साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान जानकार हो जायेंगे हैरान

Coriander Water Benefits in Hindi: साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान आप जानकार हैरान हो सकते हैं। धनिया पत्ती और बीज सभी में विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण पाये जाते हैं। इस कारण से धनिया एक सुपरफूड कहलाता है।

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से सम्पूर्ण शाइर को आश्चर्यजनक फायदे मिलते हैं। साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे पाचन शक्ति को बढ़ाने से लेकर बढ़ते वजन को कंट्रोल में प्राप्त होते है।

धनिया का पानी पीने के फायदे (dhaniya pani ke fayde) शरीर को डिटॉक्सीफाई कर त्वचा पर निखार लाने में भी मदद करता है।

धनिया का पानी पीने के फायदे – Dhaniya Ka Pani Peene Ke Fayde in Hindi

धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान (Dhaniya Pani peene ke Fayde aur Nuksan)

हर भारतीय घरों के किचन में घनिया का प्रयोग एक मशाले के रूप में होता है। धनिया का प्रयोग भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने में किया जाता हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि औषधिय गुण से भरपूर धनिया का पानी पीने के फायदे आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। धनिया के बीज में विटामिन सी, विटामिन के और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण प्रचुर रूप में पाए जाते हैं।

रोजाना सुबह खाली पेट साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे आपकी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक कर सकती है। इसे संतुलित रूप में ही लेने से धनिया का पानी पीने के फायदे सही रूप में प्राप्त हो सकती हैं।

अन्यथा धनिया का पानी पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए इस लेख में साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानते हैं।

इम्युनिटी मजबूत करता है धनिया का पानी

धनिया का पानी पीने से शरीर को कई विटामिन और मिनरल प्राप्त होते हैं। धनिया विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण आपको कई बीमारियों से रक्षा में सहायक है।

हरा हो अथवा साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है। जो हमारे शरीर को सर्दी, जुकाम सहित कई तरह के इंफेक्शन से शरीर को बचाता है।

कब्ज दूर करता है धनिया का पानी

कब्ज की समस्या को दूर करने में धनिया का पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है। धनिया में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसका पानी पीने से आंतों की गति मिलती है जिससे कब्ज की समस्या से राहत प्राप्त होती है।

पाचन में सुधार करता है धनिया का पानी

धनिया का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार धनिया के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक मौजूद होता है जो पाचन रस के स्राव को बढ़ाता है।

जो पेट को स्वस्थ कर पाचन में सुधार करता है। धनिया का पानी पाचन क्रिया को तेज कर पेट दर्द, छाती में जलन, पेट में गैस आदि समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान
साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के रोगी के लिए धनिया का पानी काफी असरदार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

लेकिन जिनके रक्त शर्करा का स्तर पहले से ही कम है, उन्हें इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें लो शुगर का खतरा हो सकता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में धनिया का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट धनिया के पानी पीने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है।

क्योंकि धनिया में पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते हैं जो शरीर में फेट को जलाने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। अगर आप चाहें तो इसे डिटॉक्स वॉटर के रूप में पीया जा सकता है।

धनिया में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। फलतः इसका सेवन पेट को भरा महसूस कराता है। फलतः यह यह पाचन में सुधार कर वजन को नियंत्रणत्रित करने में मदद करता है।

साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे आंखों के लिए

साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे आँखों के लिए हैरान करने वाली है। धनिया विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई सहित कई पोषक तत्वों का भंडार है।

इसका सेवन आंखों को स्वस्थ रखते हुए रोशनी में सुधार करता है। फलतः आंखों की सेहत के लिए रोजाना धनिया का पानी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

बालों को मजबूत बनाता है

धनिया का पानी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके पानी में विटामिन सी, विटामिन के सहित कई अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से बाल मजबूत और बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है।

एसिडिटी के लिए फायदेमंद

धनिया का पानी अपच को दूर कर एसिडिटी कम करने मददगार है। क्योंकि धनिये में मौजूद गुण पेट में एसिडिटी को कम करने में सहायक है। धनिये का पानी पेट में एसिडिटी के कारण होने वाली जलन और मरोड़ को कम करता है।

धनिया के बीज अपने सूजनरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। सुबह खाली पेट धनिये का पानी पीने से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

थायराइड में फायदेमंद

धनिया थायराइड की समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में काम कर सकता है। धनिया का पानी दोनों तरह की थायराइड की समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

धनिया के बीज और पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो थायराइड को ठीक रहने में मदद कर सकते हैं। धनिया में मौजूद कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड हार्मोन को रेगुलेट करने में मदद करते हैं।

धनिया का पानी लीवर के लिए

धनिया का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर कर लीवर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। इसके पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है और दूषित पदार्थ को शरीर में बाहर निकालने में मदद मिलती है।

धनिया का पानी पीने के नुकसान

  • अगर आप एलर्जी या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं तो आपको धनिये का पानी पीने से परहेज करना बेहतर है।
  • धनिया के पानी का अधिक सेवन मतली, उल्टी, सिरदर्द, दस्त, पेट में ऐंठन आदि का कारण बन सकते हैं।
  • डायबिटीज के मरीज को धनिया का पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • क्योंकि धनिया का पानी रक्त शर्करा को तेजी से कम कर सकता है, जो हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है
  • गर्भवती महिलाओं अथवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को धनिया पानी के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

धनिया का पानी कैसे बनाएं

धनिया का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में एक ग्लास पानी ले, उसमें एक चम्मच धनिया के बीज डालें। उसके बाद उसे मंद आंच पर उबालें। जब पानी खौलने लगे और आधा रह जाए, तो गैस को बंद कर दें। उसके बाद इसे छान करकर गुनगुना ही चाय की तरह पी लें।

इस लेख में साबुत धनिया का पानी पीने के फायदे और नुकसान (Dhaniya Ka Pani Peene Ke Fayde in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment