सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान, जानें कैसे दूर करती है यह आपकी 10 प्रॉब्लेम

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान (khali pet shahad khane ke fayde) : शहद (Honey) एंटीऑक्सिडेंट गुणों और मिनरल से भरपूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जानें सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे,

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान
सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान – Benefits Of Eating Honey On Empty Stomach In Hindi

शहद (Honey) औषधीय गुणों से युक्त एक प्राकृतिक स्वीटनर है। इसमें मौजूद विटामिन  और मिनरल के कारण honey सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

इसी कारण से सदियों से शहद का उपयोग विभिन्न शारीरिक बीमारियों के इलाज के लिए होता आया है। शहद को खाली पेट अथवा खाने के बाद कभी भी लिया जा सकता है।

लेकिन खाना खाने के बाद शहद खाने के फायदे आपको उतना नहीं प्राप्त होता, जितना की खाली पेट सेवन से मिलते हैं। सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे आपको विस्मित कर सकते हैं।

खाली पेट शहद खाने से यह हमारे हृदय, त्वचा, इम्यूनिटी के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

क्योंकि शहद में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए एवं सी, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषकतत्व पाये जाते हैं।

इसके अतिरिक्त शहद में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। जो हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई संक्रामक बीमारियों से रक्षा में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं, सुबह खाली पेट शहद खाने फायदे के बारें में विस्तार से:-

सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे – subah khali pet shahad khane ke fayde

1. इम्यूनिटी बूस्ट में सहायक

खाली पेट शहद खाने से इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होती है। क्योंकि शहद में मौजूद जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को शक्ति प्रदान करते हैं।

जो हमारे शरीर को कई संक्रमण से लड़ने में मददगार साबित होती है। अगर आप भी अपने इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आहार में नित्य सुबह खाली पेट शहद का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. मोटापा कम करने में मददगार

वजन कम करने के लिए अक्सर लोग खाली पेट शहद का सेवन करते हैं। सुबह खाली पेट शहद का सेवन रामबाण की तरह काम करता है। क्योंकि शहद में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो चर्बी को कम कर वजन नियंत्रण में सहायक है।

अगर आप भी मोटापा से परेशान हैं और अपना वजन कम करने के बारें में सोच रहे हैं। तब खाली पेट शहद गुनगुने पानी में शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गुनगुने पानी में शहद के फायदे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है।

3. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक

आयरन की कमी से हमारा शरीर एनेमिया का शिकार हो सकता है। इस बीमारी के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है। शहद में प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है।

शहद का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा कर हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को ठीक रखने में मदद कर सकता है। फलतः शहद का सेवन हमारे शरीर की कमजोरी को दूर करने और एनीमिया जैसे रोगों के जोखिम से सुरक्षित रहने में मदद कर सकता है।

4. खांसी दूर करने में फायदेमंद

शहद का सेवन खांसी दूर करने वाली दवा के रूप में भी किया जाता है। कहा जाता है की शहद के साथ काली मिर्च का चूर्ण खांसी में फायदेमंद होता है। काली मिर्च के साथ इसके नियमित सेवन से कुछ ही दिनों में खांसी से राहत मिल सकती है।

5. त्वचा के लिए फायदेमंद

हमारे त्वचा को स्वस्थ रखने में शहद का सेवन फायदेमंद साबित होता है। शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा से कील मुहाँसे दूर होकर त्वचा में गलो आता है।

एक अध्ययन के अनुसार सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे चेहरे से डार्क सर्कल को भी दूर करने में मददगार है। यह त्वचा में चमक लाती है। फलतः त्वचा को स्वस्थ रखने कीए लिए अपने रोजाना के डाइट में शहद को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

6. सर्दी-जुकाम से राहत

शहद खाने से सर्दी-जुकाम में भी लाभ प्राप्त होता है। शहद के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सर्दी जुकाम व एलर्जी से लड़ने में मदद करता है।

इन्हें भी पढ़ें: सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे

7. पाचन तंत्र होता है मजबूत

शहद का सेवन पाचन तंत्र के मजबूती में सहायक होता है। शहद में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट शहद का सेवन पाचन तंत्र को अधिक सक्रिय करता है।

जो पेट की समस्या जैसे गैस, अपच आदि समस्याओं से राहत दिलाने में लाभकारी होता हैं। शहद हल्का रेचक गुण (mild laxative effect) से भी समृद्ध होता है।

यह कब्ज को दूर कर शरीर से विषाक्त पदार्थ को मल द्वारा बाहर करने में मदद कर सकता है। इस प्रकार शहद का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत कर सम्पूर्ण पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है।

8. हृदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद

शहद का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मददगार होता है। जो हमारे हृदय स्वास्थ के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। सुबह खाली पेट शहद का सेवन शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में लाभकारी है।

रोजाना खाली पेट शहद के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में राहत है जो हृदय के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकता है। फलतः शहद का खाली पेट सेवन हार्ट को हेल्दी रखने में बहुत ही फायदेमंद है।

9. हड्डियां के मजबूती में सहायक

हड्डियों को मजबूत करने में भी शहद फायदेमंद होता है। शहद में मौजूद गुण हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

अगर आप हड्डियों के मजबूती के लिए शहद का सेवन करना चाहते हैं तो इसे दूध के साथ सेवन करें। दूध के साथ शहद का सेवन हड्डियों को तेजी से मजबूत करने में सहायक है।

इन्हें भी पढ़ें : दूध और शहद के फायदे पुरुषों के लिए हिंदी

10. तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम

खाली पेट शहद का सेवन शरीर को तुरंत इनर्जी प्रदान करने में सक्षम है। क्योंकि शहद में नेचुरल शुगर पाया जाता है। जिसके सुबह खाली पेट सेवन से आपको दिनभर ऊर्जाबान रखती है।

निष्कर्ष : इस प्रकार हमने पाया की रात को शहद खाने के फायदे की अपेक्षा सुबह खाली पेट शहद का सेवन अधिक फायदेमंद है।

खाली पेट शहद खाने के नुकसान

शहद को मधू के नाम से भी जाना जाता है। शहद में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है, फलतः इसके अधिक सेवन से मधुमेह के रोगी को नुकसान हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: खाली पेट अंकुरित मूंग खाने के फायदे और नुकसान

जानने की बात (F.A.Q)

सुबह खाली पेट शहद खाने से क्या फायदा होता है?

सुबह खाली पेट शहद खाने से पाचन तंत्र, इम्यूनिटी, त्वचा, हृदय और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं।

रोज सुबह शहद पीने से क्या होता है?

शहद से तुरंत एनर्जी मिलती है। रोज सुबह शहद पीने से दिन भर आपका एनर्जी बूस्ट रखती है। यह पेट, दिल, त्वचा आदि को रोगों से रक्षा में मददगार साबित हो सकती है।

सुबह सुबह शहद का सेवन कैसे करें?

शहद का सेवन गुनगुने गर्म पानी के साथ किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप शहद को दूध, ब्रेड व अन्य खाद्य पदार्थ के साथ मिश्रित कर खा सकते हैं।

रोज शहद कब खाना चाहिए?

रोज शहद को सुबह खाली पेट अथवा रात में दूध के साथ लिया जा सकता है।

एक चम्मच शहद खाने से क्या फायदा होता है?

नियमित रूप से एक चम्मच शहद खाने से शरीर के अतिरिक्त चर्बी कम होकर मोटापा कंट्रोल में मदद मिलती है। यह हृदय, त्वचा और मस्तिसक के लिए अत्यंत ही गुणकारी है।

इस लेख में सुबह खाली पेट शहद खाने के फायदे और नुकसान (khali pet shahad khane ke fayde ) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसके बारें में अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी चिकित्सक अथवा विशेषज्ञ से सलाह लें। हमारी वेबसाईट (Drink & Eat This, Not That) इसमें वर्णित किसी भी Fayde Aur Nuksan की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment