पर निर्भर करता है। लेकिन औसतन रूप से देखा जाय तो रोजाना 1 से 2 अंडे का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है।
अंडे का पीला भाग या सफ़ेद भाग कौन होता है अधिक फायदेमंद?
अंडे का कौन सा भाग खाना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। इस बात को लेकर भी लोगों में संदेह होता की अंडे का पीला भाग या सफेद भाग कौन-सा सबसे ज्यादा सेहतमंद है।
अंडे के पीले भाग जिसे जर्दी कहा जाता है सेहत के लिए फायदेमंद है। क्योंकि अंडे की जर्दी में कई विटामिन और मिनरल होते हैं, जिसका सेवन शरीर के लिए लाभकारी है।
लेकिन इसके कुछ disadvantage भी हैं। जैसे की अंडे के पीले भाग के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
दूसरी तरफ अंडे का सफेद में भाग कई विटामिन, प्रोटीन, आवश्यक अमीनो एसिड का समृद्ध भंडार है। इस विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है की अंडे का सफेद भाग का सेवन पीले भाग से अधिक फायदेमंद है।
F.A.Q
क्या मुझे रोज अंडा खाना चाहिए?
हाँ, अंडे को रोजाना नाश्ते में अथवा किसी ने किसी रूप में खाया जा सकता है। इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
अंडा खाने के क्या नुकसान होते हैं?
अंडे का सेवन फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसे कच्चे खाया जाय तो यह नुकसान कर सकता है। इसके अलावा अंडे का पीला भाग (जर्दी) भी नुकसान दायक माना जाता है। क्योंकि उसमें रक्त में कोलेस्ट्रोल बढ़ाने का गुण होता है।
अंडे खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?
अंडे खाने के बाद तुरंत बाद अथवा साथ में सोया मिल्क, चाय, चीनी, केला और मीट नहीं खाना चाहिए।
अंडा कब नहीं खाना चाहिए?
जो लोग मधुमेह, कोलेस्ट्रोल और किडनी के रोगों से ग्रस्त हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है
इस लेख में अंडा खाने के फायदे और नुकसान (Anda khane ke fayde aur nuksan) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।
इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि
इन्हें भी पढ़ें- अंकुरित चने और मूंग खाने के 10 अद्भुत फायदे