अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान, जानें इसके 10 चमत्कारी गुण| Ankurit Moong Khane Ke Fayde

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान की बात करें तो आहार विशेषज्ञों के अनुसार यह सभी दालों में अत्यधिक पौष्टिक खाध्य पदार्थ है। मूंग को जब अंकुरित कर सेवन किया जाता है तब इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है।

इस लेख मे आप अंकुरित मूंग के फायदे और नुकसान (Ankurit Moong Khane Ke Fayde ) के बारें विस्तार पूर्वक जान पाएंगे।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान - Ankurit Moong Khane Ke Fayde
Ankurit Moong Khane Ke Fayde

Table of Contents

अंकुरित मूंग क्या है

मूँग हरा रंग का दलहन खाध्य पदार्थ है। जब साबुत हरा मूंग को पानी में भिगोकर अंकुरित कर लिया जाता है। तब उसे ही अंकुरित मूंग के नाम से जाना जाता है। मूँग की दाल सभी दालों में अत्यधिक पौष्टिक मानी जाती है।

लेकिन अगर इसे अंकुरित कर सेवन किया जाता है तब इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। अंकुरित मूंग के पोषक तत्व की बात करें तो इसमें विटामिन ए, बी, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, मिनरल, फॉस्फोरस, एंटी-ऑक्सि‍डेंट, कॉपर, जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में उपलबध होते हैं,

हमारे आहार में स्प्राउट्स मूँग का शामिल करना स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। यह विटामिन, खनिज के अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है।

अंकुरित मूंग की तासीर

अंकुरित मूंग का सेवन जहाँ पचने में आसान होता है वहीं यह वजन को संतुलित रखने में भी मददगार साबित होता है। अंकुरित मूंग की तासीर ठंढ होती है, जो शरीर को शीतल रखने में मदद करती है।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान – Ankurit Moong Khane Ke Fayde

अंकुरित मूंग वनस्पति आधारित प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। खासकर शाकाहारी व्यक्तियों में प्रोटीन की पूर्ति हेतु एक आवश्यक स्रोत माना जाता है। शरीर को स्वस्थ् रखने के लिए दैनिक भोजन में इसका प्रयोग जरूरी है।

अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज लवण मौजूद होते हैं, जो पौष्टिक भोजन का एक अच्छा विकल्प है।
अंकुरित मूंग विभिन्न प्रकार के आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

अस्वस्थ लोगों को मूंग का सेवन तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद पहुचाता है। आइए इस लेख का माध्यम से हम अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान के बारें में बिस्तार से जानते हैं।

अंकुरित मूंग खाने के फायदे – Ankurit Moong Khane Ke Fayde

प्रोटीन का उच्च स्रोत

अंकुरित मूंग के फायदे की बात करें तो यह प्रोटीन का सबसे उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। अंकुरित मूंग में वे सभी आवश्यक तत्व व अमीनो एसिड पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत ही आवश्यक है।

खासकर शाकाहारी लोगों के लिए अंकुरित मूंग वरदान से कम नहीं है। क्योंकि शाकाहारी लोगों को शाकाहार भोजन के द्वारा प्रोटीन प्राप्त करने के लिए ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं होते हैं।

वजन संतुलित रखने में मदद

स्प्राउट्स मूंग में कम कैलोरी पाई जाती है। फलतः अपने वजन को संतुलित रखने अथवा वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अंकुरित मूंग में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

अतः इसका सेवन व्यक्ति को लंबे समय तक तरोताजा बनाये रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

पोषक तत्वों की प्रचुरता

अंकुरित मूँग में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यह कई विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, मिनरल, फॉस्फोरस, कॉपर, एंटी-ऑक्सि‍डेंट, जैसे तत्वों का प्रमुख स्रोत है।

अंकुरित मूंग दाल में विटामिन, खनिज लवण के अलावा और भी कई आवश्यक पोषक तत्वों पाये जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। जो शरीर को निरोग रखने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में सुधार :

जैसा का हम जानते हैं की अंकुरित मूंग में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पचने में आसान होती है। अतः मूँग का सेवन पाचन क्रिया को तेज करने के साथ-साथ हमारे पेट को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

मूंग दाल में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर कर शरीर को कई बीमारियों से भी रक्षा करने में सक्षम है। इसका सेवन आंत्र रोग के जोखिम को दूर कर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हृदय के लिए लाभकारी

अंकुरित मूंग खाने के लाभ हृदय रोगी को भी विशेष रूप से प्राप्त हो सकते हैं। इसके अंदर संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की न्यूनतम मात्रा पाई जाती है, जो हृदय रोग के खतरा को कम कर उसे स्वास्थ्य रखने में मदद करता है।

इसके अतिरिक्त यह उच्च कोटी के पोटेशियम युक्त होने के कारण शरीर में ब्लड प्रेसर को नियंत्रित कर हृदय रोग से रक्षा करता है।

रोग प्रतिरक्षा शक्ति का विकास

अंकुरित मूँग के सेवन से हमारे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। फलतः शरीर में रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, और हमारा शरीर कई बीमारी से सुरक्षित रहता है।

अतः इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली रखने हेतु अपने आहार में अंकुरित मूंग को जरूर शामिल किया जाना चाहिये। इसके अलावा अंकुरित मूंग में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण शरीर में शुगर के लेवल को भी कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।

आँखों के लिए लाभकारी

इसका सेवन आँखों के लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आँखों के लिए अच्छा होता है। अंकुरित मूंग का सेवन आँखों की रोशनी बढ़ाने और इन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

खाली पेट अंकुरित मूंग खाने के फायदे

खाली पेट मूंग खाने के फायदे अद्भुत हैं। मूँग को आसानी से अपने दैनिक आहार में शामिल कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसे अंकुरित करना भी आसान है। इसे घर में आसानी से अंकुरित किया जा सकता है। इसे सलाद, सूप आदि आहारों में शामिल किया जा सकता है।

इसे दाल, सलाद और सूप के रूप में भी सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर खाली पेट अंकुरित मूंग को खाया जाय तो इसके कई गुना फायदे मिलते हैं। खाली पेट अंकुरित हरे मूंग खाने के फायदे के ऊपर एक हमारा विस्तृत लेख पढ़ सकते हैं।

अंकुरित मूंग खाने के नुकसान – Ankurit Moong Khane Ke Nuksan

हमने अंकुरित मूंग के फायदे के बारें में जाना, अब थोड़ा हम अंकुरित मूंग के नुकसान के बारें में जानेंगे। दुनियाँ भर के लोगों के लिए अंकुरित मूंग उनके भोजन का अभिन्न अंग है।

पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंग का सदियों से प्रयोग होता आया है। जिसके बारें में हमने ऊपर पढ़ा, लेकिन अंकुरित मूंग खाने के कुछ संभावित नुकसान से भी नकारा नहीं जा सकता। आइये अंकुरित मूंग खाने के नुकसान के बारें में जानते हैं।

पेट में गैस का कारण –

चूंकि अंकुरित मूंग उच्च फाइबर युक्त आहार है। फलतः इसका अत्याधिक सेवन पेट में गैस का कारण हो सकता है। अतः इसका उचित मात्रा में सेवन ठीक है नहीं तो यह पेट को खराव कर सकता है।

एलर्जी का कारण

यदपि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन कहा जाता है की इसके सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी हो सकती है। कुछ दवाओं के साथ भी यह साइड इफेक्ट कर सकता है। फलतः इसके सेवन से किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस होने पर विशेषज्ञ से परामर्श जरूरी हो सकता है।

अगर अधपकी हरी मूंग अथवा अंकुरित मूँग को स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें अधिक मात्रा में नमक तेल और मिर्च डाल कर सेवन किया जाय तो यह फायदे की जगह नुकसान कर सकता है।

यदि मूँग को अंकुरित करने से पहले अच्छी तरह साफ नहीं किया गया हो तो इसमें बैक्टीरिया पनपने का उच्च जोखिम हो सकता है। फलतः इसके सेवन से पेट में ऐंठन अथवा डायरिया की शिकायत हो सकती है।

यदि आप कुछ खास किस्म के बीन्स के प्रति संवेदनशील हैं, तो अंकुरित मूंग खाने से खुजली, मतली, उल्टी जैसी दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

अंकुरित मूंग बनाने की विधि

इसके लिए सबसे पहले मूंग और चना को अच्छी तरह से धो कर साफ कर लिया जाता है। उसके बाद इसे पानी में तीन चार घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है। 4 से 5 घंटे पानी में रहने के बाद यह फूल जाता है।

उसके बाद इसे पानी से निकाल कर किसी मोटे कपड़े में लपेट कर छोड़ दें। 8 से 10 के बाद मूंग और चना अंकुरित हो जाते हैं। इस प्रकार आसानी से घर पर ही इसे आसानी से अंकुरित कर इसका लाभ उठाया जा सकता है।

अंकुरित मूंग कैसे खाएं

अंकुरित मूंग को सुबह नाश्ते में खूब चबा चबा कर खाया जा सकता है। इसमें स्वसदानुसार नमक और मिर्च भी मिलाया जा सकता है। लेकिन इसके अत्याधिक फायदे उठाने के लिए नमक का कम इस्तेमाल बेहतर हो सकता है। इसे उवल्कर सूप आदि एक रूप में भी सेवन किया जा सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उपयुक्त बातों से पता चलता है की अंकुरित मूंग एक पौष्टिक आहार है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान दोने हैं, इस बात से इनकार नहीं जा सकता है। फलतः इसके नियमित सेवन के पहले विशेषज्ञ का परामर्श बेहतर हो सकता है।

F.A.Q (गूगल पर सर्च होने वाले )

  1. मूंग खाने से क्या नुकसान है?

    अंकुरित मूंग खाने से अनेकों फायदे हैं। इसका कोई नुकसान सर्व विदित नहीं है। फिर भी कुछ खास कारणों से मूंग खाने के नुकसान हो सकते हैं।

  2. क्या हम रोज अंकुरित मूंग खा सकते हैं?

    हाँ, हम रोज अंकुरित मूंग खा सकते हैं। क्योंकि यह एक सुपाच्य और पौष्टिक भोजन है जो शरीर को स्वस्थ रखें में मददगार है।

  3. अंकुरित मूंग कब खाना चाहिए?

    सुबह खाली पेट हरा मूंग खाने के फायदे की बात करें तो यह दिन भर आपको ऊर्जावान रखने में मदद करती है। सही रूप से ankurit moong ke fayde उठाने के लिए इसे सलाद के साथ भी खा सकते हैं।

  4. सुबह खाली पेट चना और मूंग खाने से क्या होता है

    चना और मूंग दोनों प्रोटीन, विटामिन और मिनरल का भंडार है। दोनों के एक साथ सेवन से इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। सुबह खाली पेट अंकुरित चना और मूंग खाना स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

  5. 100 ग्राम अंकुरित मूंग में कितना प्रोटीन होता है?

    विशेषज्ञों की मानें तो 100 ग्राम अंकुरित मूंग में प्रोटीन की मात्रा 30 ग्राम तक हो सकती होती है।

इस लेख में ‘अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान’ (Ankurit Moong Khane Ke Fayde Aur Nuksan) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसके बारें में अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी चिकित्सक अथवा विशेषज्ञ से सलाह लें। हमारी वेबसाईट (Drink & Eat This, Not That) इसमें वर्णित किसी भी Fayde Aur Nuksan की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है

Other links में पढ़ें

अंकुरित चने खाने के फायदे और नुकसान

अंकुरित मोठ खाने के फायदे और नुकसान

9 thoughts on “अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान, जानें इसके 10 चमत्कारी गुण| Ankurit Moong Khane Ke Fayde”

Leave a Comment