छुहारे खाने के फायदे और नुकसान की 10 अद्भुत जानकारी

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान जानकार आप चकित हो जाएंगे। Chhuhare khane ke fayde आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार साबित होता है। ये आपके अंदरूनी ताकत को बढ़ाकर स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं।

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान
छुहारे खाने के फायदे और नुकसान

Table of Contents

छुहारे खाने के फायदे और नुकसान की 10 अद्भुत जानकारी

विशेषज्ञ के अनुसार छुहारे खाने के अनेकों स्वास्थ्य लाभ हैं। शारीरिक दुर्वलता को भी दूर करने में छुहारे अत्यंत ही कारगर है। यह शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत कर रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

इसका सेवन शरीर में खून की प्रवाह को ठीक रखता है। छुहारे में प्रचुर रूप से कई विटामिन, प्राकृतिक शुगर और प्रोटीन मौजूद होते हैं। इसके साथ-साथ छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई अन्य माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी पाये जाते हैं।  

ये सभी पोषकतत्व इम्यूनिटी को बूस्ट कर शरीर को बाहरी और आंतरिक स्वास्थ्य की देखभाल में लाभकारी है।  इसके लिए अलग-अलग तरीके से छुहारे का सेवन किया जाता है।

कुछ लोग सूखे छुहारे का सेवन पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोगों को भिंगे छुहारे पसंद आता है। इसके लिए वे छुहारे को पानी भिगोकर अथवा दूध में उबालकर सेवन करते हैं।

इस प्रकार देखा जाय तो छुहारे के सेवन से अनेकों फायदे हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में छुहारे के नुकसान भी देखे जा सकते हैं। तो आइए इस लेख में छुहारे खाने के फायदे और नुकसान से विशेष रूप से अवगत होते हैं।

छुहारे खाने के फायदे – Benefits of Eating Dried Dates

एनीमिया से रक्षा में सहायक

शरीर में आयरन की कमी होने से रक्त में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है। परिणामस्वरूप शरीर में कमजोरी और कई समस्या उत्पन्न हो जाती है। जो आगे चलकर एनेमिया नामक बीमारी का कारण हो सकता है।

छुहारे के नियमित सेवन शरीर में खून की कमी दूर होती है। जिससे एनेमिया से रक्षा होती है। क्योंकि छुहारे में आयरन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है।

ऊर्जा का भरपूर स्रोत

नित्य सुबह छुहारे का सेवन दिनभर आपको ऊर्जा से भरपूर रखने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें समृद्ध रूप से कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोच मौजूद होते हैं। फलतः छुहारे का प्रयोग एक एनर्जेटिक फूड के रूप में किया जा सकता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाए

शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। छुहारे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। फलतः छुहारे के सेवन से शरीर को मांसल और मजबूत बनाया जा सकता है।

त्वचा के लिए छुहारे के फायदे

छुहारा का सेवन हमारे सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। क्योंकि छुहारे का अंदर फोलिक एसिड, विटामिन ए, मैग्नीशियम, मैंगनीज और कॉपर बहुतायत रूप से पाया जाता है।

यह विटामिन और मिनरल हेल्थ को दुरुस्त रखने के साथ ही त्वचा को ठीक रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा छुहारे से तैयार स्क्रब का चेहरे पर लेप करने से चेहरे से डेड सेल्स दूर करने में मदद मिलती है।

इसके अलावा रोजाना कुछ दिनों तक छुहारे स्क्रब को फेस पर मालिश से व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स भी गायब हो जाते हैं। जिससे चेहरे पर गलो आती है।

हृदय रोग के जोखिम को कम करे

छुहारे का सेवन हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक जैसी समस्या को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि छुहारे में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एपोप्टोटिक और हाइपोलिपिडेमिक के अलावा एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं।

जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से हृदय को सुरक्षित रखने में हमारी मददगार हो हो सकता है।

संक्रमण से बचाव

छुहारे का सेवन संक्रमण से रक्षा में मदद करता है। क्योंकि छुहारे में जीवाणु रोधी गुण मौजूद होते हैं। फलतः छुहारे खाने से शरीर को संक्रामक रोगों से रक्षा में मदद मिलती है।

संक्रमण और बीमारियों से बचाते हैं। यह कई दवाओं के दुष्प्रभावों को भी कम करता है जो अन्यथा मतली और कमजोरी का कारण बनती हैं।

बहुत से लोग मौसम बदलने पर छुहारा को अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं ताकि उन्हें सामान्य फ्लू या अन्य संक्रमण न हो।

कैंसर के रोकथाम में सहायक

छुहारा की विटामिन और मिनरल का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर जैसी जानलेवा विमारी के रोकथाम में सहायक है।

पेट की समस्या से आराम

छुहारे का सेवन पेट की समस्या से निजात पाने में भी कारगर साबित होता है। क्योंकि छुहारा विटामिन और मिनरल के अलावा फाइबर का समृद स्रोत है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और कब्ज को दूर करने में राहत मिलती है।

बालों को स्वस्थ रखने में गुणकारी

छुहारे का सेवन बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बालों की ग्रोथ और सिर के त्वचा के रूखेपन दूर करने में सहायक है। छुहारे का नियमित सेवन से हेयर फॉल कम कर गंजेपन को रोकने मने मदद मिल सकती है।

सूखे छुहारे खाने के फायदे (Dry Dates benefits in hindi)

छुहारे सूखा हो अथवा भिंगोया हुआ दोनों ही स्थिति में फायदे मंद होता हैं। यह हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है जो हमारे स्वास्थ के लिए जरूरी है।

छुहारे को पानी में भिगोकर खाने के फायदे (Chuhara bhigo kar khane ke fayde in Hindi)

छुहारे को पानी में भिगोने से यह मुलायम हो जाता है। जिसे खाने में आसानी होती है। पानी में छुहारा भिंगोने से इसका पौष्टिक गुण और भी बढ़ जाता है जो कई स्वास्थलाभ (Chuhara bhigo kar khane ke fayde) प्रदान करता है।

छुहारा को पानी में भिगोने से फाइबर की मात्रा इसमें बहुत अधिक हो जाती है। फाइबर कब्जियत को दूर कर पेट को साफ रखता है। इस खाने से पाचन शकित तेज होकर पेट की कई समस्या से निजात देने में लाभकारी होता है।

दूध और छुहारे के फायदे

दूध और छुहारे दोनों जब एक साथ सेवन किया जाता है तब वह शरीर के लिए और भी लाभदायक हो जाता है। छुहारा और दूध दोनों में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल तत्व मौजूद होते हैं।

यह इम्यूनिटी को मजबूत कर शरीर को बाहरी और आंतरिक दोनों रूप से स्वास्थ्य को मजबूत करता है। दूध में छुहारे उबालकर खाने के फायदे अद्भुत हैं।दूध में छुहारे उबालकर सेवन करने से शारीरिक दुर्वलता दूर होकर वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।  

गर्मी में छुहारे खाने के फायदे

छुहारे की तासीर गर्म प्रकृति की होती है। इसमें फाइबर, कैल्सियम, मैगनिसियम आदि प्रचुर मात्र में पाया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे ज्यादातर लोग छुहारा को ठंड के मौसम में खाना पसंद करते हैं।

लेकिन अगर इसे गर्मी के दिनों में सेवन करना हो तो पानी में भिंगोकर सेवन करना अधिक लाभकारी हो सकता है।

छुहारे खाने के नुकसान ( Side Effects of Dry Dates in Hindi )

नियमित रूप से रोज सुबह अथवा रात को सोने से पहले छुहारा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन छुहारे का सेवन सही मात्रा और तरीके से किया जाय तो बेहतर है नहीं तो नुकसान भी हो सकते हैं।

इसके अनुचित मात्रा में सेवन से अपच और एसिडिटी हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। फलतः शारीरिक क्षमता के अनुसार ही छुहारे का सेवन अधिक फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को छुहारा का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। क्योंकि इसमें शुगर का लेबल अधिक होता है। फलतः शुगर के मरीज के लिए छुहारे के सेवन से परहेज अथवा अथवा डाक्टर के सलाह पर ही करें।

छुहारे खाने का सही तरीका

छुहारे का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। इस आप सूखे, पानी में भिंगोकर, दूध में उबालकर, छुहारे का हलवा आदि के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा खीर, लड्डू अथवा अन्य व्यंजन में भी मिलाकर खाया जा सकता है।

छुहारे खाने का सही समय

छुहारे खाने का सही समय की बात करें तो यह सुबह नाश्ते के साथ लेकना बेहतर हो सकता है। चाहें तो आप इसे रात में सोने से पूर्व भी नियमित रूप से ले सकते हैं।

छुहारे और खजूर में अंतर

कुछ लोग छुहारे और खजूर को एक ही समझते हैं। यधपि दोनों एक ही प्रजाति की होती है, लेकिन फिर भी छुहारे और खजूर में अंतर पाया जाता है। छुहारा जहां सूखा और सकत होता है वहीं खजूर में छुहारा की तुलना में बहुत नमी होती है।

कैलोरी में छुहारा आगे हैं। इसमें खजूर की तुलना में बहुत अधिक कैलोरी होती है। खजूर की तुलना में छुहारा को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

FAQs

एक दिन में कितने छुहारे खाने चाहिए?

छुहारा गर्म तासीर को होता है फलतः ठंड में इसका सेवन अधिक फायदेमंद है। स्वास्थ विशेषज्ञ के अनुसार दिन में 2 से 3 छुहारा का सेवन संतुलित है।

छुहारे में कितनी कैलोरी होती है?

छुहारा उच्च कैलोरी प्रदान करने वाला ड्राइ फ्रूट है। 100 ग्राम छुहारे में करीब 300 ग्राम कैलोरी प्राप्त होती है।

इस लेख में छुहारे खाने के फायदे और नुकसान (Chhuhare khane ke fayde) के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़ि

Leave a Comment