साबुत धनिया के फायदे और नुकसान कर देंगे हैरान, जानें इसके 15 अद्भुत लाभ

साबुत धनिया के फायदे और नुकसान अचंभित कर सकती है। धनिया का सेवन न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि यह औषधीय गुणों का भंडार है। कई विटामिन और मिनरल से भरपूर धनिया के सेवन से अनेकों शारीरिक समस्यों से राहत मिलती है।

साबुत धनिया के फायदे और नुकसान (Sabut Dhaniya Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi)

साबुत धनिया खाने के फायदे हमारे स्वास्थ के लिए अनगिनत प्राप्त होते हैं। यह न केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसकी सुगंध भोजन को और भी जायकेदार बनाती है।

धनिया, जिसका वैज्ञानिक नाम कोरियंड्रम सैटिवम(Coriandrum sativum) है, हर धरो में प्रयोग होने वाली प्रमुख मसालों में से एक है। धनिया का उपयोग व्यंजनों का स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है।

इस लेख में साबुत धनिया के फायदे और नुकसान और उनके कुछ अद्भुत गुणों के बारे में बताया गया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। धनिया का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने, मधुमेह, अपच जैसी कई समस्यों में प्रभावी हो सकता है।

क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, कैरोटीन, थायमिन, पोटेशियम और विटामिन सी मौजूद होते हैं। धनिया का यही गुण इसे सुपरफूड बनाते हैं।

हरी धनिया में डिटॉक्सिफिकेशन, एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आइये इस लेख में हम साबुत धनिया के फायदे और नुकसान के बारें में विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents

साबुत धनिया के फायदे – Sabut Dhaniya Ke Fayde in Hindi

साबुत धनिया की तासीर

धनिया की तासीर शीतल होता है। ठंड प्रकृति के करना ही गर्मियों में इसका उपयोग ठंढाई बनाने में भी किया जाता है। यही कारण है की धनिया की ठंड प्रकृति पेट में गैस, एसिडिटी और पेट में जलन से राहत प्रदान करने में मदद करती है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में धनिया के फायदे

धनिया के फायदे (Coriander Health Benefits) इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया में विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर रूप से मौजूद होते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से रक्षा कर कई तरह से संक्रमण से बचाने में सहायक है।

घनिया के रोगाणुरोधी गुण

धनिया में कई स्वास्थ्य लाभ (Benefits Of Coriander) प्रदान करने वाले गुण जैसे बैक्टीरिया रोधी, एंटीफंगल और एंटी-ऑक्सीडेटिव गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा धनिया में मूत्रवर्धक गुण भी पाया जाता है।

इसके सेवन से पैसाव अधिक मात्रा में उतरता है जो आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में बहुत सहायक होता है। इस प्रकार साबुत धनिया के फायदे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ही मददगार है।

किडनी रोगों में असरदार

धनिया में मौजूद पोषक तत्व और अन्य गुण आपकी किडनी (Kidney) को साफ करने और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसके लिए हरे धनिये की पत्तियों के रस का भी सेवन किया जा सकता है।

आप चाहें तो साबुत धनिया को रात में पानी में फूलकर सुबह उसका पानी छानकर पीने से भी लाभ लिया जा सकता है। इससे किडनी को स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है। साबुत धनिया के फायदे और उनके पत्तियों का रस आपकी किडनी के लिए अच्छा है।

धनिये का पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है, जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। धनिया विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है जो आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है जिससे आपकी किडनी स्वस्थ रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

धनिया आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए साबुत धनिया के फायदे रामबाण है। अगर आप धनिया को अपने नियमित आहार में शामिल करते हैं तो यह मधुमेह के रोगियों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है।

धनिये का नियमित सेवन आपके रक्त में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। प्राचीन काल से धनियाँ को घरेलू नुखसे के रूप में बहुत गुणकारी माना जाता रहा है।

धनिये के बीज में कुछ ऐसे विशेष यौगिक पाए जाते हैं जो आपके रक्त में इंसुलिन की गतिविधि में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप रोजाना धनिये का पानी पीते हैं तो इससे आपको मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

यह इंसुलिन स्राव को बढ़ाकर आपके शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखता है। इस प्रकार साबुत धनिया के फायदे ब्लड शुगर को कम करने और डायबिटीज रोगी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

पाचन शक्ति बढ़ाने में

हरा अथवा साबुत धनिया खाने के फायदे न सिर्फ आपकी धनिया पाचन शक्ति (Digestive Power) बढ़ाने में लाभकारी है। बल्कि साबुत धनिया के फायदे आपकी भूख न लगने की समस्या को भी दूर करती है।

क्योंकि धनिया की पत्तियों में क्षुधावर्धक गुण मौजूद होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाकर अपच में मदद कर सकता है। धनिया को एक अच्छा वातनाश भी माना जाता है क्योंकि यह पेट में गैस संचय को कम कर पेट दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन आदि समस्या में राहत प्रदान करती है।

चूंकि धनिया में फाइबर प्रचुर रूप से पाया जाता है। इस कारण धनिया मध्यम रेचक के रूप में कार्य कर मल त्याग को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। जो पाचन क्रिया की मजबूती प्रदान कर कब्ज को ठीक करने में मददगार है।

इस प्रकार साबुत धनिया के फायदे पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे पेट दर्द, भूख में कमी, एसिडिटी, पेट में गैस, सिने में जलन से राहत प्रदान कर आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।

वजन को कम करने में सहायक

साबुत धनिया खाने के फायदे शरीर के वजन को भी कम करने में मिलते हैं। क्योंकि धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में हमारा साथ देता है।

इसके अलावा धनिया पत्ता में कम कैलोरी पायी जाती है जो अनावश्यक भूख का कम करता है। इस प्रकार हरा अथवा साबुत धनिया के फायदे ओवर इटिंग से बचाकर वज़न कम करने या नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम

हरा धनिया न सिर्फ खाने में आपको स्वाद और खुसबू देता है बल्कि यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) को भी नियंत्रित करने में फायदेमंद माना जाता है।

साबुत धनिया में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को शरीर बढ़ाता है।

इस प्रकार खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोगों के जोखिम से रक्षा में साबुत धनिया के फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए धनिया का जूस अथवा साबुत धनिया का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

एनीमिया में फ़ायदेमंद

धनिया आपके शरीर में खून को बढ़ाकर शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। हरा अथवा साबुत धनिया लौह तत्व से भरपूर होता है। यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर एनीमिया से रक्षा में फायदेमंद हो सकता है।

अगर आपको आयरन की कमी से जूझ रहे हैं और एनीमिया का खतरा सता रहा है तो साबुत धनिया के फायदे आपकी समस्या से राहत दे सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

जैसा की हम जानते है की धनिये में कई पोषक तत्वों मौजूद होते हैं जो आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। धनिया में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे पोषकगुण आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

इसके अलावा धनिया एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। धनिया में मौजूद यह गुण आंखों का तनाव कम कर दृष्टि दोष के रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है।

इस प्रकार साबुत धनिया के फायदे कमजोर आँख बालों को आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप भी अपने कमजोर आखों से परेशान हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो हरे धनिये का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों को रखता है मज़बूत घनिया

साबुत धनिया के फायदे हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। धनिया में हड्डियों को मज़बूत करने वाले कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर रूप में मौजूद होते हैं।

इस प्रकार नियमित सेवन कर हड्डियों को मजबूती प्रदान करने तथा जोड़ों के दर्द से राहत में साबुत धनिया के फायदे लिए जा सकते हैं।

स्किन को स्वस्थ रखता है धनिया

साबुत धनिया के पत्ते का पानी रक्त को डिटॉक्सीफाई कर त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। यह त्वचा पर मौजूद पिंपल्स और डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी मददगार है।

इसके अलावा यह समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। धनिया के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के चकत्ते, सनबर्न और सूजन से भी राहत देता है।

इस प्रकार त्वचा को स्वस्थ और निखार लाने में धनिया पत्ते अथवा साबुत धनिया के फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं।

थायराइड में धनिया के फायदे

एक अध्ययन के अनुआर थायराइड के रोगी के लिए धनिया का पानी अमृत से कम नहीं है। कहते हैं की साबुत धनिया के फायदे दोनों तरह के थायरॉइड में फायदेमंद होता है।

इसमें मूत्रवर्धक गुण होने के कारण शरीर को डीटॉक्स करती है जो शरीर से टॉक्सिन को तेजी से बाहर निकालने में मददगार है। साबुत धनियाँ को रात में पानी में फुलाकर सुबह छानकर पीने से थायराइड में फायदेमंद होते हैं।

साबुत धनिया के फायदे और नुकसान
साबुत धनिया के फायदे और नुकसान

स्वस्थ बालों के लिए घनिया के फायदे

साबुत धनिया के फायदे बालों को स्वस्थ रखने में भी प्राप्त होते हैं। नए बालों के विकास में धनिया का रस बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल बालों के झड़ने की समस्या से राहत दिलाते हैं।

क्योंकि धनिया में वे सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन बालों के विकास में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

इस प्रकार धनिया का उपयोग बालों को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह से किया जाता है। अगर आप भी अपने बालों के झड़ने को लेकर चिंतित हैं और अच्छी वृद्धि चाहते हैं तो धनिया का उपयोग प्रभावी रूप से सहायक साबित हो सकता है।

मासिक धर्म के दौरान धनिया के फायदे

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत परेशानी से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें पेट व कमर में दर्द के साथ गंभीर ऐंठन का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव का भी सामना करना पड़ता है।

ऐसे में साबुत धनिया के फायदे पीरियड्स के दौरान कई समस्यों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें धनिया और जीरा पानी का सेवन महिलाओं के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

कहते हैं की इस दौरान अत्यधिक मासिक धर्म प्रवाह से पीड़ित महिलाओं को उबले हुए धनिया के बीज के पानी का सेवन रक्तस्राव को नियंत्रित करता है। इसके अलावा धनिया में मौजूद आयरन रक्त की कमी को दूर कर ऊर्जा के स्तर में भी सुधार लाता है।

गठिया में धनियाँ के फायदे

धनिया में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया के इलाज में उपयोगी माना जाता है। यही कारण है की सदियों से धनिया का इस्तेमाल गठिया से राहत पाने में घरेलू चिकित्सा के तौर पर किया जाता रहा है।

कहते हैं की साबुत धनिया के फायदे गठिया और पैरों की सूजन को कम करने में सहायक साबित होते हैं। क्योंकि धनिया पत्ती में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार धनिया एक स्टेरॉयड की तरह काम करता है।

साबुत धनिया के नुकसान – Sabut Dhaniya Ke Nuksan in Hindi

  • धनिया का अधिक सेवन आपके रक्त शर्करा के स्तर को गिरा सकता है। ऐसे में आपको लो शुगर की समस्या का भी अनुभव हो सकता है।
  • धनिया का सेवन आपके रक्तचाप के स्तर को भी कम कर सकता है। ऐसे में उच्च रक्तचाप के रोगी को धनिया का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • धनिये के बीज में मूत्रवर्धक गुण मौजूद होता है, इस कारण से इसके सेवन से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
  • धनिया का अधिक मात्रा में सेवन से उल्टी, मतली । पेट और सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
  • धनिया से एलर्जी वाले लोगों को अस्थमा और श्वसन तंत्र में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाएं को धनिया का सेवन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

F.A.Q

धनिया के बीज खाने के क्या फायदे हैं?

साबुत धनिया के फायदे ब्लड शुगर को कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने, आँखों की रोशनी को बढ़ाने, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हड्डियों को मजबूत करने, आंतों और स्किन को स्वस्थ रखने और एनीमिया में भी अद्भुत प्राप्त होते हैं।

इस लेख में साबुत धनिया के फायदे और नुकसान (Sabut Dhaniya Ke Fayde Aur Nuksan in Hindi) शीर्षक से वर्णित बातें आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।

इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में अपनाने से पहले हमेशा विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक की सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की सत्यता की पुष्टि अथवा दावा नही करता।

Leave a Comment