अंजीर खाने के 10 चमत्कारी फायदे आपको चौंका सकती है – Anjeer khane ke fayde in Hindi

Anjeer khane ke fayde in Hindi – अंजीर खाने के फायदे आपको हैरान कर सकती है। अंजीर का सेवन वजन संतुलित रखने और मेटाबॉलिज्म के सुधार में मददगार साबित होता है।

Anjeer khane ke fayde in Hindi
Anjeer khane ke fayde in Hindi

Table of Contents

अंजीर खाने के 10 चमत्कारी फायदे – Anjeer khane ke fayde in Hindi

अंजीर खाने के फायदे की बात किया जाय तो इसके अनेकों फायदे आयुर्वेद में वर्णित है। अंजीर फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं,

जो हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में लाभकारी साबित होते हैं। यह लेख Anjeer khane ke fayde को विस्तार से वर्णन करता है।

अंजीर अंजीर(Fig ) एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसका प्रयोग सदियों से स्वास्थ लाभ में किया जाता रहा है। इसके अतिरिक्त इसका प्रयोग पारंपरिक चिकित्सा में व्यापक रूप से होता आया है।

अंजीर फाइबर का समृद्ध स्रोत है जिसे एक सम्पूर्ण आहार कहा जा सकता है। अंजीर का सेवन पेट के लिए अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र मजबूत कर कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के युक्त होता है, जो सूजन को कम करने तथा कई अन्य बीमारियों से रक्षा में मदद करता है। अंजीर कम कैलोरी वाला फल माना जाता है जिसमें जल की अधिकता होती है।

यह हमारे शरीर के वजन को नियंत्रित करने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा अंजीर खाने से उच्च रक्तचाप और बेड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में सहायता मिलती है।

यह दिल की रोगों से रक्षा और इम्यूनिटी को मजबूत बनती है। इस प्रकार कहा जा सकता है की अंजीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आइये आगे अंजीर खाने के 15 फायदे विस्तार से जानते हैं।

अंजीर खाने के फायदे – Anjeer khane ke fayde in Hindi

1. बध्दकोष्ठता (कब्ज) से राहत

अंजीर के सेवन से बध्दकोष्ठता (कब्जियत) दूर होती है। अगर आप बध्दकोष्ठता (कब्ज) से परेशान हैं, और इसके कारण आप सर दर्द व कई अन्य समस्या से ग्रसित हैं तो अंजीर का सेवन आपको फायदा पहुचा सकता है।

इसके सेवन से बध्दकोष्ठता दूर होकर कई रोगों से रक्षा होती है। इसके अलावा अंजीर में मौजूद तत्व पेट की समस्या, गैस और कब्ज से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।

2. मेटाबॉलिज्म में सुधार

काजू-बादाम जैसे ड्राइ फ्रूट के फायदे से तो सब अवगत होते हैं लेकिन अंजीर के फायदे से बहुत लोग अनभिज्ञ होते है। जबकि अंजीर की गिनती एक हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट में होती है।

अंजीर खाने से शरीर को ढेरों सारे फायदे प्राप्त होते हैं। अंजीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूत और निरोग रखने में सहायक है।

यह शरीर के मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार लाने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

3. वजन घटाने में मदद (Weight Loss)

अंजीर का सेवन मेटाबॉलिज्म में सुधार तो करता ही है। लेकिन यह वजन घटाने में भी कभी मददगार साबित होता है। क्योंकि यह लो कैलोरी फूड माना जाता है।

इसके सेवन से पेट भरा भरा महसूस होता है जिससे ओवर इटिंग पर भी काबू पाने में यह लाभकारी साबित हो सकता है। जो लोग अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं।

उनके लिए अपने नित्य डाइट में अंजीर को सम्मिलित करना वजन घटाने में मदद कर सकता है। अंजीर के सेवन से पेट की चर्बी (बैली फैट) को भी कम करने में बहुत मदद मिल सकती है।

4. पाचन तंत्र में सुधार

कुछ लोगों को पाचन शक्ति अत्यंत ही कमजोर होती है। अंजीर में मौजूद उच्च कोटी का फाइबर पाचन तंत्र में सुधार के लिए बेहतर माना जाता इसके अतिरिक्त अंजीर में मौजूद फिकिन नामक एंजाइम भोजन को  जल्दी पचाने में मददगार होता है। है।

इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है जिससे खाया पिया देह में लगता है। इस प्रकार अंजीर एसिडिटी को दूर कर शरीर को कई रोगों से रक्षा करने में मददगार साबित हो सकता है।

5. हड्डियां की मजबूती में सहायक

उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियाँ की डेंसीटी कम होने लगती है। खासकर महिलाओं में इस तरह की समस्या अधिक देखने को मिलती है। आनुवंशिक कारणों से भी कुछ लोगों में अस्थि रोग देखने को मिल सकता है।

इस समस्या से छुटकारा पाने में अंजीर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि हड्डियां को मजबूत और जोड़ों के दर्द में राहत में कैल्शियम और पोटेशियम आवश्यक होता है। यह दोनों तत्व अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

फलतः अंजीर का रोजाना संतुलित मात्रा में सेवन अस्थि रोगों में लाभकारी हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार अंजीर में बोरान नामक एक सूक्ष्म पोषकतत्व मौजूद होता है, जो कैल्शियम को सोखने तथा इसे हड्डियों तक पहुँचाने में मदद करता है।

अगर अंजीर और दूध का सेवन एक साथ किया जाय तो यह कमजोर हड्डियों की समस्या से रक्षा में और भी लाभकारी हो जाता है।

6. ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में सहायक

अंजीर का सेवन उच्च रक्तचाप और बेड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। सोडियम की उच्च मात्रा भी ब्लड प्रेसर बढ़ा सकता है। अंजीर में लो सोडियम हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है।

क्योंकि अंजीर के अंदर कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस के अलावा मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे खनिज लवण भी पाये जाते हैं। इसके अतिरक्त अंजीर ओमेगा 3 और फैटी एसिड का भी प्रमुख स्रोत है,

जो हार्ट को हेल्दी बनाने में लाभकारी है। इसके लिए करीब 10 मुनक्का को दूध में उबालकर थोड़ी घी के साथ सुबह-शाम पीने से ह्रदय रोग में आराम मिलता है।

7. अस्थमा में अंजीर के फायदे

अंजीर का सेवन अस्थमा (Asthma) के रोगी के लिए बडा ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी प्राप्त होने से कफ की समस्या से राहत में मदद मिल सकती है।

8. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

अंजीर कई विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर और खनिज लवण से भरपूर ड्राइ फ्रूट है। इसके खाने से इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने में सहायता मिल सकती है। जिससे शरीर कई रोगों के संक्रमण से बच सकता है।

9. स्टेमिना बढ़ाने में फायदेमंद

पोषक तत्व से भरपूर अंजीर में मौजूद फाइबर दिन भर ऊर्जावान रखने में सहायक है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन आपको दिन भर तरोताजा बनाए रखें में मददगार साबित हो सकता है।

अंजीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान कर देर तक भूख महसूस नहीं होने देता है। इस प्रकार स्टेमिना बढ़ाने में अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

10. खून की कमी से राहत

बॉडी में आयरन की न्यूनता से शरीर में खून कमी हो जाती है। परिणामस्वरूप एनेमिया नामक रोग हो जाता है, जिसमें हीमोग्लोबिन(HB) का स्थार कम हो जाता है और शरीर में कमजोरी आ जाती है।

अंजीर में आयरन की प्रचुर मात्र होने से शरीर में इसकी कमी को दूर करने में इसे डाइट में शामिल करना अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अंजीर और दूध एक साथ खाने से आयरन की कमी को तेजी से दूर किया जा सकता है।

अंजीर फल का सेवन रक्त को शुद्ध करने में मददगार होता है। अंजीर और मुनक्का का दूध के साथ सेवन रक्त शुद्ध कर खून की कमी को दूर करता है।

11. डायबिटीज से रक्षा

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर में इंसुलिन का बनना अनियंत्रित हो जाता है। फलतः शरीर में शुगर लेवल बढ़ने अथवा घटने से कई रोगों घर कर जाते हैं।

अंजीर में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन, इंसुलिन को कंट्रोल कर मधुमेह में (Diabetes) में मददगार साबित हो सकता है।

12. कैंसर से रक्षा  

अंजीर में के अंदर क्रॉनिक बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है। अंजीर में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में सहायक हैं।

एक अध्ययन के अनुसार पाया गया की अंजीर का प्रतिदिन सेवन ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। अंजीर को ऐसे घातक बीमारियों से लड़ने की अद्भुत क्षमता के कारण इसे अपने डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

13. अंजीर खाने के फायदे बवासीर में

अंजीर के सेवन से बवासीर में (piles) की कठनाई को कम करने में मदद कर सकता है। अगर सुबह खाली पेट अंजीर खाने से बवासीर रोग में आशातीत लाभ मिलता है।

आयुर्वेद का अनुसार रोज सुबह खाली पेट 3-4 अंजीर का सेवन बवासीर को दूर करता है। इसके लिए रात में 3-4 अंजीर को लेकर अच्छी तरह साफ कर पानी में फूलने के लिए छोड़ दिया जाता है। सुबह इसे मसलकर खाली पेट खाने से बवासीर में आशातीत लाभ मिलती है।

14 त्वचा के लिए अंजीर के फायदे (Fig Benefits for Skin)

अंजीर का सेवन रक्त दोष को दूर करने में भी सहायक माना जाता है। अंजीर को मुनकके के साथ दूध में उबालकर पीने से रक्त सम्बन्धी विकार दूर हो जाते है। रक्त दोष दूर होने से फोड़े, फुंसी और कील मुहाँसे से भी राहत मिलती है।

15 बालों के लिए लाभकारी

मुनक्का में बालों को स्वस्थ रखने का भी गुण पाया जाता है। क्योंकि बालों के लिए आयरन की जरूरत पड़ती है। इसके शरीर में कमी से बाल पुर बुरा असर पड़ता है। धीरे-धीरे बाल बेजान, झड़ने और असमय सफेद होने शुरू हो जाते हैं।

मुनक्का में बालों के स्वास्थ् रखने के लिए आवश्यक आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त मुनक्का विटामिन सी से भी युक्त होता है जो बालों को असमय सफेद होने से रोक कर प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

16. हाइपरटेंशन की समस्या से राहत

अंजीर का सेवन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत प्रदान करने में मददगार माना जाता है। शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक तथा पोटैशियम की कम हो जाना हाइपरटेंशन का कारण माना जाता है।

अंजीर में पोटैशियम की अधिक और सोडियम कम होने से हाइपरटेंशन जैसी समस्या से रक्षा करता है।

17. आंखों के लिए फायदेमंद

अंजीर का सेवन आँखों के लिए भी अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए अंजीर को मुनकके के साथ दूध में मिलकर खाने की सलाह दी जाती है।

इन तीनों का कॉमबीनेसन आंखों के लिए खूब फायदाकारक माना जाता है। क्योंकि यह बीटा कैरोटीन से भरपूर हो जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और निरोग रखने में सहायक होती है।

18 बच्चों के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर में मौजूद फाइबर, कैल्‍श‍ियम, प्रोटीन जैसे पोषकतत्व बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए भी अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। बच्‍चे की आहार में अंजीर को सम्मिलित करना उसके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर उन्हें फ्लू और संक्रमण जैसी समस्या से रक्षा कर बच्‍चे की ग्रोथ के ल‍िए मददगार हो सकता है।

19 महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे

महिलाएं में मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं को दूर करने में अंजीर का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि अंजीर में मौजूद जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रजनन स्वास्थ्य को मजबूत करने में मदद करता है।

इसके अतिरिक्त अंजीर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो हार्मोनल असंतुलन को ठीक कर महिलाओं में होने वाली कई समस्या में फायदेमंद होता है।

20. सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे

अगर आप सुबह के बक्त खाली पेट अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ के लिए कई गुना फायदा कारक हो सकता है। नाश्ते में खाली पेट अंजीर का सेवन आपको दिन बाहर के लिए भरपूर एनर्जी प्रदान करती है।

क्योंकि अंजीर के अंदर विटामिन, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट तथा फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी अनेकों समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

अंजीर को अन्य तरह से खाने के फायदे

रात को अंजीर खाने के फायदे

जैसा की हम जानते हैं की अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर ड्राइ फ्रूट है। रात को अंजीर खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे माने जाते हैं। लेकिन अगर रात में अंजीर को दूध के साथ सेवन किया जाय तो इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। है।

अंजीर और दूध (fig milk) का एक साथ क्योंकि अंजीर की तरह दूध भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। रात को अंजीर वाले दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध और अंजीर डॉ पोषक तत्वों के भंडार होते हैं।

सूखे अंजीर खाने के फायदे – Sukhe anjeer khane ke fayde

अंजीर सूखे हो अथवा ताजे इसके खाने से ढेर सारे फायदे हैं। यह मोटापा, अस्थमा, जैसी बीमारी में लाभ पहुंचाकर इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत करने में काफी अच्छा ड्राइ फ्रूट माना जाता है।

भीगे अंजीर खाने के फायदे

अनेक पोषक गुणों से युक्त होने के कारण अंजीर के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन सूखे अंजीर से बेहतर अगर अंजीर को पानी में भिगोकर खाया जाता है तो इससे अधिक स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति संभव है।

यह पेट, स्किन, दिल, त्वचा, शुगर आइमेन में फायदेमंद हैं। इस प्रकार अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं।

गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे

दूध और अंजीर दोनों पोषक तत्वों का भंडार कहलाता है। लेकिन जब गर्म दूध में अंजीर को खाया जाता है तब यह सुपरफूड बन जाता है।

क्योंकि दोनों विटामिन, मिनरल के मुख्य स्रोत हैं। जिसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखें में होते हैं।

बादाम और अंजीर के फायदे

बादाम और अंजीर का एक साथ सेवन से कई अनोखे फायदे मिलते हैं। क्योंकि बादाम और अंजीर दोनों पोषकतत्वों से भरपूर ड्राइ फ्रूट है।

बादाम में जहां विटामिन ई, ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाये जाते हैं वहीं अंजीर विटामिन ए, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर और आयरन का प्रमुख स्रोत है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों से रक्षा में सहायक है।

मुनक्का और अंजीर के फायदे

आपने अंजीर के अनेकों फायदे ऊपर पढ़ा। मुनक्का को जब अंजीर के साथ खाया जाता है की तब इसके गुणवत्ता और भी बढ़ जाते हैं। मुनक्का काला हो अथवा लाल दोनों ही अत्यंत गुणकारी होता है।

मुनक्का और अंजीर सेवन से फायदे की बात करें तो इसके अनेकों लाभ हैं। यह खून की कमी को दूर करता है, तथा इससे वायु दोष का शमन होता है। इसके खाने से तीनों दोष (वायु, पित्त, कफ) दूर होते हैं।

यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फ्री रेडिकल्स से त्वचा की कोशिकाओं को रक्षा करता है। यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

अंजीर की तासीर

अंजीर की तासीर गर्म होती है अथवा ठंडा। यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। तो जान लें की अंजीर की तासीर गर्म होती है। इस कारण गर्मी में इसका सेवन कम करना अच्छा है। जाड़े के मौसम में अंजीर का सेवन अनुकूल माना जाता है।

अंजीर खाने के फायदे और कैसे खाएं

अंजीर को कई तरीके से खाया जा सकता है। अंजीर को सूखा अथवा पानी में भिगोकर खाना अधिक लाभकारी माना जाता है। अंजीर को दूध के साथ भी लिया जाता है जिसके अपने फायदें हैं।

अक्सर बाजार में सूखे अंजीर मिलते हैं लेकिन आपको अगर ताजे अंजीर मिले तो इसे ऐसे ही खाया जा सकत है। ताजा अंजीर खाने से और भी कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं।  

अंजीर खाने के फायदे और खाने की मात्रा

आपने जाना की अंजीर को पानी में फुलाकर खायें अथवा सूखा अंजीर का सेवन किया जाय। यह सबसे पौष्टिक फ्री फ्रूट माना जाता है।

लेकिन इसके सेवन की मात्रा अपने शारीरिक स्थित के अनुसार निश्चित किया जा सकता है। औसतन एक दिन में 2-3 अंजीर का सेवन स्वास्थ के लिए अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है।

F.A.Q

1 दिन में कितने अंजीर खाना चाहिए?

एक दिन में दो से तीन अंजीर नियमित रूप से खाना समुचित है। इससे अधिक सेवन से पेट संबंधी अथवा अन्य समस्या हो सकती है।

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या फायदे हैं?

सुबह खाली पेट अंजीर खाने से यह दिन भर आपको तरोताजा और ऊर्जा से पूर्ण रखता है। क्योंकि अंजीर में काफी मात्रा में मौजूद पोषक तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में लाभकारी है।

अंजीर खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

अंजीर खाना किसी बीमारी का को पूर्ण रूप से ठीक करने का शर्तिया दवा नहीं है बल्कि यह शरीर को इम्यूनिटी आदि को बूस्ट कर रोग को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

अंजीर को दूध में उबालकर खाने से क्या होता है?

अंजीर को दूध में उबालकर सेवन से इसकी गुणवत्ता और भी बढ़ जाती है। फलतः यह सिर से लेकर पैर तक सम्पूर्ण शरीर का ख्याल रखता है।

मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं?

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना 2-3 अंजीर को दूध के सेवन फायदे कारक माना जाता है। इस रात में सोने से पहले लेना अधिक फायदेमंद होता है।

इस लेख में अंजीर खाने के फायदे ( Anjeer khane ke fayde in Hindi) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नहीं करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

अंकुरती चना और मूंग के 10 फायदे जीवन के लिए वरदान

Leave a Comment