सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान | Aloe Vera Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान आपको अचंभित कर सकते है। एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर सेहत के लिए फायदेमंद एक गुददेदार और रसीला पौधा है।

बह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान | Aloe Vera Ke Fayde Aur Nuksan
बह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान | Aloe Vera Ke Fayde Aur Nuksan

Table of Contents

सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान Aloe Vera Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi

एलोवेरा पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वास्थ्यवर्धक पौधा है। इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही गुणकारी है। जिसका सदियों से विभिन्न बीमारियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में उपयोग होता रहा है।

यह पौधा मूल रूप से अरब प्रायद्वीप में पाया जाता था। लेकिन औषधीय गुणों के कारण अब इसे दुनिया भर में उगाया और इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा अपनी मोटी, मांसल पत्तियों के लिए जाना जाता है, जिसमें जेली जैसा पदार्थ होता है।

पहले आमतौर पर सनबर्न और सोरायसिस में घरेलू चिकित्सा के तौर पर एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। परंतु आजकल विभिन्न प्रकार के सौंदर्य उत्पादों में भी एलोवेरा का उपयोग होने लगा है।

इस प्रकार एलोवेरा जो पहले कभी बाहरी रूप में ही उपयोग किया जाता था। अब इसके जेली और सिरप भी आपको आयुर्वेदिक दुकान पर मिल जाएंगे। इसके फायदे को देखते हुए एलोवेरा का सेवन करने का चलन बढ़ गया है।

एलोवेरा पाचन शक्ति को मजबूती प्रदान करने, कब्ज से राहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगार है। इस प्रकार एलोवेरा सेवन के हमारे स्वास्थ के लिए कई फायदे हैं।

लेकिन एलोवेरा के कुछ संभावित नुकसान को भी जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से:-

एलोवेरा खाने के फायदे – Aloe Vera Ke Fayde in Hindi

एलोवेरा पोषक तत्वों से भरपूर औषधीय गुणों से युक्त पौधा है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, मिनरल सहित अनेकों पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं। एलोवेरा खाने के 10 प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं-

1. एलोवेरा : पोषक तत्वों से भरपूर

पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा में कई आवश्यक विटामिन और खनिजों लवण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बी12 के साथ-साथ फोलिक एसिड मौजूद होता है।

इसके अतिरिक्त, एलोवेरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी पाया जाता है, जो हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

2. इम्यून सिस्टम के लिए एलोवेरा

एक अध्ययन के अनुआर एलोवेरा में पॉलीसेकेराइड पाए जाते हैं। यह एक जटिल शर्करा होते हैं, जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मददगार है। एलोवेरा का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

3. एलोवेरा पेट के लिए रामबाण

इसका सेवन पाचन क्रिया संबंधी समस्याओं में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद कुछ खास इंजाइम भोजन को तोड़ने और पाचन तंत्र को मजबूती में मददगार साबित हो सकता है।

इसके अलावा एलोवेरा में मौजूद इंजाइम और उच्च फाइबर कब्ज और आंतों के सूजन में भी लाभकारी है। एलोवेरा पुरानी कब्ज को तोड़कर शरीर से टॉक्सिन बाहर करता है। जिससे पेट साफ और मन हल्का होता है।

4. हड्डियों और मांसपेशियों में एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा का सेवन स्वस्थ हड्डियों और मांसपेशियों के लिए आवश्यक हैं। उम्र बढ़ने के साथ अधिकांश लोगों के हड्डियों की डेंसीटी कम होने लगती है। जिससे हड्डियां  कमजोर हो जाती है।

फलतः मामूली सी चोट में भी  फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। हड्डियों के घनत्व(डेन्सिटी) बढ़ाने में एलोवेरा का सेवन फायदेमंद है। इसके सेवन से बोन डेंसीटी बढ़ती है और हड्डियाँ मजबूत होती है। 

5. एलोवेरा के फायदे for skin

सदियों से एलोवेरा का प्रयोग त्वचा को स्वस्थ और क्रान्तिमय रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। बजार में त्वचा पर लगाने के लिए कई तरह के सौन्दर्य प्रसाधन और जेली बिकते हैं।

जो त्वचा के रोगों को दूर कर उसे स्वस्थ रखने में मदद गार होता है। यह कील मुँहासों को मिटाकर त्वचा को सुंदर बनाता है।

इसके अतिरिक्त एलोवेरा उम्र के साथ होने वाले त्वचा की झुर्रियों और महीन रेखाओं को भी कम करने में लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा यह मुंह के छाले और तनाव से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है।  

6. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है एलोवेरा

एलोवेरा में प्रचुर मात्रा में पोषकतत्वों मौजूद होते हैं। इसमें अनेकों विटामिन, खनिज लवण और एंटीऑक्सीडेंट उपस्थित होते हैं। फलतः खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे फ्री रेडिकल्स से शरीर के कोशिकाओं को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इससे कैंसर जैसी रोगों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

7. सूजन में एलोवेरा के फायदे

दरअसल एलोवेरा में मौजूद कुछ यौगिक के अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। फलतः खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे शरीर में सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

यह शरीर में रक्त प्रवाह को भी ठीक रखता है। इसके अतिरिक्त एलोवेरा में जल की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

8. शुगर में एलोवेरा के फायदे

आपको खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे मधुमेह में भी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि एलोवेरा में ग्लूकोमान्स नामक तत्व मौजूद होता है।

जो ब्लड में ग्लूकोच के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है। फलतः शुगर के रोगी को एलोवेरा जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

9. दिल के लिए एलोवेरा

सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे हृदय के लिए अत्यंत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा रस के सेवन से शरीर को बीटा सीटोस्टरोल नामक यौगिक प्राप्त होता है।

जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रोल स्तर में वृद्धि करता है। इसके अलावा एलोवेरा अंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होने के कारण हृदय से जुड़ी जोखिम से रक्षा में मदद करता है।

10. एलोवेरा के फायदे hair के लिए

एलोवेरा के रस और जेल में औषधीय गुणों सहित कई पोषक तत्व होता है। अतः खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे बालों(hair) से जुड़ी समस्या में लाभकारी हो सकता है।

इसके जेल बालों की विकास के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों को मजबूती प्रदान कर उसे स्वस्थ, लंबे, घने और चमकदार रखता है।

11. पुरुषों के लिए एलोवेरा के फायदे

खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे महिलाओं और पुरुषों दोनों को बराबर मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से पुरुषों के एक्ने की समस्या, पिंपल्स आदि में फायदे मिलते हैं। यह पेट की चरवी, शरीर के एनर्जी लेवल को बेहतर और स्टेमिना के लिए लाभकारी है।

12. कच्चा एलोवेरा खाने के फायदे 

एलोवेरा को कच्चा सब्जी के रूप में अथवा इसके जूस निकाल कर सेवन किया जा सकता है। पोषक तत्व से समृद्ध एलोवेरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और ढेर सारे विटामिन पाये जाते हैं। यह शरीर को पोषण देकर कई बीमारियों को रोकने में मददगार है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित मूंग और चने खाने के 10 चमत्कारी गुण जिसे सब नहीं जानते।

13. गर्मी में एलोवेरा के फायदे

खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे गर्मी में भी देखने को मिलते हैं। एलोवेरा में जल की मात्रा अधिक होती है। गर्मी के दिनों में स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में एलोवेरा जेल फायदेमंद है।

यह सनबर्न से भी रक्षा करता है। चेहरे पर इसके जेल का लेप सूरज की अल्ट्रा किरणों से प्रोटेक्ट करता है। .

14. गिलोय और एलोवेरा के फायदे

गिलोय और एलोवेरा दोनों पेट के लिए अत्यंत ही गुणकारी है। गिलोय और एलोवेरा के सेवन पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इसके अतिरिक्त यह त्वचा संबंधी रोगों में भी लाभदायक है।

एलोवेरा खाने के नुकसान

हमने एलोवेरा सेवन के कई फायदे के बारें में जाना। लेकिन एलोवेरा के फायदे के साथ साथ कुछ संभावित नुकसान के बारें में भी जानना जरूरी है, तभी हम सही ढंग से एलोवेरा को अपने प्रयोग में ला सकते हैं। तो एलोवेरा खाने के कुछ नुकसान के बारें में जानते हैं।

  • एलोवेरा का सेवन पाचन क्रिया में लाभ प्रदान के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप डायरिया, पेट में ऐंठन आदि कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।
  • कुछ लोगों को एलोवेरा के सेवन अथवा प्रयोग से एलर्जी हो सकती है। परिणामस्वरूप त्वचा पर पित्ती, खुजली और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
  • अगर आप मधुमेह, हृदय रोग अथवा कुछ घातक विमारी का दवा ले रहें हैं तो एलेवेरा के सेवन से पहल अपने चिकित्सक से परामर्श अनिवार्य है।
  • गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा का सेवन डॉक्टर के परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए। क्योंकि एलोवेरा में मौजूद तत्व गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित कर गर्भपात के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  • इसके अलावा एलोवेरा कुछ दवाओं के रिएक्शन भी कर सकता है। फलतः इसके सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह आवश्यक है।

निष्कर्ष(Conclusion)

अंत में, यही कहा जा सकता है की एलोवेरा का सेवन स्वास्थ की दृष्टिकोण से बड़ा ही फायदेमंद है। लेकिन इसके संभावित नुकसान के बारे में भी जानना और जागरूक होना जरूरी है।

सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान से अवगत होते हुए इसे सुरक्षित रूप प्रयोग कर लाभ लिया जा सकता है।

F.A.Q

एलोवेरा खाने से क्या होता है?

एलोवेरा खाने से डायबिटीज, बवासीर, गर्भाशय के रोग, पेट की समस्या, हड्डी का दर्द,  त्वचा की झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के डार्क सर्कल आदि में लाभप्रद है।

1 दिन में कितना एलोवेरा खाना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार अनुसार सुबह खाली पेट एक कप एलोवेरा जूस का सेवन आपको कई शारीरिक समस्या से निजात दिला सकता है। एलोवेरा जूस को सुबह और शाम दिन में दो बार लिया जा सकता है।

एलोवेरा कब नहीं खाना चाहिए?

प्रेग्नेसी के दौरान, बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को एलोवेरा नहीं खाना चाहिए। 

एलोवेरा से क्या क्या नुकसान होते हैं?

एलोवेरा के अधिक सेवन से पेट खराब, उलटी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था में इसका सेवन डॉक्टर के निर्देशन में ही करें, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

एलोवेरा कौन कौन सी बीमारी में काम आता है?

यह एक नहीं बल्कि अनेकों बीमारी में काम आता है। इसके प्रयोग से बवासीर, डायबिटीज, पेट की समस्या, हड्डी और जोड़ों का दर्द,  त्वचा की खराबी आदि में फायदे मिलते हैं।

सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने से क्या होता है?

एलोवेरा एनर्जी से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट एलोवेरा के सेवन से शरीर को दिन भर ऊर्जाबान बनाये रखने में मदद मिलती है।

इस लेख में सुबह खाली पेट एलोवेरा खाने के फायदे और नुकसान (Aloe Vera Ke Fayde Aur Nuksan) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

Leave a Comment