सुबह खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान जानिये इसके 10 चमत्कारी गुण

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान आपको अचंभित कर सकता है। क्योंकि गुड़ में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभकारी हो सकता है।

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान

गुड़ को एक प्राकृतिक स्वीटनर कहा जा सकता है। यह गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। गुड़ एक पारंपरिक मिठाई होती है जिसका प्रयोग घरेलू चिकित्सा के रूप में सदियों से शरीर से जुड़ी कई समस्या के समाधान में होता आया है।

गुड़ में शुगर की मात्रा चीनी से बहुत कम होती है। इस कारण से इसे चीनी के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गुड़ का सेवन खाली पेट करने से सेहत को कई लाभ प्राप्त होते हैं।

इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होकर भोजन तेजी से हजम होता है। यह तनाव और चिंता को भी कम करने में मदद कर सकता है। गुड़ में अनेक विटामिन्स और खनिज लवण मौजूद होते हैं।

इसमें शरीर को स्वस्थ रखने हेतु कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोस्फोरस, सोडियम और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ और सबल रखने में मदद करते हैं।

गुड़ में पाये जाने वाले तत्व

करीब 100 ग्राम गुड़ में 380 कैलोरी ऊर्जा होती है। इसमें मौजूद तत्व इस प्रकार हैं।

प्रोटीन 0.10-100mg
फॉस्फोरस 05-10mg
कार्बोहाइड्रेट 98%
विटामिन बी 04-100mg
सुक्रोज़ 40-60 %
चीनी 15-25%
कैल्शियम 0.30 %
आयरन 8.5-10mg

खाली पेट गुड़ खाने के 10 अद्भुत फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

खाली पेट गुड़ खाने से पाचन शक्ति मजबूत होते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम से पाचन में सुधार होता है। यह पेट में पित्त के उत्पादन में भी मदद करता है। इस प्रकार गुड़ पाचन में सहायता कर कब्ज से बचाव करता है।

गुड़ अपने डिटॉक्सिफाइंग गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है। खाली पेट गुड़ खाने से लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। जिससे हमारे लिवर की कार्यक्षमता में सुधार और लिवर को नुकसान से बचाया जा सकता है।

इस प्रकार गुड का सेवन हमारे पेट की कार्य प्रणाली में सुधार कर सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

रक्तचाप के नियंत्रित में सहायक  

गुड़ का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। क्योंकि इसके अंदर पोटेशियम तथा सोडियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फलतः खाली पेट गुड़ खाने से से रक्तचाप का स्तर ठीक रहकर सम्पूर्ण स्वास्थ को बेहतर बनाता है।

गुड़ का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार  

गुड़ में कई खनिजों लवण जैसे जस्ता, सेलेनियम आदि मौजूद होते हैं। इसके अतिरिक्त गुड़ एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। यह हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को शक्ति प्रदान कर सम्पूर्ण स्वास्थ को अच्छा रखता है।

फलतः खाली पेट गुड़ खाने से का फैसला हमारे लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम कर सकता है।

एनीमिया से बचाता है गुड़  

गुड़ आयरन का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है। यह हमारे रक्त में लाल रक्त कण अर्थात RBC की संख्या में बढ़ोतरी करता है। परिणामस्वरूप हीमोग्लोबिन (HB) का स्तर बढ़ाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

यह एनीमिया से रक्षा कर शरीर को कई अन्य समस्याओं से रक्षा करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गुड़ में मौजूद कुछ ऐसे यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के देखभाल के लिए बहुत ही जरूरी है। यह हमारे स्वस्थ् त्वचा के विकास में मदद करता है।

खाली पेट गुड़ खाने से चेहरे पर पिंपल्स, कील-मुंहासों और उम्र के साथ झुर्रियों को रोकने में मददगार होता है। फलतः गुड़ का सेवन स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद है।

हड्डियों के लिए गुड़ फायदेमंद

गुड़ का सेवन हड्डियों के डेंसीटी को बढ़ाने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ ही आमतौर पर हड्डियों की डेन्सिटी कम होने लगती है। इस कारण मामूली सी चोट में भी हड्डियों के टूटने का जोखिम बढ़ जाता है।

गुड़ में मैग्नीशियम भरपूर होता है। यह हमारे हड्डियों को मजबूत कर जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर  

गुड़ का सेवन मानसिक स्वास्थ के लिए भी गुणकारी माना जाता है। गुड़ में मौजूद ट्रिप्टोफैन एक प्रकार का एमिनो एसिड होता है। यह तनाव को दूर कर चित्त को प्रसन्न रखने में मददगार है।

इस प्रकार खाली पेट नियमित रूप से संतुलित मात्रा में गुड़ खाने से मानसिक और शरीरिक दोनों लाभ प्राप्त होते हैं।

ऊर्जा बढ़ाने में कारगर

गुड़ कार्बोहाइड्रेट का भी भरपूर स्रोत है। इसका सेवन शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करता है। फलतः खाली पेट गुड़ खाने से शरीर को ऊर्जाबान रखने में मदद मिल सकती है।

गुड़ खाने के नुकसान

खाली पेट गुड़ का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ संबंधी कई अन्य समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। इस कारण से गुड़ खाने के कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेना जरूरी है।

  • खून में शुगर के लेवल बढ़ सकता है। फलतः शुगर के मरीज के लिए गुड़ का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
  • गुड़ का अधिक सेवन अपच और दस्त का कारण भी हो सकता है। यह पेट संबंधित कई समस्या को जन्म दे सकता है।
  • गुड़ खाने से किसी किसी को एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिससे शरीर पर चकते, खुजली जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

निष्कर्ष(Conclusion)

इस प्रकार गुड़ का सेवन हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है। जो हमारे दिल, दिमाग, पेट और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन इसके फायदे के साथ नुकसान भी है।

अतः बेहतर यह होगा की इसे समुचित मात्रा में किसी चिकित्सक के सलाह पर भी दबाई के रूप में इस्तेमाल करें।

FAQs

गुड़ खाने के क्या नुकसान है?

शुगर रोगी को गुड़ खाने से उनके शुगर लेवल में अचानक स्पाइक आ सकता है।

रोजाना गुड़ खाने से क्या होता है?

रोजाना सुबह गुड़ खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे स्वास्थ को कई दृष्टिकोण से फायदे पहुंचा सकता है।

इस लेख में सुबह खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान के संबंध में वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेबारी का दावा नही करता है।

Leave a Comment