10+ काजू बादाम खाने के फायदे और नुकसान जानकार आप चकित रह जायेंगे।

काजू बादाम खाने के फायदे और नुकसान आपको चकित कर सकता है। काजू (Cashew) और बादाम (Almonds) दोनों भरपूर पोषकगुणों के कारण सेहत के लिए अत्यंत ही लाभकारी है।

काजू बादाम खाने के फायदे और नुकसान

काजू बादाम खाने के फायदे और नुकसान

काजू (Cashew) और बादाम (Almonds) दोनों में भरपूर रूप से पोषकतत्व पाये जाते हैं। काजू और बादाम का एक साथ सेवन स्वास्थ की दृष्टिकोण से बहुत ही फायदेमंद होता है।

काजू और बादाम का एक साथ खाने से हमारे हेल्थ को कई तरह के लाभ मिलते हैं। क्योंकि इन दोनों ड्राइ फ्रूट में इतने गुण होते हैं की इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

काजू में जहां प्रचुर रूप में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी मौजूद होते हैं। इसके अलावा काजू में फाइबर और सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक जैसे मिनरल पाये जाते है।

दूसरी तरह बादाम की बात करें तो इसमें भी फाइबर, विटामिन, मिनरल और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर होता है। फलतः जब दोनों को एक साथ सेवन किया जाता है तो यह और भी पौष्टिक हो जाता है।

इस दोनों के एक साथ खाने से हृदय और मस्तिष्क की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा यह हड्डियों से संबंधित बीमारियों को भी दूर करने में मदद मिल सकती है।

इस प्रकार काजू बादाम खाने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसके सेवन के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए इस लेख में हम काजू बादाम खाने के फायदे और नुकसान को विस्तार से जानते हैं।

काजू और बादाम खाने के 10 अद्भुत फायदे – Benefits Of Eating Cashews And Almonds In Hindi

1. हृदय के लिए फायदेमंद है काजू बादाम

काजू बादाम का सेवन दिल (Heart) को हेल्दी रखने में लाभकारी होता है। काजू और बादाम दोनों के सेवन से शरीर को फैटी एसिड प्राप्त होता है।

जो दिल से जुड़ी रोगों के जोखिम को कम कर उसे स्वस्थ रखने में लाभकारी साबित होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद गुण खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम कर शरीर में अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।

2. हड्डियां होती है मजबूत

जैसा की हम सब जानते हैं की उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियां की बोन डेंसीटी घटने लगती है। इस परिस्थितियों में शरीर को विशेष रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम की जरूरत पड़ती है।

क्योंकि कैल्शियम, मैग्नीशियम के गुण हड्डियां को मजबूती में सहायक है। काजू और बादाम दोनों कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषकतत्वों का समृद्ध भंडार है।

फलतः काजू और बादाम का एक साथ खाने से हड्डि (Bones) और दांत मजबूत बनते हैं। इसके अलावा यह जोड़ों का दर्द और हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी रक्षा में मददगार साबित होता है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक  

काजू और बादाम दोनों में कई विटामिन और फाइबर समृद्ध रूप से मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें जिंक आदि मिनरल भी मौजूद होते हैं। फलतः इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

जिससे शरीर को कई संक्रामक रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। क्योंकि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग आसानी से बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आकार बीमार पड़ जाते हैं।

अगर आप भी अपने इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो रोजाना अपने डाइट में काजू और बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

4. एनीमिया से रक्षा में सहायक –

रोजाना काजू बादाम खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि इसके रोजाना सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन प्राप्त होता है। शरीर में आयरन की पर्याप्त आपूर्ति होने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

यह ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर एनीमिया से रक्षा में मदद करता है। फलतः जिसके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो उन्हें काजू और बादाम का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है।

काजू, बादाम का सेवन खून की कमी दूर कर शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए रामबाण है।

5. शरीर को एनर्जीक रखने में मददगार

काजू और बादाम में कुछ ऐसे पोशाक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को एनर्जीक रखने में फायदेमंद माना जाता है। इस कारण से काजू बादाम को ऊर्जा का जबरदस्त स्रोत माना जाता है।

इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट तुरंत एनर्जी प्रदान करने में सहायक है। सुबह खाली पेट काजू और बादाम का सेवन आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद कर सकता है। यह आपको पूरा दिन स्फूर्तिबान और तंदरूस्त रखता है।

6. वजन को नियंत्रण में सहायक –

आज की तनाव और भागदौड़ वाली जिंदगी के करना लोगों के पास समय का अभाव हो गया है। फलतः उनके भोजन में जंक व फास्ट का प्रयोग बढ़ता जा रहा है।

इसका परिणाम उनके स्वास्थ पर पड़ रहा है और उनके वजन बढ़ने से मोटापा का शिकार हो रहें हैं। ऐसे में अपने भोजन में काजू और  बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

इसके सेवन से एक तो उन्हें प्रभुर पोषक तत्व मिलेंगे और दूसरी तरफ वे अधिक और बीच-बीच में कुछ खाते रहने की आदत से भी बचेंगे। इस प्रकार यह उनके वजन को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

7. बालों के लिए फायदेमंद

काजू और बादाम एक साथ खाने से बालों (Hair) को भरपूर पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई जैसे तत्व भरपूर रूप में पाए जाते हैं।

फलतः इसके सेवन से बाल लंबे, काले और घने होते हैं। इसके अलावा काजू और बादाम का सेवन असमय बालों का पकना और गिरना को भी दूर करने में मददगार है।

8. ग्लोइंग त्वचा के लिए

काजू, बादाम का सेवन स्किन को ग्लो और तरोताजा रखने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से चेहरे पर से कील और मुहाँसों को भी दूर करने में मदद मिलता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है। जो त्वचा को खूबसूरत और चमकदार रखने में मददगार है।

9. काजू और बादाम का सेवन पेट को रखता है स्वस्थ

पाचन तंत्र((Digestion) में सुधार और उसे मजबूती प्रदान करने के लिए काजू और बादाम का एक साथ सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकी काजू और बादाम खाने से शरीर को खूब फाइबर प्राप्त होता है।

फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत कर अपच और कब्ज जैसी समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। इस प्रकार पाचन तंत्र से जुड़ी सम्पूर्ण समस्या को दूर करने में काजू और बादाम का सेवन अत्यंत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

10. मस्तिष्क के लिए गुणकारी

काजू और बादाम का सेवन दिमागी क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद कई पोषक तत्व तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड याददाश्त को बढ़ाने में सहायक है।

याददाश्त बढ़ाने वाली अधिकांश दवाइयों में बादाम का प्रयोग किया जाता है। काजू और बादाम में मौजूद एंटी-डिप्रेसेंट गुण हमें तनाव से भी रक्षा में सहायक साबित होते हैं।

इस प्रकार रोजाना काजू और बादाम का सेवन बड़े और बच्चे सभी के मस्तिष्क के लिए गुणकारी है।

काजू, बादाम खाने के नुकसान

हमने काजू और बादाम खाने के कई फायदे के बारें में जाना। इन दोनों का सेवन सर से लेकर पाव तक कई रोगों से रक्षा में मददगार साबित होता है।

लेकिन इसके कुछ स्थितियों में नुकसान भी देखने को मिल सकता है। आइए काजू और बादाम के कुछ नुकसान के बारें में जानते हैं

काजू और बादाम के सेवन से शरीर को सोडियम प्रचुर रूप से प्राप्त होता है। फलतः काजू और बादाम का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न कर सकता है।

  • काजू और बादाम का अत्यधिक सेवन वजन को बढ़ा सकता है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो दुर्वलता को दूर कर शरीर के वजन को बढ़ाने में सहायक है।
  • कुछ लोगों को काजू और बादाम से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को काजू बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि एलर्जी के फलस्वरूप त्वचा पर चकते, खाज-खुजली आदि समस्या हो सकती है।
  • वैसे तो काजू बादाम का सेवन पेट के लिए लाभकारी होता है। लेकिन इसके अधिक मात्रा में सेवन से पेट संबंधित शिकायतें जैसे अपच, गैस व अन्य समस्या हो सकती है।  
  • बादाम को भिंगोकर उसका छीलका उतार कर खाना फायदेमंद है। क्योंकि इसके छिलके में मौजूद टैनिन नामक तत्व सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

काजू बादाम खाने का सही तरीका

आप काजू बादाम को कई तरीके से सेवन कर सकते हैं। काजू और बादाम को भिंगोकर दूध के साथ खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। दूध में काजू बादाम खाने के फायदे बड़े ही अद्भुत माने जाते हैं।

आप रात में काजू और बादाम के साथ गुनगुना दूध ले सकते हैं। आप चाहें तो काजू बादाम को शेक बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

अंत में(Conclusion)

शरीर को फिट और हेल्दी रखने में काजू और बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रोजाना अपने डाइट में शामिल कर काजू, बादाम (Kaju Badam Ke Fayde) अधिक से अधिक फायदे लिए जा सकते हैं।

FAQs

क्या हम बादाम और काजू एक साथ खा सकते हैं?

हाँ, बादाम और काजू एक साथ खाने से वह और भी पौष्टिक हो जाता है।

काजू, बादाम कब खाना चाहिए?

काजू बादाम का सेवन सुबह खाली पेट नाश्ते में अथवा रात में सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ बहुत अधिक फायदेमंद हो सकता है।

इस लेख में काजू बादाम खाने के फायदे और नुकसान शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।

इन्हें भी पढ़ें: अंकुरित चने और मूंग खाने के फायदे और नुकसान

Leave a Comment