खाली पेट दही खाने के फायदे और नुकसान जानें इसके 10 चमत्कारी गुण

खाली पेट दही खाने के फायदे और नुकसान कई गिनाए जाते हैं। पूजा हो अथवा किसी शुभ काम के लिए घर से निकलते समय दही (Curd) खाना शुगून माना जाता है।

खाली पेट दही खाने के फायदे और नुकसान

दही खाने के फायदे और नुकसान – Dahi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

दही एक डेयरी उत्पाद है जिसे एक प्रकार के बैक्टीरिया के साथ गुनगुने दूध को किण्वित(fermenting) से तैयार होता है। यह कई विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम सहित कई अन्य पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है।

दही का हमारे घरों मे कई रूपों में प्रयोग होता है। मान्यता है की किसी खास कार्य पर रवाना होने से पहले दही खाना से काम में सफलता का संयोग प्रबल होता है। लोग दही को पराठा आदि के अलावा मुख्य भोजन के साथ भी लेना पसंद करते हैं।

दही का सेवन दूसरे कई व्यंजन के साथ किया जाता है। दही का इस्तेमाल रायता बनाने के साथ लोग दही बड़े में भी किया जाता है इस प्रकार से दही का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

दही सुबह खाली पेट खाया जाय अथवा रात में दही का सेवन किया जाय स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम माना जाता है। दही का नियमित सेवन पेट के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

दही के अंदर कई विटामिन, और खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। दही में विटामिन  ए, बी, सी के साथ कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैरोटिनॉइड, फोलेट जैसे तत्व हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इस प्रकार दही खाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही गुणकारी है। लेकिन इसके फायदे के साथ साथ दही खाने के संभावित नुकसान को भी जानना जरूरी है।

आईए इस लेख में जाने की दही का सेवन कब और कैसे करें। दही खाने के फायदे और नुकसान क्या क्या हो सकता है।

दही खाने के 10 अद्भुत फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर होता है दही

हर घर में दही के रूप में प्रसिद्ध यह हमारी सभी रसोई का मुख्य भाग है। अन्य चीजों के तुलना में दही को अपने आहार में शामिल करना हमेशा सुविधाजनक होता है। इसके सहयोग से हमारे धरो में कई तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं।

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर रूप से पाया जाता है। इसके सेवन से अद्भुत स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ प्राप्त होता है। फलतः अपने दैनिक आहार में एक कप दही का सेवन शरीर को निरोग रखने में सहायक हो सकता है।

दांत और हड्डियां की सुरक्षा

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। खासकर दाँत और हड्डी की सुरक्षा और मजबूती के लिए कैल्शियम अत्यंत ही लाभकारी है।

फलतः दही सेवन के फायदे अस्थि संबंधित रोगों से बचाव में किया जा सकता है। दही में पाए जाने वाला कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी, ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसे रोगों से लड़ने में मददगार साबित होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

कहा जाता है की अगर हमारी पाचन तंत्र मजबूत हो तो कई तरह की विमारी से बचा जा सकता है। दही का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन पाचन तंत्र मजबूत होता है जो शरीर को कई विमारी से रक्षा करता है।

विशेषज्ञ के अनुसार दही में पाये जाने वाला लैक्टोज पाचन तंत्र (Digestion) मजबूती प्रदान करता है। सुबह खाली पेट दही का सेवन पेट की जलन और अम्लता को कम कर पित्त दोष को शमन करता है।

दही का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाती है जिससे भूख बहुत अच्छी लगती है। अतः अपने डाइट में रोजाना एक कप दही जरूर शामिल करना चाहिये।

हृदय के लिए लाभकारी

दही में विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन नामक तत्व पाये जाते हैं। यह हृदय रोगी के लिए फायदेमंद होता है। फलतः दही का खाना दिल के रोगी के लिए अत्यंत ही गुणकारी माना जाता है।

दही का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे शरीर में ब्लड का संचारण ठीक रहने से हृदय रोग का खतरा कम होता है।

इसका सेवन ब्लड प्रेशर के लेवल को भी नियंत्रित रखता है। इस प्रकार दही खाने से हृदय और ब्लड प्रेशर रोगों से बचाव में सहायक होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है, दही

दही में लैक्टोबैसिलस मौजूद होता है जो एक प्रोबायोटिक और गुड बैक्टीरिया होता है। दही नियमित खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। क्योंकि दही में कई विटामिन और मिनरल पाये जाते हैं।

साथ ही दही दही एंटीआक्सीडेंट गुणों से भी  भरपूर होता है। फलतः दही के सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होता है और शरीर कई विमारी से लड़ने में सक्षम होता है।

इसके अलावा दही मेटाबॉलिज्म के स्तर में भी सुधार लाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।  

रंगत निखारने में मदद

दही शरीर के लिए गर्म है या ठंडा तो शोध के मुताबिक दही की तासीर ठंढ होती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। गर्मी के दिनों में इसके लस्सी का सेवन आपके पेट, दिल और दिमाग को ठंडा रखता है।

इसके अतिरिक्त दही में लैक्टिक एसिड से प्रचुर होता है, जो चेहरे की रंगत निखारने, त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाये रखने में मददगार है।

वजन कम करने में मददगार

दही का सेवन हमारे शरीर में कोर्टिसोल के संचय को रोकने में मदद करता है। क्योंकि कोर्टिसोल मोटापे और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।

इसके अलावा दही एक कम कैलोरी युक्त भोजन है, जो विटामिन और प्रोटीन से समृद्ध होती है। प्रोटीन मेटाबोलिस्म (Metabolism) को बूस्ट कर भूख को कम करता है। फलतः रोजाना एक कप दही खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

दही खाने के नुकसान

दही खाने के कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं आइये किन लोगों को दही नहीं खाना चाहिये इसे जानते हैं। शुगर अथवा ओवर वैट लोगों को दही के साथ चीनी नहीं खाना चाहिये, नहीं तो शुगर लेवल बढ़ सकता है साथ ही वजन में बढ़ोतरी हो सकती है।

अर्थराइटिस के रोगी

दही में कैल्सियम प्रचुर मात्रा में पाये जाने का कारण हड्डी के लिए लाभकारी है। लेकिन जीसे अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत हो उसे दही खाने से परहेज करना चाहिए। नहीं तो दही सेवन से नुकसान हो सकता है।

अस्थमा (Asthma) के मरीज

दही का सेवन अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए भी नुकसान दायक हो सकता है। फलतः अस्थमा के रोगी को दही सेवन से परहेज करना चाहिये।

सर्दी-जुकाम के मरीज

जिन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत रहती है। थोड़ी भी ठंड से एलर्जी हो, तो उन्हें दही खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों को दही के सेवन से सर्दी-जुकाम की तकलीफें और भी बढ़ सकती है।

रात में दही खाने के फायदे और नुकसान

हमने देखा की दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो हमारे शरीर को कई तरह की विमारियों से बचाता है। लेकिन दही का सेवन कब और कैसे करना चाहिये और कब नहीं करना चाहिये यह भी जाननी जरूरी है।

कहा जाता है की रात में दही खाने के फायदे से अधिक नुकसान दायक होता है। आपने अनुभव किया होगा की कभी कभी रात में दही खाने के बाद सुबह उठते ही गला जाम हो जाता है।

रात में इसके सेवन से कफ और कोल्ड की शिकायत हो सकती है। अगर आपको पहले से ही सर्दी-जुकाम की शिकायत हो तो इस स्थिति में दही न ही खाए से बेहतर है।

दही खाने का सही तरीका

दही को रोजाना कई तरह से सेवन किया जा सकता है। दही को ताजे ही ही सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद है। दही को कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। इसे सुबह नाश्ते अथवा दोपहर के भोजन के साथ लेना चाहिए।

इसमें नमक, मिर्च मशले मिला कर सेवन करने से इसकी गुणवत्ता कम हो जाती है। दही को रात में भी सेवन से परहेज करना चाहिए। दही को रायता, लस्सी आदि के रूप में भी सेवन का अच्छा तरीका है। आप चाहे तो चावल और दही का भी सेवन कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस प्रकार हमने देखा को कई पौष्टिक तत्वों का भंडार है। दही के सेवन हमारे स्वस्थ के लिए कई तरह से लाभकारी है। लेकिन इसके गलत समय और अनुचित मात्रा में सेवन से परहेज भी जरूरी है

F.A.Q

रोज दही खाने से क्या नुकसान होता है?

प्रतिदिन दही खाने से हमारे शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। जिससे हमारा इम्यूनिटी मजबूत होता है।

दही कब नहीं खाना चाहिए?

दही को रात में खाने से परहेज करना सही रहता है। अगर कोई सर्दी जुकाम आदि से पीड़ित हैं तो दही खाने से परहेज करना चाहिए। सर्दी में दही खाने के नुकसान हो सकते हैं।

दही के नुकसान क्या हैं?

दही शीत प्रकृति का होता है। इसके अनुचित मात्रा और असमय में सेवन से पेट की परेशानी, नजला जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

इस लेख में खाली पेट दही खाने के फायदे और नुकसान के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िम्मेवारी का दावा नहीं करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment