Foods To Avoid With Radish in Hindi – मूली के साथ इन 8 चीजों के सेवन से बचें, बरना हो सकता है सेहत को नुकसान। सर्दी के मौसम शुरू होते ही बाजार में सफेद और लाल दोनों रंग की मूली बिक्रती नजर आती है।
इसका उपयोग पारंपरिक रूप से कई प्रकार के भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। हर घर में परांठे से लेकर अचार तक विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
हालांकि मुली का तीखापन कुछ लोगों को नहीं भाता है। इस तीखेपन के लिए मूली का छिलका जिम्मेदार होता है।
जिसे हटाकर इसके कड़बेपन को कम किया जा सकता है। मूली में विटामिन ए, बी और सी प्रचुर रूप से होता है। इसके अलावा मूली में क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल की उच्च मात्रा होती है।
ऐसे में इसका नियमित सेवन मधुमेह, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग, हृदय रोग और कैंसर जैसी घातक बीमारियों से रक्षा में मदद कर सकता है। मुली का कच्चा खाना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।
लेकिन मुली का अनुचित मात्रा में सेवन से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिसके साथ मुली का सेवन से नुकसान हो सकता है। इस लेख में कुछ ऐसे चीजों के बारें में जानेंगे जिसके साथ मुली खाने से नुकसान हो सकता है।
मूली के साथ इन 8 चीजों के सेवन से बचें – Foods To Avoid With Radish in Hindi
मूली के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन इसे उचित तरीके से खाना भी महत्वपूर्ण है। मूली के साथ कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनके साथ मुली खाना स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकते हैं।


1. शहद के साथ मुली का सेवन
आयुर्वेद में मुली का शहद के साथ सेवन करना उतना ही नुकसानदेह माना जाता है जैसे मछली और दूध का सेवन। कहा जाता है मुली और शहद एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन बनने लगता है।
जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। फलतः मुली के साथ शहद के सेवन से बचना चाहिए। नहीं तो लेने के देने पद सकते हैं।
2. संतरा के साथ मुली का सेवन
सर्दी के मौसम आते ही मुली और संतरा खूब मिलने लगते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता है की मुली और संतरे का एक साथ सेवन स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।
मुली और संतरे को एक साथ खाने से कब्ज व पेट की समस्या उत्पन्न होने के संभावना बढ़ जाती है। कब्ज को अनेकों रोगों का जड़ कहा जाता है। फलतः संतरे और मुली को साथ-साथ खाने से परहेज करना चाहिए।


3. चाय के साथ मुली का सेवन
चाय और मुली को भी एक साथ सेवन करना नुकसानदेह माना गया है। क्योंकि कुछ परिस्थिति में मुली की तासीर ठंड होती है जबकि चाय गरम तासीर का माना जाता है।
ऐसे में मुली के साथ चाय का सेवन पेट की खराबी और कब्जियत पैदा कर सकता है। जो स्वास्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


4. दुध के साथ मुली का सेवन
जैसे दूध के साथ मछली हानिकारक होता है वैसे ही मूली के साथ भी दूध का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों का कॉमबीनेशन शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकता है जिससे त्वचा की समस्या होने का खतरा राहत है।


5. खीरा के साथ मुली का सेवन
खीरे और मुली का कॉमबीनेशन भी एक साथ सेवन नुकसानदायक हो सकता है। लोग अक्सर सलाद में मुली और खीरा का प्रयोग कर देते हैं।
लेकिन कहा जाता है की खीरा के अंदर मौजूद कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो मुली में मौजूद विटामिन सी को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में मुली के साथ खीरा का सेवन पौष्टिकता की दृष्टिकोण से कम फायदेमंद होगा।


6. करेला के साथ मुली का सेवन
करेला और मुली का एक साथ सेवन भी तबीयत खराब कर सकता है। दोनों का एक साथ खाने से पेट व सांस की समस्या हो सकती है। फलतः मुली और करेला को एक साथ खाने से परहेज करना चाहिए।


7. पनीर के साथ मुली का सेवन
मुली खाने के तुरंत बाद पनीर के सेवन से भी बचना चाहिए। क्योंकि दोनों का कॉमबीनेशन शरीर में चर्म रोग पैदा कर सकता है।


8. दही के साथ मुली का सेवन
दही के साथ भी मुली खाने से परहेज करना बेहतर हो सकता है क्योंकि मूली के सेवन के बाद दूध या दूध आधारित पेय का सेवन आयुर्वेद में वर्जित माना गया है। यह पेट में अजीर्ण और सीने में जलन पैदा कर सकता है।
9. खीर के साथ मुली का सेवन वर्जित
जैसा की जानते हैं की दूध और दूध से बने पदार्थ जैसे खीर के साथ भी मुली खाने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद में ऐसे करना स्वास्थ समस्या को न्योता देना साबित हो सकता है।
इस लेख में मुली खाने के फायदे और नुकसान शीर्षक से वर्णित बातें केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। आप इसे किसी भी तरह का चिकित्सा परामर्श अथवा विकल्प नहीं समझें।
इसको किसी चिकित्सा विकल्प के रूप में प्रयोग से पहले हमेशा किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। हमारी वेबसाईट faydeaurnuksan.in इसमें वर्णित किसी भी चीज की ज़िममेदारी का दावा नही करता है।